आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। लीग स्टेज के 63वें मुकाबले में Sunrisers Hyderabad ने Chennai Super Kings को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ अब प्लेऑफ की तस्वीर लगभग साफ हो गई है और तीन टीमें आधिकारिक तौर पर क्वालीफाई कर चुकी हैं। Royal Challengers Bengaluru पहले ही अंतिम चार में पहुंच चुकी थी, जबकि अब Gujarat Titans और सनराइजर्स हैदराबाद ने भी प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया है। हालांकि चौथे स्थान की जंग अभी बेहद दिलचस्प बनी हुई है, जहां पांच टीमें अब भी रेस में बनी हुई हैं। पॉइंट्स टेबल में किस टीम की क्या स्थिति? 13 मैचों में 9 जीत और 18 अंकों के साथ आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर कायम है। गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों के 16-16 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते गुजरात दूसरे स्थान पर है। चौथे स्थान के लिए सबसे मजबूत दावेदारी फिलहाल Punjab Kings की नजर आ रही है, जिनके 13 अंक हैं। वहीं Rajasthan Royals, चेन्नई सुपर किंग्स, Delhi Capitals और Kolkata Knight Riders भी प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए हुए हैं। अपडेटेड IPL 2026 पॉइंट्स टेबल स्थान टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट 1 RCB (Q) 13 9 4 18 +1.065 2 गुजरात टाइटंस (Q) 13 8 5 16 +0.400 3 सनराइजर्स हैदराबाद (Q) 13 8 5 16 +0.350 4 पंजाब किंग्स 13 6 6 13 +0.227 5 राजस्थान रॉयल्स 12 6 6 12 +0.027 6 चेन्नई सुपर किंग्स 13 6 7 12 -0.016 7 दिल्ली कैपिटल्स 13 6 7 12 -0.871 8 कोलकाता नाइट राइडर्स 12 5 6 11 -0.038 9 मुंबई इंडियंस (E) 12 4 8 8 -0.504 10 लखनऊ सुपर जायंट्स (E) 12 4 8 -0.701 मैच का पूरा हाल चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 180 रन बनाए। टीम के लिए Dewald Brevis ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। इसके अलावा कार्तिक शर्मा ने 32, Sanju Samson ने 27 और Shivam Dube ने 26 रनों का योगदान दिया। हैदराबाद की ओर से Pat Cummins ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि साकिब हुसैन ने 2 विकेट हासिल किए। 181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 19 ओवर में 5 विकेट गंवाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। Ishan Kishan ने 70 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि Heinrich Klaasen ने 47 और Abhishek Sharma ने 26 रन बनाए। चेन्नई के लिए मुकेश चौधरी ने 2 विकेट लिए, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके। अब आईपीएल 2026 का अंतिम लीग चरण बेहद रोमांचक हो गया है, जहां चौथे प्लेऑफ स्थान के लिए हर मुकाबला करो या मरो जैसा होने वाला है।
मुंबई, एजेंसियां। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 में पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। टीम 13 मैचों में 18 पॉइंट्स के साथ टेबल के टॉप पर हैं। RCB अब लीग स्टेज में टॉप-2 से बाहर नहीं हो सकती, इसलिए उसका क्वालीफायर-1 खेलना भी तय हो गया है। पंजाब की लगातार छठी हार दूसरी ओर पंजाब किंग्स को लगातार छठी हार मिली, जिससे टीम के नाकआउट स्टेज में पहुंचने के चांस कम हो गए हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर एक स्थान की छलांग लगाई। टीम 12 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है। चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स अब भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। बेंगलुरु टॉप पर RCB 13 मैचों में 9 जीत और 18 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है। टीम का नेट रनरेट +1.065 है, जो लीग में सबसे बेहतर है। बेंगलुरु अब अधिकतम 20 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है। ऐसे में टीम का क्वालीफायर-1 खेलना तय हो गया है। बेंगलुरु का आखिरी लीग मैच 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। 18 पॉइंट्स पर बेंगलुरु को टॉप-2 से हटाना नामुमकिन है। पॉइंट्स टेबल में हैदराबाद और गुजरात 18 पॉइंट्स तक पहुंच सकते हैं। लेकिन, बेंगलुरु के रनरेट को पीछे छोड़ना मुश्किल है। इसके लिए दोनों टीमों को अपने दोनों मैच बड़े मार्जिन से जीतने होंगे। गुजरात दूसरे स्थान पर कायम गुजरात टाइटंस 16 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है। टीम का आखिरी मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से है। गुजरात यह मैच जीतती है तो टॉप-2 में जगह लगभग पक्की कर लेगी। हैदराबाद तीसरे पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। टीम को अब चेन्नई और बेंगलुरु से खेलना है। आज 18 मई को चेन्नई को हराकर टीम अपनी प्लेऑफ खेलने की स्थिति मजबूत कर सकती है। पंजाब और राजस्थान के लिए हर मैच अहम पंजाब किंग्स 13 मैचों में 13 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है। टीम लगातार 6 मैच हार चुकी है। पंजाब का आखिरी मुकाबला लखनऊ से है। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। राजस्थान रॉयल्स 12 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई है। टीम का रनरेट (+0.27) चेन्नई के बराबर हैं। राजस्थान को अब लखनऊ और मुंबई से मुकाबले खेलने हैं। टॉप-4 में पहुंचने के लिए टीम को दोनों मैच जीतने होंगे। चेन्नई, कोलकाता और दिल्ली की उम्मीदें बाकी चेन्नई सुपर किंग्स 12 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। टीम को हैदराबाद और 21 मई को गुजरात से मैच खेलना है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए CSK को दोनों मुकाबले जीतने होंगे। दिल्ली की जीत से कोलकाता नाइट राइडर्स को नुकसान हुआ है। टीम 11 पॉइंट्स के साथ 8वें स्थान पर खिसक गई हैं। कोलकाता को अब मुंबई और दिल्ली से मैच खेलने हैं। KKR को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों मैच जीतने होंगे और दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। दिल्ली कैपिटल्स 12 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई हैं। टीम को प्लेऑफ में जाने के लिए 24 मई को कोलकाता के खिलाफ बड़े अंतर से जीतना होगा। साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर भी नजर रखनी होगी। मुंबई और लखनऊ पहले ही बाहर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स 8-8 पॉइंट्स के साथ क्रमश: नौवें और दसवें स्थान पर हैं। दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं।
आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में Lucknow Super Giants ने Chennai Super Kings को 7 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर कर दिया। इस हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ की रेस में बड़ा झटका लगा है और टीम पांचवें से फिसलकर छठे स्थान पर पहुंच गई है। लखनऊ की टीम भले ही प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हो, लेकिन इस जीत ने बाकी टीमों की गणित जरूर बिगाड़ दी है। अब चेन्नई के लिए आगे का रास्ता बेहद मुश्किल हो गया है। टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपने बचे हुए दोनों मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे। अपडेटेड IPL 2026 पॉइंट्स टेबल स्थान टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट 1 Royal Challengers Bengaluru 12 8 4 16 +1.053 2 Gujarat Titans 12 8 4 16 +0.551 3 Sunrisers Hyderabad 12 7 5 14 +0.331 4 Punjab Kings 12 6 5 13 +0.355 5 Rajasthan Royals 11 6 5 12 +0.082 6 Chennai Super Kings 12 6 6 12 +0.027 7 Delhi Capitals 12 5 7 10 -0.993 8 Kolkata Knight Riders 11 4 6 9 -0.198 9 Mumbai Indians 12 4 8 8 -0.504 10 Lucknow Super Giants 12 4 8 8 -0.701 मैच का पूरा हाल BRSABV Ekana Cricket Stadium में खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। चेन्नई की ओर से कार्तिक शर्मा ने शानदार 71 रन की पारी खेली। वहीं शिवम दुबे ने नाबाद 32 रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 और संजू सैमसन ने 20 रन का योगदान दिया। लखनऊ के लिए आकाश सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 3 विकेट झटके। 188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। मिचेल मार्श ने 90 रन की विस्फोटक पारी खेलकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। जोश इंग्लिस ने 35 रन बनाए, जबकि निकोलस पूरन 32 रन बनाकर नाबाद लौटे। लखनऊ ने मुकाबला सिर्फ 16.4 ओवर में जीत लिया। प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक अब प्लेऑफ की लड़ाई और भी दिलचस्प हो गई है। Rajasthan Royals और Chennai Super Kings के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। नेट रन रेट भी अब अहम भूमिका निभाने वाला है।
आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में धर्मशाला में खेले गए रोमांचक मैच में Punjab Kings को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। इस बार Mumbai Indians ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब को 6 विकेट से हराकर उसकी प्लेऑफ उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। हालांकि इस हार के बावजूद पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है, लेकिन टीम की लगातार पांचवीं हार ने उसकी राह बेहद कठिन कर दी है। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस, जो पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी, ने इस जीत के साथ टूर्नामेंट को और ज्यादा रोमांचक बना दिया है। मैच का पूरा हाल धर्मशाला में टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 200 रन बनाए। पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 57 रन की अहम पारी खेली, जबकि अजमतउल्लाह उमरजई ने 38, प्रियांश आर्या ने 22 और कूपर कोनोली ने 21 रन जोड़े। मुंबई की ओर से गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि दीपक चाहर ने 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुंबई की जीत में तिलक वर्मा ने नाबाद 75 रनों की बेहतरीन पारी खेली। रयान रिकेल्टन ने 48, विल जैक्स ने नाबाद 25, रोहित शर्मा ने 22 और शेरफेन रदरफोर्ड ने 20 रन बनाए। अपडेटेड पॉइंट्स टेबल (IPL 2026) RCB – 16 अंक (NRR +1.053) GT – 16 अंक (NRR +0.551) SRH – 14 अंक PBKS – 13 अंक (4th स्थान) CSK – 12 अंक RR – 12 अंक DC – 10 अंक KKR – 9 अंक MI – 8 अंक LSG – 6 अंक पंजाब किंग्स के लिए चिंता की बात यह है कि टीम लगातार हार के बावजूद चौथे स्थान पर जरूर है, लेकिन बाकी टीमों के प्रदर्शन के चलते प्लेऑफ की दौड़ बेहद कड़ी होती जा रही है।
