Movie Update

Punjab 95
तीन साल के इंतजार के बाद रिलीज हुई दिलजीत दोसांझ की फिल्म, 'Punjab 95' अब नए नाम से OTT पर उपलब्ध

मुंबई, एजेंसियां। पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की बहुचर्चित फिल्म 'Punjab 95' आखिरकार करीब तीन साल के लंबे इंतजार के बाद दर्शकों तक पहुंच गई है। सेंसर बोर्ड के साथ लंबे विवाद के बाद फिल्म को नए शीर्षक के साथ और बिना किसी कट के OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया है। फिल्म की रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है।    सेंसर विवाद के कारण अटकी रही थी रिलीज   फिल्म की रिलीज लंबे समय से सेंसर बोर्ड से जुड़े विवादों के कारण टलती रही। निर्माताओं का कहना था कि फिल्म में कई कट लगाने के सुझाव दिए गए थे, लेकिन वे मूल कहानी से समझौता नहीं करना चाहते थे। आखिरकार फिल्म को नए नाम के साथ बिना किसी दृश्य में बदलाव किए डिजिटल माध्यम से दर्शकों के सामने लाया गया।   मानवाधिकार कार्यकर्ता के जीवन पर आधारित है फिल्म   यह फिल्म पंजाब के चर्चित मानवाधिकार कार्यकर्ता Jaswant Singh Khalra के जीवन और उनके संघर्ष पर आधारित है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने मुख्य भूमिका निभाई है। निर्देशक ने वास्तविक घटनाओं को पर्दे पर संवेदनशील तरीके से पेश करने की कोशिश की है, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।    रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया   फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों ने दिलजीत दोसांझ के अभिनय और फिल्म की कहानी की सराहना की। कई यूजर्स ने इसे लंबे इंतजार के बाद आई एक दमदार और प्रभावशाली फिल्म बताया। फिल्म की OTT रिलीज के बाद इसके व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

anjali kumari जुलाई 4, 2026 0
Vidyut Jammwal and Jason Momoa together during promotions for the upcoming Hollywood film Street Fighter.
विद्युत जामवाल के मुरीद हुए Jason Momoa, बोले- 'वह सबसे खूबसूरत और अविश्वसनीय इंसानों में से एक हैं'

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और मार्शल आर्ट्स एक्सपर्ट विद्युत जामवाल की लोकप्रियता अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तेजी से बढ़ रही है। फिटनेस, एक्शन और अपने स्टंट खुद करने के लिए मशहूर विद्युत के फैंस की सूची में अब हॉलीवुड सुपरस्टार जेसन मोमोआ का नाम भी जुड़ गया है। हॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' में विद्युत जामवाल के साथ काम कर रहे जेसन मोमोआ ने अभिनेता की जमकर तारीफ की और उन्हें दुनिया के सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली लोगों में से एक बताया। जेसन मोमोआ ने की खुलकर तारीफ एक इंटरव्यू में जेसन मोमोआ ने विद्युत जामवाल के व्यक्तित्व, करिश्मे और मार्शल आर्ट्स में उनकी महारत की प्रशंसा करते हुए कहा, "वह सबसे खूबसूरत इंसानों में से एक हैं। वह बेहद टैलेंटेड और अविश्वसनीय हैं।" मोमोआ ने यह भी माना कि विद्युत का मार्शल आर्ट्स कौशल उन्हें बेहद प्रभावित करता है। मजाक में मांगा बॉलीवुड में काम जेसन मोमोआ ने हंसते हुए कहा कि अब विद्युत जामवाल को उन्हें बॉलीवुड में काम दिलाने की जिम्मेदारी उठानी चाहिए। उन्होंने कहा, "उन्हें मेरे लिए बॉलीवुड में कुछ इंतजाम करना चाहिए। हमें साथ में कुछ करना चाहिए। मैं एक दिन भारत जरूर आऊंगा और उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।" 'स्ट्रीट फाइटर' से हॉलीवुड डेब्यू करेंगे विद्युत विद्युत जामवाल हॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' के जरिए अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं। यह फिल्म अक्टूबर 2026 में रिलीज होने वाली है। फिल्म में विद्युत योग गुरु धल्सिम (Dhalsim) का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में जेसन मोमोआ के अलावा: नोआ सेंटिनियो एंड्रयू कोजी कलिना लियांग कोडी रोड्स ऑरविल पेक ओलिवियर रिच्टर्स हिरोकी गोटो रेना वल्लैंडिंघम अलेक्जेंडर वोल्कानोव्स्की जैसे कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन किताओ सकुराई कर रहे हैं। संस्कृत भाषण और गायत्री मंत्र से भी बटोर चुके हैं सुर्खियां हाल ही में विद्युत जामवाल लोनावला के कैवल्यधाम में आयोजित एक योग कार्यक्रम में धाराप्रवाह संस्कृत भाषण और शंखनाद के कारण चर्चा में आए थे। इससे पहले उन्होंने लास वेगास में आयोजित CinemaCon 2026 में गायत्री मंत्र और अन्य वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर भारतीय संस्कृति की झलक दुनिया के सामने पेश की थी, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब सराहना हुई। साल 2018 में विद्युत जामवाल को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मार्शल आर्टिस्ट्स की सूची में भी शामिल किया गया था। यही वजह है कि आज उनकी पहचान सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं रही, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी मजबूत होती जा रही है।  

