राष्ट्रीय

Today Horoscope: आज का राशिफल  21 अगस्त 2026, शुक्रवार

anjali kumari अगस्त 21, 2026 0
Today Horoscope
Today Horoscope

मेष राशि : चू, चे, चो, ल, ली, लू, ले, लो,अ।आपके पति/पत्नि की सेहत तनाव और फ़िक्र की वजह बन सकती है। सट्टेबाज़ी से फ़ायदा हो सकता है। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। सम्हल कर दोस्तों से बात करें, क्योंकि आज के दिन दोस्ती में दरार पड़ने की आशंका है। लोग आपको अपने बढ़िया काम के लिए कार्यक्षेत्र में पहचानेंगे। आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी – जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। रिश्तेदारों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में परेशानी पैदा कर सकता है।

 

उपाय :- स्वास्थ्य बना रहे इसके लिए गुरुवार को तेल न लगाएं।

 

वृषभ राशि : इ, उ, ए, ओ, ब, बी ,बू, बे ,बो।ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। क़रीबी दोस्त और साझीदार नाराज़ होकर आपकी ज़िंदगी मुश्किल बना सकते हैं। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। आज का दिन उन्माद में घिर जाने का है; क्योंकि आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे।

 

उपाय :- विधारा की जड़ को रात्रि में एक पात्र में भीगकर रखें व अगली सुबह उस जल का सेवन करने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

 

मिथुन राशि : का,की , कु, घ, ङ ,छ, के, को, ह।दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। यदि आप किसी से उधार वापस मांग रहे थे और अब तक वो आपकी बात को टाल रहा था तो आज बिना बोले ही वो आपको पैसा लौटा सकता है। किसी बुज़ुर्ग रिश्तेदार की निजी समस्याओं में मदद करके आप उनका आशीर्वाद पा सकते हैं। आपका प्यार न सिर्फ़ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊँचाइयों को भी छूएगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी। अगर आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए एकाग्रता सए ध्यान केंद्रित करेंगे तो आपकी उपलब्धियाँ आपकी उम्मीदों से ज़्यादा होंगी। वक्त की नाजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा। जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को ख़ास बना सकती है।

 

उपाय :- शरीर पर सोना धारण करना आर्थिक स्थिति के लिए शुभ है।

 

कर्क राशि : ही, हू, हे, हो, डा, डी ,डू, डे,डो।आपका तल्ख़ बर्ताव जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में तनाव डाल सकता है। कोई भी ऐसा काम करने से पहले इसके परिणामों के बारे में सोच लें। अगर मुमकिन हो तो अपना मूड बदलने के लिए कहीं और जाएँ। यदि शादीशुदा हैं तो आज अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते तो उनकी तबीयत बिगड़ सकती है और आपको उनके स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मिलाक़ात हो सकती है। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं।

 

उपाय :- घर में लाल रंग के पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

 

सिंह राशि : मा, मी, मू, में, म़ो, ट, टी, टू, टे।उन भावनाओं को पहचानें, जो आपको प्रेरित करती हैं। डर, शंका और लालच जैसी नकारात्मक भावनाओं को छोड़ें, क्योंकि ये विचार उन चीज़ों को आकर्षित करते हैं, जो आप नहीं चाहते हैं। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। दोस्त और रिश्तेदार साथ में ज़्यादा वक़्त बिताने की मांग करेंगे लेकिन यह सभी दरवाज़े बन्द करके राजसी आनन्द लेने का समय है। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें। कार्यक्षेत्र में समझ-बूझ के उठाए गए आपके क़दम फलदायी होंगे। इससे आपको समय पर योजनाएँ पूरी करने में मदद मिलेगी। साथ ही नई परियोजनाएँ शुरू करने के लिए सही समय है। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दख़ल वैवाहिक जीवन का सन्तुल बिगाड़ सकता है।

 

उपाय :- प्रेमी/प्रेमिका को लाल या नारंगी कोई भी वस्तु गिफ्ट करने से आपकी लव लाइफ बढ़िया चलेगी।

 

