421 – इटली में वेनिस शहर की स्थापना हुई।
1306 – रॉबर्ट ब्रूस को स्कॉटलैंड का नया राजा बनाया गया।
1668 – अमेरिका में पहली बार घुड़दौड़ का आयोजन हुआ।
1669 – सिसदी द्वीप पर मौजूद ज्वालामुखी माउंट एटना में भयंकर विस्फोट, 20 हजार से अधिक लोगो की मौत हुई।
1700 – इंग्लैंड, फ्रांस और नीदरलैंड ने दूसरी उन्मूलन संधि पर हस्ताक्षर की।
1788 – समाचारपत्र 'कलकत्ता गैजेट' में भारतीय भाषा बांग्ला का पहला विज्ञापन प्रकाशित हुआ।
1807 – इंग्लैड में पहली यात्री रेल सेवा शुरू हुई।
1807 – ब्रिटेन की संसद ने दास व्यापार को समाप्त किया।
1821 – ग्रीस ने तुर्की से स्वतंत्रता हासिल की।
1883 – विश्व के सबसे आधुनिक समुद्र विज्ञान अनुसंधान पोत 'सागर केन्या' का जलावतरण।
1896 – यूनान की राजधानी एथेंस में आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत।
1898 – स्वामी विवेकानंद ने सिस्टर निवेदिता को अपनी शिष्या के रूप में स्वीकार किया।
1901 – मर्सिडीज कार जनता के सामने पेश की गई थी। तभी से सुविधाओं से युक्त और लक्जरी की नई परिभाषा गढ़ने वाली कारों का एक नया युग शुरू हुआ।
1954 – देश के पहले हेलीकाप्टर एस-55 को दिल्ली में उतारा गया।
1980 – ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध के बावजूद मॉस्को में होने वाले ओलंपिक में भाग लिया।
1987 - दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया।
1988 – नासा ने अंतरिक्ष यान एस 206 का प्रक्षेपण किया।
1989 – अमेरिका में निर्मित देश का पहला सुपर कम्प्यूटर एक्स- एमपी 14 राष्ट्र को समर्पित किया गया।
1995 – विख्यात मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की कैद के बाद जेल से रिहा हुए।
1999 - भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के आठ वर्गों को वीसा मामले में छूट देने की घोषणा।
2001 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 100 मील दूर आए जबरदस्त भूकंप की चपेट में आकर एक हजार से अधिक लोगों की मौत।
2003 - सद्दाम नहर और फरात पुल पर इराक का कब्ज़ा।
2005 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के लिए शांति सेना की मंजूरी दी।
2007 - टीम इंडिया विश्वकप क्रिकेट से बाहर।
2008 - टाटा ग्रुप की पुणे स्थित फर्म 'कम्यूटेशन रिसर्च लैबरटरीज' ने इंटरनेशनल फर्म 'याहू' से गठजोड़ किया।
2008 - अंतरिक्ष यान एंडेवर सफलतापूर्वक अपने मिशन को अंजाम देने के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुआ।
2011- उड़ीसा का नाम ओडिशा किए जाने संबंधी विधेयक को लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी गुरुवार को मंजूरी दे दी गई।
2011 – सिक्का निर्माण विधेयक 2011 में नोट फाडने या सिक्के को गलाने पर सात साल की कैद का प्रावधान किया गया।
2019 - डोनाल्ड ट्रंप ने गोलन पहाड़ियों पर इजरायल के कब्जे को दी मान्यता।
2019 - भारतीय वायु सेना हुई और मजबूत, बेड़े में शामिल हुए 4 चिनूक चॉपर।
2019 - पानीपत: चौथी एक करोड़ी कुश्ती में रेलवे बना ओवरऑल चैंपियन और हरियाणा उपविजेता, 1.85 करोड़ के इनाम वितरित।
2020 - अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक गुरुद्वारे पर आतंकी हमला जिससे 27 श्रद्धालुओं सहित 4 आतंकियों की मौत , इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने हमले की जिम्मेदारी ली।
2020 - उत्तरी प्रशांत में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप 37 मील गहरा था, इससे रूस के पूर्वी कुरील द्वीप प्रभावित हुए।
2021 - तोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए जापान के फुकुशिमा प्रांत से 121 दिन तक चलने वाली टॉर्च रिले की शुरुआत हुई।
2021 - छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे 12 वाहनों में आग लगाई।
2022 - श्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथग्रहण की तथा केशव प्रसाद मोर्य और बृजेश पाठक ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
2022 - एनसीआर की दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सरकारों ने संयुक्त पारस्परिक सामान्य परिवहन समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2022 - भारतीय नौसेना के लिए दो बहुउद्देश्यीय पोतों के अधिग्रहण को लेकर मुबंई स्थित मेसर्स लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।
2023 - पाकिस्तान में आटा प्राप्त करने के लिए मची भगदड़ में चार की मौत हुई।
2023 - प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में श्री मधुसूदन साई आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन किया।
2023 - डॉ. मनसुख मांडविया ने स्टॉप टीबी पार्टनरशिप की 36वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की।
2023 - गुरुग्राम में अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई।
2023 - बीआरओ ने 138 दिनों के रिकॉर्ड समय में लेह-मनाली का रणनीतिक राजमार्ग खोला।
