एंटरटेनमेंट

Mouni Roy Divorce Rumors Spark Online Buzz

क्या Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? सोशल मीडिया एक्टिविटी से बढ़ीं अफवाहें

surbhi मई 12, 2026 0
Mouni Roy and Suraj Nambiar posing together amid social media unfollow rumors and relationship speculation
Mouni Roy Suraj Nambiar Relationship Rumors

Mouni Roy और उनके पति Suraj Nambiar को लेकर सोशल मीडिया पर तलाक की अफवाहें तेज हो गई हैं। दोनों के इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Mouni Roy और Suraj Nambiar ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, अभिनेत्री ने कथित तौर पर अपने प्रोफाइल से पति के साथ कई तस्वीरें और शादी की फोटोज भी हटा दी हैं।

हालांकि अब तक दोनों की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चाएं

दोनों की सोशल मीडिया एक्टिविटी सामने आने के बाद फैंस लगातार सवाल पूछ रहे हैं। कई यूजर्स ने Suraj Nambiar की पोस्ट पर कमेंट कर रिश्ते को लेकर चिंता जताई।

एक यूजर ने लिखा कि “हर परफेक्ट तस्वीर के पीछे एक इंसान होता है, जिसकी जिंदगी कैमरे से अलग होती है।” वहीं दूसरे यूजर ने सवाल किया कि क्या दोनों जल्द तलाक लेने वाले हैं।

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि Disha Patani ने भी सूरज नांबियार को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फैंस पहले से लगा रहे थे कयास?

कुछ हफ्ते पहले भी फैंस सोशल मीडिया पर पूछ रहे थे कि दोनों साथ में तस्वीरें क्यों पोस्ट नहीं कर रहे। ऐसे में अब इंस्टाग्राम अनफॉलो की खबरों ने अटकलों को और तेज कर दिया है।

फिलहाल यह साफ नहीं है कि दोनों के बीच वास्तव में कोई परेशानी है या यह सिर्फ सोशल मीडिया गतिविधि तक सीमित मामला है।

2022 में हुई थी शादी

Mouni Roy और Suraj Nambiar की पहली मुलाकात 2019 में दुबई में न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई थी। करीब तीन साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में शादी की थी।

उनकी शादी मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के मिश्रण के साथ काफी चर्चा में रही थी।

Cannes 2026 में नजर आएंगी Mouni Roy

वर्कफ्रंट की बात करें तो Mouni Roy जल्द ही Cannes Film Festival के रेड कार्पेट पर नजर आने वाली हैं।

इसके अलावा वह Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai में दिखाई देंगी, जिसे David Dhawan डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ Varun Dhawan भी नजर आएंगे।

इसके बाद अभिनेत्री The Wives में भी दिखाई देंगी, जिसका निर्देशन Madhur Bhandarkar कर रहे हैं।

 

Popular post
शादी समारोह में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम पर हमला नाकाम, हमलावर 20 साल से कर रहा था मौके का इंतज़ार

  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे।   कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।   CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।   सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।   पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।  

हरीश राणा मामला: इच्छामृत्यु की अनुमति ने खड़े किए संवेदनशील सवाल, क्या सच में कोई अकेले मरता है?

भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं?   क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है?   हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।  

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह का भाषण, सदन में हंगामे के आसार

  नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें।   118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है।   गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया।   रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता।   प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।  

यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य को राहत, हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट  ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है।   फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।   मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।   क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।   जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

इच्छामृत्यु के बाद Harish Rana को अंतिम विदाई, पिता की मार्मिक अपील- "रोना मत"

गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी।   क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ।   कैसे हुई  मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की।   सुप्रीम कोर्ट ने क्या  कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।

Surbhi

एंटरटेनमेंट

View more
Vijay Trisha closeness
विजय और तृषा की बढ़ती नजदीकियों पर फिर बोलीं सुचित्रा

