बॉलीवुड

Dhurandhar 2 controversy
धुरंधर 2 कानूनी विवादों में फंसी, सेना की जानकारी लीक करने का आरोप  हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से जांच करने को कहा

मुंबई, एजेंसियां। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' कानूनी विवाद में घिर गई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और सेंसर बोर्ड (CBFC) को फिल्म के खिलाफ लगी याचिका की जांच करने के निर्देश दिए हैं। सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान ने जनहित याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि फिल्म में सेना के ऑपरेशन से जुडी गुप्त जानकारियां दिखाई गई हैं। सुरक्षा से जुड़ी सूचनाएं अहम कोर्ट ने कहा कि फिल्म भले ही काल्पनिक हो, लेकिन सुरक्षा से जुड़ी की चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सेंसर बोर्ड करेगा जांच चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस कारिया की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को इस याचिका पर विचार कर फैसला लेने को कहा है। कोर्ट ने टिप्पणी की कि भले ही यह फिल्म मनोरंजन के लिए बनाई गई एक काल्पनिक कहानी है, लेकिन इसके प्रभाव से इनकार नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने इसे ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के उल्लंघन के आरोपों के तहत जांचने के लिए कहा है। एसएसबी जवान ने उठाए सुरक्षा पर सवाल यह याचिका एसएसबी में हेड कांस्टेबल दीपक कुमार ने दायर की है। याचिका में कहा गया है कि फिल्म में सेना के ऑपरेशन्स की बारीक जानकारियां दिखाई गई हैं, जिससे देश की सुरक्षा और अखंडता को खतरा हो सकता है। याचिकाकर्ता के मुताबिक, फिल्म में कुछ खास जगहों और किरदारों को इस तरह दिखाया गया है जो बड़े अधिकारियों और शहीद सैनिकों से मेल खाते हैं। इतनी साफ जानकारियां दिखाना देश की सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय को सौंपा केस हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए याचिका को पूरी तरह खारिज नहीं किया। बेंच ने कहा कि याचिकाकर्ता ने जो मुद्दे उठाए हैं, उन पर सही तरीके से विचार करना और उनका समाधान निकालना जरूरी है। कोर्ट ने इस रिट याचिका को एक प्रजेंटेशन (अभ्यावेदन) मानकर सूचना और प्रसारण मंत्रालय को सौंप दिया है। अब सरकार और सेंसर बोर्ड को इस पर मिलकर आखिरी फैसला लेना होगा। भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अब तक भारत में करीब ₹1145 करोड़ नेट कलेक्शन और दुनियाभर में लगभग ₹1797 करोड़ ग्रॉस कमाई कर ली है। ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होती है।

Anjali Kumari मई 21, 2026 0
Ahaan Pandey dance debut
अली अब्बास जफर की फिल्म में नजर आएंगे अहान पांडे, पहली बार दिखाएंगे डांस का जलवा

मुंबई, एजेंसियां। रोमांटिक ड्रामा फिल्म Saiyaara से चर्चा में आए अभिनेता अहान पांडे अब निर्देशक Ali Abbas Zafar की आगामी फिल्म में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक रोमांटिक-एक्शन फिल्म होगी, जिसमें अहान के साथ अभिनेत्री Sharvari भी दिखाई देंगी। फिल्म की शूटिंग मार्च से शुरू हो चुकी है और इसके अगले साल रिलीज होने की संभावना है। ‘सैयारा’ से अहान ने बॉलीवुड में एक रोमांटिक हीरो के रूप में अपनी खास पहचान बनाई थी। फिल्म की सफलता के बाद उनके फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस नए प्रोजेक्ट में अहान एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं।   पहली बार बड़े पर्दे पर करेंगे डांस इस फिल्म की सबसे खास बात यह होगी कि अहान पहली बार बड़े पर्दे पर डांस नंबर करते दिखाई देंगे। इससे पहले उनका एक वेडिंग डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें वे Ananya Panday के साथ डांस करते नजर आए थे। वीडियो को करोड़ों बार देखा गया था और तभी से फैंस उन्हें फिल्मों में डांस करते देखने की मांग कर रहे थे।   रिपोर्ट्स के अनुसार रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के इस खास गाने की शूटिंग ब्रिटेन के मैनचेस्टर शहर में होगी। गाने को फिल्माने के लिए चार दिन का शेड्यूल तय किया गया है। मेकर्स इसे बड़े स्तर पर तैयार करने की योजना बना रहे हैं ताकि यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो सके।   क्लासिक बॉलीवुड स्टाइल में दिखेंगे अहान फिल्म में अहान पुराने दौर के बॉलीवुड सितारों की तरह क्लासिक अंदाज में गाते और नाचते दिखाई देंगे। इसके लिए वे इन दिनों डांस की खास ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि Yash Raj Films इस गाने के लिए बड़े कोरियोग्राफर को चुनने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा अहान जल्द ही निर्देशक Mohit Suri की अगली फिल्म में भी नजर आएंगे, जिसमें उनकी को-स्टार Aneet Padda होंगी।

Anjali Kumari मई 20, 2026 0
main wapas aaunga
इम्तियाज अली की दर्द भरी लव स्टोरी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

मुंबई, एजेंसियां। ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। निर्देशक Imtiaz Ali एक बार फिर प्यार, जुदाई और भावनाओं से भरी कहानी लेकर लौटे हैं। फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक अधूरी प्रेम कहानी को दिखाती है, जिसमें 78 साल बाद भी प्यार जिंदा नजर आता है।   दिलजीत बने यूट्यूबर, दादा की अधूरी मोहब्बत की तलाश ट्रेलर की शुरुआत पुराने दौर की यादों और दर्द भरे माहौल से होती है। Naseeruddin Shah एक ऐसे बुजुर्ग के किरदार में हैं, जो अपनी बिछड़ी प्रेमिका को अंतिम सांस तक याद करते हैं। वहीं Diljit Dosanjh गुरवीर नाम के मशहूर यूट्यूबर की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने दादाजी की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए पाकिस्तान पहुंचते हैं।   वेदांग-शरवरी की ताजा रोमांटिक केमिस्ट्री फिल्म में वेदांग रैना और शरवरी युवा प्रेमी जोड़े ‘जिया’ और ‘कीनू’ के किरदार में नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री और मासूम रोमांस ट्रेलर को भावनात्मक गहराई देता है। ट्रेलर यह सवाल छोड़ जाता है कि क्या 78 साल बाद बिछड़े प्रेमी फिर मिल पाएंगे।   ए.आर. रहमान और इम्तियाज की सुपरहिट टीम फिर साथ फिल्म में संगीत A. R. Rahman का है, जबकि गीत Irshad Kamil ने लिखे हैं। यह तिकड़ी पहले भी कई यादगार गाने दे चुकी है। फिल्म को बिरला स्टूडियोज, अप्लॉज एंटरटेनमेंट और विंडो सीट फिल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Anjali Kumari मई 19, 2026 0
Ananya Panday and Lakshya Lalwani in a romantic scene from Chand Mera Dil amid CBFC censorship controversy.
‘चांद मेरा दिल’ के रोमांटिक सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 96 सेकेंड के किसिंग विजुअल्स हटाए गए

