गढ़वा

Garhwa SIR
गढ़वा में SIR-2026 की तैयारियां तेज, एसडीओ ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

गढ़वा। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से संपन्न कराने के लिए गढ़वा प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) कुमार मयंक भूषण की अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न दलों के अध्यक्ष, सचिव और बीएलए-1 (Booth Level Agent) शामिल हुए।   मतदाता सूची लोकतंत्र की रीढ़ : एसडीओ बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ कुमार मयंक भूषण ने कहा कि मतदाता सूची किसी भी लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो, जबकि मृत, स्थानांतरित या अपात्र व्यक्तियों के नाम नियमानुसार हटाए जाएं। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से विशेष पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करने और मतदाताओं को जागरूक करने की अपील की।   एसडीओ ने दलों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने बूथों पर नियुक्त बीएलए-2 को बीएलओ के साथ नियमित समन्वय बनाए रखने के लिए प्रेरित करें, ताकि सत्यापन कार्य सुचारु रूप से पूरा हो सके।   सभी प्रमुख दलों ने लिया हिस्सा बैठक में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू), बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके अलावा कार्यपालक दंडाधिकारी और अनुमंडल कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।   जानिए SIR-2026 का पूरा कार्यक्रम बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सीमा भी साझा की गई। इसके तहत 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर सत्यापन होगा। 29 जुलाई को मतदान केंद्रों का युक्तिकरण किया जाएगा, जबकि 5 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित होगा। 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी तथा 5 अगस्त से 3 अक्टूबर तक उनका निपटारा होगा। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

abhishek singh जुलाई 3, 2026 0
Elephants in Garhwa
गढ़वा में हाथियों के झुंड का आतंक, बुजुर्ग को कुचलकर मार डाला; गांव में दहशत का माहौल

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में जंगली हाथियों के झुंड ने एक बुजुर्ग पर हमला कर उन्हें कुचलकर मार डाला। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के आतंक से सुरक्षा की मांग की है।    सुबह टहलने के दौरान हुआ हमला   जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग सुबह घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान जंगल की ओर से आए जंगली हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर हाथियों को भगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।    वन विभाग ने शुरू किया अभियान   घटना के बाद वन विभाग की टीम ने हाथियों के झुंड को आबादी वाले क्षेत्र से दूर जंगल की ओर खदेड़ने के लिए अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथियों के झुंड के पास न जाएं और उनकी गतिविधियों की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।    ग्रामीणों में नाराजगी   लगातार जंगली हाथियों के आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि फसलों और संपत्ति के नुकसान के साथ अब मानव जीवन भी खतरे में पड़ रहा है। लोगों ने प्रभावित परिवार को मुआवजा देने और हाथियों की आवाजाही रोकने के लिए स्थायी उपाय करने की मांग की है।    प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील   वन विभाग ने आसपास के गांवों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सुबह और देर शाम जंगल या खेतों की ओर अकेले न जाने की सलाह दी है। साथ ही हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर तत्काल वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को सूचित करने को कहा गया है।

abhishek singh जून 28, 2026 0
Garhwa suspicious death
गढ़वा में 13 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, दो दिन बाद तालाब से मिला शव

गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव में 13 वर्षीय छात्रा का शव तालाब से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। छात्रा स्कूल से घर लौटने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। दो दिन बाद शनिवार सुबह उसका शव तालाब में मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।   स्कूल से लौटने के बाद हो गई थी लापता मृतका की पहचान मेराल थाना क्षेत्र के दलेली गांव निवासी खुशबू कुमारी (13) के रूप में हुई है। उसके पिता बजरंगी साह गढ़वा शहर में मजदूरी करते हैं और सुखबाना गांव में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। खुशबू शहर के शालीग्राम अग्रवाल मध्य विद्यालय में पढ़ती थी।   परिजनों के अनुसार, गुरुवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे खुशबू स्कूल से घर लौटी थी। उसने अपना स्कूल बैग घर में रखा, लेकिन इसके बाद वह कहीं चली गई। उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था। शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर परिवार ने आसपास तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।   तालाब में मिला शव, गले में था दुपट्टा शनिवार सुबह ग्रामीणों ने सुखबाना गांव के एक तालाब में शव तैरता देखा और इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिवार ने शव की पहचान खुशबू के रूप में की। शव को बाहर निकालने पर उसके गले में दुपट्टा कसकर लिपटा मिला, जिससे गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका और गहरा गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।   हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही गढ़वा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि स्कूल से लौटने के बाद खुशबू कहां गई, किसके संपर्क में थी और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई। जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

anjali kumari जून 20, 2026 0
Garhwa NEET Re-Exam 2026
गढ़वा में NEET री-एग्जाम को लेकर प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा-163 लागू

गढ़वा। NEET Re-Exam 2026 को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए गढ़वा जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश पर प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। अनुमंडल पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण ने सभी तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।   तीन परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से होगी परीक्षा NEET री-एग्जाम रविवार, 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जिला मुख्यालय में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय कृत गोविंद +2 उच्च विद्यालय, श्री सदगुरु जगजीत सिंह नामधारी कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय, गढ़वा शामिल हैं।   200 मीटर दायरे में धारा-163 लागू परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तीनों परीक्षा केंद्रों के चारों ओर 200 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा-163 लागू कर दी गई है। यह आदेश रविवार सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ लगाने, प्रदर्शन, नारेबाजी या अनावश्यक रूप से एकत्र होने पर पूरी तरह रोक रहेगी।   मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध प्रशासन ने परीक्षार्थियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी अभ्यर्थियों की गहन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से आग्नेयास्त्र, लाठी-डंडा या किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ लेकर आने पर भी प्रतिबंध रहेगा।   निर्देशों का पालन करने की अपील गढ़वा प्रशासन ने परीक्षार्थियों, अभिभावकों और आम नागरिकों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न करने या नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराना है।

abhishek singh जून 20, 2026 0
Garhwa river pollution
गढ़वा में नदी गंदी करने वालों पर प्रशासन सख्त, अब CCTV से होगी निगरानी