surbhi जून 20, 2026 0
Varun Dhawan promoting Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai during the film's theatrical release.
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Day 5: वरुण धवन की फिल्म ने पार किया ₹30 करोड़ का आंकड़ा, मंगलवार को कमाए ₹3.50 करोड़

मुंबई: अभिनेता वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार को लगभग ₹3.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹30.50 करोड़ नेट तक पहुंच गया है। Day 5 पर हल्की बढ़त सोमवार को फिल्म ने ₹3.25 करोड़ का कारोबार किया था, जबकि डिस्काउंट ऑफर्स वाले मंगलवार को कलेक्शन में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली और फिल्म ने करीब ₹3.50 करोड़ की कमाई की। अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन कलेक्शन Day 1 ₹7.75 करोड़ Day 2 ₹7.50 करोड़ Day 3 ₹8.50 करोड़ Day 4 ₹3.25 करोड़ Day 5 ₹3.50 करोड़ (अनुमानित) कुल ₹30.50 करोड़ नेट पहले सप्ताह में ₹35 करोड़ तक पहुंच सकती है फिल्म मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म अपने पहले सप्ताह का समापन लगभग ₹35 करोड़ नेट के आसपास कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹50 से ₹60 करोड़ के बीच रह सकता है। वरुण धवन की पिछली फिल्मों जैसी राह फिल्म का प्रदर्शन वरुण धवन की पिछली रिलीज 'Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari' के ट्रेंड से मिलता-जुलता माना जा रहा है। हालांकि यह कलेक्शन किसी बड़े ब्लॉकबस्टर की श्रेणी में नहीं आता, लेकिन फिल्म के लिए एक सम्मानजनक प्रदर्शन माना जा सकता है। OTT प्लेटफॉर्म्स का असर? फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि पोस्ट-पैंडेमिक दौर में रोमांटिक कॉमेडी और मिड-बजट फिल्मों को सिनेमाघरों में दर्शक जुटाने में मुश्किल हो रही है। इसकी एक बड़ी वजह तेजी से बढ़ती OTT खपत और कम समय में फिल्मों का डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो जाना भी माना जा रहा है।  

surbhi जून 10, 2026 0
Cocktail 2 Trailer
‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर रिलीज, प्यार, दोस्ती और रिश्तों की उलझनों से भरपूर दिखी कहानी