Central Board of Film Certification यानी CBFC एक बार फिर अपने फैसले को लेकर चर्चा में है। इस बार मामला Chand Mera Dil से जुड़ा है, जिसमें अभिनेता Lakshya Lalwani और अभिनेत्री Ananya Panday के रोमांटिक सीन्स पर बोर्ड ने कैंची चला दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है, लेकिन इसके साथ फिल्म के करीब 96 सेकेंड लंबे किसिंग और लिप-लॉक सीन्स हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं। 96 सेकेंड के रोमांटिक सीन हटाए गए मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार CBFC ने फिल्म से: 10 सेकेंड का एक किसिंग सीन हटाने और करीब 1 मिनट 26 सेकेंड के लिप-लॉक विजुअल्स काटने का निर्देश दिया है। कुल मिलाकर फिल्म से लगभग 96 सेकेंड के रोमांटिक विजुअल्स हटाए गए हैं। सोशल मीडिया पर उठे सवाल सेंसर बोर्ड के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कई यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि जब हिंसा, खून-खराबा और गालियों से भरी फिल्मों को आसानी से पास किया जा रहा है, तब एक रोमांटिक फिल्म के किसिंग सीन्स पर इतनी सख्ती क्यों दिखाई गई। लोगों ने तुलना करते हुए Animal, KGF और अन्य हिंसक फिल्मों का भी जिक्र किया। 22 मई को रिलीज होगी फिल्म Chand Mera Dil 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का रनटाइम लगभग 2 घंटे 15 मिनट 36 सेकेंड बताया गया है। एडवांस बुकिंग 18 मई से शुरू हो चुकी है। ट्रेलर ने बटोरी थी तारीफ फिल्म का ट्रेलर 11 मई को रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म में Ananya Panday और Lakshya Lalwani की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। ट्रेलर के कुछ डायलॉग्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें: “प्यार तो बहुत है, लेकिन इज्जत उससे ज्यादा जरूरी है।” और “लेजेंड्री लव स्टोरीज की एंडिंग ही तो ट्रैजिक होती है।” जैसी लाइनें शामिल हैं। ‘सैयारा’ जैसी फीलिंग की चर्चा ट्रेलर देखने के बाद कई यूजर्स ने फिल्म की तुलना रोमांटिक ड्रामा फिल्मों से की थी। कुछ लोगों का कहना था कि फिल्म में इमोशनल लव स्टोरी के साथ ट्रेजडी और मैच्योर रिलेशनशिप की झलक देखने को मिल रही है। करण जौहर की प्रोडक्शन टीम से जुड़ी फिल्म फिल्म का निर्देशन Vivek Soni ने किया है, जबकि इसे Karan Johar समेत कई निर्माताओं ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में: अनन्या पांडे लक्ष्य लालवानी आस्था सिंह प्रथम राठौड़ एल्विस जोस मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का अनुमानित बजट करीब 90 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।  

surbhi मई 19, 2026 0
Ayushmann Khurrana, Sara Ali Khan and Rakul Preet Singh in a scene from Pati Patni Aur Woh 2.
‘पति पत्नी और वो 2’ का बॉक्स ऑफिस पर फीका प्रदर्शन, पहले वीकेंड में सिर्फ 17.50 करोड़ की कमाई

Pati Patni Aur Woh 2 बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। Ayushmann Khurrana, Sara Ali Khan, Rakul Preet Singh और Wamiqa Gabbi जैसे बड़े सितारों से सजी यह फिल्म पहले वीकेंड में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में संघर्ष करती नजर आई। फिल्म के शुरुआती तीन दिनों के आंकड़े सामने आने के बाद साफ हो गया है कि इसे वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला, जैसी मेकर्स को उम्मीद थी। पहले वीकेंड में कितनी हुई कमाई? फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुक्रवार: ₹4 करोड़ शनिवार: ₹5.75 करोड़ रविवार: ₹7.75 करोड़ रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले वीकेंड में कुल ₹17.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। हालांकि रविवार को कमाई में थोड़ा उछाल जरूर देखने को मिला, लेकिन यह आंकड़ा उम्मीद से काफी कम माना जा रहा है। पहली फिल्म से काफी पीछे रहा सीक्वल साल 2019 में रिलीज हुई Pati Patni Aur Woh ने पहले ही वीकेंड में ₹42 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। उस फिल्म में Kartik Aaryan, Ananya Panday और Bhumi Pednekar मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म बाद में दुनियाभर में लगभग ₹110 करोड़ का कारोबार करने में सफल रही थी। इसके मुकाबले ‘पति पत्नी और वो 2’ की शुरुआत काफी धीमी मानी जा रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन पहली फिल्म से काफी कम रह सकता है। क्या है फिल्म की कहानी? फिल्म का निर्देशन Mudassar Aziz ने किया है, जिन्होंने पहली फिल्म भी डायरेक्ट की थी। यह एक कॉमेडी ऑफ एरर्स फिल्म है, जिसमें आयुष्मान खुराना ‘प्रजापति’ नाम के किरदार में नजर आ रहे हैं। कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो तीन महिलाओं के बीच उलझ जाता है। वामिका गब्बी फिल्म में पत्रकार और पत्नी के रोल में हैं सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह उनके दोस्तों के किरदार में दिखाई दी हैं ओटीटी पर कब रिलीज होगी? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Netflix ने फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल किए हैं। बताया जा रहा है कि थिएटर रिलीज के लगभग 8 हफ्ते बाद फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है। कितना है फिल्म का बजट? रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘पति पत्नी और वो 2’ का बजट लगभग ₹60 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए आने वाले दिनों में अच्छी कमाई करनी होगी।  

surbhi मई 18, 2026 0
Veer Pahariya in a rugged action look for upcoming anti-hero thriller film Benaam presented by Mahesh Bhatt.
‘Sky Force’ के बाद अब एंटी-हीरो अवतार में दिखेंगे वीर पहाड़िया, Mahesh Bhatt करेंगे ‘Benaam’ प्रेजेंट