गढ़वा। गढ़वा शहर की जीवनरेखा मानी जाने वाली सरस्वतिया नदी को स्वच्छ और अविरल बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। 'आपन सरस्वतिया' अभियान के तहत नदी की सफाई और संरक्षण कार्य जारी है। अभियान के 22वें दिन सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी कि नदी में कचरा फेंकने वालों की पहचान अब सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जाएगी और उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई होगी।   गंदगी फैलाने वालों पर प्रशासन की नजर प्रशासन के अनुसार, नदी की सफाई और गहरीकरण के बावजूद कुछ लोग दोबारा इसमें कचरा डाल रहे हैं। विशेष रूप से गन्ने का रस बेचने वाले ठेला संचालकों और कुछ अन्य व्यवसायियों द्वारा नदी में सीधे कचरा और अपशिष्ट फेंकने की शिकायतें मिली हैं। ऐसे लोगों की पहचान सीसीटीवी कैमरों की मदद से की जाएगी और उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।   अतिक्रमण हटाने की भी तैयारी एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि नदी के तटीय क्षेत्रों में अवैध कब्जा करने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन जल्द ही बड़े स्तर पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर नदी की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करेगा, ताकि सरस्वतिया नदी के प्राकृतिक स्वरूप को संरक्षित रखा जा सके।   जनसहयोग से जारी है सफाई अभियान मानसून से पहले नदी को अवरोधमुक्त बनाने के उद्देश्य से युद्ध स्तर पर डी-सिल्टिंग (गाद हटाने) का कार्य जारी है। इस अभियान में शहर के कई व्यवसायियों और समाजसेवियों ने जेसीबी मशीनें उपलब्ध कराकर सहयोग किया है। प्रशासन ने कहा कि पिछले 22 दिनों से चल रहा 'आपन सरस्वतिया' अभियान अब जनभागीदारी का रूप ले चुका है।   लोगों से सहयोग की अपील प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नदी में कचरा न फेंकें और स्वच्छता बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। अधिकारियों का कहना है कि जनसहयोग से ही सरस्वतिया नदी को उसका पुराना गौरव वापस दिलाया जा सकता है।

anjali kumari जून 16, 2026 0
election update Jharkhand
गढ़वा में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, दो दिन में 17,922 नए मतदाताओं की मैपिंग

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाने के लिए चलाया जा रहा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। दो दिवसीय विशेष शिविरों के दौरान जिले में 17,922 नए मतदाताओं की मैपिंग की गई। इस उपलब्धि के साथ जिले में कुल मतदाता मैपिंग का आंकड़ा 83.12 प्रतिशत तक पहुंच गया है। जिला प्रशासन का लक्ष्य शत-प्रतिशत मैपिंग सुनिश्चित कर मतदाता सूची को अद्यतन और पारदर्शी बनाना है।   बूथ स्तर पर सक्रिय रहे बीएलओ उप निर्वाचन पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि विशेष शिविरों के दौरान जिले के लगभग सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) तैनात रहे। उन्होंने मतदाताओं को मैपिंग से जुड़ी जानकारी देने के साथ आवश्यक सहयोग भी प्रदान किया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विशेष शिविर समाप्त होने के बावजूद मैपिंग का कार्य लगातार जारी रहेगा।   कम प्रगति वाले बूथों पर चलेगा विशेष अभियान समीक्षा में पाया गया कि कई मतदान केंद्रों पर 90 प्रतिशत से अधिक मैपिंग पूरी हो चुकी है, जबकि कुछ केंद्रों पर यह आंकड़ा अभी भी 75 प्रतिशत से कम है। ऐसे मतदान केंद्रों को चिन्हित कर वहां जल्द ही विशेष शिविर लगाए जाएंगे, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मैपिंग से वंचित न रह जाए। प्रशासन ने उन मतदाताओं से अपील की है जिनकी मैपिंग अभी तक नहीं हुई है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर प्रक्रिया पूरी करा लें। मतदाता अपनी स्थिति की जानकारी संबंधित मतदान केंद्र या बीएलओ से भी प्राप्त कर सकते हैं। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने अभियान को सफल बनाने में बीएलओ, पर्यवेक्षकों, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और नागरिकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से गढ़वा जिला जल्द ही 90 प्रतिशत से अधिक मैपिंग का लक्ष्य हासिल कर लेगा।

anjali kumari जून 16, 2026 0
Human Skeleton Found in Garhwa
गढ़वा में नर कंकाल मिलने से दहशत, जांच में जुटी पुलिस

