1529 – मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर अपनी राजधानी आगरा लौटा। 1741 - ऑस्ट्रिया के मारिया थेरेसा को ब्रातिस्लावा में हंगरी के रानी रेजनेंट का ताज पहनाया गया। 1788 – वर्जीनिया अमेरिका के संविधान को अपनाने वाला 10वां राज्य बना। 1798 - अमेरिका ने एलियन अधिनियम पारित कर दिया, ताकि राष्ट्रपति को खतरनाक एलियंस को छोड़ दिया जा सके। 1868 – अमेरिका के राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन ने सरकारी कर्मचारियों के लिये दिन में आठ घंटे काम करने का कानून पारित किया। 1932 – भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्रिटेन के लॉर्ड्स मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच खेला। 1940 – जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने पेरिस, फ्रांस में नेपोलियन की कब्र और एफिल टाॅवर देखा। 1941 – फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की। 1947 – एन फ्रैंक की डायरी ऑफ ए यंग गर्ल आज ही के दिन प्रकाशित हुई थी। इसकी 3 करोड़ प्रतियां बिकी और 67 भाषाओं में अनुवादित हुई। 1950 – आजादी की लड़ाई लड़ रहे उत्तरी और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध शुरू हो गया । 1951 – अमेरिकी टेलीविजन एवं रेडियो नेटवर्क सीबीएस ने न्यूयार्क से चार शहरों में पहले रंगीन टीवी प्रोग्राम का प्रसारण किया। 1961 – इराक ने घोषणा की कि कुवैत इराक का हिस्सा है, कुवैत ने विरोध जताया। 1975 – इंदिरा गांधी सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली ने देश में आपातकाल की घोषणा की। 1975 – मोज़ाम्बिक देश ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की, आज ही के दिन इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1977 - आपातकाल की बरसी 25 जून को 'काला दिवस' के रुप में मनाया जाता है। 1983 – भारत ने वेस्टइंडीज को 43 रनों से हरा कर पहली बार क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। 1993 – किम कैंपबेल कनाडा की 19वीं प्रधानमंत्री बनीं। 1994 – जापान के प्रधानमंत्री सुतोमु हाता ने अपने पद से इस्तीफा दिया। 1998 – माइक्रोसॉफ्ट ने ऑरेटिग सिस्टम विडोज 98 को आम लोगों के लिए पेश किया। 1998 - सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन 9 दिन की यात्रा पर चीन पहुँचे। 1999 - संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा युगोस्लावियाई राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच की गिरफ़्तारी की सूचना देने पर 50 लाख डालर के इनाम की घोषणा। 2002 - अफ़ग़ानिस्तान में नये मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण किया। 2004 - रूस द्वारा भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का निर्णय। 2005 - अहमदी नेजाद ईरान के राष्ट्रपति बने। 2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने मकान व प्लाट की रजिस्ट्री सस्ती कर उस पर लगने वाला स्टाम्प शुल्क 8% से घटाकर 5% कर दिया। 2014 – लुईस सुआरेज पर फीफा 2014 विश्वकप के दौरान विपक्षी टीम के खिलाड़ी को दांत से काटने का आरोप लगा। 2015 - प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी (पीएमएवाई-यू) को लॉन्च किया गया। 2017- श्रीकान्त ने ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज़ का ख़िताब जीता। 2019 - अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने औपचारिक रूप से ओलंपिक खेलों को पुनर्जीवित करने के ठीक 125 वर्ष बाद स्विट्जरलैंड में नया मुख्यालय खोला। 2019 - वेयिल मरंगल(ट्रीज़ अंडर द सन) शंघाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में 'उत्कृष्ट कलात्मक उपलब्धि ’पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी। 2020 - कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए अटारी बाघा बोर्डर बंद करने से पाकिस्तान में फसे 748 भारतीयों में से 250 भारतीय वापिस लौटे। 2020 - वज्रपात से ( आकाशीय बिजली गिरने से ) बिहार में 92 और उत्तर प्रदेश में 28 लोगों की मोत हुई । वज्रपात से अब तक एक दिन में इतनी मौत कभी नहीं हुई। 2021 - डीआरडीओ ने स्वदेश में विकसित पिनाक रॉकेट के नये संस्करण व 122 मिमी कैलिबर रॉकेट के उन्नत संस्करण का ओडिसा के चांदीपुर से सफल परीक्षण किया। 2021 - हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक अखबार द् ऐप्पल डेली का प्रकाशन बंद हो गया(24 को अन्तिम प्रकाशन हुआ)। 2021 - मेक्सिको में ड्रग माफियाओं के बीच हुई गोलीबारी में 18 लोग मारे गए। 2022 - अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बंदूक हिंसा रोधी विधेयक पर हस्ताक्षर किए। 2022 - राष्ट्रीय महिला आयोग ने मानव तस्करी विरोधी जागरूकता पर संगोष्ठी का आयोजन किया। 2023 - 24 वें राष्ट्रीय निरंतारा कलेमने महोत्सव की शुरुआत कुमार परफॉर्मिंग आर्ट्स सेंटर (केपीएसी), मैसूरु से हुई। 2023 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' से सम्मानित किया। 2023 - ग्रीक मतदाताओं ने काइरियाकोस मित्सोताकिस की न्यू डेमोक्रेसी पार्टी को भारी मतों से पुनः चुना। 2024 - MP में सरकार मंत्रियों का टैक्स नहीं भरेगी, मोहन सरकार ने 52 साल बाद नियम बदला। 2024 - केन्या में प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में आग लगा दी , गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हुई। 2024 - पेपर लीक में दोषी पाए गए तो उम्रकैद और एक करोड़ का जुर्माना , योगी सरकार ने अध्यादेश को मंजूरी दी। 25 जून को जन्मे व्यक्ति 1900 - लॉर्डमाउंटबेटन - ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वाइसराय। 1903 - चन्द्रशेखर पाण्डे - प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक। 