Veer Pahariya ने अपनी डेब्यू फिल्म Sky Force से बॉलीवुड में दमदार शुरुआत की थी। अब अभिनेता अपने दूसरे बड़े प्रोजेक्ट के लिए तैयार हैं। खबरों के मुताबिक वीर जल्द ही एक नए एक्शन-थ्रिलर ‘Benaam’ में नजर आएंगे, जिसे दिग्गज फिल्ममेकर Mahesh Bhatt प्रेजेंट करेंगे। फिल्म को एक रूटेड कमर्शियल एंटरटेनर बताया जा रहा है, जिसमें एक्शन, ड्रामा और दमदार म्यूजिक का खास मिश्रण देखने को मिलेगा। पहली बार दिखेगा वीर का रग्ड एंटी-हीरो अंदाज सूत्रों के अनुसार ‘Benaam’ में वीर पहाड़िया अब तक के सबसे अलग अवतार में दिखाई देंगे। फिल्म में उनका किरदार एक रॉ और डार्क एंटी-हीरो के रूप में डिजाइन किया गया है। बताया जा रहा है कि इस भूमिका के लिए वीर बड़ा फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन भी करने वाले हैं। फिल्म का किरदार उन्हें एक ज्यादा इंटेंस और एक्शन-ओरिएंटेड स्क्रीन स्पेस एक्सप्लोर करने का मौका देगा। म्यूजिक एल्बम पर रहेगा खास फोकस फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ‘Benaam’ में म्यूजिक बहुत अहम भूमिका निभाएगा। मेकर्स इस प्रोजेक्ट को सिर्फ एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि मजबूत म्यूजिक एल्बम वाली कमर्शियल फिल्म के तौर पर तैयार कर रहे हैं। महेश भट्ट का इस प्रोजेक्ट से जुड़ना फिल्म को लेकर इंडस्ट्री और दर्शकों दोनों के बीच उत्सुकता बढ़ा रहा है। अभी गुप्त रखी गई हैं कई डिटेल्स फिलहाल फिल्म के निर्देशक, बाकी कलाकारों और तकनीकी टीम से जुड़ी जानकारी को गुप्त रखा गया है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक फिल्म की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और आने वाले हफ्तों में इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। ‘Sky Force’ से किया था बॉलीवुड डेब्यू वीर पहाड़िया ने 2025 में रिलीज हुई Sky Force से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने भारतीय वायुसेना अधिकारी की भूमिका निभाई थी। उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों और इंडस्ट्री दोनों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब ‘Benaam’ के जरिए वीर एक बिल्कुल अलग और ज्यादा डार्क किरदार में नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर फिल्मी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।  

surbhi मई 18, 2026 0
Sonu Sood supports Alia Bhatt amid social media trolling during Cannes Film Festival 2026
आलिया भट्ट के समर्थन में उतरे सोनू सूद, ट्रोलिंग पर दिया करारा जवाब—“यह गर्व का पल होना चाहिए”

कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में बॉलीवुड अभिनेत्री Alia Bhatt के कथित “इग्नोर” किए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर जारी ट्रोलिंग के बीच अब अभिनेता Sonu Sood उनके समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि किसी भी कलाकार की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि को आलोचना का विषय नहीं, बल्कि गर्व का अवसर माना जाना चाहिए। ट्रोलिंग के बीच आया सोनू सूद का बयान Sonu Sood ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक संदेश साझा करते हुए कहा कि जब कोई भारतीय कलाकार अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करता है, तो यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण होता है। उन्होंने लिखा कि हर उपलब्धि को कैमरों, सुर्खियों या बाहरी मान्यता से नहीं आंका जा सकता। असली सफलता उस मेहनत और जर्नी में होती है, जिसे कलाकार ने तय किया है। “गर्व महसूस करना चाहिए, कमियां नहीं ढूंढनी चाहिए” अपने संदेश में Sonu Sood ने ट्रोलिंग मानसिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर लोगों को दूसरों की उपलब्धियों में कमियां ढूंढने की बजाय उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने सपनों को पूरा करने में लगे रहते हैं, उनके पास दूसरों को नीचे गिराने का समय नहीं होता। क्या है पूरा मामला? दरअसल, Alia Bhatt इस साल दूसरी बार कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं। रेड कार्पेट से जुड़े कुछ वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि फोटोग्राफर्स ने उन्हें नजरअंदाज किया। कुछ यूजर्स ने इस पर सवाल उठाए, जबकि कई लोगों ने उनके लुक और आत्मविश्वास की तारीफ भी की। आलिया भट्ट का जवाब भी वायरल ट्रोलिंग के बीच Alia Bhatt ने भी एक यूजर को जवाब देते हुए कहा था कि “अफसोस किस बात का, आपने मुझे नोटिस तो किया ही।” उनके इस जवाब को सोशल मीडिया पर आत्मविश्वास और ग्रेस के रूप में देखा जा रहा है। फिल्म फेस्टिवल 23 मई तक चलेगा गौरतलब है कि कान फिल्म फेस्टिवल 2026 की शुरुआत 12 मई को हुई थी और यह 23 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सितारे रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं।  

surbhi मई 16, 2026 0
Ayushmann Khurrana promoting Pati Patni Aur Woh Do amid box office opening collection updates
Ayushmann Khurrana Box Office: ‘Pati Patni Aur Woh Do’ की धीमी शुरुआत, टॉप 10 ओपनर्स में 8वें स्थान पर

Ayushmann Khurrana की लेटेस्ट फिल्म Pati Patni Aur Woh Do ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षाकृत धीमी शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन लगभग ₹3.50 करोड़ का नेट कलेक्शन दर्ज किया, जिससे यह उनके करियर की 8वीं सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। हालांकि फिल्म की यह ओपनिंग उनके पिछले हिट्स की तुलना में कमजोर मानी जा रही है, लेकिन यह फिर भी टॉप 10 ओपनर्स की लिस्ट में जगह बनाने में सफल रही। ‘Thamma’ अभी भी सबसे बड़ी ओपनर Ayushmann Khurrana के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म अभी भी Thamma बनी हुई है, जिसने पहले दिन करीब ₹23 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। इसके बाद Dream Girl 2 और Dream Girl जैसी फिल्मों ने भी मजबूत ओपनिंग दर्ज की थी, लेकिन Thamma ने सभी रिकॉर्ड्स को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। टॉप 10 ओपनर्स की पूरी लिस्ट Thamma – ₹23 करोड़ Dream Girl 2 – ₹9.75 करोड़ Dream Girl – ₹9.50 करोड़ Bala – ₹9.25 करोड़ Shubh Mangal Zyada Saavdhan – ₹8.75 करोड़ Badhaai Ho – ₹7.25 करोड़ Article 15 – ₹4.75 करोड़ Pati Patni Aur Woh Do – ₹3.50 करोड़ (expected) Doctor G – ₹3.50 करोड़ Nautanki Saala – ₹3.25 करोड़ आगे की उम्मीदें फिल्म इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि वीकेंड कलेक्शन और वर्ड ऑफ माउथ पर Pati Patni Aur Woh Do का प्रदर्शन काफी हद तक निर्भर करेगा। अब सभी की नजरें Ayushmann Khurrana की आने वाली फिल्मों Yeh Prem Mol Liya और Udta Teer पर टिकी हुई हैं, जो उनके करियर ग्राफ को फिर से मजबूत कर सकती हैं।  

surbhi मई 16, 2026 0
Akshay Kumar and Suniel Shetty in hilarious scenes from Welcome To The Jungle teaser
‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, अक्षय-सुनील की जोड़ी ने फिर लगाई हंसी की महफिल