2024 - उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में आग लगने से पुजारी समेत लगभग 14 लोग झुलसे।
2024 - अमेरिका के छह राज्यों के फार्मों में गायों में बर्ड फ्लू का पहला व्यापक प्रकोप सामने आया।
1838- विलियम वेडरबर्न - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष।
1905 – प्रसिद्ध भारतीय राजनेता मिर्जा राशिद अली बेग का जन्म हुआ।
1914 - नॉर्मन अर्नेस्ट बोरलॉग नोबेल पुरस्कार विजेता एक अमेरिकी कृषिविज्ञानी थे।
1920 - उषा मेहता - वह भारत छोड़ो आंदोलन के समय खुफिया कांग्रेस रेडियो चलाने के कारण पूरे देश में विख्यात हुईं थी।
1927 - पी. शानमुगम - दो बार पुदुचेरी के मुख्यमंत्री रहे।
1932 - अज़ीज़ मुशब्बर अहमदी - भारत के भूतपूर्व 26वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1933 - वसन्त गोवारिकर - पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय वैज्ञानिक थे।
1943 - तेज राम शर्मा, भारतीय कवि।
1948- फ़ारुख़ शेख़- बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता।
1931 – साप्ताहिक पत्रिका ‘प्रताप’ के संपादक, भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के सिपाही एवं सुधारवादी नेता गणेश शंकर विद्यार्थी कानपुर में हिंदू-मुस्लिम दंगाें में शहीद हो गये।
1975 - देइवा ज़िवारात्तीनम, भारतीय राजनीतिज्ञ।
1975 – सऊदी अरब के शासक शाह फैसल की हत्या उनके ही भतीजे राजकुमार फैसल बिन मुसाद ने की।
2003 – पहला पोर्टेबल कम्प्यूटर बनाने वाले एडम ओस्बोर्न का निधन।
2011 - कमला प्रसाद- हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक ।
2014 - नन्दा- प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री।
2014 - दिल बहादुर लामा
नेपाली पुलिस अफ़सर व राजनेता।
2020 - बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा निम्मी का निधन।
2020 - पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित फोटोग्राफर नेमाई घोष का निधन।
2020 - भारतीय मूल के अंतर्राष्ट्रीय शेफ फ्लॉयड कार्डोज़ का 59 वर्ष की आयु में कोरोनावायरस के कारण निधन।
2021 - लेफ्टिनेंट जनरल वाल्टर एंथोनी गुस्तावो 'वाग' पिंटो का लगभग 97 साल की उम्र में निधन हुआ।
2021 - यूएस की बच्चों की प्रसिद्ध लेखक बेवर्ली क्लीरी का निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी ऑर्गेनिस्ट और पियानोवादक डैनियल वाल्टर चोरज़ेम्पा (78) का निधन हुआ।
2023 - एक रूसी फ्रीस्टाइल स्कीयर , एरियल में विशेषज्ञ पावेल वादिमोविच क्रोटोव (30) का निधन हुआ।
2024 - ऑस्ट्रेलिया के अग्रणी खेल लेखकों में से एक इयान हीड्स (81) का निधन हुआ।
नामदेव संस्थान महोत्सव - नरसीनामदेव (हिंगोली , कन्फर्म नहीं)।
बुढ़वा मंगलपर्व (काशी)।
साहू समाज की आराध्य भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती (1009वीं , चैत्र कृष्ण एकादशी)।
श्री गणेश शंकर विद्यार्थी बलिदान दिवस।
श्री पी. शानमुगम जयन्ती।
हिरासत में रखे गए एवं लापता सदस्यों के लिए एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस।
गुलामी का शिकार लोगों और खरीदे या बेचे गए गुलामों का अंतर्राष्ट्रीय स्मरण दिवस।
टोल्किन पठन दिवस (Tolkien Reading Day)।
कृपया ध्यान दें
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे। कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है। CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।
भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं? क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है? हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।
नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें। 118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है। गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया। रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता। प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।
लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है। फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी। मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो। क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी। क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ। कैसे हुई मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की। सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।
मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र के नासिक जिले के डिंडोरी इलाके में शुक्रवार रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। मृतकों में छह मासूम बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना रात करीब 10 बजे डिंडोरी कस्बे के शिवाजी नगर क्षेत्र में हुई, जब परिवार एक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था। कैसे हुआ हादसा? जानकारी के मुताबिक, दरगुड़े परिवार के सदस्य कार से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित एक गहरे कुएं में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि कार में सवार किसी भी व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस और राहत टीम को दी। रातभर चला बचाव अभियान घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, आपातकालीन सेवाएं और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गए। राहत-बचाव कार्य के लिए दो क्रेन और तैराकों की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद आधी रात के आसपास कार को कुएं से बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक कार में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो चुकी थी। मृतकों में दंपती और छह बच्चे शामिल पुलिस ने बताया कि सभी मृतक डिंडोरी तालुका के इंदोरे गांव निवासी दरगुड़े परिवार के सदस्य थे। मृतकों की पहचान सुनील दत्तू दरगुड़े (32), उनकी पत्नी रेशमा, आशा अनिल दरगुड़े (32) और परिवार के छह बच्चों के रूप में हुई है। बच्चों में पांच लड़कियां, जिनकी उम्र 7 से 14 वर्ष के बीच थी, और एक 11 वर्षीय लड़का शामिल है। जांच जारी सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डिंडोरी के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा इंतज़ामों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल के मालदा में बुधवार को हुई हिंसक प्रदर्शन की घटना के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद चुनाव आयोग ने मामले की NIA जांच का आदेश दिया था, जिसके तहत अबतक 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य साजिशकर्ता मोफक्करुल इस्लाम भी शामिल है, जिसे बागडोगरा एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया। इस्लाम मुर्शिदाबाद को मुख्य साजिशकर्ता बतया गया इस्लाम मुर्शिदाबाद के कालियाचोक मामले का मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है। ADG नॉर्थ बंगाल जयरामन ने कहा कि इस्लाम को लोगों को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और यह जांच की जाएगी कि घटना पहले से योजनाबद्ध थी या नहीं। गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों में ISF उम्मीदवार शाहजहां अली भी शामिल हैं। घटना के दौरान मालदा के कालियाचक में सात न्यायिक अधिकारियों को उपद्रवियों ने लगभग 8 घंटे तक बंधक बनाकर रखा था। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ही उन्हें सुरक्षित छुड़ाया जा सका। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने इस घटना को सोची समझी साजिश करार दिया और बंगाल में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। गिरफ्तारी के बाद मोफक्करुल इस्लाम ने अपनी सफाई दी और कहा कि वह आंदोलन में शामिल नहीं था। उनका दावा है कि वह केवल नेशनल हाईवे से गुजर रहे थे और भाषण देने के लिए वहां रुके थे। उन्होंने कहा कि किसी भी न्यायिक अधिकारी को उनके कारण रोक नहीं गया।NIA की जांच के तहत अब सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि यह घटना पूर्व नियोजित थी या नहीं। मालदा हिंसा मामले की जांच आगे बढ़ रही है और प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है। इस मामले में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है, क्योंकि विपक्ष ने राज्य सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
नई दिल्ली, एजेंसियां। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और भारत में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के चलते होटल और रेस्टोरेंट के खर्च में तेजी से इजाफा हुआ है। इसके परिणामस्वरूप आने वाले समय में खाने की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। होटल इंडस्ट्री पर बढ़ा दबाव होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया (HRAWI) के प्रवक्ता प्रदीप शेट्टी ने कहा कि 28 फरवरी से संघर्ष और पश्चिम एशिया में जारी तनाव की वजह से इंडस्ट्री के खर्च लगभग 20 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण बार-बार बंद होना, काम के कम घंटे, मेन्यू में बदलाव और खाना बनाने के नए तरीके अपनाना है। बिजनेस में गिरावट के कारण मुनाफा कम हुआ है, जिससे होटल और रेस्टोरेंट के लिए बढ़ते खर्च को संभालना चुनौतीपूर्ण हो गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इस साल के पहले चार महीनों में यह पाँचवीं बार बढ़ी, और अब दिल्ली में एक सिलेंडर की कीमत 2078.50 रुपये तक पहुँच गई है। इस साल अब तक दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम कुल 498 रुपये बढ़ चुके हैं। खाने की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना HRAWI का कहना है कि बढ़ते खर्च और घटते मुनाफे के बीच होटल और रेस्टोरेंट के पास खाने की कीमतें बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। इंडस्ट्री संकेत दे रही है कि जल्द ही मेन्यू में बदलाव और रेट बढ़ने की संभावना है, जिससे आम ग्राहकों को महंगे खाने का सामना करना पड़ सकता है।