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र में जंगल से नर कंकाल मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह मामला मसरा गांव के लामी घुटरा जंगल का है, जहां ग्रामीणों ने क्षत-विक्षत हालत में मानव कंकाल देखा। घटनास्थल से मोबाइल के टूटे टुकड़े, कपड़े और बेल्ट भी बरामद किए गए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।   बताया जा रहा है कि मसरा गांव निवासी जय मंगल सिंह पिछले 15 दिनों से लापता था। परिजनों के अनुसार, 13 मई की रात गांव के ही सुदामा सिंह के साथ उसका विवाद हुआ था, जिसके बाद से वह अचानक गायब हो गया। मृतक के पिता सुकन सिंह ने बताया कि उन्हें लगा था कि बेटा काम के सिलसिले में कहीं बाहर चला गया होगा, इसलिए थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई।   केंदू पत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों ने दी सूचना बुधवार सुबह कुछ ग्रामीण केंदू पत्ता तोड़ने जंगल पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर जंगल में पड़े नर कंकाल पर पड़ी। यह खबर गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर चिनिया थाना प्रभारी Biku Kumar Rajak पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से मिले सामान को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। परिजनों ने कपड़ों और अन्य सामान के आधार पर शव की पहचान जय मंगल सिंह के रूप में की है। मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए सुदामा सिंह को हिरासत में लिया है।   पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Unknown मई 28, 2026 0
jharkhand viral news
गढ़वा में ‘घोड़े पर जनगणना’ बाइक पर 1500 खर्च, घोड़े पर 1000 रुपए

गढ़वा। इन दिनों गढ़वा में घोड़े पर बैठ कर जनगणना करने घर-घर पहुंच रहे शिक्षक की खूब चर्चा है। इनका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। PM मोदी की पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करने की अपील के बाद गढ़वा में ये शिक्षक महोदय घोड़े पर बैठकर जनगणना कर रहे हैं। राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय टाटीदिरी के सहायक शिक्षक मुन्ना प्रसाद गुप्ता घोड़े से लोगों के घर-घर जाते हैं और जनगणना का काम करते हैं। देश क्राइसिस में, इसलिए घोड़े का इस्तेमाल मुन्ना प्रसाद ने बताया कि युद्ध की वजह से देश क्राइसिस से गुजर रहा है, इसलिए मैं 16 मई 2026 से घोड़े का इस्तेमाल कर रहा हूं। मुन्ना प्रसाद को घोड़े पर देखकर कुछ लोग उनके साफ सेल्फी लेते हैं तो कोई उनकी तारीफ करता है। सस्ता और समय की बचत दरअसल, मुन्ना प्रसाद गुप्ता को 16 मई से मकान सूचीकरण और जनगणना का कार्य सौंपा गया है। उनका कार्यक्षेत्र पनघटवा और आसपास के गांव हैं, जहां पहुंचना आसान नहीं है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम और दुर्गम रास्तों को देखते हुए अपने पुराने साधन घोड़े को चुना। वो हाथ में कागजात लिए, घोड़े पर सवार होकर संकरी पगडंडियों से गुजरते दिखते हैं। उनका कहना है कि यह तरीका न सिर्फ सस्ता है, बल्कि समय की बचत भी करता है। हर घर तक पहुंचना आसान बनाता है।   इलाके में गांव दूर-दूर और ऊंचाई पर है गढ़वा के इन इलाकों में गांव बिखरे हुए हैं। अधिकतर घर ऊंचाई या खेतों के बीच बने हैं। मुख्य सड़क से जुड़ाव कच्ची पगडंडियों के जरिए होता है, जहां बाइक या कार ले जाना मुश्किल होता है। ऐसे में घोड़ा उनके लिए सबसे कारगर साधन साबित हो रहा है। बाइक से 1500 का पेट्रोल लगता, घोड़े पर 1000 रुपए खर्च वह घोड़े पर 11 दिनों से जनगणना कर रहे हैं। घोड़े पर बहुत ज्यादा खर्च नहीं होता है। घोड़ा ज्यादातर आसपास घास वगैरह खाता है। जहां जाते हैं वहां भी घोड़े को चरने के लिए छोड़ देते हैं। अभी तक घोड़े पर लगभग 1000 रुपए खर्च हुए होंगे। शिक्षक ने बताया उनके काम करने का दायरा तीन से पांच किमी के बीच का है। बाइक से जाते तो 1500 रुपए या उससे थोड़ा अधिक का तेल जलता।   लोग बोले- यही है असली इनोवेशन जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा ने शिक्षक के इस प्रयास की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ ईंधन बचाने की दिशा में अच्छा कदम है, बल्कि जिम्मेदारी निभाने का बेहतरीन उदाहरण भी है। वहीं, सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ इसे ‘देसी जुगाड़’ कह रहे हैं, तो कुछ इसे जमीनी हकीकत से जुड़ा इनोवेशन बता रहे हैं। कुल मिलाकर, मुन्ना प्रसाद गुप्ता का यह अनोखा अंदाज अब एक मिसाल बनता जा रहा है, जो बता रहा है कि मुश्किल हालात में भी काम करने के तरीके बदले जा सकते हैं।

Unknown मई 27, 2026 0
गुमला में अंधविश्वास की आड़ में परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप

गुमला। गुमला जिले के बरगांव बरवाटोली गांव में डायन-बिसाही के आरोप में एक बुजुर्ग परिवार को प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने गांव के एक व्यक्ति पर लगातार अंधविश्वास फैलाने और सामाजिक रूप से बदनाम करने का आरोप लगाया है। मामला बढ़ने के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हो सका। अब पीड़ित परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।   बुजुर्ग ने थाना में दिया आवेदन गांव निवासी 63 वर्षीय विजय गोप ने गुमला थाना में आवेदन देकर बताया कि गांव के महतो उरांव अपनी बेटी और नाती की पूर्व में हुई मौत के लिए उन्हें और उनके परिवार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। आरोप है कि महतो उरांव लगातार उन्हें “डायन-बिसाही” कहकर प्रताड़ित करते हैं। विजय गोप ने यह भी कहा कि पड़ोसी माडु सिंह और उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी को भी इस मामले में बेवजह बदनाम किया जा रहा है। पीड़ित परिवार के अनुसार, बार-बार डायन कहे जाने से समाज में उनकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है और गांव में तनाव का माहौल बन गया है।   पंचायत में नहीं बनी सहमति मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। पंचायत में दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने डायन-बिसाही जैसी कुप्रथा को अंधविश्वास बताते हुए आरोपी को भविष्य में ऐसी बातें नहीं करने की सलाह दी। हालांकि आरोप है कि पंचायत के दौरान महतो उरांव भड़क गए और ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने पंचायत की बात मानने से इनकार करते हुए दावा किया कि उनकी बेटी की मौत “जादू-टोना” के कारण हुई थी।   पुलिस जांच में जुटी पंचायत विफल होने के बाद विजय गोप ने थाना पहुंचकर कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

Unknown मई 16, 2026 0
garhwa sadar hospital news
गढ़वा सदर अस्पताल में नसबंदी ऑपरेशन के दौरान बिगड़ी फौजी की हालत, लापरवाही के आरोप

रांची। झारखंड के गढ़वा जिले के सदर अस्पताल में चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। पुरुष नसबंदी ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना के जवान सर्वजीत उपाध्याय की हालत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दोबारा ऑपरेशन कराना पड़ा। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और संबंधित चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।   बिना एनेस्थीसिया ऑपरेशन करने का आरोप गढ़वा जिले के कुड़ी गांव निवासी सर्वजीत उपाध्याय ने बताया कि उनका नसबंदी ऑपरेशन सदर अस्पताल में डॉ. कुश कुमार द्वारा किया गया था। मरीज का आरोप है कि ऑपरेशन शुरू करने से पहले उन्हें बेहोशी या सुन्न करने वाली दवा यानी एनेस्थीसिया नहीं दिया गया। बिना दवा दिए ही चीरा लगाने से उन्हें असहनीय दर्द हुआ। परिजनों के अनुसार किसी तरह ऑपरेशन पूरा कर टांका लगाया गया और जवान को घर भेज दिया गया। लेकिन घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद अत्यधिक रक्तस्राव शुरू हो गया। हालत बिगड़ने पर परिजन तुरंत उन्हें दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे।   दोबारा करना पड़ा ऑपरेशन मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए बुधवार सुबह डॉ. मनीष लाल की टीम ने दोबारा ऑपरेशन किया। परिजनों का कहना है कि अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मरीज का हीमोग्लोबिन तेजी से गिर गया। ऑपरेशन से पहले जहां हीमोग्लोबिन 16.5 ग्राम था, वहीं बाद में यह घटकर 13 ग्राम रह गया।   परिजनों ने कहा कि सरकार लोगों को परिवार नियोजन और नसबंदी के लिए जागरूक कर रही है, लेकिन अस्पतालों में ऐसी लापरवाही लोगों का भरोसा तोड़ रही है।   जांच में जुटा अस्पताल प्रशासन मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन Dr. John F. Kennedy ने कहा कि फिलहाल मरीज की स्थिति सामान्य है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Unknown मई 14, 2026 0
Garhwa health services
गढ़वा में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी डिजिटल, सरकारी और निजी अस्पताल बनेंगे पेपरलेस

गढ़वा। गढ़वा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी और निजी अस्पतालों को पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। आने वाले समय में मरीजों के रजिस्ट्रेशन से लेकर जांच, दवा, इलाज और डिस्चार्ज तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इस योजना की समीक्षा को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों ने डिजिटल हेल्थ सिस्टम को जल्द लागू करने पर जोर दिया।   ‘आभा’ ऐप में सुरक्षित रहेगा मरीजों का रिकॉर्ड सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. केनेडी ने बताया कि Ayushman Bharat Digital Mission के तहत मरीजों का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड ‘आभा’ ऐप और डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड सिस्टम में सुरक्षित रखा जाएगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद मरीजों को कागजी फाइलें और पुराने मेडिकल दस्तावेज साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डॉक्टर किसी भी अस्पताल में मरीज की पुरानी बीमारी, जांच रिपोर्ट और दवाओं की जानकारी तुरंत ऑनलाइन देख सकेंगे, जिससे इलाज अधिक सटीक और तेज होगा।   13.5 लाख लोगों को आभा आईडी से जोड़ने का लक्ष्य जिले में करीब 13.5 लाख लोगों को आभा आईडी से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। अब तक लगभग 5.5 लाख लोगों का पंजीकरण किया जा चुका है। लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों को भी मरीजों का आभा रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही सभी अस्पतालों को हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री से जोड़ा जा रहा है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी बेहतर तरीके से की जा सके।   प्रशिक्षण और जागरूकता बनी बड़ी चुनौती समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने माना कि डिजिटल सिस्टम को सफल बनाने के लिए अस्पताल कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण देना जरूरी है। वहीं, राशन कार्ड नहीं होने के कारण कई जरूरतमंद लोग आयुष्मान कार्ड से वंचित हैं, जिससे उन्हें सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

Unknown मई 13, 2026 0
elephants attack in Garhwa
गढ़वा में हाथियों का खौफ से 17 परिवारों ने छोड़ा घर