1908 - सुचेता कृपलानी - उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री थीं। 1924 - मदन मोहन - बॉलीवुड फ़िल्म संगीत निर्देशक। 1931 – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म। 1945 - गायिका प्लेबैक सिंगर शारदा का जन्म तमिलनाडु को हुआ। 1957 - गोपाल प्रसाद दुबे - सरायकेला छऊ नृत्य के पद्म श्री सम्मानित अग्रणी नर्तक। 1961 - सतीश शाह - भारत के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता हैं। 1966 - एम० वी० वी० सत्यनारायण- लोकसभा के सदस्य बने (2019)। 1974 – बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री करिश्मा कपूर का जन्म। 1975 - मनोज कुमार पांडेय - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक। 1985 - काजल अग्रवाल -भारतीय अभिनेत्री। 1986 - सुधा सिंह भारत की अर्जुन पुरस्कार व पद्मश्री से सम्मानित एक खिलाड़ी। 25 जून को हुए निधन 1950 - स्वामी सहजानंद सरस्वती - भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी। 2009 - शिवचरण माथुर - राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री । 2009 – म्यूजिक और डांस की नई परिभाषा लिखने वाले माइकल जैक्सन का निधन हुआ। 2019 - भारत माता मंदिर के संस्थापक पद्मभूषण महामंडलेश्वर स्वामी सत्यमित्रनंद गिरि महाराज (87) अपने निवास राघव कुटीर में ब्रह्मलीन हो गए। 2019 - गोवा की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी मोहन रानाडे का निधन। 2020 - वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अद्भुत शौर्य का प्रदर्शन करने वाले , वीर चक्र से सम्मानित स्क्वाड्रन लीडर (सेवानिवृत्त) परवेज रुस्तम जामसजी का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन बी. गुडएनफ (100) का निधन हुआ। 2023 - जर्मन घुड़सवार विल्हेम बुसिंग (102) का निधन हुआ। 2024 - अमेरिकी अभिनेता बिल कॉब्स (90) का निधन हुआ। 25 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह जयन्ती। श्रीमती सुचेता कृपलानी जयन्ती। कैप्टन मनोज कुमार पांडेय जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित)। श्री शिवचरण माथुर स्मृति दिवस। श्री परवेज रुस्तम जामसजी स्मृति दिवस (वीर चक्र सम्मानित)। अंतरराष्ट्रीय नाविक दिवस। विश्व विटिलिगो दिवस (World Vitiligo Day)। कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
1555 – हुमांयू ने सिकंदर सूरी को पराजित कर अकबर को उत्तराधिकारी घोषित किया। 1740 - पर्शिया के राजा फ्रेडरिक द्वितीय ने अत्याचार समाप्त और प्रेस की स्वतंत्रता की गारंटी ली। 1799 - ब्रिटेन और रूस ने बातापेसे गणराज्य पर आक्रमण करने का फैसला किया। 1814 - एचएमएस लेन्डर ने यूएसएस रैटलस्नेक को सैबल आइलैंड, नोवा स्कोटिया में हराया। 1826 - पनामा के पैन-अमेरिकन कांग्रेस ने अमेरिका के गणराज्यों को एकजुट करने की (असफल) कोशिश की। 1844 – येल यूनिवर्सिटी में डेल्टा कप्पा एप्सिलन सोसायटी की स्थापना हुई। 1857 - लंदन में विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय आधिकारिक तौर पर रानी विक्टोरिया द्वारा खोला गया। 1865 - डॉ डब्ल्यू जी ग्रेस ने प्रथम श्रेणी की क्रिकेट की शुरुआत की। 1870 – अमेरिकी कांग्रेस ने संयुक्त राज्य अमेरिकी न्याय विभाग की स्थापना की। 1906 – स्वीडन ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया। 1911 – किंक जॉर्ज V को इंग्लैंड का राजा बनाया गया। 1918 - स्पैनिश 'फ्लू' ने महामारी का रूप लिया, जिसकी वजह से 6 महीनों में 30 मिलियन से ज्यादा लोग मरे गए। 1939 – सुभाष चंद्र बोस ने कांग्रेस से अलग होकर फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की। 1941 – लिथुआनिया में जून विद्रोह शुरू हुआ। 1941 – हिटलर ने तत्कालीन सोवियत रूस पर आक्रमण किया। 1944 – अमेरिका ने सेवानिवृत सैनिकों की मदद के लिए कानून बनाया। 1946 – इंग्लैंड और भारत के बीच लंदन के लॉडर्स क्रिकेट मैदान में पहला क्रिकेट टेस्ट मैच शुरू हुआ। तीन दिन के इस टेस्ट में इंग्लैंड ने 10 विकेट से जीत दर्ज की। 1948 – ब्रिटिश सम्राट ने इम्प्रेरर ऑफ इंडिया शीर्षक को त्यागा। 1957 – तत्कालीन सोवियत रूस ने पहली बार आर-12 मिसाइल का प्रक्षेपण किया। 1981 – अमेरिकी की संगीतज्ञ जॉन लेनन के हत्यारे ने अपना अपराध कबूल किया। 1984 – लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से वर्जिन अटलांटिक एयरवेज ने पहली उड़ान भरी। 1990 - फिलीपींस में माउंट डडिकास के पानी के नीचे ज्वालामुखी का विस्फोट हुआ। 2002 - ईरान में आये भीषण भूकम्प में लगभग 261 से अधिक लोगों की मौत व बडी संख्या में लोग घायल हुए। 2005 - पूरा ईराक विश्व धरोहर सूची में शामिल। 2006 - अमेरिका ने मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया। 2007 - सुनीता विलियम्स अपनी टीम के साथ धरती पर लौटीं। 2008 - सैय्यद फ़क़ीर हुसैन को बालश्रम की केन्द्रीय सलाहकार बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। 2008 - उत्पादक एवं निर्यातक देशों के संगठन ओपेक ने तेल की क़ीमत बढ़ाकर 137 डॉलर प्रति बैरल किया। 2009 – 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया। 2012 – पराग्वे के राष्ट्रपति फर्नान्डो लुगो पर महाभियोग चलाकर पद से हटाया गया और फेडेरिको फ्रांको नये राष्ट्रपति बने। 2015 – अफगानिस्तान की नेशनल असेंबली ईमारत में आत्मघाती हमला, सभी हमलावर मारे गये, 18 लोग घायल। 2016- इसरो ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, लॉन्च किए 20 उपग्रह। 2019 - भारतीय नौसेना ने भारतीय जहाजों के सुरक्षित पारगमन को सुनिश्चित करने के लिए अरब की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में ऑपरेशन संकल्प का शुभारंभ किया। 