कॉमेडी, कन्फ्यूजन और फुल ऑन एंटरटेनमेंट से भरपूर दिखा टीजर Welcome To The Jungle का बहुप्रतीक्षित टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों को अब हंसी और मस्ती से भरपूर दुनिया की पहली झलक देखने को मिल गई है। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। करीब 1 मिनट 30 सेकंड के इस टीजर में पुराने ‘वेलकम’ फ्रेंचाइज़ी वाला वही पागलपन, कॉमिक कन्फ्यूजन और मजेदार माहौल देखने को मिलता है, जिसने पहले भी दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। अक्षय कुमार के डायलॉग ने लूटी महफिल टीजर की शुरुआत Akshay Kumar के मजेदार डायलॉग से होती है। वह कहते हैं: “सूचना, इस फिल्म के निर्माण में किसी भी जानवर का इस्तेमाल नहीं किया गया है… सिवाय कुछ घोड़ों के और हम गधों के।” यह डायलॉग सुनते ही दर्शकों की हंसी छूट जाती है और यहीं से फिल्म का कॉमिक अंदाज शुरू हो जाता है। सुनील शेट्टी और अक्षय की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल टीजर में Suniel Shetty और अक्षय कुमार की जुगलबंदी सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। एक सीन में सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार पर गन तानकर पूछते हैं: “तू मरता क्यों नहीं?” इस पर अक्षय जवाब देते हैं: “मैं मरने में जान डाल रहा हूं।” फिर सुनील कहते हैं: “अरे मरने में कोई जान डालता है क्या?” यह सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कॉमेडी और अफरा-तफरी से भरपूर होगी फिल्म टीजर देखकर साफ हो जाता है कि फिल्म में: जबरदस्त कॉमेडी लगातार कन्फ्यूजन पागलपन भरे ट्विस्ट और फैमिली एंटरटेनमेंट भरपूर देखने को मिलेगा। फिल्म को एक बड़े एंटरटेनमेंट पैकेज के रूप में तैयार किया गया है, जहां हर किरदार किसी न किसी मजेदार गड़बड़झाले में फंसा नजर आएगा। कब रिलीज होगी फिल्म? फिल्म का निर्देशन Ahmed Khan ने किया है और निर्माता Firoz A. Nadiadwala हैं। ‘Welcome To The Jungle’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। क्यों खास है यह फिल्म? हाल के समय में गंभीर फिल्मों के बीच यह फिल्म दर्शकों को हल्की-फुल्की कॉमेडी और फैमिली एंटरटेनमेंट देने का वादा करती है। यही वजह है कि फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।  

surbhi मई 15, 2026 0
Saif Ali Khan in intense police officer role from crime drama film Kartavya on Netflix
‘कर्तव्य’ मूवी रिव्यू: दमदार कलाकारों के बावजूद अधूरी रह जाती है कहानी की गहराई

सामाजिक मुद्दों को छूती है फिल्म, लेकिन असर छोड़ने में रह जाती है पीछे Kartavya एक ऐसी फिल्म है जो ऑनर किलिंग, ढोंगी बाबाओं की अंधभक्ति और बाल यौन शोषण जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों को उठाने की कोशिश करती है। फिल्म का शुरुआती संवाद – “करम करते हैं, धरम छूटता है…” – इसकी पूरी कहानी की दिशा तय करता नजर आता है। लेकिन समस्या यह है कि फिल्म इन जटिल मुद्दों की गहराई में उतरने की बजाय सतही स्तर पर ही घूमती रह जाती है। फिल्म का निर्देशन Pulkit ने किया है और उन्होंने कई संवेदनशील विषयों को एक साथ जोड़ने की कोशिश की है, मगर स्क्रीनप्ले कई जगह कमजोर पड़ जाता है। क्या है फिल्म की कहानी? फिल्म की कहानी हरियाणा के झामली थाने में तैनात ईमानदार पुलिस अफसर पवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार Saif Ali Khan ने निभाया है। एक राष्ट्रीय पत्रकार की हत्या के बाद पवन खुद जांच में उतरता है। जांच की कड़ियां इलाके के प्रभावशाली बाबा आनंद श्री तक पहुंचती हैं, जिस पर बाल यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप हैं। इसी बीच पवन के परिवार में भी संकट खड़ा हो जाता है, जब उसका छोटा भाई कथित तौर पर एक अलग जाति की लड़की के साथ भाग जाता है। मामला ऑनर किलिंग तक पहुंच जाता है और पवन खुद कर्तव्य, परिवार और नैतिकता के बीच फंस जाता है। कहानी में क्या कमी रह गई? फिल्म जिन सामाजिक मुद्दों को उठाती है, वे बेहद गंभीर और संवेदनशील हैं। लेकिन निर्देशक इन मुद्दों की भयावहता और गहराई को पूरी ताकत से पर्दे पर नहीं ला पाए। खासतौर पर बाबा आनंद श्री का किरदार काफी कमजोर लिखा गया है। जहां एक तरफ ऐसे किरदारों में डर, प्रभाव और क्रूरता दिखनी चाहिए थी, वहीं यहां वह असर नजर नहीं आता। Saurabh Dwivedi का यह अभिनय प्रयास ईमानदार जरूर लगता है, लेकिन अनुभवी कलाकारों के बीच उनका किरदार कमजोर कड़ी बन जाता है। कलाकारों ने संभाली फिल्म फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी स्टारकास्ट है। Saif Ali Khan ने एक दुविधा में फंसे पुलिस अफसर के किरदार को संतुलित तरीके से निभाया है। Sanjay Mishra अपनी सहज अदाकारी से प्रभावित करते हैं। Manish Chaudhari और Rasika Dugal भी अपने किरदारों में असर छोड़ते हैं। बाल कलाकार युधवीर अहलावत का अभिनय भी फिल्म की खास बातों में शामिल है। तकनीकी पक्ष फिल्म की रफ्तार तेज रखी गई है और बैकग्राउंड स्कोर कई जगह रोमांच बनाए रखता है। हालांकि, कहानी का मुख्य सस्पेंस काफी पहले समझ में आने लगता है, जिससे क्लाइमेक्स का असर कमजोर पड़ जाता है। देखें या नहीं? अगर आप सामाजिक मुद्दों पर आधारित क्राइम ड्रामा और Saif Ali Khan तथा Sanjay Mishra की एक्टिंग पसंद करते हैं, तो यह फिल्म एक बार देखी जा सकती है। फिल्म Netflix पर रिलीज हुई है।  

surbhi मई 15, 2026 0
Sai Pallavi faces discussion over Hindi dialogue dubbing in upcoming film Ramayana after Ek Din release
‘एक दिन’ फ्लॉप होने के बाद बढ़ी टेंशन? रामायण में साई पल्लवी की डबिंग की चर्चा तेज

