Hardik Pandya

Hardik Pandya Fitness
हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर, फिटनेस टेस्ट के दौरान चोट लगी

एक दिन पहले फिट घोषित किया गया था नई दिल्ली, एजेंसियां। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में मंगलवार को फिटनेस टेस्ट पास करने के कुछ ही घंटों बाद हार्दिक को जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव (हैमस्ट्रिंग) आ गया। सीरीज 13 जून से शुरू हो रही है। 32 साल के हार्दिक IPL के दौरान मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए पीठ की जकड़न का शिकार हो गए थे। वे इसी चोट से उबरकर फिटनेस क्लियरेंस सर्टिफिकेट लेने बेंगलुरु पहुंचे थे। तीन हफ्ते लगेंगे स्वस्थ होने में BCCI सूत्रों के मुताबिक अब नई चोट की वजह से उन्हें रिकवरी और रिहैबिलिटेशन के लिए कम से कम तीन हफ्ते का समय लगेगा, जिसके चलते वे आगामी सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। फिटनेस असेसमेंट में 10 ओवर बॉलिंग करना भारी पड़ा जानकारी के अनुसार, हार्दिक पंड्या बेंगलुरु में फिटनेस टेस्ट के आखिरी दौर में थे। असेसमेंट के दौरान उन्होंने अपनी पूरी क्षमता देखने के लिए मैदान पर पूरे 10 ओवर गेंदबाजी की। माना जा रहा है कि लंबे ब्रेक के बाद अचानक बॉलिंग का पूरा कोटा डालने के कारण ही उनकी जांघ की मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा और वे नई चोट का शिकार हो गए।   मंगलवार को रोहित-हार्दिक ने फिटनेस टेस्ट पास किया था मंगलवार को न्यूज एजेंसी ANI ने खबर दी की भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार से शुरू होने वाली 3 वनडे मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या भी खेलेंगे। दोनों ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। वे जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे। रोहित IPL के दौरान हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे थे। वहीं, हार्दिक पंड्या पीठ की जकड़न की वजह से परेशान थे। दोनों मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए चोटिल हुए थे। दोनों को वनडे सीरीज के लिए सब्जेक्ट टू फिटनेस के आधार पर टीम में शामिल किया गया था।   शनिवार से शुरू हो रही है सीरीज भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार, 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा। सीरीज के बाकी दो मैच 17 जून को लखनऊ और 20 जून को चेन्नई में होंगे। हार्दिक ने IPL 2026 के दौरान मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए कुछ मैच मिस किए थे, लेकिन वे 24 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम के आखिरी मुकाबले में मैदान पर लौटे थे।

abhishek singh जून 10, 2026 0
Rohit Sharma and Hardik Pandya during a training session before India's ODI series against Afghanistan.
IND vs AFG: रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या की वापसी, विराट कोहली बाहर! अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए तैयार है। 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर यह सीरीज टीम इंडिया के लिए नए खिलाड़ियों को परखने और सही संयोजन तलाशने का महत्वपूर्ण अवसर होगी। इस बीच भारतीय टीम से जुड़ी बड़ी खबर यह है कि अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे, जबकि रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या फिट होकर टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में किसे मिलेगा मौका? विराट कोहली की अनुपस्थिति में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में टीम प्रबंधन उन्हें शीर्ष क्रम में मौका दे सकता है। रोहित शर्मा फिटनेस टेस्ट पास कर चुके हैं और उनके शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करने की उम्मीद है। मिडिल ऑर्डर पर होगी बड़ी जिम्मेदारी मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर अहम भूमिका निभा सकते हैं। उनके साथ विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल टीम को मजबूती देंगे। हार्दिक पंड्या ऑलराउंडर की भूमिका में टीम का संतुलन बनाएंगे, जबकि वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी दोनों में योगदान दे सकते हैं। कुलदीप यादव संभालेंगे स्पिन विभाग स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी कुलदीप यादव के कंधों पर रहने की संभावना है। उनके साथ वाशिंगटन सुंदर दूसरे स्पिन विकल्प के तौर पर नजर आ सकते हैं। तेज गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह के साथ प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिल सकता है। वहीं युवा खिलाड़ी गुरनूर ब्रार को भी डेब्यू का अवसर मिलने की चर्चा है। अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग XI रोहित शर्मा शुभमन गिल यशस्वी जायसवाल श्रेयस अय्यर केएल राहुल (विकेटकीपर) हार्दिक पंड्या वाशिंगटन सुंदर कुलदीप यादव अर्शदीप सिंह गुरनूर ब्रार प्रसिद्ध कृष्णा कप्तानी को लेकर स्थिति रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रेयस अय्यर को सीमित ओवरों में नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, हालांकि अंतिम फैसला टीम प्रबंधन की घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा। सीरीज पर रहेंगी सभी की नजरें रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या की वापसी, विराट कोहली की गैरमौजूदगी और युवा खिलाड़ियों की मौजूदगी इस सीरीज को और दिलचस्प बना रही है। टीम इंडिया की नजरें न सिर्फ सीरीज जीतने पर होंगी, बल्कि भविष्य के लिए मजबूत संयोजन तैयार करने पर भी रहेंगी।  