कन्या राशि : टो,पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, प़ो।सेहत पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। नाती-पोतों से आज काफ़ी ख़ुशी मिल सकती है। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे फल पाने के लिए अपने काम करने के तरीके पर गौर करने की जरुरत है नहीं तो आप बॉस की नजरों में आपकी नकारात्मक छवि बन सकती है। खाली समय का सदुपयोग होना चाहिए लेकिन आप आज आप इस समय का दुरुपयोग करेंगे और इस वजह से आपका मूड भी खराब होगा। आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है।

 

उपाय :- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय। इस मंत्र को 28 या 108 बार जपना नौकरी/बिज़नेस के लिए अच्छा है।

 

तुला राशि : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते।आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का लुत्फ़ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। आज आपके माता-पिता में से कोई आपको धन की बचत करने को लेकर लेक्चर दे सकता है, आपको उनकी बातोें को बहुत गौर से सुनने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में परेशानी आपको ही उठानी पड़ेगी। किसी बुज़ुर्ग की सेहत चिंता का सबब बनेगी। प्यार एक ऐसा जज़्बा है जिसे न सिर्फ़ महसूस किया जाना चाहिए, बल्कि अपने प्रिय के साथ बांटना भी चाहिए। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलेगा। इस राशि के बच्चे आज खेलकूद में दिन बिता सकते हैं, ऐसे में माता-पिता को उनपर ध्यान देना चाहिए क्योंकि चोट लगने की संभावना है। आपको ख़ुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफ़ी कोशिशें कर सकता है।

 

उपाय :- पीले रंग की कांच की बोतल में पानी भरकर धूप में रखें व उस पानी का सेवन करने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

 

वृश्चिक राशि : तो,न, नी, नू, ने, नो, या, यी , यु।भीड़भाड़ भरे इलाक़ों में यात्रा करते समय रक्तचाप के रोगियों को अतिरिक्त सावधान रहने की आवश्यकता है। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। परिवार में किसी बुज़ुर्ग की ख़राब तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। मुहब्बत की टीस आज रात आपको सोने नहीं देगी। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएँ गड़बड़ा सकती हैं।

 

उपाय :- लाल वस्त्र में दो मुट्ठी मसूर की दाल बांधकर किसी भिखारी को देने से पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी।

 

धनु राशि :  ये,यो, भा, भी,, भू, ध,फ, ढ़, भे।मुस्कुराएँ, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे उम्दा इलाज है। अपने गुस्से पर काबू रखें और ऑफिस में सबके साथ ढ़ग से व्यवहार करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपकी जॉब जा सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। ज़ाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त मौक़े हैं- लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। आप दफ़्तर में माहौल में बेहतरी और कामकाज के स्तर में सुधार को महसूस कर सकते हैं। वक्त के साथ चलना आपके लिए अच्छा है लेकिन साथ ही आपको यह समझना भी जरुरी है कि जब कभी आपके पास खाली समय हो अपने करीबियों के साथ वक्त बिताएं। आपका जीवनसाथी आपको पाकर ख़ुद को ख़ुशनसीब समझता है; इन पलों का भरपूर उपयोग करें।

 

उपाय :- किसी भी मंगल कार्य विवाह आदि में रंग में भंग डालना, सीधे ही शुक्र को कमजोर करता है, इसलिए अच्छी आर्थिक स्थिति के लिए ऐसे कार्यों से बचें।

 

मकर राशि :  भो,ज, जी,जू,जे जो, खी,खू, खे, खो, गा, गी।मानसिक तौर पर आप स्थिर महसूस नहीं करेंगे- इसलिए इस बात का ख़याल रखें कि दूसरों के सामने आप कैसे बर्ताव करते और बोलते हैं। आज मुमकिन है कि आपको धन से जुड़ी कोई समस्या हो लेकिन अपनी सूझबूझ से आप हानि को भी मुनाफे में बदल सकते हैं। शाम को साथियों का साथ मज़ेदार रहेगा। किसी से आँखें चार होनी की काफ़ी संभावना है। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। रोज़मर्रा की शादीशुदा ज़िन्दगी में आज का दिन लज़ीज़ मिठाई जैसा है।

 

उपाय :- भैरव जी की पूजा करने से स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

कुम्भ राशि :  गू, गे, गो, सा, सि, सू, से, सो, द।लाभ लेने के लिए बड़ों को अपनी अतिरिक्त ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए। लम्बे अरसे को मद्देनज़र रखते हुए निवेश करें। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। संयम और साहस का दामन थामे रखें। ख़ास तौर पर तब जब दूसरे आपका विरोध करें, जिसकी कामकाज के दौरान संभावना है। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। क्या आपको लगता है कि शादी महज़ समझौतों का नाम है? अगर हाँ, तो आप आज हक़ीक़त महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी।