गढ़वा। गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के बहेरवा गांव में जंगली हाथियों के लगातार आतंक ने 17 परिवारों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया है। पिछले दो वर्षों से हाथियों की आवाजाही और हमलों के कारण ग्रामीणों ने अपना सब कुछ छोड़कर सुरक्षित स्थान की तलाश में गांव से बाहर शरण ले ली।   जंगल से भागे, अब खुले आसमान के नीचे जिंदगी हाथियों के डर से ये परिवार मेराल प्रखंड के गेरूवासोती गांव के पास चट्टानों के किनारे प्लास्टिक की झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं। अस्थायी आश्रय में रहने के कारण उनके सामने रोजमर्रा की समस्याएं खड़ी हो गई हैं। न तो पर्याप्त सुविधाएं हैं और न ही सुरक्षित वातावरण।   भीषण गर्मी ने बढ़ाई परेशानी अब इन परिवारों के सामने नई चुनौती हीट वेव के रूप में खड़ी हो गई है। क्षेत्र में तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे झोपड़ियों में रहना बेहद कठिन हो गया है। खासकर छोटे बच्चे गर्मी की चपेट में आकर बीमार पड़ रहे हैं। सुबह 10 बजे के बाद ही लू चलने लगती है, जिससे हालात और गंभीर हो जाते हैं।   बेबसी में जी रहे ग्रामीण ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ हाथियों का डर है और दूसरी ओर भीषण गर्मी की मार। “घर छोड़ा तो जान बची, लेकिन अब यहां रहना भी मुश्किल हो गया है,” यह कहते हुए कई ग्रामीण भावुक हो उठते हैं। उनकी स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है।   प्रशासन ने दिया आश्वासन इस मामले पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मेडिकल टीम भेजी जाएगी और प्रभावित परिवारों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही, उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भी आश्वासन दिया गया है।

Unknown अप्रैल 22, 2026 0
Garhwa riot news
गढ़वा बवाल में बड़ी कार्रवाई, 80 नामजद समेत 400 पर केस

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के महुलिया मोड़ पर गुरुवार शाम एक सड़क हादसे के बाद हालात बेकाबू हो गए। ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। देखते ही देखते आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग जुट गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।   पुलिस पर पथराव, 25 से अधिक जवान घायल सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इसी दौरान कुछ लोगों ने अचानक पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना में 25 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई जवानों को गंभीर चोटें आई हैं।   लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग से हालात काबू स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को पहले हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। लेकिन जब भीड़ और उग्र हो गई, तो लाठीचार्ज किया गया। इसके बाद भी स्थिति नहीं संभलने पर पुलिस ने हवाई फायरिंग की, जिसके बाद भगदड़ मच गई और भीड़ तितर-बितर हो गई।   80 नामजद, 400 अज्ञात के खिलाफ केस घटना के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 80 लोगों को नामजद और 400 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही घटनास्थल से 24 बाइक जब्त की गई हैं, जिनके आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।   एसपी ने संभाला मोर्चा, हालात सामान्य घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अमन कुमार मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और हालात सामान्य बताए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि वीडियो फुटेज के आधार पर जल्द ही और गिरफ्तारियां की जाएंगी।

Unknown अप्रैल 17, 2026 0
Garhwa ambulance issue
गढ़वा: एम्बुलेंस नहीं मिली तो बेटे ने खुद पीड़ित मां को ठेले से पहुंचाया अस्पताल

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में मानवता और बेटे के समर्पण की एक मार्मिक तस्वीर सामने आई है। रेलवे स्टेशन के पास सड़क पार करते समय इंजोरिया कुंवर नामक महिला को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उनके हाथ में गंभीर चोट आई और वह दर्द से तड़पने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय पर कोई वाहन या एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी।   बेटे ने दिखाई मिसाल, ठेले पर मां को पहुंचाया अस्पताल अपनी मां की हालत गंभीर देख बेटे ने बिना देर किए खुद ही जिम्मेदारी उठाई। उसने अपनी घायल मां को ठेले पर बैठाया और करीब दो किलोमीटर का सफर तय कर गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया। रास्ते भर मां दर्द से कराहती रहीं, लेकिन बेटे ने हिम्मत नहीं हारी और उन्हें सुरक्षित अस्पताल तक पहुंचाया। इस घटना ने मां-बेटे के रिश्ते की गहराई को एक बार फिर उजागर कर दिया।   अस्पताल में हुआ इलाज, हालत स्थिर सदर अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने तुरंत महिला का इलाज शुरू किया। जांच के बाद उनके हाथ पर बैंडेज किया गया। फिलहाल महिला की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।   एम्बुलेंस सेवा पर उठे सवाल इस घटना के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। गढ़वा के सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. केनेडी ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस की कमी नहीं है, लेकिन संभव है कि 108 एम्बुलेंस उस समय व्यस्त रही हो, जिससे समय पर सहायता नहीं मिल पाई।   मानवता और सिस्टम दोनों पर चर्चा यह घटना जहां एक ओर बेटे के समर्पण और साहस को दर्शाती है, वहीं दूसरी ओर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत भी सामने लाती है। स्थानीय लोगों ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बेहतर व्यवस्था की मांग की है।

Unknown अप्रैल 15, 2026 0
Gangrape in Garhwa
Gangrape in Garhwa: पिस्तौल के दम पर दरिंदगी… फिर ‘शादी’ का ढोंग कर सामूहिक दुष्कर्म