surbhi जून 10, 2026 0
Suryakumar Yadav and Hardik Pandya during an IPL match amid speculation over their relationship.
पोस्ट डिलीट, अनफॉलो और अफवाहों का दौर! क्या सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या के बीच सब कुछ ठीक नहीं?

नई दिल्ली: IPL 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार चर्चा टीम के प्रदर्शन से ज्यादा स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पंड्या को लेकर हो रही है। सोशल मीडिया पर हुई कुछ गतिविधियों के बाद दोनों खिलाड़ियों के रिश्तों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि, अब तक न तो मुंबई इंडियंस और न ही दोनों खिलाड़ियों की ओर से किसी तरह की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। इसलिए इन खबरों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया गतिविधियों से बढ़ीं चर्चाएं हाल के दिनों में सूर्यकुमार यादव ने कथित तौर पर मुंबई इंडियंस से जुड़े कुछ पोस्ट हटाए और कुछ समय के लिए फ्रेंचाइजी को अनफॉलो भी किया था। बाद में उन्होंने टीम को फिर से फॉलो कर लिया। हालांकि, सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा है कि सूर्यकुमार यादव अभी भी कप्तान हार्दिक पंड्या को फॉलो नहीं कर रहे हैं। इसी वजह से दोनों खिलाड़ियों के बीच मतभेद की अफवाहों को और हवा मिली है। क्या मुंबई इंडियंस छोड़ सकते हैं सूर्यकुमार? कुछ रिपोर्ट्स में सूर्यकुमार यादव के भविष्य को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, फिलहाल ऐसे कोई संकेत नहीं मिले हैं कि मुंबई इंडियंस उन्हें रिलीज करने या किसी अन्य टीम के साथ ट्रेड करने की योजना बना रही है। फ्रेंचाइजी में उनकी भूमिका अभी भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कप्तानी को लेकर भी उठ रहे सवाल मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के हालिया बयान के बाद सूर्यकुमार यादव के अंतरराष्ट्रीय भविष्य और नेतृत्व भूमिका को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाले बड़े टूर्नामेंटों को ध्यान में रखते हुए टीम प्रबंधन भविष्य की योजनाओं पर काम कर रहा है। IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का निराशाजनक प्रदर्शन मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2026 बेहद खराब रहा। टीम पूरे सीजन में संघर्ष करती नजर आई और अंक तालिका में सबसे निचले स्थान से सिर्फ बेहतर नेट रन रेट के कारण बच सकी। सीजन के दौरान: तीन अलग-अलग खिलाड़ियों ने कप्तानी की। कुल 24 खिलाड़ियों को मौका दिया गया। कई रणनीतिक फैसलों पर सवाल उठे। टीम अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सकी। सीजन की समीक्षा करेगी फ्रेंचाइजी सूत्रों के मुताबिक, मुंबई इंडियंस प्रबंधन अब पूरे सीजन की समीक्षा करने की तैयारी में है। टीम के प्रदर्शन, रणनीति और भविष्य की योजनाओं पर मंथन किया जा सकता है ताकि अगले सीजन में मजबूत वापसी की जा सके। फिलहाल क्या है सच? अब तक सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या के बीच किसी विवाद की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया गतिविधियों के आधार पर चल रही चर्चाओं को लेकर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। इसलिए इन खबरों को फिलहाल केवल अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है।  

surbhi जून 10, 2026 0
Rohit Sharma Hardik Pandya
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे

मुंबई, एजेंसियां। 13 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने अपनी फिटनेस पास कर ली है। रोहित शर्मा आईपीएल में हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए थे, तो वहीं, हार्दिक पांड्या को पीठ में चोट लगी थी। बीसीसीआई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने फिटनेस क्लियरेंस पास कर लिया है और बहुत जल्द टीम के साथ जुड़ जाएंगे।  टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में खेलेगी।  विराट कोहली पूरी सीरीज से बाहर है इससे पहले बताया गया था कि सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और  हार्दिक पांड्या की अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में उपलब्धता बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से मिले फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर करेगा। रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या आईपीएल में  मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल थे। रोहित शर्मा को जहां लिंगरिंग हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी तो वहीं ऑल-राउंडर हार्दिक पांड्या को पीठ में दर्द की शिकायत हुई थी। बता दें कि विराट कोहली, हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए खिंचाव हुआ था। वह रन भागते समय लड़खड़ाते नजर आए थे।  इंग्लैंड दौरे से वापसी करेंगे विराट कोहली! बीसीसीआई से जुड़े सूत्र ने बताया कि विराट कोहली आईपीएल के खिताबी मुकाबले  में चोटिल हो गए थे और वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में उपलब्ध नहीं हैं। उनकी चोट को अभी हफ्ता ही बीता है, तो कहा नहीं जा सकता है कि कब तक वापसी कर पाएंगे। हालांकि, हम उम्मीद जताते हैं कि विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से वापसी कर लेंगे, लेकिन अभी पक्का नहीं कहा जा सकता। फिजियो ने भी कोई टाइमलाइन तय नहीं किया है। विराट कोहली की जगह युवा यशस्वी जायसवाल को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल किया गया है। अफगानिस्तान के खिलाफ पहला वनडे  मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा। दूसरा मैच, 17 जून को लखनऊ में तो वहीं तीसरा वनडे चेन्नई में  20 जून को होगा है।  अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इस प्रकार है। शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान),  केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर),  हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे।

Unknown जून 9, 2026 0
Hardik Pandya and Rohit Sharma during Mumbai Indians match amid captaincy change speculation
मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव तय? हार्दिक पंड्या छोड़ सकते हैं टीम, रोहित शर्मा निभाएंगे अहम भूमिका

आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद Mumbai Indians के भीतर बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। टीम के मौजूदा कप्तान Hardik Pandya को कप्तानी से हटाए जाने की खबरें सामने आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक हार्दिक पंड्या फ्रेंचाइजी प्रबंधन से रिश्तों में आई खटास के कारण टीम छोड़ने का भी मन बना चुके हैं। मुंबई इंडियंस का इस सीजन प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। टीम 14 मैचों में केवल 4 जीत दर्ज कर सकी, जिसके बाद कप्तानी और टीम मैनेजमेंट को लेकर सवाल उठने लगे हैं। रोहित शर्मा की राय से चुना जाएगा नया कप्तान सूत्रों के अनुसार, अब फ्रेंचाइजी अगला कप्तान चुनने से पहले Rohit Sharma की सहमति और समर्थन को सबसे ज्यादा महत्व देगी। बताया जा रहा है कि टीम प्रबंधन ने हार्दिक को कप्तान बनाने के फैसले से सबक लिया है और अब दोबारा ऐसी स्थिति नहीं बनाना चाहता। हालांकि यह भी साफ कर दिया गया है कि रोहित शर्मा खुद दोबारा मुंबई इंडियंस की कप्तानी नहीं संभालेंगे। लेकिन नए कप्तान के चयन में उनकी भूमिका काफी अहम रहने वाली है। सूत्रों ने दावा किया कि मुंबई इंडियंस अब ऐसा कप्तान चाहती है जिसे टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी और खासकर रोहित शर्मा का पूरा समर्थन मिले। हार्दिक पंड्या कर सकते हैं ट्रांसफर की मांग रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पंड्या केवल कप्तानी हटाए जाने से नाराज नहीं हैं, बल्कि उनका फ्रेंचाइजी प्रबंधन के साथ संबंध भी बेहतर नहीं चल रहा। इसी वजह से वह आगामी सीजन से पहले टीम बदलने का विकल्प तलाश सकते हैं। बताया जा रहा है कि हार्दिक पंड्या ट्रेड विंडो के जरिए दूसरी टीम में जाने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि अभी तक मुंबई इंडियंस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। गुजरात टाइटंस से जुड़े नामों पर भी चर्चा रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि कुछ क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि मुंबई इंडियंस को हार्दिक पंड्या के साथ Ashish Nehra जैसे अनुभवी कोच को भी जोड़ने की कोशिश करनी चाहिए थी। हालांकि सूत्रों का कहना है कि आईपीएल में किसी दूसरे फ्रेंचाइजी के कोच या कप्तान को सीधे अपने साथ जोड़ना आसान नहीं होता। जल्द आ सकता है बड़ा फैसला सूत्रों के मुताबिक अगले कुछ हफ्तों में हार्दिक पंड्या के भविष्य को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ सकता है। ऐसे में आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।  

surbhi मई 29, 2026 0
Kolkata Knight Riders and Mumbai Indians players ahead of crucial IPL 2026 playoff clash at Eden Gardens
प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी केकेआर, आज मुंबई से करो या मरो की भिड़ंत

Kolkata Knight Riders के लिए आज का मुकाबला सीजन का सबसे अहम मैच साबित हो सकता है। आईपीएल 2026 का 65वां मुकाबला शाम 7:30 बजे कोलकाता के ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians और केकेआर के बीच खेला जाएगा। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए कोलकाता को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस भले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हो, लेकिन वह केकेआर की राह मुश्किल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। अंक तालिका में क्या है स्थिति? केकेआर ने अब तक 12 मुकाबलों में 11 अंक हासिल किए हैं और टीम फिलहाल आठवें स्थान पर है। वहीं मुंबई इंडियंस 8 अंकों के साथ नौवें नंबर पर मौजूद है। हालांकि मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं, लेकिन टीम अपने आखिरी मुकाबलों में जीत के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी। प्लेऑफ की रेस इस समय बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। बेंगलुरु, गुजरात और हैदराबाद की टीमें पहले ही अंतिम चार में जगह बना चुकी हैं। चौथे स्थान के लिए पंजाब, राजस्थान, चेन्नई, दिल्ली और कोलकाता के बीच कड़ी टक्कर जारी है। ऐसे में केकेआर के लिए अब हर मैच फाइनल जैसा बन गया है। हेड टू हेड में मुंबई भारी दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें मुंबई इंडियंस का दबदबा साफ नजर आता है। मुंबई ने 25 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता को सिर्फ 11 जीत मिली हैं। इस सीजन की पिछली भिड़ंत में भी मुंबई ने केकेआर को हराया था। हार्दिक पांड्या की वापसी से मुंबई को राहत Hardik Pandya चोट की वजह से पिछले तीन मैचों से बाहर थे, लेकिन अब उनकी वापसी की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने मंगलवार को नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास भी किया। हालांकि इस सीजन में हार्दिक का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने 8 पारियों में सिर्फ 146 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में भी महंगे साबित हुए हैं। मुंबई को लगा दोहरा झटका मुंबई इंडियंस को मैच से पहले बड़ा नुकसान भी हुआ है। विकेटकीपर बल्लेबाज Quinton de Kock और ऑलराउंडर Raj Angad Bawa चोट के कारण बाकी सीजन से बाहर हो गए हैं। डी कॉक को बाएं हाथ की कलाई में चोट लगी। राज अंगद बावा के दाएं अंगूठे में चोट आई है। डी कॉक ने इस सीजन सिर्फ 3 मैच खेले लेकिन पंजाब के खिलाफ नाबाद 112 रन की शानदार पारी खेली थी। पिच रिपोर्ट Eden Gardens की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और छोटी बाउंड्री के कारण बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, जबकि बाद में स्पिनर्स भी असर डाल सकते हैं। मौसम अपडेट कोलकाता में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। शाम के समय हल्की बारिश की 25 प्रतिशत संभावना है, लेकिन मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। संभावित प्लेइंग-11 कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती, मथीश पथिराना। मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन, नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, विल जैक्स, रघु शर्मा, कॉर्बिन बॉश, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह। मैच में किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें? Rinku Singh Sunil Narine Rohit Sharma Jasprit Bumrah इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन मैच का रुख तय कर सकता है। यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं, बल्कि प्लेऑफ की उम्मीदों और सम्मान की लड़ाई भी होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि केकेआर अपने घरेलू मैदान पर दबाव झेल पाती है या मुंबई एक बार फिर उसका खेल बिगाड़ देती है।  