 

उपाय :- लाल कपडे का दान किसी गरीब को करने से नौकरी/बिज़नेस में उन्नति देगा।

 

मीन राशि:  दी, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची।दिन की शुरुआत आप योग ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और सारे दिन आपमें ऊर्जा रहेगी। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं आज उनका पैसा डूब सकता है। वक्त रहते सचेत हो जाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज़ पूरी तरह सुनी जाएगी। दिन उम्दा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खुबियों पर गौर फर्माएं। इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। अपने साथी पर किया गया संदेह एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है।

 

उपाय :- गर्म मसाले, सूखे मेवे, शहद, गुड का प्रयोग खाने में करने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

 

कृपया ध्यान दें

यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए IDTV इंद्रधनुष  उत्तरदायी नहीं हैं।

Popular post
शादी समारोह में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम पर हमला नाकाम, हमलावर 20 साल से कर रहा था मौके का इंतज़ार

  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे।   कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।   CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।   सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।   पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।  

हरीश राणा मामला: इच्छामृत्यु की अनुमति ने खड़े किए संवेदनशील सवाल, क्या सच में कोई अकेले मरता है?

भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं?   क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है?   हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।  

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह का भाषण, सदन में हंगामे के आसार

  नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें।   118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है।   गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया।   रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता।   प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।  

यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य को राहत, हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट  ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है।   फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।   मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।   क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।   जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

इच्छामृत्यु के बाद Harish Rana को अंतिम विदाई, पिता की मार्मिक अपील- "रोना मत"

गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी।   क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ।   कैसे हुई  मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की।   सुप्रीम कोर्ट ने क्या  कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।

Anjali Kumari Anjali123

राष्ट्रीय

View more
India signs five-year fuel supply agreement with Mauritius covering petrol, diesel, marine gas oil and ATF
5000 किमी दूर बसे छोटे से देश पर भारत मेहरबान, 5 साल तक पेट्रोल-डीजल से लेकर ATF तक करेगा सप्लाई; जानें मॉरीशस क्यों है खास