2019 - नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा ) का बम्बल नामक रोबोट अपनी शक्ति के तहत उड़ान भरने वाला पहला एस्ट्रोबी रोबोट बन गया । 2020 - पूर्वोत्तर का राज्य मिजोरम में सुबह भूकंप के जोरदार झटके आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 दर्ज की गई। 2020 - नेपाल में नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ सड़कों पर उतरा मधेशी समाज, प्रदर्शन किया। 2021 - कोरोना वायरस के नए 'डेल्टा प्लस वैरिएंट' को केंद्र सरकार ने 'वैरिएंट ऑफ कंसर्न' घोषित किया व झारखण्ड में ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) को महामारी घोषित किया। 2021 - इथोपिया में हवाई हमला होने से 50 लोगों की मौत व 100 से ज्यादा घायल हुए। 2022 - अफगानिस्तान में आए उच्च तीव्रता के भूकंप में साढे नौ सौ से अधिक लोग मारे गए हैं और अन्य छह सौ घायल हुए। 2022 - इंडियन ऑयल ने इनडोर सोलर कुकिंग सिस्टम सूर्य नूतन विकसित किया। 2023 - उत्तराखंड सड़क हादसे में जीप 600 मीटर गहरी खाई में गिरी; 10 की मौत हुई। 2023 - भारत में फाइटर प्लेन के इंजन बनाने पर PM मोदी के अमरीका दौरे के बीच HAL और GE एयरोस्पेस में समझौता हुआ। 2023 - चीन के यिनचुआन में रेस्टोरेंट में बड़ा धमाके के साथ आग लगने से 31 लोगों की मौत व 7 झुलसे (21 जून की रात को हुआ हादसा)। 2023 - मोदी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बने जिन्होंने यूएस कांग्रेस को दो बार संबोधित किया। 2024 - बेल्जियम के फैशन डिजाइनर ड्रीस वान नोटेन ने 38 साल बाद रिटायर होने से पहले पेरिस में अपना आखिरी कलेक्शन दिखाया। 2024 - बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। 22 जून को जन्मे व्यक्ति 1900 - गणेश घोष - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी। 1932 - अमरीश पुरी - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक। 1950 - टॉम अल्टर - भारतीय सिनेमा के अभिनेता थे। 1985 - अनीता पॉल्डुराई - भारत की महिला राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम की कप्तान रह चुकी। 1985 - मद्दीला गुरुमूर्ति - वाई. एस. आर. कांग्रेस पार्टी के राजनीतिज्ञ। 22 जून को हुए निधन 1932 - जगन्नाथदास 'रत्नाकर' - भारत के प्रसिद्ध कवियों में गिने जाते थे। 1988 - भदन्त आनन्द कौसल्यायन - प्रसिद्ध बौद्ध विद्वान, समाज सुधारक, लेखक तथा पालि भाषा के मूर्धन्य विद्वान। 1994 - एल. वी. प्रसाद - भारतीय सिनेमा के सफल फ़िल्मकार, निर्माता-निर्देशक और अभिनेता। 2000 - केदारनाथ अग्रवाल - हिंदी साहित्य की प्रगतिशील काव्य-धारा के एक प्रमुख कवि हैं। 2005 - सुन्दर सिंह भण्डारी - भाजपा के वरिष्ठ नेता और जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। 2019 - मृदंग वादक तंजावुर राममूर्ति का निधन हुआ। 2020 - पूर्व सांसद तथा वरिष्ठ पत्रकार विश्व बंधु गुप्ता का निधन हुआ। 2020 - हॉलीवुड में ‘बैटमैन’ और अन्य सुपरहिट फिल्मों के मशहूर निर्देशक जोएल शूमाकर का निधन हुआ। 2020 - जूना अखाड़ा के अध्यक्ष श्री अनन्त गिरी महाराज (महंत सोमेश्वर गिरी) की सड़क हादसे में मौत । 2020 - फिल्म निर्माता और समाज-सेवी स्टीव बिंग (अमेरिका) का निधन। 2023 - अमेरिकी अर्थशास्त्री हैरी मैक्स मार्कोविट्ज़ (95) का निधन हुआ। 2023 - बेल्जियम के पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी स्टीफन ऑगस्टे अर्नेस्ट डेमोल (57) का निधन हुआ। 2024 - स्कॉटिश रग्बी यूनियन के आउटसाइड बैक डोनाल्ड स्कॉट (96) का निधन हुआ। 22 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव संत निवृत्तिनाथ पुण्यतिथि त्र्यंबकेश्वर। अम्बुबाची पर्व/महोत्सव कामाख्या देवी मेला (असम , आषाढ़ के बारहवें दिन)। श्री अमरीश पुरी जयन्ती। विश्व ऊंट दिवस। विश्व वर्षावन दिवस (World Rainforest Day)। कृपया ध्यान दें जी यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
712 – मुहम्मद बिन कासिम ने सिंध में रावर पर हमला कर हिंदू राजा दाहिर की हत्या की। 1756 – नवाब सिराजुद्दौला के सैनिकों ने ब्रिटिश सैनिकों को फोर्ट विलियम के तहखाने में कैद किया और ब्रिटिशों से कलकत्ता को मांगा।। 1768 - रूस-तुर्की युद्ध (1768-74), रूस ने बार के किले पर कब्जा कर लिया। 1779 - स्टोनो फेरी की लड़ाई (अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध) चार्ल्सटन, दक्षिण कैरोलिना के पास लड़ी। 1782 - गंजा ईगल को संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतीक के रूप में चुना गया। 1791 - राजा लुई XVI को फ्रांसीसी क्रांति से बचने की कोशिश में पकड़ा गया। 1819 - 320 टन की सवाना, किसी भी महासागर (अटलांटिक) को पार करने वाली पहली स्टीमशिप बन गई। 1840 – सैमुअल मोर्स ने टेलीग्राफ का पेटेंट कराया। 1858 - ग्वालियर में 1857 के भारतीय विद्रोह के अंतिम विद्रोहियों ने आत्मसमर्पण किया। 1862 – रोमानिया के प्रधानमंत्री बार्बू कटारगिउ की हत्या की गई। 1863 – पश्चिमी वर्जीनिया अमेरिका का 35वां राज्य बना। 1866 - इटली की किंगडम ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1873 – भारत में वाईएमसीए की स्थापना हुई। 1874 - लुसियन क्लेमन्स को प्रथम यूएस लाइफशविंग मेडल से सम्मानित किया गया। 1877 – अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने कनाडा के ओंटारियो में दुनिया का पहला वाणिज्यिक टेलीफोन सेवा शुरू की। 1887 – भारत का सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशन मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) लोगों के लिए खुला। 1916 – पुणे में एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। 1931 - कार्ल ब्यूरेश आस्ट्रिया के कुलपति बनाये गए। 