surbhi मई 20, 2026 0
Hardik Pandya during IPL 2026 amid social media rumors about his personal life and absence
MI के मैचों से क्यों गायब हैं हार्दिक पंड्या? दूसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल

Hardik Pandya एक बार फिर चर्चा में हैं। लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी अफवाहें हैं। आईपीएल 2026 के बीच Mumbai Indians के कप्तान पिछले कुछ मैचों से टीम से बाहर चल रहे हैं, जिसके बाद इंटरनेट पर कई तरह की बातें शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पंड्या मॉडल माहिका शर्मा के साथ दूसरी शादी करने जा रहे हैं। वायरल पोस्ट्स में यहां तक कहा गया कि इसी वजह से वह टीम के साथ ट्रैवल नहीं कर रहे हैं। हालांकि, इन दावों को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शादी की खबरों में कितनी सच्चाई? वायरल दावों के मुताबिक, हार्दिक पंड्या और कथित गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा 22 मई को शादी करने वाले हैं। लेकिन न तो हार्दिक पंड्या और न ही मुंबई इंडियंस की तरफ से इस तरह की किसी खबर की पुष्टि की गई है। असल में हार्दिक पंड्या पिछले कुछ मुकाबलों से पीठ की चोट के कारण टीम से बाहर बताए जा रहे हैं। फिलहाल दूसरी शादी की खबर सिर्फ सोशल मीडिया गॉसिप मानी जा रही है और इसके समर्थन में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 2024 में हुआ था तलाक गौरतलब है कि Hardik Pandya ने 18 जुलाई 2024 को Natasa Stankovic से अलग होने की घोषणा की थी। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार उनके और माहिका शर्मा के रिश्ते को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। अब शादी की नई अफवाह ने इस चर्चा को और तेज कर दिया है। हालांकि, इस पूरे मामले पर दोनों पक्षों की तरफ से अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। IPL 2026 में खराब रहा मुंबई का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में Mumbai Indians का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली शुरुआती टीमों में शामिल हो चुकी है। हार्दिक पंड्या का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी इस सीजन में उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने 8 मैचों में सिर्फ 107 रन बनाए हैं, जबकि गेंदबाजी में उनके नाम केवल 4 विकेट दर्ज हैं। लगातार खराब प्रदर्शन और चोट की समस्या के बीच अब उनकी गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय बन गई है।  

surbhi मई 16, 2026 0
Punjab Kings and Mumbai Indians players during crucial IPL 2026 playoff race match in Dharamshala
पंजाब किंग्स के सामने मुंबई की बड़ी चुनौती, हारते ही खत्म हो सकता है प्लेऑफ का सपना