नई दिल्ली: भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को एक नई मजबूती दी है। दोनों देशों के बीच तेल और गैस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए अहम समझौता हुआ है। इसके तहत इंडियन ऑयल और मॉरीशस की स्टेट ट्रेडिंग कॉरपोरेशन (STC) के बीच पांच साल का करार किया गया है। इस समझौते के तहत मॉरीशस को भारत से पेट्रोलियम उत्पादों की नियमित और सुनिश्चित आपूर्ति की जाएगी। मॉरीशस भारत से करीब 5 हजार किलोमीटर दूर हिंद महासागर में स्थित एक छोटा सा द्वीपीय देश है, लेकिन भारत के लिए इसका महत्व काफी बड़ा है। दोनों देशों के बीच संबंध केवल कारोबार और ऊर्जा तक सीमित नहीं हैं। इतिहास, संस्कृति, भारतीय मूल की आबादी, समुद्री सुरक्षा और हिंद महासागर में रणनीतिक स्थिति के कारण मॉरीशस भारत के सबसे महत्वपूर्ण साझेदारों में से एक है। तेल और गैस सहयोग पर हुआ अहम समझौता केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दोनों देशों के बीच हुए समझौते की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मॉरीशस के वाणिज्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री जॉन माइकल त्जून साओ युंग सिक युएन के साथ सरकार-से-सरकार स्तर पर तेल और गैस सहयोग को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके साथ ही इंडियन ऑयल और मॉरीशस की स्टेट ट्रेडिंग कॉरपोरेशन के बीच पेट्रोलियम उत्पादों की सुनिश्चित आपूर्ति के लिए पांच साल का सप्लाई एग्रीमेंट भी हुआ है। इस समझौते का उद्देश्य मॉरीशस को लंबे समय तक ईंधन की स्थिर और भरोसेमंद आपूर्ति उपलब्ध कराना है। इससे वहां ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होने के साथ-साथ पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता भी कम होने की उम्मीद है। पेट्रोल, डीजल से लेकर ATF तक की होगी सप्लाई पांच साल के समझौते के तहत इंडियन ऑयल मॉरीशस को कई महत्वपूर्ण पेट्रोलियम उत्पाद उपलब्ध कराएगा। इनमें पेट्रोल, डीजल, मरीन गैस ऑयल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF शामिल हैं। इससे मॉरीशस की परिवहन व्यवस्था और हवाई एवं समुद्री कनेक्टिविटी को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। नियमित सप्लाई मिलने से मॉरीशस को वैश्विक बाजार में ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव और आपूर्ति संबंधी चुनौतियों से निपटने में मदद मिल सकती है। हरदीप सिंह पुरी ने इस समझौते को भारत और मॉरीशस के पुराने और भरोसेमंद संबंधों में एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया है। 2001 से मॉरीशस के साथ ऊर्जा साझेदारी भारत और मॉरीशस के बीच ऊर्जा सहयोग कोई नया संबंध नहीं है। हरदीप सिंह पुरी के मुताबिक, इंडियन ऑयल ने 2001 में इंडियनऑयल मॉरीशस लिमिटेड के जरिए मॉरीशस में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। यानी पिछले करीब ढाई दशकों से दोनों देशों के बीच ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग जारी है। नया पांच साल का समझौता इसी साझेदारी को और आगे बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है। पुरी ने कहा कि भारत ने वैश्विक सप्लाई चेन में आए व्यवधानों और भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद अपने नागरिकों को सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया है। दक्षिण एशिया के बाहर भारत का पहला 'व्हाइट ऑयल' समझौता इस समझौते की एक खास बात यह भी है कि इंडियन ऑयल और मॉरीशस की STC के बीच व्हाइट ऑयल की सप्लाई के लिए हुआ यह समझौता दक्षिण एशिया के बाहर भारत का इस तरह का पहला सप्लाई परचेज एग्रीमेंट बताया गया है। इसे भारत की वैश्विक ऊर्जा साझेदारी के विस्तार के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे इंडियन ऑयल को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी भूमिका बढ़ाने और भारत को एक भरोसेमंद ऊर्जा आपूर्तिकर्ता के रूप में स्थापित करने में मदद मिल सकती है।  

surbhi अगस्त 21, 2026 0
PM Narendra Modi addresses central secretaries on youth engagement, AI, infrastructure, research and manufacturing policies

पीएम मोदी की केंद्रीय सचिवों के साथ बैठक, बोले- युवाओं से जुड़ें; नीतियों में नए आइडिया शामिल करें

Ladakh to get Jammu Kashmir High Court bench after Union Cabinet approval to improve access to justice

लद्दाख में बनेगी जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की पीठ, केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी; शाह बोले- कम समय में मिलेगा न्याय

Sugar prices rise in India as government allows duty-free import of 10 lakh metric tonnes of raw sugar

Sugar Price Hike: चीनी की कीमतों पर सरकार का बड़ा फैसला, केजरीवाल बोले- गन्ने से चीनी की जगह एथेनॉल बना दिया

Aston Martin car involved in fatal road accident in Hyderabad’s Madhapur area, where a 26-year-old woman died
सांसद के बेटे ने तेज रफ्तार एस्टन मार्टिन से महिला को कुचला, मौत; केस दर्ज