चेन्नई, एजेंसियां। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों विजय, तृषा और सिंगर सुचित्रा  को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हाल ही में विजय के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा कृष्णन की मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी। अब सिंगर सुचित्रा ने एक बार फिर तृषा पर निशाना साधते हुए उनकी आलोचना की है।   ‘विजय की पत्नी और बच्चों के बारे में सोचो’ सुचित्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में विजय की पत्नी Sangeeta Sornalingam और उनके बच्चों का जिक्र करते हुए तृषा और विजय की बढ़ती नजदीकियों पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि बिना आधिकारिक तलाक के विजय का तृषा के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आना गलत संदेश देता है। सुचित्रा के अनुसार, विजय की महिला फैंस बिना सच्चाई जाने उनका समर्थन कर रही हैं, जिससे एक “अवैध रिश्ते” को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे विवाद का असर विजय की पत्नी और बच्चों की मानसिक स्थिति पर पड़ सकता है।   पहले किया था समर्थन, अब लगातार आलोचना दिलचस्प बात यह है कि कुछ समय पहले तक सुचित्रा विजय और तृषा का बचाव करती नजर आई थीं। जब दोनों एक शादी समारोह में साथ दिखे थे, तब उन्होंने कहा था कि दो लोगों की दोस्ती को गलत नजरिए से नहीं देखना चाहिए। यहां तक कि उन्होंने कहा था कि अगर दोनों दोस्त से बढ़कर भी हैं, तो यह उनका निजी मामला है। हालांकि, अब सुचित्रा का रुख पूरी तरह बदलता दिखाई दे रहा है। इससे पहले उन्होंने तृषा की तुलना “पैरासाइट” से भी की थी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ था।   सोशल मीडिया पर तेज हुई बहस विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर लंबे समय से अफवाहें चल रही हैं, खासकर तब से जब विजय की पत्नी संगीता द्वारा तलाक की अर्जी देने की खबरें सामने आईं। हालांकि, इन चर्चाओं पर अब तक विजय या तृषा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Anjali Kumari मई 12, 2026 0
Mouni Roy Sooraj Nambiar

मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रिश्ते में आई दरार? सोशल मीडिया गतिविधियों से बढ़ीं अटकलें

System

System: सोनाक्षी सिन्हा की ‘सिस्टम’ का ट्रेलर रिलीज, कोर्टरूम में दिखेगी न्याय की जंग

Poster of Krishnavataram Part 1 The Heart featuring Siddharth Gupta in a mythological fantasy drama scene

Krishnavataram Part 1 Box Office: पहले सोमवार फिल्म की रफ्तार धीमी, अब बेहतर पकड़ की जरूरत

Mouni Roy and Suraj Nambiar posing together amid social media unfollow rumors and relationship speculation
क्या Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? सोशल मीडिया एक्टिविटी से बढ़ीं अफवाहें

Mouni Roy और उनके पति Suraj Nambiar को लेकर सोशल मीडिया पर तलाक की अफवाहें तेज हो गई हैं। दोनों के इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Mouni Roy और Suraj Nambiar ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, अभिनेत्री ने कथित तौर पर अपने प्रोफाइल से पति के साथ कई तस्वीरें और शादी की फोटोज भी हटा दी हैं। हालांकि अब तक दोनों की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चाएं दोनों की सोशल मीडिया एक्टिविटी सामने आने के बाद फैंस लगातार सवाल पूछ रहे हैं। कई यूजर्स ने Suraj Nambiar की पोस्ट पर कमेंट कर रिश्ते को लेकर चिंता जताई। एक यूजर ने लिखा कि “हर परफेक्ट तस्वीर के पीछे एक इंसान होता है, जिसकी जिंदगी कैमरे से अलग होती है।” वहीं दूसरे यूजर ने सवाल किया कि क्या दोनों जल्द तलाक लेने वाले हैं। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि Disha Patani ने भी सूरज नांबियार को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फैंस पहले से लगा रहे थे कयास? कुछ हफ्ते पहले भी फैंस सोशल मीडिया पर पूछ रहे थे कि दोनों साथ में तस्वीरें क्यों पोस्ट नहीं कर रहे। ऐसे में अब इंस्टाग्राम अनफॉलो की खबरों ने अटकलों को और तेज कर दिया है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि दोनों के बीच वास्तव में कोई परेशानी है या यह सिर्फ सोशल मीडिया गतिविधि तक सीमित मामला है। 2022 में हुई थी शादी Mouni Roy और Suraj Nambiar की पहली मुलाकात 2019 में दुबई में न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई थी। करीब तीन साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में शादी की थी। उनकी शादी मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के मिश्रण के साथ काफी चर्चा में रही थी। Cannes 2026 में नजर आएंगी Mouni Roy वर्कफ्रंट की बात करें तो Mouni Roy जल्द ही Cannes Film Festival के रेड कार्पेट पर नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai में दिखाई देंगी, जिसे David Dhawan डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ Varun Dhawan भी नजर आएंगे। इसके बाद अभिनेत्री The Wives में भी दिखाई देंगी, जिसका निर्देशन Madhur Bhandarkar कर रहे हैं।  

surbhi मई 12, 2026 0
Mammootty and Mohanlal in Patriot movie poster as box office collections slow during second week