Gujarat Titans ने आईपीएल 2026 के 56वें मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए Sunrisers Hyderabad को 82 रनों से हराकर अंक तालिका में बड़ा बदलाव कर दिया है। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस अब 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है और टीम का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं इस हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा नुकसान हुआ है। टीम दूसरे स्थान से खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। अब हैदराबाद के 12 मैचों में 7 जीत और 14 अंक हैं। हालांकि टीम के अभी दो मुकाबले बाकी हैं, जिससे प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार है। RCB दूसरे और पंजाब चौथे स्थान पर अंक तालिका में फिलहाल दूसरे स्थान पर Royal Challengers Bengaluru की टीम मौजूद है, जिसके 11 मैचों में 14 अंक हैं। वहीं चौथे नंबर पर Punjab Kings की टीम बनी हुई है। इसके अलावा Chennai Super Kings और Rajasthan Royals भी प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनी हुई हैं। IPL 2026 Updated Points Table स्थान टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट 1 गुजरात टाइटंस 12 8 4 0 16 +0.551 2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 7 4 0 14 +1.103 3 सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 0 14 +0.331 4 पंजाब किंग्स 11 6 4 1 13 +0.428 5 चेन्नई सुपर किंग्स 11 6 5 0 12 +0.185 6 राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 0 12 +0.082 7 दिल्ली कैपिटल्स 12 5 7 0 10 -0.993 8 कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 5 1 9 -0.169 9 मुंबई इंडियंस (बाहर) 11 3 8 0 6 -0.585 10 लखनऊ सुपर जायंट्स (बाहर) 11 3 8 0 6 -0.907 ऐसा रहा मुकाबला अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। टीम के लिए Sai Sudharsan ने शानदार 61 रन बनाए, जबकि Washington Sundar ने 50 रनों की अहम पारी खेली। 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम पूरी तरह बिखर गई और सिर्फ 86 रनों पर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाज शुरुआत से ही संघर्ष करते नजर आए। टीम के लिए कप्तान Pat Cummins ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए। गुजरात की ओर से Kagiso Rabada और Jason Holder ने 3-3 विकेट झटके। वहीं Prasidh Krishna ने भी 2 विकेट हासिल किए। प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक आईपीएल 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। गुजरात की जीत के बाद टॉप-4 की लड़ाई और भी दिलचस्प हो गई है। जहां गुजरात ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, वहीं बाकी टीमों के लिए आने वाले मुकाबले करो या मरो जैसे साबित हो सकते हैं।
Indian Premier League के 55वें मुकाबले में Delhi Capitals ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Punjab Kings को 3 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स को अंक तालिका में बड़ा फायदा मिला है, जबकि पंजाब किंग्स की लगातार चौथी हार ने टीम की चिंता बढ़ा दी है। धर्मशाला के Himachal Pradesh Cricket Association Stadium में खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने 211 रनों का बड़ा लक्ष्य हासिल कर सीजन की पांचवीं जीत दर्ज की। इस जीत के बाद दिल्ली की टीम सातवें स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली को जीत से मिला बड़ा फायदा Delhi Capitals अब 12 मैचों में 5 जीत और 10 अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। हालांकि टीम का नेट रन रेट अभी भी -0.993 है। वहीं Punjab Kings हार के बावजूद चौथे स्थान पर बनी हुई है। पंजाब के खाते में 11 मैचों में 6 जीत और 13 अंक हैं। अंक तालिका में फिलहाल शीर्ष स्थान पर Royal Challengers Bengaluru मौजूद है। टीम ने 11 मुकाबलों में 14 अंक हासिल किए हैं और उसका नेट रन रेट +1.103 है। IPL 2026 अपडेटेड पॉइंट्स टेबल स्थान टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट 1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 7 4 14 +1.103 2 सनराइजर्स हैदराबाद 11 7 4 14 +0.737 3 गुजरात टाइटंस 11 7 4 14 +0.228 4 पंजाब किंग्स 11 6 4 13 +0.428 5 चेन्नई सुपर किंग्स 11 6 5 12 +0.185 6 राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 12 +0.082 7 दिल्ली कैपिटल्स 12 5 7 10 -0.993 8 कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 5 9 -0.169 9 मुंबई इंडियंस 11 3 8 6 -0.585 10 लखनऊ सुपर जायंट्स 11 3 8 6 -0.907 ऐसा रहा मुकाबला Delhi Capitals ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए Punjab Kings ने 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। पंजाब की ओर से Shreyas Iyer और Priyansh Arya ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं। दोनों बल्लेबाजों की मदद से टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा किया। 