धर्मशाला में आज होगा अहम मुकाबला Indian Premier League 2026 का 58वां मुकाबला आज Punjab Kings और Mumbai Indians के बीच खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में होगा। पंजाब किंग्स के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा माना जा रहा है। टीम अगर यह मैच हारती है तो उसका प्लेऑफ में पहुंचने का सपना लगभग खत्म हो सकता है। लगातार हार से मुश्किल में पंजाब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब टीम लगातार चार मैच हार चुकी है। टीम ने अब तक 11 मुकाबलों में सिर्फ 4 जीत दर्ज की है और अंक तालिका में संघर्ष करती नजर आ रही है। प्लेऑफ की उम्मीद बनाए रखने के लिए पंजाब को अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में कांटे की टक्कर पंजाब और मुंबई के बीच मुकाबला हमेशा रोमांचक रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं, जिनमें दोनों ने 17-17 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। आज जीतने वाली टीम न सिर्फ अंक तालिका में फायदा पाएगी, बल्कि आपसी रिकॉर्ड में भी बढ़त बना लेगी। पंजाब की गेंदबाजी बनी चिंता इस सीजन पंजाब की सबसे बड़ी कमजोरी उसकी गेंदबाजी रही है। Arshdeep Singh की इकोनॉमी भी 9 से ऊपर रही है, जिससे टीम की परेशानी बढ़ी है। लॉकी फर्ग्यूसन और मार्को यानसन जैसे गेंदबाजों के बावजूद टीम रन रोकने में सफल नहीं हो रही। पिछले मैच में Yuzvendra Chahal को प्लेइंग-11 में शामिल करने के बावजूद उनसे गेंदबाजी नहीं कराई गई थी, जिसने फैंस को भी हैरान किया। मुंबई इंडियंस का सीजन भी निराशाजनक दूसरी ओर Mumbai Indians का प्रदर्शन भी इस सीजन बेहद खराब रहा है। टीम ने 11 में से सिर्फ 3 मुकाबले जीते हैं और अंक तालिका में निचले स्थान पर है। Jasprit Bumrah जैसे स्टार गेंदबाज की मौजूदगी के बावजूद मुंबई गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में संघर्ष करती दिखी है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक कप्तान Hardik Pandya इस मैच में वापसी कर सकते हैं, जिससे टीम को मजबूती मिल सकती है। धर्मशाला में बारिश बन सकती है बाधा मौसम विभाग के अनुसार धर्मशाला में मैच के दौरान हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। तापमान 12 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि एचपीसीए स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम बेहतर माना जाता है, इसलिए बारिश के बाद भी मुकाबला जल्द शुरू होने की उम्मीद है। संभावित प्लेइंग-11 पंजाब किंग्स प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, Shreyas Iyer (कप्तान), मार्कस स्टोयनिस, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, Arshdeep Singh, Yuzvendra Chahal, यश ठाकुर। इम्पैक्ट प्लेयर: शशांक सिंह मुंबई इंडियंस रायन रिकेल्टन, नमन धीर, Suryakumar Yadav, तिलक वर्मा, विल जैक्स, Hardik Pandya (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, Jasprit Bumrah। इम्पैक्ट प्लेयर: Rohit Sharma  

surbhi मई 14, 2026 0
Hardik Pandya during IPL 2026 amid speculation over tensions with Mumbai Indians after RCB defeat
हार्दिक पांड्या और MI के रिश्तों में दरार? RCB से हार के बाद इंस्टाग्राम एक्टिविटी ने बढ़ाई हलचल