Mammootty और Mohanlal की फिल्म Patriot बॉक्स ऑफिस पर धीमी, दूसरे सोमवार सिर्फ 50 लाख की कमाई

Cannes 2026

Cannes 2026: सेक्स वर्कर्स पर बनी भारतीय फिल्म की स्क्रीनिंग होगी

Telugu actor K Bharat Kanth and cinematographer Sai Trilok died in Hyderabad road accident

हैदराबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, 31 साल के तेलुगु अभिनेता K Bharat Kanth की मौत

Krishnavataram movie poster featuring Siddharth Gupta amid strong box office collections in India
‘Krishnavataram’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार छलांग, चौथे दिन कमाई में आया बड़ा उछाल

रविवार को फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई Krishnavataram Part 1: The Heart बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। सिद्धार्थ गुप्ता स्टारर इस भक्ति आधारित फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को अब तक की सबसे बड़ी कमाई दर्ज की। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने रविवार को करीब 4.19 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसके साथ ही चार दिनों में फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन लगभग 8.77 करोड़ रुपये पहुंच गया है। पहले दिन से लगातार बढ़ती गई कमाई Krishnavataram Part 1: The Heart ने 7 मई को सिनेमाघरों में रिलीज के साथ 50 लाख रुपये की ओपनिंग की थी। इसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली– गुरुवार: 50 लाख रुपये शुक्रवार: 1.38 करोड़ रुपये शनिवार: 2.70 करोड़ रुपये रविवार: 4.19 करोड़ रुपये चार दिनों में फिल्म की ग्रोथ ने ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी चौंका दिया है। यूपी में टैक्स-फ्री होने का मिला बड़ा फायदा Yogi Adityanath ने फिल्म को उत्तर प्रदेश में टैक्स-फ्री घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने रविवार को लोक भवन में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग देखने के बाद यह घोषणा की। राज्य सरकार ने जिलों में विशेष स्क्रीनिंग आयोजित करने के निर्देश भी दिए हैं ताकि बच्चे और युवा भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़ सकें। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि टैक्स-फ्री स्टेटस मिलने के बाद फिल्म की कमाई में और तेजी आ सकती है। भगवान कृष्ण की कहानी पर आधारित है फिल्म Krishnavataram Part 1: The Heart का निर्देशन Hardik Gajjar ने किया है। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हुई है। फिल्म में Siddharth Gupta के अलावा संस्कृती, सुष्मिता भट्ट और निवाशिनी कृष्णन अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। वहीं Jackie Shroff और Ashutosh Rana ने भी महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं। यह फिल्म हिंदू धर्मग्रंथ ‘ब्रह्म वैवर्त पुराण’ पर आधारित है और राधा से अलग होने के बाद भगवान कृष्ण के जीवन की घटनाओं को दर्शाती है। कहानी मुख्य रूप से सत्यभामा के दृष्टिकोण से दिखाई गई है। दर्शकों के बीच बढ़ रही लोकप्रियता धार्मिक और सांस्कृतिक विषय पर आधारित होने की वजह से फिल्म को परिवार और युवाओं के बीच अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वीकेंड पर बढ़ती ऑक्यूपेंसी ने साफ संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई और मजबूत हो सकती है।  

surbhi मई 11, 2026 0
Akshay Kumar in horror comedy Bhooth Bangla during a spooky yet comic scene from the film

Bhooth Bangla बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ कायम, ₹150 करोड़ क्लब में एंट्री के बेहद करीब

Jaafar Jackson performing as Michael Jackson in musical biopic scene from blockbuster film Michael

Michael बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए, तीसरे वीकेंड में ₹55 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

Vijay Deverakonda Birthday

शादी के बाद विजय देवरकोंडा का पहला बर्थडे, फैंस, पत्नी रश्मिका और मां के साथ मनाया जश्न

0 Comments