हिंदी उच्चारण को लेकर ट्रोल हुईं साई पल्लवी Sai Pallavi इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म Ek Din को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई, वहीं अभिनेत्री को हिंदी उच्चारण को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। अब खबरें सामने आ रही हैं कि मेगा बजट फिल्म Ramayana के निर्माता उनकी डायलॉग डिलीवरी को लेकर नया फैसला लेने पर विचार कर रहे हैं। मेकर्स डबिंग पर कर रहे विचार मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के निर्माता साई पल्लवी के कुछ संवादों की डबिंग कराने पर विचार कर रहे हैं ताकि भाषा अधिक स्पष्ट और प्रभावी लगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में अभिनेत्री सीता का किरदार निभा रही हैं, इसलिए मेकर्स चाहते हैं कि संवादों का उच्चारण दर्शकों को पूरी तरह साफ और भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ महसूस हो। हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक फिल्म मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। प्रमोशन के दौरान वायरल हुए थे वीडियो Ek Din के प्रमोशन के दौरान सोशल मीडिया पर साई पल्लवी के कई वीडियो वायरल हुए थे। इन वीडियो में कुछ यूजर्स ने उनकी हिंदी को लेकर सवाल उठाए थे। कई लोगों का कहना था कि अभिनेत्री को हिंदी संवाद बोलने में दिक्कत हो रही है। इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई कि क्या इतनी बड़ी फिल्म में भाषा पर और काम करने की जरूरत है। 4000 करोड़ के बजट में बन रही ‘रामायण’ Ramayana भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म में Ranbir Kapoor भगवान राम की भूमिका निभाएंगे, जबकि Sai Pallavi सीता के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा Yash रावण, Ravi Dubey लक्ष्मण और Sunny Deol हनुमान के रोल में दिखाई देंगे। दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म फिल्म को दो भागों में रिलीज करने की तैयारी है। पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और अब साई पल्लवी की डबिंग से जुड़ी खबरों ने चर्चा को और तेज कर दिया है।  

surbhi मई 14, 2026 0
Hombale films
होम्बले फिल्म्स की ग्लोबल छलांग, ‘पेड्डी’ से ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन में एंट्री

चेन्नई, एजेंसियां। भारतीय सिनेमा में भव्य फिल्मों के लिए मशहूर Hombale Films ने अब इंटरनेशनल मार्केट में बड़ा कदम बढ़ाया है। केजीएफ, कांतारा और सालार जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद प्रोडक्शन हाउस ने पहली बार ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में एंट्री की है। इसकी शुरुआत मेगा पावरस्टार Ram Charan की बहुप्रतीक्षित फिल्म PEDDI से की जा रही है।   ग्लोबल रिलीज की तैयारी में ‘पेड्डी’ होम्बले फिल्म्स वर्षों से ऐसी फिल्मों के लिए जाना जाता है जिनमें दमदार कहानी, बड़े विजुअल्स और थिएट्रिकल अपील का शानदार मेल देखने को मिलता है। अब ‘पेड्डी’ के साथ कंपनी अपने इंटरनेशनल नेटवर्क को मजबूत करने जा रही है। इसे होम्बले फिल्म्स का पहला ऑफिशियल ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन अधिग्रहण माना जा रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे फिल्म को दुनियाभर में बड़े स्तर पर रिलीज का फायदा मिलेगा।   एक्शन, विजुअल्स और ए.आर. रहमान का संगीत बना आकर्षण फिल्म का निर्देशन Buchi Babu Sana ने किया है। ‘पेड्डी’ अपने दमदार एक्शन सीक्वेंस, शानदार विजुअल्स और राम चरण के इंटेंस लुक को लेकर पहले से ही चर्चा में है। वहीं फिल्म में संगीत A. R. Rahman ने दिया है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। फिल्म 4 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।   आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट होम्बले फिल्म्स ने हाल के वर्षों में लगातार बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। ‘कांतारा: चैप्टर 1’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ जैसी फिल्मों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली। प्रोडक्शन हाउस के पास आने वाले समय में Salaar 2, KGF 3 और Hrithik Roshan के साथ एक बड़ा प्रोजेक्ट भी शामिल है। ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन में यह नई शुरुआत भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Anjali Kumari मई 14, 2026 0
Mouni Roy reacts to divorce rumours with statement asking for privacy and personal space
तलाक की अफवाहों पर मौनी रॉय ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हमें प्राइवेसी और स्पेस दें

सोशल मीडिया पर लगातार चल रही थीं अलगाव की खबरें Mouni Roy पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें तेज थीं कि उनके और पति Suraj Nambiar के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों अलग रह रहे हैं और उनका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है। अब इन खबरों पर खुद मौनी रॉय ने प्रतिक्रिया दी है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिया जवाब मौनी रॉय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने मीडिया से अपील करते हुए लिखा कि झूठी खबरें प्रकाशित न की जाएं और उन्हें प्राइवेसी दी जाए। अभिनेत्री ने अपने संदेश में कहा कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर गलत खबरें फैलाने से बचा जाए। इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शेयर किया। कैसे शुरू हुई तलाक की चर्चा? इन अफवाहों की शुरुआत तब हुई जब सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिस किया कि मौनी और सूरज इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं। इसके बाद मामला और चर्चा में तब आया जब Disha Patani ने भी मौनी को अनफॉलो कर दिया। वहीं, सूरज नांबियार ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर लिया, जिसके बाद अलगाव की चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया। 2022 में हुई थी शादी Mouni Roy और Suraj Nambiar ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में शादी की थी। दोनों की शादी बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। बताया जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात साल 2019 में दुबई में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों करीब आए और फिर शादी के बंधन में बंध गए। फैंस कर रहे रिश्ते के ठीक होने की उम्मीद मौनी के बयान के बाद फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि दोनों के रिश्ते को लेकर फैल रही अफवाहों पर अब विराम लगेगा। सोशल मीडिया पर कई लोग अभिनेत्री के समर्थन में भी नजर आए।  

surbhi मई 14, 2026 0
Salman Khan, Prabhas, Ram Charan and other stars set for major box office clashes in 2026-2027
सलमान से प्रभास तक, 2026-2027 में बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे बड़े सुपरस्टार्स

आने वाले दो साल में होगा बड़ा सिनेमाई मुकाबला भारतीय सिनेमा में 2026 और 2027 के दौरान कई बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलने वाला है। बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के बड़े सितारे अपनी फिल्मों के साथ आमने-सामने होंगे, जिससे सिनेमाघरों में बड़ी टक्कर तय मानी जा रही है। Salman Khan, Prabhas, Ram Charan और Mohanlal जैसे सुपरस्टार्स की फिल्मों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। ‘पति पत्नी और वो 2’ बनाम ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस की यह जंग इसी हफ्ते से शुरू हो चुकी है। Suriya की फिल्म Karuppu सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर Ayushmann Khurrana की फिल्म Pati Patni Aur Woh 2 इसी शुक्रवार रिलीज हो रही है। एक तरफ एक्शन और दूसरी तरफ कॉमेडी का मुकाबला देखने को मिलेगा। ‘दृश्यम 3’ और ‘चांद मेरा दिल’ की टक्कर 21 मई को Drishyam 3 रिलीज होने जा रही है, जिसमें Mohanlal एक बार फिर अपने चर्चित किरदार में नजर आएंगे। इसके ठीक अगले दिन 22 मई को फिल्म Chand Mera Dil रिलीज होगी। इस रोमांटिक फिल्म में Ananya Panday और लक्ष्य मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। वरुण धवन और राम चरण आमने-सामने Varun Dhawan की फिल्म Hai Jawani To Ishq Hona Hai पहले सोलो रिलीज मानी जा रही थी, लेकिन अब Peddy की रिलीज डेट भी 4 जून तय कर दी गई है। इस फिल्म में Ram Charan और Janhvi Kapoor मुख्य भूमिका में हैं। अब दोनों फिल्मों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। 2027 की ईद पर सलमान बनाम प्रभास सबसे बड़ी भिड़ंत 2027 की ईद पर हो सकती है। Salman Khan की फिल्म SVC63 और Spirit एक ही समय पर रिलीज होने की तैयारी में हैं। पहले चर्चा थी कि प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट बदली जा सकती है, लेकिन अब फिल्म की टीम ने साफ कर दिया है कि वे अपनी तय तारीख पर ही फिल्म रिलीज करेंगे। बॉक्स ऑफिस पर बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा इन बड़ी फिल्मों के क्लैश से भारतीय सिनेमा में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि दर्शकों के लिए यह दौर बेहद रोमांचक रहने वाला है, क्योंकि हर फिल्म बड़े स्टार्स, भारी बजट और हाई एक्सपेक्टेशन के साथ आ रही है।  

surbhi मई 14, 2026 0
Welcome To The Jungle
‘वेलकम टू द जंगल’ से सामने आया अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक, फैंस बोले- कॉमेडी किंग लौट आया