1943 - न्यू जॉर्जिया अभियान शुरू हुआ। 1960 – माली फेडरेशन (बाद में माली और सेनेगल में विभाजन) को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली। 1990 – ईरान में भूकंप से 40 हजार से अधिक मरे। 1991 – एकीकृत जर्मनी की राजधानी फिर से बर्लिन को बनाने के प्रस्ताव को संसद ने मंजूरी दी। 1994 – ईरान की मस्जिद में बम विस्फोट में 70 की मौत। 1998 - विश्वनाथन आनंद ने ब्लादीमीर कैमनिक को हराकर पाचवीं फ़्रैकफ़र्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट का ख़िताब जीता। 1999 - सर्वाधिक वायु प्रदूषण वाले दुनिया के 5 नगरों में क्रमश: मैक्सिको सिटी, पेइचिंग, शंघाई, तेहरान और कलकत्ता शामिल। 2000 - काहिरा में समूह-15 देशों का दसवाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न। 2001 - जनरल परवेज मुशर्रफ़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने, भारत-पाक शिखर वार्ता को संवैधानिकता प्रदान करने का प्रयास। 2001 - श्रीलंका मुस्लिम कांग्रेस के समर्थन वापस लेने से चंद्रिका कुमारतुंग सरकार अल्पमत में। 2001 - ताइवान ने मिसाइल परीक्षण किया। 2002 - पाकिस्तान ने अशरफ़ जहाँगीर क़ाज़ीको संयुक्त राज्य अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया। 2003 – पीटर्सबर्ग, फ्लोरिडा में विकीमीडिया फाउंडेशन की स्थापना की गई। 2005 - रूस मालवाहक यान एम-53 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचा। 2006 - जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया। 2008 - बीज बनाने वाली कम्पनी अवदात इण्डिया लिमिटेड ने अमेरिकी कम्पनी लिमाग्रेन के सोयाबीन बीज के क़ारोबार का अधिग्रहण किया। 2008 - यूरोपीय संघ ने क्यूबा पर लगे प्रतीकात्मक प्रतिबन्ध हटाने का निर्णय लिया। 2012 – लीबिया में सामुदायिक हिंसा में 105 लोगों की मौत, 500 घायल। 2014- प्रख्यात कवि केदारनाथ सिंह को ज्ञानपीठ पुरस्कार की घोषणा। 2019 - संक्रांति के उत्सव का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 21 जून को मनाया गया तथा इस दिन की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 20 जून 2019 को की गई थी। 2019 - WHO ने बढ़ते रोगाणुरोधी प्रतिरोध को रोकने और एंटीबायोटिक के उपयोग को सुरक्षित और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक नया उपकरण "AWaRe" प्रदान किया । 2019 - भारतीय रेलवे और आरईएल ने चार खंडों पर सिग्नलिंग प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। 2020 - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरूआत की। 2020 - चीन के किनझोउ शहर (Qinzhou City) में ‘इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंज़र्वेशन ऑफ नेचर’ (IUCN) के ‘हॉर्सशू क्रैब स्पेशलिस्ट ग्रुप’ की बैठक में 20 जून, 2020 को प्रथम ‘इंटरनेशनल हॉर्सशू क्रैब डे’ (International Horseshoe Crab Day) के रूप में घोषित किया गया। 2021 - अमेरिका में आए समुद्री तुफान से 10बच्चों सहित 12 की मौत हुई। 2022 - इजरायल में फिर सरकार गिरी (नफ्ताली बेनेट और यायिर लैपिड संसद भंग करने के लिए सहमत हुए) , साढ़े तीन साल में पांचवीं बार चुनाव निश्चित। 2022 - पंजाब में एक जुलाई से 300 यूनिट मुफ्त बिजली देना शुरू करने का अरविंद केजरीवाल ने बड़ा एलान किया। 2022 - कर्नाटक में पीएम मोदी ने बेंगलुरु में सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च का उद्घाटन किया व विकास कार्यों का शुभारंभ किया। 2022 - बहुराष्ट्रीय पीसकीपिंग युद्धाभ्यास "खान क्वेस्ट- 2022" मंगोलिया में संपन्न हुआ। 2023 - पंजाब विधानसभा में सिख गुरुद्वारा (संशोधन) विधेयक, 2023 पारित किया। 2023 - अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान बालकनी टूटने से 22 लोग घायल हुए। 2023 - चौथी शिक्षा कार्य समूह की बैठक पुणे में शुरू हुई व जी20 के अंतर्गत पर्यटन कार्य समूह की चौथी बैठक का उद्घाटन सत्र गोवा में आयोजित हुआ। 2023 - भारत ने नई दिल्ली में भारत-ईराक संयुक्त आयोग की बैठक के 18वें सत्र की मेजबानी की। 2024 - तमिलनाडु में 'जहरीली शराब' पीने से मरने वालों की संख्या 25 तक पहुंची 19 से ज्यादा का इलाज जारी। 2024 - जम्मू में चिनाब ब्रिज पर ट्रेन का ट्रायल हुआ , यह दुनिया का सबसे ऊंचा आर्च ब्रिज है। 20 जून को जन्मे व्यक्ति 1760 - लॉर्ड वैलेस्ली फोर्ट विलियम प्रेसिडेंसी का गवर्नर जनरल रहा था (भारत के पूर्व महाराज्यपाल)। 1869 - लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर - भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति। 1910 - भुवनेश्वर - हिंदी के प्रसिद्ध एकांकीकार। 1923 - गौर किशोर घोष - कुशल पत्रकार तथा लेखक। 1936 - सुषमा सेठ भारतीय सिनेमा, टीवी व रंगमंच की जानीमानी अभिनेत्री । 1940 - विश्वनाथ प्रसाद तिवारी - प्रसिद्ध भारतीय हिन्दी साहित्यकार। 1949 - श्रीमती श्यामला गोपीनाथ 21 सितंबर 2004 से 20 जून 2011 भारतीय रिजर्व बैंक की डिप्टी गवर्नर रहीं। 1952 - विक्रम सेठ - जाने-माने साहित्यकार, उपन्यासकार और कवि थे। 1958 - द्रौपदी मुर्मू भारत की १५वीं और वर्तमान राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत एक भारतीय राजनीतिज्ञा। 1967 - ऑस्ट्रेलियाई - अमेरिकी अभिनेत्री, गायिका और निर्माता निकोल किडमैन का जन्म हुआ। 1972 - एक भारतीय अभिनेता राहुल खन्ना का जन्म हुआ था। 1978 - अंग्रेजी प्रोफेशनल फुटबॉल प्रबंधक फ्रैंक लैंपार्ड का जन्म हुआ। 1979 - एक भारतीय पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी और आई-लीग क्लब NEROCA FC के मुख्य कोच पी रेंडी सिंह का जन्म हुआ। 20 जून को हुए निधन 1930 - रामपुर रियासत के नवाब हामिद अली खान बहादुर का निधन हुआ । 