1031 – रॉबर्ट द्वितीय के उत्तराधिकारी हेनरी प्रथम ने स्पेन के राजा के रूप में पदभार संभाला। 1654 – एंग्लो-पुर्तगाल संधि के तहत पुर्तगाल इंग्लैंड के अधीन हुआ। 1761 - माधव राव प्रथम पेशवा बने। 1810 – बोगोटा, न्यू ग्रेनेडा (अब कोलंबिया) के नागरिकों ने स्पेन से अलग कर खुद को स्वतंत्र घोषित किया। 1807 - फ्रांस में साओन नदी पर एक नाव अपस्ट्रीम को सफलतापूर्वक शक्ति देने के बाद, निकेफोरेस नीएपा को नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा पाइरोलोफोरे के लिए पेटेंट दिया गया, यह दुनिया का पहला आंतरिक दहन इंजन था। 1847 – जर्मनी के खगोलशास्त्री थियोडोर ने धूमकेतु ब्रोरसेन-मेटकॉफ की खोज की। 1878 - हवाई में पहला टेलीफ़ोन को हवाई में बनाया गया। 1885 - फुटबॉल खेलना ब्रिटेन में वैध किया गया। 1903 – फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बाजार में उतारी। 1924 - खेल अख़बार सोवेत्स्की स्पोर्ट की स्थापना की गई। 1933 – लंदन में यहूदी विरोधी भावना के खिलाफ पांच लाख लोगों ने रैली निकाली। 1938 – जापान के नाम वापिस लेने के बाद फिनलैंड को 1940 ओलंपिक खेलों की मेजबानी सौंपी गयी। 1944 – अमेरिका ने जापान के कब्जे वाले गुआम पर हमला किया। 1944 – तानाशाह एडॉल्फ हिटलर जर्मनी सेना के एक अधिकारी क्लॉस वॉन स्टॉफ़ेनबर्ग द्वारा किये गये हमले में बाल-बाल बचा। 1951 – जार्डन के शाह किंग अब्दुल्ला प्रथम पर यरुशलम में किये गये हमले में मारे गये। 1956 – फ्रांस ने ट्यूनिशिया को स्वतंत्र देश घोषित किया। 1962 – फ्रांस और ट्यूनीशिया के बीच राजनयिक संबंध एक बार फिर से अच्छे हुये। 1963 –17 अफ्रीकी देशों और मदगास्कर ने यूरोपियन परिषद् के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। 1969 – अमेरिकी खगोलशास्त्री नील आम्रस्टांग और बज एल्द्रिन चांद पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने। 1974 – तुर्की के हजारों सैनिकों ने ग्रीस की राजधानी एथेंस में चल रही बातचीत के विफल रहने पर उत्तरी साइप्रस पर हमला कर दिया था। 1997 - तिस्ता नदी के जल बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश में समझौता। 1998 – तालिबानी फरमान के बाद केयर इंटरनेशनल और मेडिसिन्स सेंस फ्रंटियर्स के 250 सहायताकर्मियों ने अफगानिस्तान छोड़ा। 1999 - यू.आर. राव (भारत) 'यूनिस्पेस-3' (अंतरिक्ष सम्मेलन) के अध्यक्ष निर्वाचित। 1999 - स्पेन में प्रथम बौद्ध स्तूप का उद्घाटन। 2000 – जिम्बाब्वे की पार्लियामेंट ने अपना नया सत्र शुरू किया जिसमें एक दशक में पहली बार विपक्ष को बैठने की अनुमति मिली। 2001 - लंदन स्टॉक एक्सचेंज सार्वजनिक किया गया। 2002 - उत्तर व दक्षिण कोरिया ने आपस में वायुयान सेवा की शुरुआत की। 2005 – कनाडा में समलैंगिक विवाह को कानूनी स्वीकृति दी गयी और वह ऐसा करने वाला चौथा देश बना। 2007 - पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने मुशर्रफ़ सरकार द्वारा बर्खास्त किये गए मुख्य न्यायाधीश इफ़्तिख़ार चौधरी को पद पर पुन: बहाली का निर्णय दिया। 2008 - अमेरिकी विदेशमंत्री कोंडलिजा राइस ने भारतीय अमेरिकी डॉक्टर जयन्त पाटिल के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी। 2012 – मेक्सिको के नयारित में एक बस हादसे में 21 लोग मारे गये जबकि 29 घायल हो गये। 2017- रामनाथ कोविन्द, भारत के 14वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। 2019 - लालजी टंडन को मध्यप्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया और मध्यप्रदेश की मौजूदा गवर्नर आनंदीबेन पटेल को उत्तरप्रदेश भेजा गया। 2020 - भारतीय नौसेना ने अमेरिकी नौसेना के साथ अंडमान निकोबार के पास समुद्र में किया युद्धाभ्यास किया। 2020 -संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपने पहले मंगल मिशन को सफलतापूर्वक लांच कर इतिहास रचा। लाल ग्रह के लिए अंतरिक्षयान रवाना करने वाला अरब जगत का पहला और दुनिया का सातवां देश बना। 2020 - चीन द्वारा हांगकांग पर नया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाये जाने के बाद ब्रिटेन ने हांगकांग के साथ अपनी प्रत्यर्पण की व्यवस्था को निलंबित कर दिया। 