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के डंडा थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 22 वर्षीय छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसके साथ पिस्तौल की नोक पर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के अनुसार, वह पलामू जिले में रहकर पढ़ाई कर रही थी, जहां उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसे अकेला पाकर जबरन संबंध बनाए। विरोध करने पर आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर चुप रहने को कहा।   अपहरण और जबरन शादी का नाटक पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद वह डर के कारण अपने गांव लौट आई थी, लेकिन आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। 4 अप्रैल को जब उसके माता-पिता घर पर नहीं थे, तब आरोपी अपने बहनोई के साथ आया और उसे अगवा कर लिया। उसे पलामू के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव ले जाया गया, जहां आरोपी की बहन और बहनोई की मौजूदगी में जबरन सिंदूर भरकर शादी का ढोंग रचाया गया।   गैंगरेप का आरोप पीड़िता के मुताबिक, इसके बाद आरोपी और उसका बहनोई उसे एक सुनसान जगह तहले नदी के पुल के नीचे ले गए, जहां दोनों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद जब वे उसे वापस गांव लाए, तो ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने दोनों को घेर लिया। हालांकि, आरोपी का बहनोई मौके से फरार हो गया।   दोनों पक्षों से FIR दर्ज गढ़वा के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच जारी है। पीड़िता ने यह भी दावा किया है कि पिछले चार वर्षों से उसके साथ शोषण हो रहा था। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।   समाज में आक्रोश इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह मामला महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Unknown अप्रैल 15, 2026 0
Radhakrishna Kishore
झारखंड के वित्त मंत्री बोले- हर ट्रेजरी की होगी जांच, एक-एक पैसे की होगी वसूली

गढ़वा। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने ट्रेजरी घोटाले को लेकर कहा है कि साल 2000 से 2026 तक हुए सभी ट्रेजरी घोटालों की जांच कराई जाएगी और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री ने कहा कि सरकार का एक-एक रुपया वापस लिया जाएगा, चाहे उसके लिए दोषियों की चल-अचल संपत्ति ही क्यों न जब्त करनी पड़े। घोटाले का आंकड़ा पहुंचा 30-40 करोड़ तक वित्त मंत्री ने बताया कि झारखंड में अब तक ट्रेजरी घोटाले का आंकड़ा 30 से 40 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इनमें सबसे ज्यादा मामले बोकारो और हजारीबाग से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से भी चर्चा हुई है और सरकार इसे लेकर पूरी तरह गंभीर है। 33 ट्रेजरी की होगी जांच मंत्री ने साफ किया कि राज्य के सभी 24 जिलों के 33 ट्रेजरी की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां-जहां भी गड़बड़ी मिलेगी, वहां सख्त कार्रवाई होगी और दोषियों से पूरी राशि वसूली जाएगी।   संपत्ति जब्त कर होगी रिकवरी वित्त मंत्री ने दो टूक कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो दोषियों की जमीन, मकान और अन्य संपत्ति जब्त कर सरकार का पैसा वापस लिया जाएगा। इस मामले में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Unknown अप्रैल 13, 2026 0
child poisoning case
गढ़वा: चूहों के लिए रखे जहरीले दूध को मासूम ने समझा आहार, 9 साल के बालक की हालत बिगड़ने से मचा हड़कंप

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ परिजनों की एक छोटी सी चूक एक मासूम की जान पर भारी पड़ गई। जिले के रमना थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया गाँव में एक 9 वर्षीय बालक ने अनजाने में कीटनाशक युक्त दूध और रोटी का सेवन कर लिया। इस घटना के बाद बालक की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी, जिससे घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में पीड़ित बच्चे को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।   चूहों को मारने की योजना मासूम पर पड़ी भारी जानकारी के अनुसार, गम्हरिया निवासी इस परिवार के घर में पिछले काफी समय से चूहों का भारी आतंक था। घर में रखे अनाज और कीमती सामानों को चूहों द्वारा नष्ट किए जाने से परेशान होकर परिजनों ने उन्हें खत्म करने के लिए एक घातक कदम उठाया। परिजनों ने एक कटोरे में दूध लिया और उसमें चूहे मारने वाली तीव्र कीटनाशक दवा मिला दी। यह जहरीला मिश्रण घर के एक कोने में रख दिया गया था ताकि रात के समय चूहे उसे पीकर मर जाएं।   अनजाने में मासूम ने खाया 'जहरीला' निवाला घर में खेल रहे 9 साल के मासूम शिवम कुमार यादव को इस बात का बिल्कुल भी आभास नहीं था कि सामने रखा दूध मौत का जाल हो सकता है। भूख लगने पर शिवम की नजर उस कटोरे पर पड़ी और उसने अनजाने में उसी जहरीले दूध के साथ रोटी खा ली। कुछ समय बाद जब घर के बड़े सदस्यों ने देखा कि कीटनाशक वाला दूध कटोरे में काफी कम हो गया है, तो उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। जब परिजनों ने शिवम से इस बारे में कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने मासूमियत के साथ दूध और रोटी खाने की बात स्वीकार कर ली। यह सुनते ही पूरे परिवार के होश उड़ गए।   स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल तक की आपाधापी बच्चे द्वारा जहर सेवन की बात सुनते ही परिजन उसे तुरंत लेकर रमना स्थित स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहाँ चिकित्सकों ने स्थिति को भांपते हुए प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन जहर के असर और बच्चे की नाजुक हालत को देखते हुए उसे तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पहुँचते ही चिकित्सकों की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिवम का गहन उपचार शुरू किया। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि सही समय पर अस्पताल पहुँचने और त्वरित डॉक्टरी हस्तक्षेप की वजह से बालक की जान बचाई जा सकी है।   स्थिति अब खतरे से बाहर, चिकित्सा निगरानी जारी राहत की बात यह है कि समय पर इलाज मिलने के कारण 9 वर्षीय शिवम की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है और वह खतरे से बाहर है। हालांकि, जहर के प्रभाव को पूरी तरह खत्म करने के लिए उसे अभी भी डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है। यह घटना गढ़वा के ग्रामीण इलाकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि घरों में जहरीले पदार्थों या कीटनाशकों का इस्तेमाल करते समय अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए और ऐसी वस्तुओं को बच्चों की पहुँच से कोसों दूर रखना चाहिए ताकि इस तरह की जानलेवा घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Unknown अप्रैल 13, 2026 0
Budha Pahad
बूढ़ा पहाड़ पर विकास की हकीकत जांचेंगे वित्त मंत्री