मुंबई, एजेंसियां। बहुप्रतीक्षित रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म Cocktail 2 का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। फिल्म में Shahid Kapoor, Kriti Sanon और Rashmika Mandanna मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर लॉन्च के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह और बढ़ गया है।   दोस्ती और प्यार के बीच फंसी कहानी करीब तीन मिनट के ट्रेलर की शुरुआत शाहिद कपूर के वॉयसओवर से होती है, जिसमें वह रिश्तों, दोस्ती और प्यार के बदलते रंगों पर बात करते दिखाई देते हैं। इसके बाद कहानी के तीन प्रमुख किरदारों कुणाल, दीया और एली से दर्शकों का परिचय कराया जाता है। कुणाल और दीया एक-दूसरे से प्यार करते हैं और उनका रिश्ता शादी की ओर बढ़ता नजर आता है। इसी बीच उनकी जिंदगी में एली की एंट्री होती है, जो आजाद ख्याल और मस्तीभरे अंदाज वाली लड़की है। धीरे-धीरे तीनों के बीच की दोस्ती एक जटिल लव ट्रायंगल का रूप ले लेती है, जिससे कई भावनात्मक और हास्यपूर्ण परिस्थितियां पैदा होती हैं।   रोमांस, मस्ती और इमोशनल ट्विस्ट का तड़का ट्रेलर में खूबसूरत लोकेशंस, पार्टी सीक्वेंस, रोमांचक यात्राएं और युवा जीवन की ऊर्जा देखने को मिलती है। कहानी आगे बढ़ने के साथ रिश्तों में गलतफहमियां और भावनात्मक उतार-चढ़ाव भी सामने आते हैं। एक मोड़ पर एली और दीया के बीच हुई एक गलती का असर कुणाल की जिंदगी पर पड़ता है, जिससे कहानी और दिलचस्प हो जाती है।   दो हफ्ते बाद सिनेमाघरों में दस्तक फिल्म का निर्देशन Homi Adajania ने किया है। फिल्म की कहानी तरुण जैन और Luv Ranjan ने लिखी है, जबकि निर्माण का जिम्मा दिनेश विजान, लव रंजन, प्रमिता आर. विजान और अंकुर गर्ग ने संभाला है।   किसके साथ होगा कुणाल का अंत? ट्रेलर ने दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल छोड़ दिया है क्या कुणाल अपनी प्रेमिका दीया के साथ शादी करेगा या फिर एली के साथ उसका रिश्ता नई दिशा लेगा? इसी रोमांच और भावनात्मक संघर्ष के जवाब के लिए दर्शकों को 19 जून तक इंतजार करना होगा, जब ‘कॉकटेल 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Unknown जून 2, 2026 0
Raja Shivaji Box Office Collection
‘राजा शिवाजी’ का 27वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम

मुंबई, एजेंसियां। मराठी ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के चार हफ्ते बाद भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अब एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म ने अभिषेक बच्चन की सुपरहिट फिल्म ‘बोल बच्चन’ को पीछे छोड़ते हुए उनके करियर की भारत में पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का स्थान हासिल कर लिया है।   27वें दिन भी जारी रही कमाई रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के 27वें दिन यानी चौथे बुधवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 40 लाख रुपये का कारोबार किया। इससे पहले तीसरे मंगलवार को फिल्म ने 45 लाख रुपये की कमाई की थी। अब तक फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 102.7 करोड़ रुपये पहुंच चुका है, जबकि इसकी ग्रॉस कमाई 121.2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।   यह फिल्म पहले ही मराठी सिनेमा की पहली 100 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म में संजय दत्त, भाग्यश्री, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी और महेश मांजरेकर जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।   अब ‘हाउसफुल 3’ पर नजर ‘राजा शिवाजी’ ने 102 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘बोल बच्चन’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसने भारत में 102 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब फिल्म का अगला लक्ष्य ‘हाउसफुल 3’ का 107.7 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि पांचवें वीकेंड तक फिल्म यह रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।   अभिषेक बच्चन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में ‘धूम 3’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘हाउसफुल 5’ और ‘हाउसफुल 3’ शामिल हैं। अब ‘राजा शिवाजी’ भी इस खास सूची में अपना मजबूत स्थान बना चुकी है।

Unknown मई 28, 2026 0
Karuppu movie
करुप्पु का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, पहले हफ्ते में ही बजट के करीब पहुंची सूर्या की फिल्म

चेन्नई, एजेंसियां। साउथ सुपरस्टार सूर्या  की फिल्म 'करुप्पु' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 15 मई को रिलीज हुई इस तमिल फैंटेसी एक्शन ड्रामा ने पहले ही हफ्ते में दमदार कमाई कर मेकर्स को बड़ी राहत दी है। दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के चलते फिल्म लगातार सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बनाए हुए है।   फिल्म ने सातवें  दिन कितने कमाए  फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को लगभग 8.1 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। हालांकि यह छठे दिन की तुलना में थोड़ा कम रहा, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की कुल कमाई शानदार स्तर पर पहुंच गई है। पहले सप्ताह के अंत तक फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 113.85 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 134 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है।   इसमें Trisha Krishnan भी अहम भूमिका है   130 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने सिर्फ सात दिनों में अपनी लागत का लगभग 87 प्रतिशत हिस्सा वसूल कर लिया है। अब फिल्म को बजट रिकवर करने के लिए केवल करीब 16 करोड़ रुपये की जरूरत है, जिसे ट्रेड एक्सपर्ट दूसरे वीकेंड में पूरा होता देख रहे हैं। ऐसे में “करुप्पु” सूर्या के करियर की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल होती नजर आ रही है।फिल्म का निर्देशन RJ Balaji ने किया है। इसमें Trisha Krishnan भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म को ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है, जबकि संगीत साई अभ्यंकर ने दिया है।एक्शन, फैंटेसी और दमदार स्टारकास्ट के दम पर “करुप्पु” दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल साबित हो रही है।