1965 - वेंकटेश नारायण तिवारी - हिन्दी के ध्वजवाहक, पत्रकार और साहित्यकार थे। 1987 - सालिम मुईनुद्दीन अब्दुल अली एक भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी थे। 2005 - अमेरिकी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर जैक किल्बी का निधन हुआ। 2012 - प्रोफेसर, वैज्ञानिक और पद्म श्री और पद्म विभूषण पुरस्कार प्राप्त करने वाले बालू शंकरन का निधन हुआ। 2020 - कैंसर से पीड़ित पूर्व भारतीय निशानेबाज पूर्णिमा जनेन का निधन हुआ। 2022 - राजस्थान में एसटी-3 नामक बाघिन की मौत हुई , पोस्टमार्टम करवाने के बाद बाघिन का दाह संस्कार कर दिया गया। 2023 - ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सिंग हॉल ऑफ़ फ़ेम के अधिकारी और गोल्डन ग्लव्स बॉक्सिंग चैंपियन रेमंड डगलस व्हीटली (74) का निधन हुआ। 2024 - पूर्व भारतीय क्रिकेटर डेविड जॉनसन का 52 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 20 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव राजमाता जीजाऊसाहेब भोसले पुण्य तिथि (तिथि अनुसार)। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जन्म दिवस। विश्व शरणार्थी दिवस। इंटरनेशनल हॉर्सशू क्रैब डे (International Horseshoe Crab Day)। कृपया ध्यान दें जी यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
1576 - महाराणा प्रताप और मुगल शासक अकबर के बीच हल्दीघाटी का युद्ध शुरू हुआ। 1802 - जीए लांग को वियतनाम में गुयेन वंश के पहले सम्राट के रूप में ताज पहनाया गया। 1812 - अमेरिका और ब्रिटेन के बीच युद्ध शुरू हुआ। 1815 - वाटरलू की जंग में नेपोलियन की सेना ने ब्रिटेन को हराया। 1817 - लंदन स्थित टेम्स नदी पर बना वाटरलू ब्रिज खोला गया। 1837 - स्पेन ने नया संविधान अपनाया। 1842 - एक प्राथमिक स्कूल प्रणाली स्वीडन में शुरू की गयी। 1858 - झांसी की रानी लक्ष्मीबाई अंग्रेज सेना के साथ लड़ाई में वीरगति को प्राप्त हुईं। 1887 - पुनर्बीमा संधि पर जर्मनी और रूस ने हस्ताक्षर किया। 1894 - सबसे पहले रोसेबेर्री युगांडा एक ब्रिटिश संरक्षण घोषित किया गया। 1897 - क्योटो विश्वविद्यालय ओफ्फिसिएल्लेमेंट जापान में स्थापित किया गया। 1900 - चीन के महारानी डोवेगर सिक्सी ने विदेशी राजनयिकों और उनके परिवारों सहित सभी विदेशियों को मारने का आदेश दिया था। 1908 - फिलीपींस विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी। 1913 - सन 1913 में अरब कांग्रेस खुली, जिसके दौरान अरब राष्ट्रवादियों ने ओटोमन साम्राज्य के तहत वांछित सुधारों पर चर्चा की। 1923 - इटली में आज ही के दिन 1923 को माउंट एटना के पुनः जाग्रत होने से साठ हजार लोग बेघर हो गए। 1928 - एविएटर अमेलिया ईयरहार्ट अटलांटिक महासागर में एक विमान में उड़ने वाली पहली महिला बन गई थी । 1930 - फ्रैंकलिन संस्थान के लिए ग्राउंडब्रेकिंग समारोह आयोजित किए गए थे। 1935 - वैंकूवर में पुलिस, ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा, हड़ताली लम्बे समय के साथ संघर्ष, जिसके परिणामस्वरूप कुल 60 घायल हो गए और 24 गिरफ्तारियां हुईं थी। 1941 - तुर्की ने नाजी जर्मनी के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया। 1946 - डॉ़ राममनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन से आजादी के लिए पहला सत्याग्रह आंदाेलन शुरू हुआ। 1956 - हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम पारित हुआ। 1972 - ब्रिटिश यूरोपीयन एयरवेज़ का विमान 548, 18 जून 1972 को उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार 118 लोगों की मौत हुई। 1979 - अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर एवं सोवियत राष्ट्रपति ब्रेझनेव द्वारा 'साल्ट-द्वितीय' समझौते पर वियना में हस्ताक्षर हुए। 1980 - शकुंतला देवी ने दो 13 डिजिट के नंबरों का गुणा किया और 28 सेकंड्स में सही उत्तर दे दिया। 1982 - इतालवी बैंकर रॉबर्टो काल्वी के शरीर को इंग्लैंड के लंदन ब्लैकप्रियर ब्रिज के नीचे फांसी की खोज की गई थी। 1983 - अंतरिक्ष शटल कार्यक्रम: एसटीएस - 7, अंतरिक्ष यात्री सैली राइड अंतरिक्ष में पहली अमेरिकी महिला बन गई। 1987 - एम. एस. स्वामीनाथन को पहला विश्व खाद्य पुरस्कार मिला। 1991 - कोई पूर्ण बहुमत न होने के बावजूद कांग्रेस लोकसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन गई। 1993 - बेंगलुरु में 14 वें राष्ट्रीय परिषद की भाजपा ने हिंदुत्व को इस दिन शपथ दिलाई। 1997 - कंबोडिया के खमेर रूज के नेता और 20 लाख से ज़्यादा लोगों का हत्यारा माओवादी पोलपोट का आत्मसमर्पण। 1999 - 35 यूरोपीय देशों के बीच लंदन में पेयजल समझौते पर हस्ताक्षर, लातविया में वाइके फ़्रेबरेमा को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया। 1999 - लंदन में पेयजल समझौते पर हस्ताक्षर हुए। 1999 - लातविया में 18 जून 1999 को वाइके फ्रेबरेमा को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया। 2001 - पाकिस्तान के रक्षा बजट में कटौती, तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के ख़िलाफ़ लादेन का फ़तवा रद्द किया। 2001 - तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के ख़िलाफ़ लादेन का फ़तवा रद्द किया। 2003 - गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस पेश किया। 2004 - चाड के सैनिकों ने 69 सूडानी मिलिशियाई को मार गिराया। 2004 - दक्षिण कोरिया ने अगस्त माह में ईराक में सेना भेजने का निर्णय लिया। 2008 - केन्द्र सरकार ने गुर्जरों को ओबीसी कोटे में 5% आरक्षण देने की घोषणा की। 2008 - भारत यात्रा पर आये सीरिया के राष्ट्रपति बशहर अल असद और प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के मध्य तीन समझोते पर हस्ताक्षर हुए। 