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत उतनी मजबूत नहीं रही, लेकिन कप्तान Axar Patel और David Miller ने शानदार अर्धशतक लगाकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। आखिर में Ashutosh Sharma ने तेज 24 रन बनाकर दिल्ली को 19 ओवर में जीत दिला दी। प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक Indian Premier League में अब प्लेऑफ की जंग और दिलचस्प हो गई है। दिल्ली की जीत ने निचले क्रम की टीमों की उम्मीदें जिंदा रखी हैं, जबकि पंजाब की लगातार हार ने टीम पर दबाव बढ़ा दिया है। आने वाले मुकाबले अब सभी टीमों के लिए बेहद अहम साबित होंगे।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। रविवार को खेले गए दो अहम मुकाबलों के बाद प्लेऑफ की तस्वीर पूरी तरह बदल गई। Lucknow Super Giants और Mumbai Indians की टीमें आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई हैं, जबकि Royal Challengers Bengaluru शानदार जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। 53वें मुकाबले में Chennai Super Kings ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराकर उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया। वहीं रायपुर में खेले गए रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर 2 विकेट से हराकर बड़ा झटका दिया। लखनऊ बनी बाहर होने वाली पहली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का IPL 2026 अभियान बेहद निराशाजनक रहा। टीम ने 11 मैचों में सिर्फ 3 जीत दर्ज की और 8 मुकाबलों में हार का सामना किया। 6 अंकों के साथ टीम अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। लगातार खराब प्रदर्शन और कमजोर नेट रन रेट ने टीम को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया। मुंबई इंडियंस का भी टूटा सपना पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस सीजन लय में नजर नहीं आई। टीम ने 11 मुकाबलों में सिर्फ 3 जीत हासिल की और 8 मैच गंवाए। 6 अंकों के साथ मुंबई की टीम 9वें स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी के खिलाफ करीबी हार ने उनके प्लेऑफ की सभी संभावनाओं को खत्म कर दिया। RCB बनी नंबर-1 टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज कर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। टीम के अब 14 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +1.103 है, जो इस समय सभी टीमों से बेहतर है। हैदराबाद और गुजरात के भी 14-14 अंक हैं, लेकिन बेहतर NRR के चलते आरसीबी टॉप पर पहुंच गई है। IPL 2026 Updated Points Table स्थान टीम मैच जीत हार अंक NRR 1 RCB 11 7 4 14 +1.103 2 SRH 11 7 4 14 +0.737 3 GT 11 7 4 14 +0.228 4 PBKS 10 6 3 13 +0.571 5 CSK 11 6 5 12 +0.185 6 RR 11 6 5 12 +0.082 7 KKR 10 4 5 9 -0.169 8 DC 11 4 7 8 -1.154 9 MI 11 3 8 6 -0.585 10 LSG 11 3 8 6 -0.907 CSK vs LSG: 203 रन का लक्ष्य किया हासिल चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 208 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। इस जीत के साथ CSK अब पांचवें स्थान पर पहुंच गई है और उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें मजबूत हो गई हैं। RCB vs MI: आखिरी गेंद तक चला रोमांच रायपुर में खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट पर 166 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने बेहद रोमांचक अंदाज में आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ आरसीबी ने न सिर्फ दो अहम अंक हासिल किए बल्कि पॉइंट्स टेबल में भी लंबी छलांग लगाकर पहला स्थान कब्जा कर लिया। अब प्लेऑफ की रेस और हुई दिलचस्प RCB, SRH, GT और PBKS फिलहाल सबसे मजबूत स्थिति में नजर आ रही हैं। वहीं CSK और RR भी अभी रेस में बनी हुई हैं। आने वाले मुकाबले तय करेंगे कि इस सीजन की अंतिम चार टीमें कौन होंगी।
Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders मुकाबले के बाद Orange और Purple Cap की रेस में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला, लेकिन शनिवार को Rajasthan Royals और Gujarat Titans के बीच होने वाला मुकाबला तस्वीर बदल सकता है। दिल्ली पर आसान जीत के बाद Kolkata Knight Riders के खिलाड़ियों ने जरूर असर डाला, लेकिन अब सबसे ज्यादा नजरें उन खिलाड़ियों पर हैं जो शनिवार रात Orange और Purple Cap की दौड़ को पूरी तरह पलट सकते हैं। Orange Cap की रेस में कौन आगे? रनों की सूची में फिलहाल बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। KL Rahul ने 23 रन की पारी खेलकर अपना कुल स्कोर 468 तक पहुंचा दिया है और वह तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। वहीं Abhishek Sharma 475 रन के साथ दूसरे और Heinrich Klaasen 494 रन के साथ Orange Cap की रेस में शीर्ष पर हैं। अब सबकी नजरें Vaibhav Sooryavanshi पर होंगी, जिन्होंने इस सीजन शानदार बल्लेबाजी करते हुए 404 रन बना लिए हैं और फिलहाल पांचवें स्थान पर हैं। इसके अलावा B Sai Sudharsan 385 रन के साथ सातवें और Shubman Gill 378 रन के साथ दसवें नंबर पर मौजूद हैं। अगर शनिवार के मैच में बड़ा स्कोर बनता है तो Orange Cap की टेबल में बड़ा बदलाव संभव है। Purple Cap की रेस में बढ़ा रोमांच Kartik Tyagi लगातार विकेट लेकर चर्चा में हैं। Kolkata Knight Riders के लिए खेलते हुए उन्होंने पिछले चार मैचों में 8 विकेट झटके हैं। दिल्ली के खिलाफ भी उन्होंने दो विकेट लिए, जिससे उनका कुल विकेट आंकड़ा 13 पहुंच गया। हालांकि Purple Cap की टॉप-5 सूची फिलहाल जस की तस बनी हुई है। Bhuvneshwar Kumar – 17 विकेट Anshul Kamboj – 17 विकेट Prince Yadav – 16 विकेट Kagiso Rabada – 16 विकेट Eshan Malinga – 16 विकेट आज की रात बदल सकती है Purple Cap की तस्वीर शनिवार को सबसे ज्यादा नजरें Kagiso Rabada और Jofra Archer पर रहेंगी। रबाडा ने पिछले छह मैचों में 12 विकेट लेकर शानदार फॉर्म दिखाई है। अगर वह इसी लय को जारी रखते हैं, तो शनिवार रात तक Purple Cap उनके सिर पर हो सकती है। दूसरी ओर Jofra Archer 15 विकेट के साथ टॉप खिलाड़ियों के बेहद करीब हैं। सिर्फ दो विकेट उन्हें शीर्ष स्थान तक पहुंचा सकते हैं। पावरप्ले में रबाडा और आर्चर की गेंदबाजी इस मुकाबले का सबसे बड़ा आकर्षण बन सकती है।
लगातार दूसरी हार से बिगड़ा समीकरण Royal Challengers Bengaluru को Lucknow Super Giants के खिलाफ मिली हार ने आईपीएल 2026 प्लेऑफ की रेस को और रोमांचक बना दिया है। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली RCB अब अंक तालिका में तीसरे स्थान पर खिसक गई है। सीजन की शुरुआत में टीम ने पहले पांच मैचों में चार जीत दर्ज कर टॉप-2 की मजबूत दावेदार मानी जा रही थी, लेकिन लगातार दो हार के बाद अब स्थिति पहले जैसी आसान नहीं रही। SRH और PBKS बने बड़ी चुनौती इस समय Sunrisers Hyderabad और Punjab Kings अंक तालिका में RCB से ऊपर मौजूद हैं। खास बात यह है कि बेंगलुरु को अभी अपने बचे हुए मुकाबलों में पंजाब और हैदराबाद दोनों से भिड़ना है। ऐसे में टीम की टॉप-2 की उम्मीद अब इन मैचों पर काफी हद तक निर्भर करेगी। RCB को अभी मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं। क्या कहते हैं RCB के प्लेऑफ समीकरण? सभी 4 मैच जीते तो पक्का टॉप-2 अगर RCB अपने बाकी चारों मुकाबले जीत लेती है, तो टीम के 20 अंक हो जाएंगे। आईपीएल के 10 टीमों वाले फॉर्मेट में 20 अंक आमतौर पर टॉप-2 में जगह पक्की करने के लिए काफी माने जाते हैं। 3 मैच जीतने पर भी मजबूत दावेदारी अगर बेंगलुरु 4 में से 3 मुकाबले जीतती है, तो टीम 18 अंकों तक पहुंच जाएगी। RCB का नेट रन रेट (+1.234) फिलहाल काफी मजबूत है, जो उसे बड़ा फायदा दे सकता है। ऐसे में अगर दूसरी टीमें भी 18 अंकों पर खत्म करती हैं, तो बेहतर NRR के कारण RCB आगे निकल सकती है। हालांकि इसके लिए पंजाब और हैदराबाद जैसी टीमों को सीधे मुकाबलों में हराना बेहद जरूरी होगा। सिर्फ 2 जीत मिली तो बढ़ जाएगी टेंशन अगर RCB अपने आखिरी चार मैचों में सिर्फ दो जीत दर्ज करती है, तो टीम 16 अंकों तक ही पहुंच पाएगी। ऐसी स्थिति में टॉप-2 में पहुंचने के लिए उसे दूसरी टीमों के परिणामों पर निर्भर रहना पड़ेगा। साथ ही Rajasthan Royals और Gujarat Titans जैसी टीमों की हार भी जरूरी हो जाएगी। अब हर मैच बन गया ‘करो या मरो’ RCB के लिए आने वाले मुकाबले बेहद अहम माने जा रहे हैं। अगर टीम एक और मैच हारती है, तो वह टॉप-2 की रेस से बाहर होकर तीसरे या चौथे स्थान के लिए संघर्ष करती नजर आ सकती है। वहीं लगातार जीत टीम को सीधे क्वालिफायर-1 तक पहुंचा सकती है।
Indian Premier League 2026 सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, प्लेऑफ की रेस और ज्यादा दिलचस्प होती जा रही है। अब तक 40 मुकाबले खेले जा चुके हैं और हर टीम के लिए समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। मंगलवार को Punjab Kings को Rajasthan Royals के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जो इस सीजन में उनकी पहली हार थी। इस जीत के साथ राजस्थान ने 12 अंक हासिल कर लिए हैं और टॉप-4 की रेस को और भी कड़ा बना दिया है। प्लेऑफ के लिए क्या है गणित? आईपीएल में आमतौर पर 16 अंक प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए सुरक्षित माने जाते हैं, हालांकि कई बार 14 अंक पर भी टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं। टीमों का मौजूदा समीकरण पंजाब किंग्स (13 अंक) टेबल में टॉप पर मौजूद पंजाब को अब बचे 