Unknown मई 23, 2026 0
Welcome To The Jungle
‘वेलकम टू द जंगल’ से सामने आया अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक, फैंस बोले- कॉमेडी किंग लौट आया

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार  की बहुप्रतीक्षित फिल्म Welcome To The Jungle से उनका पहला लुक जारी कर दिया गया है। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के पोस्टर में अक्षय कुमार जंगल के बीच रेड कार्पेट पर बेहद स्टाइलिश और कॉमिक अंदाज में चलते नजर आ रहे हैं। उनका यह लुक पुराने “वेलकम” फ्रेंचाइजी की याद दिला रहा है।   सोशल मीडिया पर छाया नया पोस्टर अक्षय कुमार ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया। पोस्टर के साथ उन्होंने लिखा, “अगली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’।” पोस्टर में अभिनेता का आत्मविश्वास भरा अंदाज और मजेदार एक्सप्रेशन फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि “कॉमेडी किंग वापस आ गया” और “अक्षय का पुराना मजेदार अवतार देखने को मिलेगा।”   मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म होगी रिलीज Welcome To The Jungle एक बड़ी मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन Ahmed Khan कर रहे हैं। फिल्म में 30 से ज्यादा कलाकार नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है।   दमदार स्टारकास्ट बनी चर्चा का केंद्र फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कई बड़े सितारे शामिल हैं। इनमें Suniel Shetty, Paresh Rawal, Arshad Warsi, Raveena Tandon, Jackie Shroff, Disha Patani, Jacqueline Fernandez, Rajpal Yadav और Johnny Lever जैसे कलाकार शामिल हैं।   फैंस को कॉमेडी धमाके का इंतजार फिल्म का पहला पोस्टर सामने आने के बाद दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। लंबे समय बाद अक्षय कुमार को फुल कॉमिक अंदाज में देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्मों में से एक साबित हो सकती है।

Unknown मई 13, 2026 0
Varun Dhawan with co-stars in romantic comedy film still announcing new release date June 5
Varun Dhawan की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की नई रिलीज डेट तय, अब 5 जून को सिनेमाघरों में होगी एंट्री

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता Varun Dhawan की अपकमिंग फिल्म Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फैंस जिस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उसकी रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। पहले यह फिल्म 22 मई 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाकर 5 जून 2026 कर दिया है। IPL के बाद रिलीज का फैसला फिल्म की रिलीज डेट बदलने के पीछे एक बड़ा कारण Indian Premier League का सीजन माना जा रहा है। मेकर्स का मानना है कि IPL खत्म होने के बाद दर्शकों का फोकस फिल्मों की ओर ज्यादा रहेगा, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। रोमांस और कॉमेडी का फुल डोज यह फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें रोमांस, कॉमेडी और हल्का-फुल्का ड्रामा देखने को मिलेगा। Mrunal Thakur Pooja Hegde दोनों एक्ट्रेसेस फिल्म में Varun Dhawan के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। इस तिकड़ी को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच काफी चर्चा है। David Dhawan की वापसी फिल्म का निर्देशन David Dhawan ने किया है, जो अपनी कॉमिक टाइमिंग और एंटरटेनिंग फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। लंबे समय बाद वह एक बार फिर दर्शकों के लिए फुल-ऑन कॉमेडी और फैमिली ड्रामा लेकर आ रहे हैं। क्या है खास प्रोडक्शन: Tips Films Limited को-प्रोडक्शन: Maximillian Films (UK) जॉनर: फैमिली एंटरटेनर फिल्म की रिलीज आगे बढ़ने से फैंस को थोड़ा इंतजार जरूर करना पड़ेगा, लेकिन उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाल मचाएगी।  

surbhi अप्रैल 29, 2026 0
Hera Pheri 3 delay
‘हेरा फेरी 3’ पर ब्रेक: अक्षय कुमार ने कहा–एक साल तक नहीं बनेगी फिल्म, कई मुद्दे अब भी बाकी

हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी में से एक हेरा फेरी 3 को लेकर दर्शकों का इंतजार फिलहाल और लंबा होने वाला है। अभिनेता-निर्माता अक्षय कुमार ने साफ कर दिया है कि फिल्म पर काम अभी शुरू नहीं हो पाएगा और इसे बनने में कम से कम एक साल का समय लग सकता है। अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने फिल्म को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ‘हेरा फेरी 3’ फिलहाल नहीं बन रही है। अक्षय ने बताया कि फिल्म से जुड़े कई मुद्दे अब भी सुलझे नहीं हैं, जिसकी वजह से प्रोजेक्ट लगातार पीछे खिसक रहा है। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि “शायद कुछ मंत्र पढ़ने पड़ेंगे ताकि सब ठीक हो जाए”, लेकिन मौजूदा स्थिति में फिल्म अगले एक साल तक शुरू होने की संभावना नहीं है। फैंस के साथ-साथ खुद अक्षय भी हैरान इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के टलने से जहां फैंस निराश हैं, वहीं अक्षय कुमार ने भी माना कि वह खुद इस स्थिति से हैरान हैं। उन्होंने कहा कि जब सही समय आएगा, तब फिल्म जरूर बनेगी, लेकिन उम्मीद है कि इसमें इतना समय न लग जाए कि कलाकार उम्रदराज हो जाएं। क्या स्टारकास्ट है देरी की वजह? काफी समय से यह चर्चा थी कि फिल्म में परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ तालमेल की समस्या इसकी देरी का कारण है। हालांकि अक्षय कुमार ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि तीनों कलाकार हाल ही में वेलकम टू द जंगल में साथ काम कर चुके हैं, जिससे साफ है कि उनके बीच कोई मतभेद नहीं है। क्यों खास है ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइज़ी? हेरा फेरी और हेरा फेरी 2 ने भारतीय दर्शकों को खूब हंसाया और एक कल्ट स्टेटस हासिल किया। बाबूराव, राजू और श्याम की तिकड़ी आज भी दर्शकों की पसंदीदा है, यही वजह है कि तीसरे पार्ट को लेकर उम्मीदें बेहद ऊंची हैं। फिलहाल, ‘हेरा फेरी 3’ के फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि फिल्म की राह में अभी कई बाधाएं हैं जिन्हें पार करना बाकी है।  

surbhi अप्रैल 21, 2026 0
Scene from Tamil thriller Kolaiseval showing intense forest survival moment with lead characters
OTT पर रिलीज हुआ तमिल थ्रिलर ‘Kolaiseval’, जानें कहां और कैसे देखें यह डार्क साइकोलॉजिकल फिल्म

तमिल सिनेमा की नई साइकोलॉजिकल थ्रिलर Kolaiseval अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। लेखक और निर्देशक VR Thudivaanan की यह फिल्म एक धार्मिक यात्रा से शुरू होकर एक खौफनाक सर्वाइवल थ्रिलर में बदल जाती है, जो समाज की कड़वी सच्चाइयों को उजागर करती है। कहां और कब देखें फिल्म? यह फिल्म अब Sun NXT पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। हालांकि, फिलहाल इसे केवल भारत के बाहर (Outside India) ही देखा जा सकता है, जो भारतीय दर्शकों के लिए थोड़ी निराशा की बात हो सकती है। क्या है फिल्म की कहानी? फिल्म की कहानी काली (कलैयारासन) और उनकी गर्भवती पत्नी अनुसूया (दीपा बालू) के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों एक 200 साल पुरानी परंपरा को पूरा करने के लिए तिरुवन्नामलाई से एक पहाड़ी मंदिर की यात्रा पर निकलते हैं। लेकिन यह धार्मिक यात्रा जल्द ही खौफनाक मोड़ ले लेती है, जब वे एक सुनसान जंगल में फंस जाते हैं। इसके बाद कहानी ऑनर किलिंग, हिंसक परंपराओं और सामाजिक विकृतियों जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर करती है। फिल्म की शुरुआत जहां हल्के-फुल्के अंदाज में होती है, वहीं अंत एक हिंसक और चौंकाने वाले क्लाइमेक्स के साथ होता है। स्टार कास्ट और क्रू फिल्म में Kalaiyarasan और Deepa Balu मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं। इनके अलावा बाला सरवनन, अंगरन वेंकट और गजराज जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभाते हैं। फिल्म का निर्माण आर.पी. बाला और कौसल्या बाला ने किया है, जबकि संगीत संथन अनेबाजागने ने दिया है। सिनेमैटोग्राफी पी.जी. मुथैया की है, जो फिल्म के थ्रिल और माहौल को और गहरा बनाती है। कैसा रहा फिल्म का रिस्पॉन्स? 13 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से औसत प्रतिक्रिया मिली। IMDb पर इसे 5.3/10 की रेटिंग मिली है, जो दर्शाता है कि फिल्म की कहानी और प्रस्तुति को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। देखें या नहीं? अगर आप डार्क और इंटेंस थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, जो सामाजिक मुद्दों को गहराई से दिखाती हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक अलग अनुभव हो सकती है। हालांकि, हल्के-फुल्के मनोरंजन की तलाश में हैं तो यह फिल्म थोड़ी भारी लग सकती है।  