हैदराबाद: हैदराबाद के माधापुर इलाके में तेज रफ्तार लग्जरी कार की चपेट में आने से 26 साल की एक महिला की मौत हो गई। हादसा 16 अगस्त को इनऑर्बिट मॉल के सामने हुआ। पुलिस ने इस मामले में आंध्र प्रदेश से जनसेना पार्टी के राज्यसभा सांसद लिंगामनेनी रमेश के 21 वर्षीय बेटे लिंगामनेनी संजुश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का आरोप है कि संजुश कथित तौर पर तेज और लापरवाही से एस्टन मार्टिन कार चला रहे थे। सड़क पार करते समय कार ने मारी टक्कर मृतका की पहचान भारती मुखी के रूप में हुई है। वह इनऑर्बिट मॉल स्थित एक स्टोर में सेल्सवुमन के तौर पर काम करती थीं। पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे भारती अपने एक सहकर्मी के साथ ITC कोहिनूर की ओर खाना लेने गई थीं। खाना लेने के बाद दोनों वापस मॉल की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान जब भारती इनऑर्बिट मॉल के सामने सड़क पार कर रही थीं, तभी कथित तौर पर तेज रफ्तार से आ रही एस्टन मार्टिन कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट, अस्पताल में मौत कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि भारती के सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा। हादसे के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए जुबली हिल्स स्थित अपोलो अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद माधापुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी चालक की पहचान की जांच के दौरान पुलिस ने कार चला रहे युवक की पहचान 21 वर्षीय लिंगामनेनी संजुश के रूप में की। पुलिस के मुताबिक, संजुश जनसेना पार्टी के राज्यसभा सांसद और कारोबारी लिंगामनेनी रमेश के बेटे हैं। वह खुद भी व्यवसायी बताए जा रहे हैं और माधापुर इलाके में रहते हैं। पुलिस ने हादसे वाले दिन ही संजुश को हिरासत में ले लिया था। हादसे में इस्तेमाल की गई एस्टन मार्टिन कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। शराब और ड्रग्स के एंगल से भी जांच पुलिस हादसे के दौरान चालक के नशे में होने की संभावना की भी जांच कर रही है। संजुश का ड्रंक-ड्राइविंग और ड्रग टेस्ट कराया गया है। इसके अलावा उसके ब्लड सैंपल भी लिए गए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी भेजा गया है। पुलिस इन रिपोर्टों के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे के समय चालक ने शराब या किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया था या नहीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य सबूत सामने आने के बाद हादसे की परिस्थितियों और आरोपी की जिम्मेदारी को लेकर तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।  

surbhi अगस्त 21, 2026 0
Heavy crane crashes onto railway overhead power line in Kurla, Mumbai, injuring 10 people and damaging nearby homes

मुंबई के कुर्ला में रेलवे की बिजली लाइन पर गिरी भारी-भरकम क्रेन, 10 लोग घायल; कई घरों को नुकसान