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार  की बहुप्रतीक्षित फिल्म Welcome To The Jungle से उनका पहला लुक जारी कर दिया गया है। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के पोस्टर में अक्षय कुमार जंगल के बीच रेड कार्पेट पर बेहद स्टाइलिश और कॉमिक अंदाज में चलते नजर आ रहे हैं। उनका यह लुक पुराने “वेलकम” फ्रेंचाइजी की याद दिला रहा है।   सोशल मीडिया पर छाया नया पोस्टर अक्षय कुमार ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया। पोस्टर के साथ उन्होंने लिखा, “अगली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’।” पोस्टर में अभिनेता का आत्मविश्वास भरा अंदाज और मजेदार एक्सप्रेशन फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि “कॉमेडी किंग वापस आ गया” और “अक्षय का पुराना मजेदार अवतार देखने को मिलेगा।”   मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म होगी रिलीज Welcome To The Jungle एक बड़ी मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन Ahmed Khan कर रहे हैं। फिल्म में 30 से ज्यादा कलाकार नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है।   दमदार स्टारकास्ट बनी चर्चा का केंद्र फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कई बड़े सितारे शामिल हैं। इनमें Suniel Shetty, Paresh Rawal, Arshad Warsi, Raveena Tandon, Jackie Shroff, Disha Patani, Jacqueline Fernandez, Rajpal Yadav और Johnny Lever जैसे कलाकार शामिल हैं।   फैंस को कॉमेडी धमाके का इंतजार फिल्म का पहला पोस्टर सामने आने के बाद दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। लंबे समय बाद अक्षय कुमार को फुल कॉमिक अंदाज में देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्मों में से एक साबित हो सकती है।

Anjali Kumari मई 13, 2026 0
Mouni Roy Sooraj Nambiar
मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रिश्ते में आई दरार? सोशल मीडिया गतिविधियों से बढ़ीं अटकलें

मुंबई, एजेंसियां। टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका ग्लैमरस अंदाज नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी है। खबरें हैं कि मौनी और उनके पति सूरज नांबियार के रिश्ते में तनाव आ गया है। सोशल मीडिया पर दोनों द्वारा एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद अलगाव की अफवाहें तेज हो गई हैं।   इंस्टाग्राम गतिविधियों ने बढ़ाई चर्चाएं मंगलवार को फैंस ने गौर किया कि मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसके अलावा, दोनों ने अपने अकाउंट से साथ की कई तस्वीरें और वीडियो भी हटा दिए हैं। मौनी के प्रोफाइल पर अब सूरज के साथ सिर्फ कुछ चुनिंदा तस्वीरें बची हैं, जिनमें उनकी शादी की फोटो भी शामिल है। दूसरी ओर, सूरज नांबियार ने मौनी के साथ अपनी सभी तस्वीरें हटाने के बाद अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया। इस घटनाक्रम ने फैंस के बीच रिश्ते में दरार की अटकलों को और तेज कर दिया है।   दोस्त दिशा पटानी ने भी किया अनफॉलो दिलचस्प बात यह है कि मौनी की करीबी दोस्त दिशा पाटनी ने भी सूरज को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। दिशा को अक्सर इस कपल के साथ देखा जाता था, इसलिए यह कदम भी चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, मौनी और सूरज की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।   2022 में हुई थी डेस्टिनेशन वेडिंग मौनी और सूरज की पहली मुलाकात 2019 में दुबई में हुई थी। करीब दो साल तक डेटिंग के बाद दोनों ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में शादी की थी। उनकी शादी मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। यह कपल सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरों के लिए काफी लोकप्रिय था, लेकिन अब उनकी ऑनलाइन गतिविधियों ने फैंस को हैरान कर दिया है।

Anjali Kumari मई 12, 2026 0
System
System: सोनाक्षी सिन्हा की ‘सिस्टम’ का ट्रेलर रिलीज, कोर्टरूम में दिखेगी न्याय की जंग

मुंबई, एजेंसियां। सोनाक्षी सिन्हा स्टारर कोर्टरूम ड्रामा ‘सिस्टम’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस कोर्टरूम ड्रामा में सोनाक्षी सिन्हा एक तेज-तर्रार वकील ‘नेहा’ की भूमिका निभा रही हैं, जो न्याय और सत्ता के बीच चल रही लड़ाई में सिस्टम से टकराती नजर आती हैं। करीब दो मिनट लंबे ट्रेलर में कानून, महत्वाकांक्षा, धोखे और न्याय की जंग को रोमांचक अंदाज में दिखाया गया है।   ट्रेलर में दिखी न्याय बनाम सत्ता की लड़ाई कहानी की शुरुआत नेहा से होती है, जो अपने पिता की लॉ फर्म में पार्टनर बनने के लिए खुद को साबित करना चाहती है। उसके पिता की भूमिका Ashutosh Gowariker निभा रहे हैं। नेहा को एक मुश्किल केस सौंपा जाता है, जिसे जीतना उसके करियर के लिए बेहद अहम है।   इस केस में उसकी मदद करती है सारिका, जिसका किरदार Jyothika ने निभाया है। सारिका एक चतुर कोर्टरूम स्टेनोग्राफर है, लेकिन उसके इरादे पूरी तरह साफ नहीं दिखते। ट्रेलर में कई ऐसे मोड़ नजर आते हैं, जो कहानी को रहस्य और सस्पेंस से भर देते हैं। फिल्म का संवाद “अमीर के शोर में गरीब की आवाज खो जाती है”  ट्रेलर का सबसे प्रभावशाली हिस्सा माना जा रहा है। यह संवाद फिल्म के सामाजिक और न्यायिक संघर्ष को मजबूत तरीके से सामने लाता है।   कब और कहां रिलीज होगी फिल्म फिल्म का निर्देशन Ashwiny Iyer Tiwari ने किया है। फिल्म में प्रीति अग्रवाल, अदिनाथ कोठारे, गौरव पांडे और सायंदीप सेनगुप्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।   ‘सिस्टम’ 22 मई 2026 से Prime Video  पर स्ट्रीम होगी। कोर्टरूम ड्रामा और थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह फिल्म खास साबित हो सकती है। 