surbhi अप्रैल 20, 2026 0
Salman Khan in intense war look from Matrubhoomi film with army backdrop and dramatic scene
कब रिलीज होगी सलमान खान की ‘मातृभूमि’? जानिए पूरा अपडेट

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि: में वॉर रेस्ट इन पीस’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं, लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई फाइनल ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है। रिलीज डेट फिर टली! पहले फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली थी फिर खबर आई कि इसे मई 2026 में लाया जाएगा लेकिन अब मई में रिलीज होना लगभग नामुमकिन माना जा रहा है लेटेस्ट अपडेट: अगर सभी अप्रूवल (सेंसर आदि) समय पर मिल जाते हैं, तो फिल्म जून 2026 में रिलीज हो सकती है क्या बदली गई फिल्म की कहानी? जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में बड़े बदलाव किए गए हैं: फिल्म का नाम बदला गया पहले: ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब: ‘मातृभूमि: में वॉर रेस्ट इन पीस’ लगभग 40% फिल्म री-शूट की गई सलमान के किरदार में रोमांस और बैकस्टोरी जोड़ी गई भारत-चीन हालात में बदलाव के चलते कहानी में बदलाव गानों को मिला शानदार रिस्पॉन्स फिल्म के अब तक रिलीज हुए गानों को फैंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जिससे फिल्म का हाइप बना हुआ है। देरी की वजह क्या है? सेंसर और अप्रूवल से जुड़ी समस्याएं नए कट में कुछ तकनीकी दिक्कतें री-शूट के कारण पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट दिल राजू के साथ नई फिल्म (2027 रिलीज की चर्चा) इस फिल्म के लिए सलमान वजन कम कर रहे हैं राज & डीके के साथ प्रोजेक्ट शूटिंग: अगस्त से शुरू

surbhi अप्रैल 8, 2026 0
Rajpal Yadav Bhoot Bangla film poster with Akshay Kumar and Paresh Rawal horror comedy
राजपाल यादव की ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन देख पाएंगे फिल्म

राजपाल यादव इन दिनों अपने 9 करोड़ के चेक बाउंस केस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनकी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। पहले यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे एक हफ्ते आगे बढ़ाकर 16 अप्रैल कर दिया गया है। ‘धुरंधर 2’ की वजह से टली रिलीज दरअसल, हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर-2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और अब भी इसकी रफ्तार बनी हुई है। इसी वजह से मेकर्स ने ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया, ताकि दोनों फिल्मों को बराबर का मौका मिल सके। पेड प्रीव्यू के साथ होगी रिलीज ‘धुरंधर 2’ की तरह ही अब ‘भूत बंगला’ को भी पेड प्रीव्यू मॉडल के साथ रिलीज किया जाएगा। पहला शो: 16 अप्रैल, रात 9 बजे से शुरू होगा एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि यह फैसला डिस्ट्रीब्यूटर्स और एग्जीबिटर्स के साथ चर्चा के बाद लिया गया है। बड़ी स्टारकास्ट से सजी फिल्म इस फिल्म में: राजपाल यादव अक्षय कुमार परेश रावल जैसे बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। क्यों खास है ये फिल्म? राजपाल यादव की जेल से रिहाई के बाद पहली फिल्म कॉमेडी और हॉरर का मजेदार कॉम्बिनेशन बड़े स्टार्स के साथ दमदार वापसी

surbhi अप्रैल 3, 2026 0
Ram Charan injured during Peddi shoot with minor eye injury returns to work after treatment
‘पेड्डी’ के सेट पर घायल हुए राम चरण, आंख के ऊपर लगी चोट, इलाज के बाद काम पर लौटे