Zepto Delivery Fee

Zepto की डिलीवरी फीस बढ़ी, फ्री डिलीवरी के लिए अब ₹199 का न्यूनतम ऑर्डर जरूरी

Amit Shah Siliguri Visit

अमित शाह का सिलीगुड़ी दौरा आज, ‘चिकन नेक’ की सुरक्षा पर होगी नजर

Today Horoscope
Today Horoscope: आज का राशिफल  21 अगस्त 2026, शुक्रवार

मेष राशि : चू, चे, चो, ल, ली, लू, ले, लो,अ।आपके पति/पत्नि की सेहत तनाव और फ़िक्र की वजह बन सकती है। सट्टेबाज़ी से फ़ायदा हो सकता है। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। सम्हल कर दोस्तों से बात करें, क्योंकि आज के दिन दोस्ती में दरार पड़ने की आशंका है। लोग आपको अपने बढ़िया काम के लिए कार्यक्षेत्र में पहचानेंगे। आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी – जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। रिश्तेदारों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में परेशानी पैदा कर सकता है।   उपाय :- स्वास्थ्य बना रहे इसके लिए गुरुवार को तेल न लगाएं।   वृषभ राशि : इ, उ, ए, ओ, ब, बी ,बू, बे ,बो।ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। क़रीबी दोस्त और साझीदार नाराज़ होकर आपकी ज़िंदगी मुश्किल बना सकते हैं। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। आज का दिन उन्माद में घिर जाने का है; क्योंकि आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे।   उपाय :- विधारा की जड़ को रात्रि में एक पात्र में भीगकर रखें व अगली सुबह उस जल का सेवन करने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।   मिथुन राशि : का,की , कु, घ, ङ ,छ, के, को, ह।दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। यदि आप किसी से उधार वापस मांग रहे थे और अब तक वो आपकी बात को टाल रहा था तो आज बिना बोले ही वो आपको पैसा लौटा सकता है। किसी बुज़ुर्ग रिश्तेदार की निजी समस्याओं में मदद करके आप उनका आशीर्वाद पा सकते हैं। आपका प्यार न सिर्फ़ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊँचाइयों को भी छूएगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी। अगर आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए एकाग्रता सए ध्यान केंद्रित करेंगे तो आपकी उपलब्धियाँ आपकी उम्मीदों से ज़्यादा होंगी। वक्त की नाजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा। जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को ख़ास बना सकती है।   उपाय :- शरीर पर सोना धारण करना आर्थिक स्थिति के लिए शुभ है।   कर्क राशि : ही, हू, हे, हो, डा, डी ,डू, डे,डो।आपका तल्ख़ बर्ताव जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में तनाव डाल सकता है। कोई भी ऐसा काम करने से पहले इसके परिणामों के बारे में सोच लें। अगर मुमकिन हो तो अपना मूड बदलने के लिए कहीं और जाएँ। यदि शादीशुदा हैं तो आज अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते तो उनकी तबीयत बिगड़ सकती है और आपको उनके स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मिलाक़ात हो सकती है। कर्म-काण्ड/हवन/पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर मे होगा। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं।   उपाय :- घर में लाल रंग के पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा।   सिंह राशि : मा, मी, मू, में, म़ो, ट, टी, टू, टे।उन भावनाओं को पहचानें, जो आपको प्रेरित करती हैं। डर, शंका और लालच जैसी नकारात्मक भावनाओं को छोड़ें, क्योंकि ये विचार उन चीज़ों को आकर्षित करते हैं, जो आप नहीं चाहते हैं। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। दोस्त और रिश्तेदार साथ में ज़्यादा वक़्त बिताने की मांग करेंगे लेकिन यह सभी दरवाज़े बन्द करके राजसी आनन्द लेने का समय है। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें। कार्यक्षेत्र में समझ-बूझ के उठाए गए आपके क़दम फलदायी होंगे। इससे आपको समय पर योजनाएँ पूरी करने में मदद मिलेगी। साथ ही नई परियोजनाएँ शुरू करने के लिए सही समय है। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दख़ल वैवाहिक जीवन का सन्तुल बिगाड़ सकता है।   उपाय :- प्रेमी/प्रेमिका को लाल या नारंगी कोई भी वस्तु गिफ्ट करने से आपकी लव लाइफ बढ़िया चलेगी।   कन्या राशि : टो,पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, प़ो।सेहत पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। नाती-पोतों से आज काफ़ी ख़ुशी मिल सकती है। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे फल पाने के लिए अपने काम करने के तरीके पर गौर करने की जरुरत है नहीं तो आप बॉस की नजरों में आपकी नकारात्मक छवि बन सकती है। खाली समय का सदुपयोग होना चाहिए लेकिन आप आज आप इस समय का दुरुपयोग करेंगे और इस वजह से आपका मूड भी खराब होगा। आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है।   उपाय :- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय। इस मंत्र को 28 या 108 बार जपना नौकरी/बिज़नेस के लिए अच्छा है।   तुला राशि : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते।आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का लुत्फ़ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। आज आपके माता-पिता में से कोई आपको धन की बचत करने को लेकर लेक्चर दे सकता है, आपको उनकी बातोें को बहुत गौर से सुनने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में परेशानी आपको ही उठानी पड़ेगी। किसी बुज़ुर्ग की सेहत चिंता का सबब बनेगी। प्यार एक ऐसा जज़्बा है जिसे न सिर्फ़ महसूस किया जाना चाहिए, बल्कि अपने प्रिय के साथ बांटना भी चाहिए। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलेगा। इस राशि के बच्चे आज खेलकूद में दिन बिता सकते हैं, ऐसे में माता-पिता को उनपर ध्यान देना चाहिए क्योंकि चोट लगने की संभावना है। आपको ख़ुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफ़ी कोशिशें कर सकता है।   उपाय :- पीले रंग की कांच की बोतल में पानी भरकर धूप में रखें व उस पानी का सेवन करने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।   वृश्चिक राशि : तो,न, नी, नू, ने, नो, या, यी , यु।भीड़भाड़ भरे इलाक़ों में यात्रा करते समय रक्तचाप के रोगियों को अतिरिक्त सावधान रहने की आवश्यकता है। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। परिवार में किसी बुज़ुर्ग की ख़राब तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। मुहब्बत की टीस आज रात आपको सोने नहीं देगी। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएँ गड़बड़ा सकती हैं।   उपाय :- लाल वस्त्र में दो मुट्ठी मसूर की दाल बांधकर किसी भिखारी को देने से पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी।   धनु राशि :  ये,यो, भा, भी,, भू, ध,फ, ढ़, भे।मुस्कुराएँ, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे उम्दा इलाज है। अपने गुस्से पर काबू रखें और ऑफिस में सबके साथ ढ़ग से व्यवहार करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपकी जॉब जा सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। ज़ाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त मौक़े हैं- लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। आप दफ़्तर में माहौल में बेहतरी और कामकाज के स्तर में सुधार को महसूस कर सकते हैं। वक्त के साथ चलना आपके लिए अच्छा है लेकिन साथ ही आपको यह समझना भी जरुरी है कि जब कभी आपके पास खाली समय हो अपने करीबियों के साथ वक्त बिताएं। आपका जीवनसाथी आपको पाकर ख़ुद को ख़ुशनसीब समझता है; इन पलों का भरपूर उपयोग करें।   उपाय :- किसी भी मंगल कार्य विवाह आदि में रंग में भंग डालना, सीधे ही शुक्र को कमजोर करता है, इसलिए अच्छी आर्थिक स्थिति के लिए ऐसे कार्यों से बचें।   मकर राशि :  भो,ज, जी,जू,जे जो, खी,खू, खे, खो, गा, गी।मानसिक तौर पर आप स्थिर महसूस नहीं करेंगे- इसलिए इस बात का ख़याल रखें कि दूसरों के सामने आप कैसे बर्ताव करते और बोलते हैं। आज मुमकिन है कि आपको धन से जुड़ी कोई समस्या हो लेकिन अपनी सूझबूझ से आप हानि को भी मुनाफे में बदल सकते हैं। शाम को साथियों का साथ मज़ेदार रहेगा। किसी से आँखें चार होनी की काफ़ी संभावना है। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। रोज़मर्रा की शादीशुदा ज़िन्दगी में आज का दिन लज़ीज़ मिठाई जैसा है।   उपाय :- भैरव जी की पूजा करने से स्वास्थ्य लाभ होगा।   कुम्भ राशि :  गू, गे, गो, सा, सि, सू, से, सो, द।लाभ लेने के लिए बड़ों को अपनी अतिरिक्त ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए। लम्बे अरसे को मद्देनज़र रखते हुए निवेश करें। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। संयम और साहस का दामन थामे रखें। ख़ास तौर पर तब जब दूसरे आपका विरोध करें, जिसकी कामकाज के दौरान संभावना है। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। क्या आपको लगता है कि शादी महज़ समझौतों का नाम है? अगर हाँ, तो आप आज हक़ीक़त महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी।   उपाय :- लाल कपडे का दान किसी गरीब को करने से नौकरी/बिज़नेस में उन्नति देगा।   मीन राशि:  दी, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची।दिन की शुरुआत आप योग ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और सारे दिन आपमें ऊर्जा रहेगी। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं आज उनका पैसा डूब सकता है। वक्त रहते सचेत हो जाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। कामकाज के मामले में आज आपकी आवाज़ पूरी तरह सुनी जाएगी। दिन उम्दा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खुबियों पर गौर फर्माएं। इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। अपने साथी पर किया गया संदेह एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है।   उपाय :- गर्म मसाले, सूखे मेवे, शहद, गुड का प्रयोग खाने में करने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।   कृपया ध्यान दें यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए IDTV इंद्रधनुष  उत्तरदायी नहीं हैं।

anjali kumari अगस्त 21, 2026 0
Important Events

Important Events: 21 अगस्त की महत्त्वपूर्ण  घटनाएं

Vedic Almanac

Vedic Almanac: l वैदिक पंचांग l 21 अगस्त 2026, शुक्रवार

दूनघाटी में मिली दुर्लभ इपोमिया कैरिका प्रजाति

दूनघाटी में मिली दुर्लभ इपोमिया कैरिका प्रजाति, कर्नाटक के बाद देश में दूसरी बार पहचान

0 Comments

Top week

Lakhisarai Ashok Dham temple where seven women died after an electric shock during Sawan prayers
बिहार

लखीसराय के अशोक धाम में करंट का कहर, 7 महिलाओं की मौत; कई श्रद्धालु घायल, चार मृतकों की पहचान

surbhi अगस्त 17, 2026 0

Voting poll

अगर भविष्य में रश्मिका और विजय जीवनसाथी बनते हैं, तो क्या आपको उनकी जोड़ी पसंद होगी?