Anjali Kumari मई 12, 2026 0
Poster of Krishnavataram Part 1 The Heart featuring Siddharth Gupta in a mythological fantasy drama scene
Krishnavataram Part 1 Box Office: पहले सोमवार फिल्म की रफ्तार धीमी, अब बेहतर पकड़ की जरूरत

Krishnavataram Part 1: The Heart बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती दिनों में ठीक-ठाक प्रदर्शन करती नजर आ रही है, लेकिन पहले सोमवार की कमाई ने फिल्म के आगे के सफर को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। Siddharth Gupta और Sanskruti Jayana स्टारर इस माइथोलॉजिकल फैंटेसी ड्रामा ने अपने पहले सोमवार को करीब 1 से 1.10 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। सामान्य तौर पर यह कलेक्शन ठीक माना जा सकता है, लेकिन जिस तरह की ग्रोथ फिल्म को चाहिए थी, उसके मुकाबले यह थोड़ा कमजोर माना जा रहा है। सोमवार को नहीं बनी वीकेंड जैसी पकड़ फिल्म ने शनिवार और रविवार को अच्छी बढ़त दिखाई थी। खासकर रविवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये की कमाई कर उम्मीदें बढ़ा दी थीं। हालांकि सोमवार को कलेक्शन फिर से शुक्रवार के स्तर के करीब पहुंच गया, जिससे संकेत मिला कि फिल्म को दर्शकों से स्थिर सपोर्ट अभी नहीं मिल पा रहा। Krishnavataram Part 1: The Heart का हिंदी बॉक्स ऑफिस पर कुल नेट कलेक्शन अब 7.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं तेलुगु और तमिल डब वर्जन से फिल्म ने लगभग 65 लाख रुपये की अतिरिक्त कमाई की है। पहले हफ्ते में 10 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पहले हफ्ते के अंत तक हिंदी में करीब 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है। यह भी ध्यान देने वाली बात है कि फिल्म में कोई बड़ा स्टार नहीं है और इसे हिंदी बेल्ट में सिर्फ 700 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। ऐसे में इसकी अब तक की कमाई को पूरी तरह कमजोर नहीं माना जा रहा। Mahavatar Narsimha से हो रही तुलना पिछले साल रिलीज हुई Mahavatar Narsimha का उदाहरण भी लगातार दिया जा रहा है। भगवान विष्णु के अवतारों पर आधारित इस एनिमेटेड फिल्म ने शुरुआत में धीमी कमाई की थी, लेकिन बाद में जबरदस्त ग्रोथ दिखाते हुए हिंदी में करीब 170 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इसी तरह Laalo: Krishna Sada Sahayate ने भी शुरुआती हफ्तों में खास प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन बाद में अचानक तेजी पकड़ ली थी। इसी वजह से ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि Krishnavataram Part 1: The Heart के लिए अभी उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं। दूसरे हफ्ते में असली परीक्षा अब फिल्म के लिए सबसे जरूरी होगा कि वीकडेज में इसकी कमाई शनिवार के स्तर के करीब बनी रहे और दूसरे हफ्ते में स्क्रीन काउंट और दर्शकों का सपोर्ट बढ़े। माइथोलॉजिकल फिल्मों का ट्रेंड कई बार धीरे-धीरे मजबूत होता है, इसलिए आने वाले दिन फिल्म के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं। Krishnavataram Part 1 Hindi Box Office Collection दिन नेट कलेक्शन प्रीव्यू ₹0.40 करोड़ शुक्रवार ₹1.00 करोड़ शनिवार ₹2.10 करोड़ रविवार ₹3.25 करोड़ सोमवार ₹1.00 करोड़ (अनुमानित) कुल ₹7.75 करोड़

surbhi मई 12, 2026 0
Krishnavataram movie poster featuring Siddharth Gupta amid strong box office collections in India
‘Krishnavataram’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार छलांग, चौथे दिन कमाई में आया बड़ा उछाल

रविवार को फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई Krishnavataram Part 1: The Heart बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। सिद्धार्थ गुप्ता स्टारर इस भक्ति आधारित फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को अब तक की सबसे बड़ी कमाई दर्ज की। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने रविवार को करीब 4.19 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसके साथ ही चार दिनों में फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन लगभग 8.77 करोड़ रुपये पहुंच गया है। पहले दिन से लगातार बढ़ती गई कमाई Krishnavataram Part 1: The Heart ने 7 मई को सिनेमाघरों में रिलीज के साथ 50 लाख रुपये की ओपनिंग की थी। इसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली– गुरुवार: 50 लाख रुपये शुक्रवार: 1.38 करोड़ रुपये शनिवार: 2.70 करोड़ रुपये रविवार: 4.19 करोड़ रुपये चार दिनों में फिल्म की ग्रोथ ने ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी चौंका दिया है। यूपी में टैक्स-फ्री होने का मिला बड़ा फायदा Yogi Adityanath ने फिल्म को उत्तर प्रदेश में टैक्स-फ्री घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने रविवार को लोक भवन में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग देखने के बाद यह घोषणा की। राज्य सरकार ने जिलों में विशेष स्क्रीनिंग आयोजित करने के निर्देश भी दिए हैं ताकि बच्चे और युवा भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़ सकें। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि टैक्स-फ्री स्टेटस मिलने के बाद फिल्म की कमाई में और तेजी आ सकती है। भगवान कृष्ण की कहानी पर आधारित है फिल्म Krishnavataram Part 1: The Heart का निर्देशन Hardik Gajjar ने किया है। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हुई है। फिल्म में Siddharth Gupta के अलावा संस्कृती, सुष्मिता भट्ट और निवाशिनी कृष्णन अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। वहीं Jackie Shroff और Ashutosh Rana ने भी महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं। यह फिल्म हिंदू धर्मग्रंथ ‘ब्रह्म वैवर्त पुराण’ पर आधारित है और राधा से अलग होने के बाद भगवान कृष्ण के जीवन की घटनाओं को दर्शाती है। कहानी मुख्य रूप से सत्यभामा के दृष्टिकोण से दिखाई गई है। दर्शकों के बीच बढ़ रही लोकप्रियता धार्मिक और सांस्कृतिक विषय पर आधारित होने की वजह से फिल्म को परिवार और युवाओं के बीच अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वीकेंड पर बढ़ती ऑक्यूपेंसी ने साफ संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई और मजबूत हो सकती है।  

surbhi मई 11, 2026 0
Akshay Kumar in horror comedy Bhooth Bangla during a spooky yet comic scene from the film
Bhooth Bangla बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ कायम, ₹150 करोड़ क्लब में एंट्री के बेहद करीब