गढ़वा।  झारखंड सरकार के वित्त, वाणिज्य-कर, योजना विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर आज, 13 अप्रैल को गढ़वा जिले के एक दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर रहेंगे। इस प्रवास का मुख्य उद्देश्य कभी उग्रवाद का केंद्र रहे बूढ़ा पहाड़ और टेहरी पंचायत के सीमावर्ती क्षेत्रों में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का निरीक्षण करना है। मंत्री श्री किशोर न केवल विकास कार्यों की भौतिक स्थिति का जायजा लेंगे, बल्कि स्थानीय प्रशासन के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा करेंगे।   समाहरणालय में जुटेगा जिला प्रशासन, बुनियादी सुविधाओं की होगी बिंदुवार समीक्षा वित्त मंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे पूर्वाह्न 11:30 बजे कलेक्ट्रेट (समाहरणालय) स्थित सभागार में जिले के आला अधिकारियों के साथ एक विशेष समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक के दौरान मुख्य रूप से बूढ़ा पहाड़ और टेहरी पंचायत के गांवों में बिजली आपूर्ति, सड़क संपर्क, पेयजल की उपलब्धता, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे बुनियादी मापदंडों पर गहन विमर्श किया जाएगा।   प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मंत्री श्री किशोर इस बात पर विशेष जोर देंगे कि विकास की किरण उन अंतिम गांवों तक पहुंची है या नहीं, जो दशकों तक नक्सली गतिविधियों के कारण मुख्यधारा से कटे रहे थे। योजनाओं में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए जाने की संभावना है।   विकास के दावों की जमीनी पड़ताल और आगामी रणनीति उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 3 अप्रैल को भी मंत्री श्री किशोर ने बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र का दौरा किया था। आज के इस अनुवर्ती दौरे (Follow-up visit) के माध्यम से वे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि पिछले निर्देशों का अनुपालन किस स्तर तक हुआ है। टेहरी पंचायत और इसके आसपास के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में चल रही सड़क निर्माण और जल जीवन मिशन जैसी परियोजनाओं को लेकर वे स्वयं रिपोर्ट तलब करेंगे। सरकार का लक्ष्य इन क्षेत्रों को विकास के मॉडल के रूप में स्थापित करना है ताकि ग्रामीणों का भरोसा तंत्र पर और अधिक सुदृढ़ हो सके।   प्रेस वार्ता के माध्यम से साझा करेंगे समीक्षा बैठक के निष्कर्ष समीक्षा बैठक और क्षेत्रीय निरीक्षण के समापन के बाद, दोपहर 1:00 बजे मंत्री राधाकृष्ण किशोर स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान वे क्षेत्र के कायाकल्प को लेकर सरकार द्वारा उठाए गए कदमों और समीक्षा बैठक में सामने आए तथ्यों को सार्वजनिक करेंगे। इस दौरान वे बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए आवंटित फंड और नई परियोजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं।   इस दौरे को गढ़वा के सीमावर्ती इलाकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शासन की इस सक्रियता का मुख्य उद्देश्य उन क्षेत्रों में विकास की गति को तेज करना है, जहां भौगोलिक और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों के कारण योजनाएं धीमी गति से चल रही थीं। स्थानीय ग्रामीणों में भी इस दौरे को लेकर काफी उम्मीदें हैं।

Unknown अप्रैल 13, 2026 0
Garhwa couple marriage
गढ़वाः देह व्यापार के संदेह में पकड़े गए जोड़े ने रचाई शादी

गढ़वा। गढ़वा में अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां प्रेमी-प्रेमिका ने थाने से छूटते ही सड़क पर ही शादी कर ली। यह  घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, दो दिन पहले गढ़वा शहर के 4 नामचीन होटलों में एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की थी। इस दौरान कुल 14 जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया, जिनमें से कुछ देह व्यापार से जुड़े बताए गए थे।  4 जोड़ों के अभिभावक पहुंचे पुलिस सभी को थाने लाई और कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी। इसी बीच चार जोड़ों के अभिभावक थाने पहुंचे और पुलिस से गुहार लगाई कि उनके बेटे-बेटियों को जेल न भेजा जाए वे उनकी शादी करवाने को तैयार हैं। फिर क्या था, जैसे ही पुलिस ने बॉन्ड भरवाकर इन प्रेमी जोड़ों को छोड़ा, थाने के बाहर ही फटाफट शादी का नज़ारा देखने को मिला।  प्रेमी-प्रेमिकाओं ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और दुल्हनों की मांग में सिंदूर भर दिया, और इसी के साथ शादी संपन्न हो गई।

Unknown अप्रैल 8, 2026 0
Garhwa prostitution crackdown
गढ़वा में देह व्यापार के खिलाफ बड़ा एक्शन, तीन होटल सील