मुंबई इंडियंस और हार्दिक के बीच सबकुछ ठीक नहीं? आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन के बीच Hardik Pandya और Mumbai Indians के रिश्तों को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर हुई गतिविधियों ने फैंस के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस को पहले अनफॉलो किया और फिर कुछ घंटे बाद दोबारा फॉलो कर लिया। इसके अलावा उन्होंने टीम से जुड़ी कई पोस्ट भी हटाई हैं। इस घटनाक्रम के बाद माना जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट और कप्तान के बीच सबकुछ सामान्य नहीं चल रहा। कप्तानी बदलने के बाद से बढ़ी थी नाराजगी गौरतलब है कि 2024 सीजन में मुंबई इंडियंस ने Rohit Sharma की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था। इस फैसले के बाद टीम के भीतर मतभेद की खबरें लगातार सामने आती रही हैं। रोहित शर्मा लंबे समय तक टीम के सबसे सफल कप्तान रहे और उनकी कप्तानी में मुंबई ने पांच आईपीएल खिताब जीते थे। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि कुछ वरिष्ठ खिलाड़ी हार्दिक के बजाय रोहित के करीब माने जाते हैं। इनमें Suryakumar Yadav, Tilak Varma और Jasprit Bumrah के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई मुंबई आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा और टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। हार्दिक पिछले दो मुकाबलों में चोट के कारण नहीं खेले, जिसके बाद कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव ने संभाली। सूत्रों के अनुसार हार्दिक ने सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को भी अनफॉलो किया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। RCB मैच में भी नहीं दिखे हार्दिक Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ मुकाबले में भी हार्दिक मैदान पर नजर नहीं आए। बताया गया कि पीठ में दर्द के कारण वह मैच के लिए फिट नहीं थे। हालांकि टीम के साथ रायपुर पहुंचे थे, लेकिन स्टेडियम में उनकी मौजूदगी नहीं दिखी। यह इस सीजन का तीसरा मैच था जिसमें हार्दिक हिस्सा नहीं ले सके। ऐसे में टीम और खिलाड़ी के बीच बढ़ती दूरी को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। अब तक नहीं आया आधिकारिक बयान फिलहाल मुंबई इंडियंस या हार्दिक पांड्या की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन सोशल मीडिया पर फॉलो-अनफॉलो की गतिविधियों ने फैंस के बीच नई बहस छेड़ दी है कि क्या अगले सीजन में हार्दिक और मुंबई अलग-अलग रास्ते चुन सकते हैं।  

surbhi मई 11, 2026 0
Rohit Sharma sits out as Mumbai Indians face Sunrisers Hyderabad in IPL 2026
MI vs SRH: रोहित शर्मा लगातार चौथे मैच से बाहर, हार्दिक पांड्या के बयान ने बढ़ाई चिंता–क्या खत्म होने की कगार पर है ‘हिटमैन’ का IPL करियर?

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए अहम मुकाबले से पहले एक बार फिर Rohit Sharma की गैरमौजूदगी ने क्रिकेट फैंस को चिंता में डाल दिया है। आईपीएल 2026 में यह लगातार चौथा मैच है, जब ‘हिटमैन’ मैदान पर नजर नहीं आए। टीम के कप्तान Hardik Pandya ने टॉस के दौरान रोहित की फिटनेस को लेकर बड़ा बयान दिया, जिसने उनके जल्द वापसी की उम्मीदों के साथ-साथ सवालों को भी जन्म दे दिया है। हार्दिक पांड्या का बयान क्या संकेत देता है? हार्दिक पांड्या ने स्पष्ट कहा कि रोहित शर्मा अभी पूरी तरह मैच फिट नहीं हैं। उन्होंने बताया, “रोहित कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी उनकी फिटनेस उस स्तर पर नहीं है जहां उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सके।” इस बयान के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या रोहित की वापसी में अभी और समय लगेगा, या यह चोट उनके आईपीएल भविष्य पर भी असर डाल सकती है। लगातार चौथे मैच से बाहर ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा को यह चोट RCB के खिलाफ मुकाबले में लगी थी, जिसके बाद से वह टीम से बाहर हैं। इस दौरान मुंबई इंडियंस को ओपनिंग में उनकी कमी साफ तौर पर महसूस हो रही है। टीम की बल्लेबाजी शुरुआत कमजोर नजर आ रही है और मध्यक्रम पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है। इस सीजन में रोहित का प्रदर्शन चोट लगने से पहले रोहित शर्मा का फॉर्म शानदार रहा था। 4 पारियों में 137 रन औसत: 45.67 स्ट्राइक रेट: 165.06 सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 78 रन (KKR के खिलाफ) सबसे तेज अर्धशतक: 23 गेंद उनकी यह फॉर्म दर्शाती है कि वह अभी भी बड़े मैच विनर की भूमिका निभा सकते हैं, बशर्ते वह पूरी तरह फिट हों। क्या खत्म हो रहा है रोहित शर्मा का IPL करियर? रोहित शर्मा की उम्र और हालिया चोट को देखते हुए सोशल मीडिया पर उनके आईपीएल भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, क्रिकेट विशेषज्ञ मानते हैं कि यह केवल फिटनेस का मामला है, करियर के अंत का नहीं। अब तक रोहित ने आईपीएल में कई यादगार पारियां खेली हैं और मुंबई इंडियंस के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं।  