साउथ सुपरस्टार Ram Charan अपनी आगामी फिल्म Peddi की शूटिंग के दौरान हल्की चोट का शिकार हो गए। यह घटना 24 मार्च 2026 को एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान हुई, जब अभिनेता को आंख के पास चोट लग गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि यह चोट गंभीर नहीं है और अभिनेता अब पूरी तरह से ठीक होकर काम पर लौट चुके हैं। एक्शन सीन के दौरान हुआ हादसा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम चरण एक हाई-इंटेंसिटी एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उनकी टीम ने पुष्टि करते हुए बताया कि चोट आंख पर नहीं बल्कि उसके ऊपर लगी थी। उन्हें चार टांके लगे, लेकिन उनकी आंख पूरी तरह सुरक्षित है। टीम ने यह भी साफ किया कि यह मामूली चोट थी और चिंता की कोई बात नहीं है। अभिनेता ने इलाज के तुरंत बाद शूटिंग फिर से शुरू कर दी है, जिससे उनके प्रोफेशनल कमिटमेंट का अंदाजा लगाया जा सकता है। ‘पेड्डी’ में दिखेगा क्रिकेट और गांव का संगम Peddi एक स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा है, जिसकी कहानी ग्रामीण पृष्ठभूमि में आयोजित एक क्रिकेट टूर्नामेंट के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का निर्देशन Buchi Babu Sana कर रहे हैं। फिल्म में राम चरण के साथ Janhvi Kapoor, Shiva Rajkumar, Divyendu Sharma, Jagapathi Babu और Boman Irani जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। हाल ही में मेकर्स ने जान्हवी कपूर के किरदार ‘अचियम्मा’ की झलक भी जारी की थी, जिसमें वह एक चुलबुली और जीवंत गांव की लड़की के रूप में दिखाई देती हैं। ए.आर. रहमान का संगीत और आने वाला टीज़र फिल्म का संगीत A. R. Rahman ने तैयार किया है। हाल ही में रिलीज हुआ गाना “Rai Rai Raa Raa” दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का एक्शन टीज़र “Kusthi” 27 मार्च 2026 को राम चरण के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया जाएगा, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। रिलीज डेट और आने वाले प्रोजेक्ट्स Peddi 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वर्क फ्रंट की बात करें तो राम चरण आखिरी बार Game Changer में नजर आए थे। इसके अलावा वह जल्द ही Sukumar के साथ एक नई फिल्म (RC17) में भी काम करते दिखेंगे, जो उनके और निर्देशक के बीच “रंगस्थलम” के बाद एक और बड़ी साझेदारी मानी जा रही है।  

surbhi मार्च 25, 2026 0
Rajinikanth with film directors discussing Thalaivar173 script and casting updates in Tamil cinema
Rajinikanth की ‘Thalaivar173’ के लिए पहले पसंद थे Ashwath Marimuthu, खुद निर्देशक ने किया खुलासा

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार Rajinikanth की अपकमिंग फिल्म ‘Thalaivar173’ को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। ‘Dragon’ फेम निर्देशक Ashwath Marimuthu ने बताया है कि इस फिल्म के लिए शुरुआत में उन्हें चुना गया था, लेकिन बाद में यह प्रोजेक्ट Cibi Chakaravarthi के पास चला गया। “Rajinikanth को कहानी इतनी पसंद आई कि लंच तक भूल गए” एक इंटरव्यू में Ashwath Marimuthu ने बताया कि जब उनकी फिल्म STR51 की स्क्रिप्ट अटक गई थी, तब उन्होंने एक नई कहानी पर काम शुरू किया। इसी दौरान उनकी मुलाकात Rajinikanth से हुई। निर्देशक के मुताबिक, उन्होंने करीब 1 घंटे 40 मिनट तक पूरी कहानी सुनाई, जिसे सुनते हुए Rajinikanth पूरी तरह उसमें डूब गए। Ashwath ने कहा कि इंटरवल ब्लॉक इतना दमदार था कि Rajinikanth अपनी उम्र के बावजूद लंच तक करना भूल गए। उन्होंने खासतौर पर फिल्म के विलेन किरदार की तारीफ की और उसकी कास्टिंग को लेकर भी चर्चा की। लगभग फाइनल होकर भी क्यों नहीं बन पाई फिल्म? Ashwath Marimuthu के अनुसार, फिल्म लगभग फाइनल हो चुकी थी, लेकिन कुछ परिस्थितियों के चलते यह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका। इसके बाद Rajinikanth ने Cibi Chakaravarthi की फिल्म करने का फैसला लिया। हालांकि Rajinikanth ने यह भी कहा कि यह कहानी भविष्य में जरूर बनाई जानी चाहिए और उस खास किरदार को केवल वह या Kamal Haasan ही निभा सकते हैं। Vijay के लिए भी तैयार है बड़ी कहानी Ashwath Marimuthu ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने Vijay के लिए भी एक खास स्क्रिप्ट लिखी है। ‘Dragon’ की रिलीज के बाद जब वह Vijay से मिले, तो अभिनेता ने निर्माता से कहा कि Ashwath उनके साथ काम करने के लिए सही विकल्प हो सकते हैं। ‘Thalaivar173’ की क्या है अपडेट? फिलहाल Rajinikanth निर्देशक Cibi Chakaravarthi के साथ ‘Thalaivar173’ पर काम करने जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 से शुरू होने की संभावना है Basil Joseph और Priyanka Mohan के अहम भूमिकाओं में होने की चर्चा है यह फिल्म पहले से ही फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा में है और अब इस नए खुलासे ने उत्साह को और बढ़ा दिया है।  