2008 - फ़ार्मा कम्पनी रैनबैक्सी ने अमेरिका फ़ार्मा कम्पनी फ़ाइजर के साथ पेटेंट विवाद को एक समझौते के तहत समाप्त किया। 2008 - वियतनाम ने विश्व बाज़ार में आपूर्ति की स्थिति में सुधार के लिए चावल के निर्यात पर लगी पाबंदी हटाई। 2009 - नासा ने चांद पर पानी की खोज के लिए टोही यान भेजा। 2013 - इराक की राजधानी बगदाद में दो आत्मघाती हमलों में 31 लोग मारे गए और 60 घायल हुए। 2013 - पाकिस्तान के शेरगढ़ में आत्मघाती हमले में 27 लोगों की मौत हुई। 2017 - आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान ने भारत को हरा कर ख़िताब जीता। 2019 - इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने एक पारी में 17 छक्के लगाकर रोहित, गेल और डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा , चौके-छक्कों से 80% रन बनाए। 2019 - फेसबुक ने लिब्रा नामक एक डिजिटल मुद्रा की घोषणा की है जो दुनिया भर में अपने अरबों उपयोगकर्ताओं को वित्तीय लेनदेन करने की अनुमति देगा। 2020 - कर्नाटक सरकार द्वारा समूचे राज्य में मास्क दिवस मनाया गया। 2020 - 19 वां महान जून विद्रोह दिवस मणिपुर के केकरूपत में मनाया गया। 2021 - एंटोनियो गुटेरस संयुक्त राष्ट्रसंघ के पुनः अध्यक्ष नियुक्त हुए। 2021 - अदन की खाड़ी में पहला भारतीय नौसेना-यूरोपीय संघ नौसैनिक बल अभ्यास शुरु हुआ। 2022 - अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुद्वारा कारते परवान पर आतंकियों ने हमला किया। 2022 - प्रधानमंत्री ने वडोदरा में गुजरात गौरव अभियान में भाग लिया व विभिन्न विकास परियोजनाओं के सहित मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना और पोषण सुधा योजना शुरू की। 2023 - गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने आगामी 37वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर ‘मोगा’ जारी किया 2023 - बैडमिंटन में सात्विक साईराज रैंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी ने इंडोनेशिया ओपन के पुरूष डबल्स का खिताब जीतकर इतिहास रचा। 2023 - ईरान के उत्तरी प्रांत अल्बोरज़ में अवैध शराब पीने से कम से कम 14 लोगों की मौत हुई। 2023 - गीता प्रेस गोरखपुर को वर्ष 2021 के गांधी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया। 2024 - ईरान के कश्मीर में 5.0 तीव्रता का भूकंप से 4 लोगों की मौत हुई व 120 घायल हुए। 2024 - कोसोवो और इजराइल एक-दूसरे के नागरिकों को वीज़ा-मुक्त प्रवेश की अनुमति देने पर सहमत हुए। 2024 - चीन में भारी बारिश और भूस्खलन से 9 लोगों की मौत हुई। 2024 - ईरान के उत्तर में एक अस्पताल में आग लगने से 9 लोगों की मौत हुई। 2024 - स्वीडिश संसद ने संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ रक्षा समझौते को 266-37 से पारित किया। 2024 - थाईलैंड दक्षिण-पूर्व एशिया में समलैंगिक विवाह को वैध बनाने वाला पहला देश बना। 18 जून को जन्मे व्यक्ति 1817 - नेपाल के पहले राणा प्रधानमन्त्री तथा राणा राजवंश के संस्थापक जंगबहादुर का जन्म हुआ। 1852 - प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता सी. विजय राघवा चारियर का जन्म हुआ। 1892 - रोमानियाई भौतिक विज्ञानी श्तेफ़ानिया मॉरेचिनानू का जन्म रोमानिया में जन्म हुआ। 1887 - भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता अनुग्रह नारायण सिन्हा का जन्म हुआ। 1861 - भारतीय लेखक देवकी नन्दन खत्री का जन्म हुआ। 1899 - स्वतंत्रता सेनानी, गाँधीवादी चिन्तक और प्रसिद्ध लेखक दादा धर्माधिकारी का जन्म हुआ। 1921 - बिहार और कर्नाटक के राज्यपाल रहे पी. वेंकटसुब्बैया का जन्म हुआ। 1922 - फ्रांसीसी पियानोवादक क्लॉड हेलफ़र का जन्म हुआ। 1931 - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पाँचवें सरसंघचालक के एस सुदर्शन का जन्म हुआ। 1931 - ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति फर्नांडो हेनरिक कार्डोसो का जन्म हुआ। 1958 - नौकायन में भारत के श्रेष्ठ खिलाड़ी होमी डैडी मोतीवाला का जन्म हुआ। 1986 - फ्रांसीसी पेशेवर टेनिस खिलाड़ी रिचर्ड गैस्के का जन्म हुआ। 1987 - इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली का जन्म हुआ। 1992 - गोड्डेटी माधवी 2019 चुनाव में लोकसभा की सदस्या बनी का जन्म हुआ। 18 को निधन हुए व्यक्ति 1974 - सेनानी, सांसद तथा हिन्दी के साहित्यकार सेठ गोविन्द दास का निधन हुआ। 1974 - सोवियत संघ के रक्षामंत्री जॉर्जी ज़ुकोव का निधन हुआ। 1993 - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, जानेमाने राजनीतिज्ञ और होम्योपैथी के चिकित्सक युधवीर सिंह का निधन हुआ। 2002 - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीम बानो का निधन हुआ। 2005 - पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टेस्ट बल्लेबाज मुश्ताक अली का निधन हुआ। 2009 - प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक अली अकबर ख़ाँ का निधन हुआ। 2010 - पुर्तगाल लेखक जोस सरमागो का निधन हुआ । 2012 - भारतीय साहित्यकार अरुण प्रकाश का निधन हुआ। 2020 - मशहूर मलयालम निर्देशक के आर सचिदानंदन का निधन हुआ। 2021 - विश्वप्रसिद्ध एथलीटप्रसिद्ध धावक मिल्खा सिंह (91) का निधन हुआ। 2022 - अमेरिकी राजनीतिक स्तंभकार, सलाहकार और टिप्पणीकार मार्क स्टीफन शील्ड्स (85) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी व्यवसायी और इंजीनियर रिचर्ड स्टॉकटन रश [III] (61) का निधन हुआ। 2023 - खालिस्तान आंदोलन से जुड़े एक भारतीय मूल के कनाडाई सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर (45) की मौत हुई। 2023 - टॉलीवुड कोरियोग्राफर राकेश मास्टर (53) का निधन हुआ। 