Akshay Kumar की हॉरर-कॉमेडी फिल्म Bhooth Bangla बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। चौथे शुक्रवार को भी फिल्म ने स्थिर कमाई दर्ज की और अब यह ₹150 करोड़ नेट क्लब में शामिल होने से कुछ ही दूरी पर है। Priyadarshan के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने लंबे समय बाद Akshay Kumar को एक बड़ी HIT दिलाई है, जिससे इंडस्ट्री में भी सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। चौथे शुक्रवार को भी कायम रही रफ्तार फिल्म ने चौथे शुक्रवार को लगभग ₹1.40 करोड़ नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹144.40 करोड़ तक पहुंच गया है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म जल्द ही ₹150 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। मौजूदा ट्रेंड्स को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म का फाइनल नेट कलेक्शन ₹155 करोड़ से ₹160 करोड़ के बीच रह सकता है। लंबे समय बाद अक्षय कुमार को मिली बड़ी सफलता पिछले कुछ वर्षों में Akshay Kumar की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं। हालांकि पिछले साल उनकी कुछ फिल्मों ने ठीक-ठाक कारोबार किया, लेकिन उन्हें बड़ी HIT का इंतजार था। अब Bhooth Bangla ने वह कमी पूरी कर दी है और यह फिल्म उनके करियर की पोस्ट-पैंडेमिक दौर की सबसे सफल फिल्मों में गिनी जा रही है। इंडस्ट्री के लिए क्यों अहम है अक्षय कुमार की सफलता? ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि Akshay Kumar जैसे स्टार्स का लगातार फिल्में करना बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद जरूरी है। भले ही हर फिल्म ₹500 करोड़ का कारोबार न करे, लेकिन साल में 2-3 सफल फिल्में इंडस्ट्री की गति बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। यही वजह है कि Akshay Kumar और Ajay Devgn जैसे एक्टर्स को ट्रेड सर्किट में काफी अहम माना जाता है। हॉरर-कॉमेडी जॉनर को मिला बड़ा फायदा Bhooth Bangla की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दर्शकों के बीच हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। फिल्म में कॉमेडी, हॉरर और फैमिली एंटरटेनमेंट का मिश्रण दर्शकों को पसंद आ रहा है, जिसकी वजह से चौथे हफ्ते में भी इसकी कमाई स्थिर बनी हुई है। Bhooth Bangla का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड दिन कलेक्शन (नेट) पहला हफ्ता ₹80.50 करोड़ दूसरा हफ्ता ₹41.50 करोड़ तीसरा शुक्रवार ₹4.50 करोड़ तीसरा शनिवार ₹4.50 करोड़ तीसरा रविवार ₹5.50 करोड़ तीसरा सोमवार ₹1.60 करोड़ तीसरा मंगलवार ₹2.00 करोड़ तीसरा बुधवार ₹1.50 करोड़ तीसरा गुरुवार ₹1.40 करोड़ चौथा शुक्रवार ₹1.40 करोड़ कुल कलेक्शन ₹144.40 करोड़

surbhi मई 9, 2026 0
Palak Tiwari shares how Shweta Tiwari and her grandmother raised her with love and support
‘पिता की कमी कभी महसूस नहीं हुई’: पलक तिवारी ने बताया कैसे मां और नानी ने संभाला पूरा परिवार

सिंगल मदर श्वेता तिवारी ने अकेले की बेटी की परवरिश टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री Shweta Tiwari की बेटी Palak Tiwari ने अपने बचपन और परिवार को लेकर खुलकर बात की है। पलक ने कहा कि उन्होंने कभी अपने जीवन में पिता की कमी महसूस नहीं की, क्योंकि उनकी मां, नानी और पूरे परिवार ने हमेशा उन्हें प्यार और सुरक्षा दी। ‘घर हमेशा लोगों से भरा रहता था’ एक इंटरव्यू में Palak Tiwari ने कहा कि बचपन में उन्हें कभी ऐसा नहीं लगा कि उनके जीवन में कुछ अधूरा है। उन्होंने कहा, “बच्चे स्पंज की तरह होते हैं, वे वही महसूस करते हैं जो उनके माता-पिता उन्हें दिखाते हैं। मुझे कभी नहीं लगा कि कुछ कमी है। मेरे साथ मेरी नानी, मां और पूरा परिवार था। घर हमेशा लोगों से भरा रहता था।” पलक ने आगे कहा कि उन्हें जीवन में कभी किसी चीज की कमी महसूस नहीं हुई। मां श्वेता तिवारी हमेशा रहीं प्रोटेक्टिव पलक तिवारी ने बताया कि उनकी मां Shweta Tiwari हमेशा उनके लिए बेहद प्रोटेक्टिव रही हैं। उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि किसी ने उनसे कहा था कि उनके घर में पिता नहीं हैं। इस पर पलक ने अपनी मां को बताया, जिसके बाद श्वेता खुद उस व्यक्ति के घर पहुंचीं और कहा कि पलक का परिवार है – उसकी मां और नानी ही उसका परिवार हैं। नानी ने निभाई बड़ी भूमिका पलक ने बताया कि बचपन में उनकी मां शूटिंग में व्यस्त रहती थीं, क्योंकि टीवी इंडस्ट्री में लंबे घंटे काम करना पड़ता है। ऐसे में उनकी नानी ने उनकी परवरिश में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, “मेरी नानी ने मुझे सब कुछ सिखाया। मैं काफी हद तक उन्हीं जैसी हूं।” घरेलू हिंसा के आरोपों के बाद हुआ था तलाक बताया जाता है कि Shweta Tiwari ने साल 2007 में अपने पूर्व पति Raja Chaudhary से तलाक के लिए आवेदन किया था। उन्होंने घरेलू हिंसा और शराब की लत को इसकी वजह बताया था। एक पुराने इंटरव्यू में श्वेता तिवारी ने बताया था कि उन्होंने शादी छोड़ने में करीब नौ साल क्यों लगाए। उन्होंने कहा था कि परिवार और समाज के दबाव के कारण यह फैसला आसान नहीं था। ‘खुश परिवार के लिए मानसिक शांति जरूरी’ श्वेता तिवारी ने यह भी कहा था कि शुरुआत में उन्हें चिंता थी कि उनकी बेटी बिना पिता के कैसे बड़ी होगी। लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि खुशहाल परिवार वही होता है जहां मानसिक शांति और सम्मान हो।  

surbhi मई 8, 2026 0
Popular post
शादी समारोह में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम पर हमला नाकाम, हमलावर 20 साल से कर रहा था मौके का इंतज़ार

  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे।   कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।   CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।   सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।   पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।  

हरीश राणा मामला: इच्छामृत्यु की अनुमति ने खड़े किए संवेदनशील सवाल, क्या सच में कोई अकेले मरता है?

भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं?   क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है?   हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।  

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह का भाषण, सदन में हंगामे के आसार

  नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें।   118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है।   गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया।   रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता।   प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।  

यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य को राहत, हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट  ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है।   फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।   मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।   क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।   जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

इच्छामृत्यु के बाद Harish Rana को अंतिम विदाई, पिता की मार्मिक अपील- "रोना मत"

गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी।   क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ।   कैसे हुई  मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की।   सुप्रीम कोर्ट ने क्या  कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।

Top week

Indian delegation at international cyber security meeting after India assumed CCDB chairmanship role
राष्ट्रीय

भारत को मिली बड़ी अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी, संभाला CCDB के अध्यक्ष का पद

surbhi मई 15, 2026 0

Voting poll

अगर भविष्य में रश्मिका और विजय जीवनसाथी बनते हैं, तो क्या आपको उनकी जोड़ी पसंद होगी?