surbhi मार्च 25, 2026 0
Ranveer Singh in Dhurandhar The Revenge movie
Dhurandhar: The Revenge Box Office Collection - रणवीर सिंह की फिल्म ने रचा इतिहास, 4 दिन में 400 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

Dhurandhar: The Revenge ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान खड़ा कर दिया है, जिसने बॉलीवुड के अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। Ranveer Singh स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को लगभग 101 करोड़ रुपये की नेट कमाई करते हुए नया इतिहास रच दिया। यह पहली हिंदी फिल्म बन गई है जिसने एक दिन में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। 4 दिन में 383 करोड़, 400 करोड़ क्लब के करीब फिल्म ने अपने चार दिन के एक्सटेंडेड वीकेंड में करीब 383 करोड़ रुपये नेट की कमाई की है। सभी भाषाओं को मिलाकर इसका कुल कलेक्शन लगभग 398 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, यानी 400 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर। यह आंकड़ा Jawan के पहले वीकेंड के 247 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड से करीब 150 करोड़ रुपये ज्यादा है, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा था। हर दिन बना नया रिकॉर्ड फिल्म की कमाई का ग्राफ लगातार ऊपर गया: प्रीव्यू: 39.50 करोड़ गुरुवार: 75.00 करोड़ शुक्रवार: 71.50 करोड़ शनिवार: 96.00 करोड़ रविवार: 101.00 करोड़ देशभर में जबरदस्त उछाल रविवार को गुजरात में फिल्म ने सबसे ज्यादा 15% की ग्रोथ दर्ज की, जहां लगभग 12 करोड़ रुपये की कमाई हुई। सेंट्रल इंडिया में 10% उछाल देखा गया। राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल और ईस्ट पंजाब जैसे क्षेत्रों में भी मजबूत प्रदर्शन रहा। मुंबई में भी हल्की बढ़त रही, जबकि दिल्ली-यूपी और दक्षिण भारत के सर्किट स्थिर रहे। खास बात यह है कि साउथ डब वर्जन ने भी दो दिनों में 15 करोड़ रुपये का योगदान दिया। आगे क्या? ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को फिल्म 50 करोड़ रुपये के आसपास कलेक्शन कर सकती है। अगर यही रफ्तार बनी रही, तो: पहला हफ्ता: 500 करोड़+ लाइफटाइम कलेक्शन: 1000 करोड़ तक संभव फिल्म की एडवांस बुकिंग और ऑडियंस रिस्पॉन्स को देखते हुए यह आंकड़े अब असंभव नहीं लग रहे।  

surbhi मार्च 23, 2026 0
Popular post
शादी समारोह में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम पर हमला नाकाम, हमलावर 20 साल से कर रहा था मौके का इंतज़ार

  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे।   कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।   CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।   सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।   पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।  

हरीश राणा मामला: इच्छामृत्यु की अनुमति ने खड़े किए संवेदनशील सवाल, क्या सच में कोई अकेले मरता है?

भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं?   क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है?   हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।  

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह का भाषण, सदन में हंगामे के आसार

  नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें।   118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है।   गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया।   रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता।   प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।  

यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य को राहत, हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट  ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है।   फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।   मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।   क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।   जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

इच्छामृत्यु के बाद Harish Rana को अंतिम विदाई, पिता की मार्मिक अपील- "रोना मत"

गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी।   क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ।   कैसे हुई  मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की।   सुप्रीम कोर्ट ने क्या  कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।

Top week

Bihar Assistant Professor
जॉब्स

बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के नियम बदले, जानिए कब जरूरी होगा NET ?

abhishek singh जुलाई 2, 2026 0