2024 - कोलकाता के 'नंगे पांव इतिहासकार' पीटी नायर (91) का केरल स्थित उनके घर में निधन हुआ। 18 के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव संत तुकाराम महाराज की पालकी प्रस्थान (देहु)। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस। रोमानियाई भौतिक विज्ञानी श्तेफ़ानिया मॉरेचिनानू जयन्ती। श्री मिल्खा सिंह स्मृति दिवस। श्री के. एस. सुदर्शन जयन्ती। श्री सेठ गोविंद दास स्मृति दिवस। श्री शंकर त्र्यंबक धर्माधिकारी जयन्ती। महान जून विद्रोह दिवस पणिपुर। विश्व सतत पाक कला दिवस। अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस। ऑटिस्टिक प्राइड डे। नोट कृपया ध्यान दें जी हम इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने का प्रयास किया गया है, फिर भी किसी घटना, दिनांक , वर्ष , जगह या व्यक्ति के नाम में त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
1397 – डेनमार्क, स्वीडन और नार्वे के बीच कल्मार संघ की स्थापना हुई। 1609 – नीदरलैंड, इंग्लैंड और फ्रांस ने 12 वर्षों के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। 1734 - फ्रांसीसी सैनिकों ने राइन में फिलिप्सबर्ग पर कब्जा किया। 1745 - अमेरिकी उपनिवेशों ने लुईबॉर्ग, फ़्रैंक से केप ब्रेटन द्वीप को कैप्चर किया। 1756 – नवाब सिराजउद्दौला ने 50 हजार सैनिकाें के साथ कलकत्ता (अब कोलकाता) पर आक्रमण किया। 1773 - कूकाका, कोलम्बिया की स्थापना जुआना रंगेल डी कुएल्रर द्वारा की गई। 1775 – बंकर हिल के युद्ध में ब्रिटिश सेना ने अमेरिका की महाद्वीपीय सेना को हराया। 1799 – नेपोलियन बोनापार्ट ने इटली को अपने साम्राज्य में शामिल किया। 1856 - रिपब्लिकन पार्टी ने अपना पहला राष्ट्रीय सम्मेलन फिलाडेल्फिया में किया। 1885 – फ्रांस का तोहफा स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क के बंदरगाह पर पहुंचा। 1898 – अमेरिका में नेवी हॉस्पिटल कॉर्प की स्थापना की गई। 1917 – महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम के हृदय कुंज में अपना निवास बनाया। 1922 - पुर्तगाली नौसेना के एविएटर गैगो कोतििन्हो और सैकदुरा कैब्राल ने दक्षिण अटलांटिक के पहले हवाई क्रॉसिंग को पूरा किया था। 1930 – अमेरिकी राष्ट्रपति हरबर्ट हूवर ने स्मूट-हॉली टैरिफ अधिनियम को कानून में हस्ताक्षर किए थे। 1936 - हेनरिक हिमलर को जर्मन पुलिस का प्रमुख नियुक्त किया गया। 1938 – जापान ने चीन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1940 – द्वितीय विश्व युद्ध: आरएमएस लंकास्ट्रिया पर फ्रांस के सेंट-नज़ीर के पास लूफ़्टवाफ ने हमला किया और डूब गया। ब्रिटेन की सबसे खराब समुद्री आपदा में कम से कम 3,000 मारे गए। 1944 – आइसलैंड को डेनमार्क से स्वतंत्रता मिली 1944 – जर्मनी ने द्वितीय विश्व युद्ध में समर्पण किया। 1950 – मिस्त्र, लेबनान, सीरिया और सऊदी अरब ने सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए। 1963 – अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों में बाइबिल के आवश्यक पठन पर पाबंदी लगाई। 1967 – चीन, हाइड्रोजन बम से संपन्न दुनिया का चौथा देश बना। 1970 – शिकागो में पहली बार किडनी प्रत्यारोपण का ऑपरेशन हुआ। 1970 - एडविन लैंड ने पोलरॉइड कैमरा का पेटेंट कराया (कन्फर्म नहीं)। 1974 – ब्रिटेन की संसद में एक बम धमाके में 11 लोग घायल हुए। 1981 – मिस्र के काहिरा में मुस्लिमों और इसाईयों के बीच संघर्ष में 14 लोग मारे गये। 1985 - जॉन हेन्ड्रिक्स ने संयुक्त राज्य अमेरिका में डिस्कवरी चैनल शुरू किया। 1994 – शिकागो में फीफा विश्वकप फुटबाल की शुरुआत हुई। 1994 - उत्तरी कोरिया अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को अपने देश में बने रहने देने को सहमत। 1999 – विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच टाई रहा। ग्रुप चरण में रन रेट बेहतर होने के कारण ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचा। 1999 - लेकेव जुमा द. अफ़्रीका के उपराष्ट्रपति नियुक्त। 1999 - कारगिल में चल रहे युद्ध के मद्देनजर आई.एस.आई. द्वारा कारगिल जेहाद फ़ंड की स्थापना। 2001 - नेपाल शाही परिवार हत्या प्रकरण में डॉक्टर ने कहा कि दीपेन्द्र के ख़ून में शराब का अंश नहीं था। 2002 - कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पुन: खोला गया। 2003 - फ़्रांस में 165 ईरानी आतंकवादी गिरफ़्तार। 2004 - मंगल पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले। 2004 - बगदाद में सेना की भर्ती केन्द्र पर विस्फोट में 42 मरे तथा 127 घायल। 2008 - देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान 'तेज़स' का बंगलौर में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। 2008 - रूस ने 2012 तक अपने विनाशकारी रासायनिक हथियारों का जखीरा नष्ट करने की दिशा में क़दम बढ़ाया। 2008 - कनाडा सरकार ने तमिल वर्ल्ड मूवमेंट संगठन को आतंकवादी समूहों की सूची में डाला। 2012 - मिस्र के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए आम चुनाव हुए। 2012 - चीन का “शनचो-9” अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित किए जाने के बाद निश्चित कक्षा में पहुचने में सफल रहा। 2012- साइना नेहवाल तीसरी बार इंडोनेशिया ओपन चैंपियन बनीं। 2015 – अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के एक चर्च में बंदूकधारी ने नौ लोगों की हत्या की। 2017 – केंद्रीय पुर्तगाल के जंगल की आग की एक श्रृंखला में लगभग 64 लोगों की मौत व 204 घायल हुए। 2019 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने पहली बार भारतीय स्कूली छात्रों के लिए दो सप्ताह के प्रशिक्षण के लिए अपनी प्रयोगशालाएँ खोली । 2019 - डेनमार्क की इंगेर एंडरसन को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया। 