गढ़वा। सोमवार को गढ़वा जिले में हो रहे देह व्यापार के खिलाफ प्रशासन ने शहर के तीन होटलों पर छापेमारी की। एसडीएम संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया। जांच के दौरान अनैतिक गतिविधियों के संकेत मिलने पर तीनों होटलों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद शहर में हलचल तेज हो गई है।   तीन होटल बंद, कई लोग हिरासत में प्रशासन ने कार्रवाई के दौरान होटल आरडीएस, तिवारी रेस्ट हाउस और होटल एसएलसी को सील कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, इन होटलों में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। छापेमारी के दौरान करीब 14 जोड़े संदिग्ध हालात में पाए गए, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनमें कुछ के नाबालिग होने की भी आशंका जताई जा रही है।   मैनेजर गिरफ्तार, मालिकों पर भी होगी कार्रवाई पुलिस ने तीनों होटलों के मैनेजरों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। अब होटल मालिकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि यदि उनकी संलिप्तता सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।   पहले भी हो चुकी है ऐसी कार्रवाई एसडीएम संजय कुमार इससे पहले भी गढ़वा में एक होटल पर छापेमारी कर कथित देह व्यापार का खुलासा कर चुके हैं। इस बार की कार्रवाई को जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि कानून व्यवस्था और सामाजिक मर्यादा के खिलाफ काम करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।   जांच तेज, और खुलासों की उम्मीद फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ और जांच के बाद इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। शहर के होटल और लॉज संचालकों में इस कार्रवाई के बाद साफ तौर पर डर और सतर्कता देखी जा रही है।

Unknown अप्रैल 7, 2026 0
MLA Satyendra Tiwari Opposes Rehabilitation Plan in Jharkhand
मंडल डैम विस्थापन पर घमासान: विधायक सत्येंद्र तिवारी ने पुनर्वास योजना का किया विरोध

विधानसभा में उठा बड़ा मुद्दा झारखंड के गढ़वा जिले से जुड़ा मंडल डैम विस्थापन का मामला अब विधानसभा तक पहुंच गया है। क्षेत्रीय विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने बजट सत्र के आखिरी दिन ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए पुनर्वास योजना पर गंभीर आपत्ति जताई। जंगल उजाड़कर बसाने की योजना पर सवाल विधायक ने सरकार की उस योजना का विरोध किया, जिसमें बलीगढ़, बिरापुर और विश्रामपुर जैसे गांवों के बीच स्थित जंगल क्षेत्र में विस्थापित परिवारों को बसाने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत करीब 780 विस्थापित परिवारों को बसाया जाना प्रस्तावित है। 5000 ग्रामीणों की आजीविका पर खतरा सत्येंद्र तिवारी ने सदन में कहा कि इस फैसले से आसपास के करीब 5000 ग्रामीणों की रोजी-रोटी प्रभावित होगी। इन गांवों के लोग जंगल पर निर्भर हैं और महुआ फूल, तेंदूपत्ता, पत्तल-दोना, लाह और जड़ी-बूटियों से अपनी आजीविका चलाते हैं। जंगल क्षेत्र में बसावट होने से उनके जीवन पर सीधा असर पड़ेगा। पर्यावरण संतुलन बिगड़ने की आशंका विधायक ने यह भी चेतावनी दी कि जंगल क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों को बसाने से पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ सकता है। जनसंख्या का दबाव बढ़ेगा और प्राकृतिक संसाधनों पर अतिरिक्त भार पड़ेगा, जिससे क्षेत्र की पारिस्थितिकी को नुकसान हो सकता है। वैकल्पिक स्थान पर पुनर्वास की मांग उन्होंने सरकार से मांग की कि विस्थापित परिवारों को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर बसाया जाए, ताकि स्थानीय ग्रामीणों की आजीविका और पर्यावरण दोनों सुरक्षित रह सकें। सड़क और पुल निर्माण की भी उठाई मांग इसके अलावा विधायक ने गैर-सरकारी संकल्प के तहत सिरोई पंचायत के ढोटी गांव तक लगभग 7 किलोमीटर पक्की सड़क और पुलिया निर्माण की मांग भी विधानसभा में रखी। इस पर संबंधित मंत्री ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया है।  

surbhi मार्च 19, 2026 0
Popular post
शादी समारोह में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम पर हमला नाकाम, हमलावर 20 साल से कर रहा था मौके का इंतज़ार

  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे।   कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।   CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।   सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।   पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।  

हरीश राणा मामला: इच्छामृत्यु की अनुमति ने खड़े किए संवेदनशील सवाल, क्या सच में कोई अकेले मरता है?

भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं?   क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है?   हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।  

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह का भाषण, सदन में हंगामे के आसार

  नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें।   118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है।   गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया।   रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता।   प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।  

यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य को राहत, हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट  ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है।   फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।   मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।   क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।   जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

इच्छामृत्यु के बाद Harish Rana को अंतिम विदाई, पिता की मार्मिक अपील- "रोना मत"

गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी।   क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ।   कैसे हुई  मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की।   सुप्रीम कोर्ट ने क्या  कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।

Top week

Bihar Assistant Professor
जॉब्स

बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के नियम बदले, जानिए कब जरूरी होगा NET ?

abhishek singh जुलाई 2, 2026 0

Voting poll

अगर भविष्य में रश्मिका और विजय जीवनसाथी बनते हैं, तो क्या आपको उनकी जोड़ी पसंद होगी?