surbhi अप्रैल 30, 2026 0
Sanju Samson hitting century as CSK dominates MI in IPL match, Hardik Pandya disappointed
MI vs CSK: पावरप्ले की चूक और सैमसन का तूफान, मुंबई इंडियंस को मिली करारी हार

आईपीएल के एक अहम मुकाबले में Mumbai Indians को Chennai Super Kings के हाथों 103 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद कप्तान Hardik Pandya ने हार की वजह साफ तौर पर बताई–पावरप्ले में जल्दी विकेट गिरना और खराब शुरुआत। पावरप्ले में बिखरी मुंबई की पारी हार्दिक पांड्या ने स्वीकार किया कि शुरुआती ओवरों में लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। रन चेज़ करते समय सही लय बेहद जरूरी होती है, लेकिन मुंबई इंडियंस इसे हासिल नहीं कर पाई। खराब शुरुआत के कारण टीम अंत तक उबर नहीं सकी और मुकाबला हाथ से निकल गया। सैमसन का शतक बना टर्निंग पॉइंट इस मैच के हीरो रहे Sanju Samson, जिन्होंने नाबाद 101 रन की विस्फोटक पारी खेलकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। 54 गेंदों में खेली गई इस पारी में 10 चौके और 6 छक्के शामिल थे। उनके दमदार प्रदर्शन की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट पर 207 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। गेंदबाजी में अकील हुसैन का जलवा बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में Akeal Hosein ने कमाल कर दिया। उन्होंने सिर्फ 17 रन देकर 4 विकेट झटके और मुंबई की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उनकी सटीक लाइन-लेंथ ने मुंबई के बल्लेबाजों को संभलने का मौका ही नहीं दिया। 104 रन पर सिमटी मुंबई इंडियंस 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 19 ओवर में महज 104 रन पर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाज शुरुआत से ही दबाव में नजर आए और कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी। हार्दिक पांड्या ने माना कि टीम को बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था, लेकिन खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि टीम अब आने वाले मैचों के लिए रणनीति में बदलाव करेगी और कमजोरियों को सुधारने पर ध्यान देगी। आगे की रणनीति पर फोकस मुंबई इंडियंस के पास अब कुछ दिन का समय है, जिसमें टीम अपने कॉम्बिनेशन और रणनीति पर काम करेगी। पांड्या ने संकेत दिया कि टीम संतुलन और लय को वापस पाने के लिए जरूरी बदलाव कर सकती है।  

surbhi अप्रैल 24, 2026 0
Popular post
शादी समारोह में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम पर हमला नाकाम, हमलावर 20 साल से कर रहा था मौके का इंतज़ार

  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे।   कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।   CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।   सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।   पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।  

हरीश राणा मामला: इच्छामृत्यु की अनुमति ने खड़े किए संवेदनशील सवाल, क्या सच में कोई अकेले मरता है?

भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं?   क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है?   हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।  

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह का भाषण, सदन में हंगामे के आसार

  नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें।   118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है।   गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया।   रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता।   प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।  

यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य को राहत, हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट  ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है।   फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।   मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।   क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।   जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

इच्छामृत्यु के बाद Harish Rana को अंतिम विदाई, पिता की मार्मिक अपील- "रोना मत"

गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी।   क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ।   कैसे हुई  मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की।   सुप्रीम कोर्ट ने क्या  कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।

Top week

Jamshid Ghomi accused of exporting sensitive US technology to Iran in sanctions case
दुनिया

अमेरिका में ईरान कनेक्शन का खुलासा, प्रतिबंधित टेक्नोलॉजी सप्लाई के आरोप में CEO गिरफ्तार

Deepshikha जून 4, 2026 0