2020 - अमेरिका ने सीरिया पर अभी तक के सबसे बड़े प्रतिबंध लगाए। 2020 - भारत 8वीं बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) का अस्थाई सदस्य चुन लिया गया। वोटिंग में महासभा के 193 देशों ने हिस्सा लिया, जिसमें 184 देशों ने भारत का समर्थन किया। 2021 - नेपाल के प्रधानमंत्री ने देश की संसद को भंग करने के अपने फैसले का सुप्रीम कोर्ट में बचाव किया। 2021 - भारतीय तटरक्षक बल ने महाराष्ट्र के रेवदंडा बंदरगाह के पास डूबते जहाज एमवी मंगलम के सभी 16 दल को बचाया। 2022 - RBI ने ‘Payments Vision 2025’ दस्तावेज़ जारी किया। 2022 - सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई भारतीय प्रेस परिषद की पहली महिला अध्यक्ष बनीं। 2022 - प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन हुआ। 2023 - राजस्थान के माउंट आबू में रिकॉर्ड 8.4 इंच बारिश हुई। 2023 - तेलंगाना के सिकंदराबाद, बिहार के पटना और जम्मू-कश्मीर में सेना के अग्निवीरों के पहले बैच की पासिंग परेड हुई। 2023 - जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। 2023 - भारतीय जी-20 अध्यक्षता के तहत कृषि कार्य समूह की तीन दिवसीय बैठक हैदाराबाद में संपन्न हुई। 2024 - फिलीपींस ने विवादित स्प्रैटली द्वीप समूह में टकराव के बाद चीनी तटरक्षक पर “आक्रामकता का एक निर्लज्ज कृत्य” करने का आरोप लगाया, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ा। 2024 - न्यू जलपाईगुड़ी के पास मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को टक्कर मारी , मरने वालों की संख्या 15 हुई व 60 से ज्यादा लोग घायल हुए। 17 जून को जन्मे व्यक्ति 1887 - कैलाश नाथ काटजू - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री। 1903 - ज्योति प्रसाद अग्रवाल - असम के प्रसिद्ध साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी तथा फ़िल्म निर्माता। 1942 - भगत सिंह कोश्यारी - भारतीय राजनीतिज्ञ व वे उत्तराखण्ड राज्य के द्वितीय सफल मुख्यमन्त्री रहे। 1945 - पी. डी. थनकप्पन आचार्य भारत के भूतपूर्व लोक सभा महासचिव रहे। 1957 - फ़िलिप चेवरोन - संगीतज्ञ , आयरिश गायक - गीतकार , गिटारवादक और रिकॉर्ड निर्माता थे। 1970 - निशिकांत कामत एक भारतीय फिल्म निर्देशक थे (17 जुलाई 1970 का भी वर्णन)। 1973 - लिएंडर पेस - भारत के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी। 1980 – सर्वश्रेष्ठ अमेरिकी महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स । 1981 - अमृता राव - हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री। 17 जून को हुए निधन 1631 - मुमताज़ महल - आसफ़ ख़ाँ की पुत्री, जिसका निकाह मुग़ल सम्राट 'ख़ुर्रम' (शाहजहाँ) से हुआ। 1674 - जीजाबाई - शाहजी भोंसले की पत्नी तथा छत्रपति शिवाजी की माता। 1862 - लॉर्ड कैनिंग - भारत के पहले वाइसराय और कुशल राजनीतिज्ञ। 1895 - गोपाल गणेश आगरकर - प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता। 1928 – तत्कालीन उड़ीसा (अब ओडिशा) के रत्न कहे जाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता, राजनैतिक चिंतक और कवि पंडित गोपा बंधु दास का निधन। 2015 - एम एम पुंछी भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे। 2019 - मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी सुनवाई के दौरान अदालत में गिर पड़े और उनका निधन हो गया। 2020 - पाकिस्तान के पहले पुरुष टीवी एंकर तारिक अजीज का निधन हुआ। 2021 - जांबिया के पहले राष्ट्रपति केनेथ कौंडा का 97 वर्ष की उम्र में निधन हुआ। 2021 - चीन के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक और हार्बिन इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष झांग झिजियान की रहस्यमय हालात में एक इमारत से गिरने से मौत हुई। 2022 - अमेरिकी फ़ुटबॉल खिलाड़ी ह्यूग मैकलहेनी (93) का निधन हुआ। 17 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव श्री वासुपूज्य जी गर्भ कल्याणक (जैन , आषाढ़ कृष्ण षष्ठी)। चक्रवर्ती आचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज 153वां जन्म दिवस (आषाढ़ कृष्ण षष्ठी)। राजमाता जिजाऊसाहेब भोसले पुण्यतिथि (तारखेप्रमाणे)। श्री गोपाल गणेश अगरकर पुण्य तिथि। श्री लिएंडर पेस जन्म दिवस। श्री भगत सिंह कोश्यारी जन्म दिवस। डॉ. कैलाश नाथ काटजू जयन्ती। स्वतंत्रता दिवस (आइसलैंड)। विश्व मरुस्थलीकरण और सूखा रोकथाम दिवस। विश्व मगरमच्छ दिवस। कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे। कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है। CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।
भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं? क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है? हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।
नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें। 118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है। गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया। रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता। प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।
लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है। फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी। मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो। क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी। क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ। कैसे हुई मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की। सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।