6 मैचों में से सिर्फ 2-3 जीत की जरूरत है, जिससे उनका प्लेऑफ लगभग तय हो सकता है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (12 अंक) Royal Challengers Bengaluru को बचे हुए 6 मैचों में से कम से कम 2-3 जीत दर्ज करनी होंगी। राजस्थान रॉयल्स (12 अंक) राजस्थान 9 मैच खेल चुका है। अब उसे बाकी 5 मुकाबलों में से कम से कम 2 जीत हासिल करनी जरूरी है। सनराइजर्स हैदराबाद (10 अंक) Sunrisers Hyderabad को सुरक्षित स्थिति में पहुंचने के लिए कम से कम 4 मैच जीतने होंगे। गुजरात टाइटंस (8 अंक) Gujarat Titans को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बचे 6 मैचों में 4-5 जीत दर्ज करनी होगी। चेन्नई सुपर किंग्स (6 अंक) Chennai Super Kings को अब लगभग हर मैच जीतना होगा–कम से कम 6 में से 5 जीत जरूरी है, साथ ही नेट रन रेट भी अहम रहेगा। दिल्ली कैपिटल्स (6 अंक) Delhi Capitals का भी हाल चेन्नई जैसा है–उन्हें लगभग सभी मैच जीतने होंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स (5 अंक) Kolkata Knight Riders को प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा रखने के लिए सभी मैच जीतने होंगे। मुंबई इंडियंस (4 अंक) Mumbai Indians के लिए अब हर मैच करो या मरो जैसा है–एक भी हार बाहर कर सकती है। लखनऊ सुपर जायंट्स (4 अंक) Lucknow Super Giants पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है और उसे प्लेऑफ के लिए सभी मैच जीतने होंगे। रेस अभी खुली है इस सीजन की सबसे खास बात यह है कि अभी तक कोई भी टीम आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है। ऐसे में आने वाले मुकाबले हर टीम के लिए बेहद अहम होंगे और नेट रन रेट भी निर्णायक भूमिका निभा सकता है।
आईपीएल 2026 के मुकाबले जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस भी उतनी ही दिलचस्प होती जा रही है। मैच नंबर 24 के बाद तस्वीर लगभग वही है, लेकिन कुछ खिलाड़ी तेजी से टॉप की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। Punjab Kings (PBKS) की शानदार जीत में Prabhsimran Singh और कप्तान Shreyas Iyer ने अहम भूमिका निभाई। प्रभसिमरन ने 39 गेंदों में नाबाद 80 रन ठोके, जबकि अय्यर ने 35 गेंदों में 66 रन बनाए। ऑरेंज कैप रेस: कोहली टॉप पर, लेकिन खतरा बरकरार इस समय ऑरेंज कैप की दौड़ में Virat Kohli (RCB) शीर्ष पर बने हुए हैं। हालांकि, उनके पीछे कई खिलाड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। Heinrich Klaasen (SRH) Rajat Patidar (RCB) Ishan Kishan (SRH) इनके बीच अब प्रभसिमरन सिंह पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने चार पारियों में 211 रन बनाए हैं, और उनका स्ट्राइक रेट 172.95 है, जो उन्हें सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल करता है। वहीं, अय्यर 203 रन के साथ छठे स्थान पर हैं और लगातार अच्छी पारियों के दम पर टॉप-3 में पहुंचने के करीब हैं। Vaibhav Sooryavanshi (RR), जो कुछ समय पहले तक टॉप पर थे, अब एक खराब पारी (डक) के बाद सातवें स्थान पर खिसक गए हैं। पर्पल कैप: गेंदबाजों की रेस स्थिर पर्पल कैप की सूची में फिलहाल ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। टॉप पर हैं Prasidh Krishna (GT) और Anshul Kamboj (CSK), दोनों के 10 विकेट उनके पीछे Prince Yadav (LSG) और Ravi Bishnoi (RR) 9-9 विकेट के साथ 7 विकेट के साथ Jofra Archer (RR), Bhuvneshwar Kumar और Krunal Pandya (RCB) इस बीच Shardul Thakur (MI) टॉप-10 में शामिल हो गए हैं, उनके नाम अब 6 विकेट हो चुके हैं। मुकाबला अभी बाकी है टूर्नामेंट अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन जिस तरह से प्रभसिमरन और अय्यर फॉर्म में हैं, वह आने वाले मैचों में Virat Kohli के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं।
मुंबई: आईपीएल 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में Punjab Kings ने Mumbai Indians को उनके घरेलू मैदान पर 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद मुंबई के कप्तान Hardik Pandya ने टीम के प्रदर्शन पर गंभीर सवाल उठाते हुए संकेत दिया कि आगे सुधार के लिए कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। प्रभसिमरन और अय्यर की शानदार बल्लेबाजी पंजाब की जीत में Prabhsimran Singh और कप्तान Shreyas Iyer ने अहम भूमिका निभाई। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और मैच को एकतरफा बना दिया। हार के बाद क्या बोले हार्दिक पांड्या? मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा कि टीम को अपने प्रदर्शन का गंभीरता से आकलन करने की जरूरत है। उन्होंने माना कि मुकाबले के दौरान कई गलतियां हुईं और अब टीम को बैठकर यह समझना होगा कि कमी कहां रह गई। पांड्या ने कहा कि यह देखना जरूरी है कि गलती खिलाड़ियों के प्रदर्शन में थी, रणनीति में कमी थी या फिर पूरी टीम का सामूहिक प्रदर्शन कमजोर रहा। उन्होंने साफ तौर पर स्वीकार किया कि इस मुकाबले में पंजाब हर विभाग में बेहतर साबित हुई। “पंजाब हर मामले में बेहतर रही” पांड्या ने खुलकर कहा कि फिलहाल उनके पास ज्यादा कहने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि टीम को शांत दिमाग से बैठकर विश्लेषण करना होगा कि किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है। उन्होंने मैच की परिस्थितियों का जिक्र करते हुए बताया कि पहली पारी में रिवर्स स्विंग देखने को मिली, जबकि दूसरी पारी में ओस का असर था, लेकिन इसके बावजूद पंजाब ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग–तीनों में बेहतर प्रदर्शन किया। कड़े फैसलों के संकेत मुंबई इंडियंस के कप्तान ने यह भी संकेत दिया कि टीम मैनेजमेंट को अब कुछ सख्त फैसले लेने पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह तय करना होगा कि क्या बदलाव जरूरी हैं या फिर मौजूदा खिलाड़ियों पर भरोसा कायम रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए। पांड्या ने माना कि ये आसान फैसले नहीं हैं, लेकिन टीम को जिम्मेदारी लेते हुए सही दिशा में कदम उठाने होंगे। पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर इस जीत के साथ Punjab Kings चार जीत और एक नो-रिजल्ट के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है, जबकि डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru दूसरे स्थान पर खिसक गई। वहीं Mumbai Indians सिर्फ एक जीत के साथ नौवें स्थान पर पहुंच गई है, जिससे टीम पर दबाव और बढ़ गया है।
आईपीएल 2026 के सीजन में एक बार फिर पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। Royal Challengers Bengaluru (RCB) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Lucknow Super Giants को 5 विकेट से हराया और सीधे टेबल के शीर्ष पर पहुंच गई। इस जीत ने टूर्नामेंट के समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं। RCB ने अब तक खेले गए 5 मुकाबलों में से 4 में जीत दर्ज की है और सिर्फ 1 मैच गंवाया है। टीम के पास 8 अंक हैं और +1.503 का बेहतरीन नेट रन रेट है, जो उसे अन्य टीमों से आगे रखता है। लगातार दो जीतों ने टीम का आत्मविश्वास और मजबूत किया है। सीजन की शुरुआत में RCB ने Sunrisers Hyderabad को 6 विकेट से हराया, इसके बाद Chennai Super Kings को 43 रन से मात दी। हालांकि तीसरे मैच में Rajasthan Royals ने 6 विकेट से हराकर RCB को झटका दिया, लेकिन टीम ने वापसी करते हुए Mumbai Indians को 18 रन से हराया और अब लखनऊ के खिलाफ जीत दर्ज कर टॉप पर कब्जा कर लिया। पॉइंट्स टेबल की स्थिति पहले स्थान पर RCB (8 अंक, +1.503 NRR) दूसरे स्थान पर Rajasthan Royals (8 अंक, +0.889 NRR) तीसरे स्थान पर Punjab Kings (7 अंक) चौथे स्थान पर Sunrisers Hyderabad (4 अंक) पांचवें स्थान पर Delhi Capitals (4 अंक) छठे स्थान पर Gujarat Titans (4 अंक) सातवें स्थान पर Lucknow Super Giants (4 अंक) आठवें स्थान पर Chennai Super Kings (4 अंक) नौवें स्थान पर Mumbai Indians (2 अंक) दसवें स्थान पर Kolkata Knight Riders (1 अंक) RR दूसरे स्थान पर, KKR सबसे कमजोर Rajasthan Royals ने भी 5 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक हासिल किए हैं, लेकिन नेट रन रेट कम होने के कारण वह दूसरे स्थान पर है। वहीं Kolkata Knight Riders का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है—5 मैच खेलने के बाद भी टीम जीत का खाता नहीं खोल सकी है और सबसे नीचे बनी हुई है।
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई Indians को 18 रनों से हराकर अंक तालिका में बड़ा उलटफेर कर दिया। इस जीत के साथ आरसीबी ने टॉप-3 में जगह बना ली, जबकि मुंबई इंडियंस आठवें स्थान पर खिसक गई। RCB की धमाकेदार बल्लेबाजी पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने आक्रामक शुरुआत की। Virat Kohli और फिल सॉल्ट ने पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत आधार दिया। कोहली ने 50 रनों की अहम पारी खेली, जबकि सॉल्ट ने 78 रन बनाकर मुंबई के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। इसके बाद Rajat Patidar ने सिर्फ 20 गेंदों में 53 रन ठोककर मैच पूरी तरह आरसीबी की ओर मोड़ दिया। अंत में टिम डेविड ने 16 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाकर टीम का स्कोर 240 तक पहुंचा दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ाई MI 241 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन जल्द ही टीम को बड़ा झटका लगा। Rohit Sharma 19 रन बनाकर चोटिल हो गए और मैदान छोड़ना पड़ा, जिससे टीम की लय टूट गई। रयान रिकेल्टन (37) ने कुछ अच्छे शॉट लगाए, जबकि कप्तान Suryakumar Yadav 33 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा भी प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। गेंदबाजी में RCB का दबदबा मध्य ओवरों में Suyash Sharma के दो अहम विकेटों ने मैच का रुख बदल दिया। वहीं Krunal Pandya ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 26 रन देकर दबाव बनाए रखा। हालांकि अंत में शेरफेन रदरफोर्ड ने 71* रनों की विस्फोटक पारी खेलकर मैच को रोमांचक बनाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 222/5 तक ही पहुंच सकी। पॉइंट्स टेबल पर असर इस जीत के साथ आरसीबी ने न केवल मैच जीता, बल्कि अंक तालिका में अपनी स्थिति भी मजबूत कर ली। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ की राह अब और चुनौतीपूर्ण हो गई है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाने वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में यह मैच शुरू तो हुआ, लेकिन मौसम ने खेल का पूरा रोमांच फीका कर दिया। 3.4 ओवर के बाद ही रुका खेल मैच में KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि टीम की शुरुआत बेहद खराब रही: फिन एलन 6 रन बनाकर आउट कैमरून ग्रीन 4 रन पर पवेलियन लौटे बारिश आने तक KKR ने 3.4 ओवर में 2 विकेट गंवा दिए थे और स्कोर संभालने की कोशिश कर रहे थी। ग्राउंड सूख नहीं पाया, मैच रद्द लगातार बारिश के चलते मैदान पूरी तरह गीला हो गया। कट-ऑफ टाइम: रात 11:14 बजे ग्राउंड तैयार न होने के कारण मैच रद्द अंपायरों और दोनों टीमों की सहमति से मुकाबला समाप्त घोषित किया गया। यहां तक कि 5-5 ओवर का छोटा मैच भी संभव नहीं हो सका। दोनों टीमों में बंटे अंक मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया गया। पंजाब किंग्स: 3 मैचों में 5 अंक, पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर कोलकाता नाइट राइडर्स: बिना जीत के खाता खुला यह लगातार दूसरा सीजन है जब इन दोनों टीमों के बीच ईडन गार्डन्स में मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया। आगे क्या असर पड़ेगा? बारिश के कारण मिले अंक आगे चलकर प्लेऑफ की रेस में बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं। पंजाब को जहां फायदा हुआ, वहीं KKR के लिए जीत का मौका हाथ से निकल गया।
आईपीएल 2026 में Chennai Super Kings की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। लगातार तीन हार के बाद टीम प्वाइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर पहुंच गई है। इस खराब शुरुआत ने प्लेऑफ की राह मुश्किल जरूर कर दी है, लेकिन अभी उम्मीद पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। शुरुआती झटकों से दबाव में CSK सीएसके को इस सीजन में क्रमशः Rajasthan Royals, Punjab Kings और Royal Challengers Bangalore के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। लगातार हार ने टीम के आत्मविश्वास और रणनीति दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्लेऑफ में पहुंचने का गणित आईपीएल में आमतौर पर प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए 16 से 18 अंकों की जरूरत होती है। CSK ने 3 मैच खेल लिए हैं और सभी हारे हैं अब टीम के पास 11 मैच बचे हैं सीधे क्वालिफाई करने के लिए कम से कम 8 मैच जीतना अनिवार्य होगा यानी अब हर मैच “करो या मरो” जैसा बन गया है। नेट रन रेट भी बनेगा निर्णायक CSK का मौजूदा नेट रन रेट (NRR) -2.517 है, जो काफी खराब स्थिति में है। सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़ी जीत भी जरूरी होगी अन्य टीमों जैसे Kolkata Knight Riders, Gujarat Titans और Lucknow Super Giants से बेहतर NRR बनाना होगा आगे का शेड्यूल: मुश्किल लेकिन मौका भी CSK का अगला मुकाबला Delhi Capitals के खिलाफ 11 अप्रैल को होगा, इसके बाद 14 अप्रैल को KKR से भिड़ंत होगी। यह मुकाबले टीम के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकते हैं। क्या इतिहास दोहराएगी CSK? CSK IPL इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक रही है और कई बार मुश्किल परिस्थितियों से वापसी कर चुकी है। लेकिन इस बार चुनौती पहले से कहीं ज्यादा कठिन नजर आ रही है। अगर टीम अपनी रणनीति, बल्लेबाजी और गेंदबाजी में सुधार करती है, तो प्लेऑफ की उम्मीदें अभी भी जिंदा रह सकती हैं।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे। कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है। CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।
भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं? क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है? हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।
नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें। 118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है। गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया। रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता। प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।
लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है। फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी। मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो। क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी। क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ। कैसे हुई मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की। सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।