2021 - भारतीय वायुसेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिसप्ले टीम का रूस के जुकोवस्की अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा में पहली बार माक्स अंतर्राष्ट्रीय एयर शो में प्रदर्शन शुरू (20 जुलाई 2021 से 25 जुलाई 2021 तक)। 2021 - अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के सरकारी आवास के पास राकेट हमला हुआ। 2021 - एरियल हेनरी ने हैती के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। 2022 - भारत व नामीबिया ने वन्यजीव संरक्षण और सतत जैव-विविधता उपयोग संबंधी समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। 2022 - रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति बने (225 में से 134 वोट मिले)। 2023 - राज्यसभा के सभापति ने लैंगिक समानता स्थापित करते हुए उप-सभापतियों के पैनल में पचास प्रतिशत महिला सदस्यों को मनोनीत किया। 2023 - पारंपरिक औषधियों पर भारत और आसियान का सम्मेलन आज नई दिल्ली में आयोजित किया। 2023 - इस्पात क्षेत्र और डीकार्बोनाइजेशन से जुड़े मुद्दों पर सहयोग के लिए भारत-जापान के बीच द्विपक्षीय बैठक सम्पन्न हुई। 20 जुलाई को जन्मे व्यक्ति 356 – ईसा पूर्व महान विजेता सिकंदर का जन्म हुआ (कन्फर्म नहीं)। 1811 - लॉर्ड एल्गिन - भारत के गवर्नर जनरल और वायसराय थे। 1828 - गणेश वासुदेव जोशी - महाराष्ट्र के समाजसुधारक तथा सामाजिक कार्यकर्ता थे (मतभेद)। 1919 – माउंट एवरेस्ट को सबसे पहले जीतने वाले सर एडमंड हिलेरी का जन्म हुआ। 1920 - ग़ुलाम मोहम्मद शाह - जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री । 1921 - सामता प्रसाद - प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीतकार तथा तबला वादक थे। 1929 - राजेंद्र कुमार - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता। 1939 - ब्रिगेडियर बी.डी. मिश्रा भारतीय सेना के पूर्व ब्रिगेडियर व अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बने। 1950 - नसीरुद्दीन शाह - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध तथा प्रतिभाशाली अभिनेता। 1969 - कलिखो पुल - अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे। 1980 - ग्रेसी सिंह हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री। 1989 - अरूणिमा सिन्हा भारत से राष्ट्रीय स्तर की पूर्व वालीबाल खिलाड़ी तथा एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने वाली पहली भारतीय दिव्यांग। 20 जुलाई को हुए निधन 1866 – जर्मनी के गणितज्ञ बरनार्ड रीमैन का टीबी के रोग में निधन हुआ। 1914 - बालकृष्ण भट्ट - आधुनिक हिन्दी साहित्य के शीर्ष निर्माताओं में से एक। 1920 - सारदा देवी भारत के सुप्रसिद्ध संत स्वामी विवेकानंद के गुरु रामकृष्ण परमहंस की आध्यात्मिक सहधर्मिणी थीं। 1922 - चन्द्रनाथ शर्मा - असम राज्य के प्रथम असहयोगी और असम में कांग्रेस के संस्थापकों में से एक। 1937 - गूल्येलमो मार्कोनी इटली का अन्वेषक था जिसने लम्बी दूरी तक रेडियो संचार के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभायी। 1965 - बटुकेश्वर दत्त - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे। 1966 - अन्ना चांडी - भारत की पहली महिला न्यायाधीश थीं। 1972 - गीता दत्त, प्रसिद्ध पार्श्वगायिका। 1978 - दक्षिणायनी वेलायुधन - एक भारतीय सांसद और उत्पीड़ित वर्गों के नेत्री थी। 1982 - मीरा बेन - एक ब्रिटिश सैन्य अधिकारी की पुत्री, जिन्होंने 'भारतीय स्वतंत्रता संग्राम' में महात्मा गाँधी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर खादी का प्रचार किया। 2011 - लुसियन माइकल फ्रायड- एक ब्रिटिश चित्रकार और ड्राफ्ट्समैन थे, जो आलंकारिक कला में विशेषज्ञता रखते थे। 2013 - खुर्शीद आलम खान एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राजनीतिक दल के एक वरिष्ठ नेता थे। 2016 - हाशिम अंसारी - अयोध्या-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद के मुख्य पैरोकार थे। 2019 - कांग्रेस की दिग्गज नेत्री तथा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन। 2020 - ओडिया एक्टर बिजय मोहंती का निधन । उन्होंने 20 जुलाई की शाम को अंतिम सांस ली। 2020 - 1980 ओलंपिक को मैस्कॉट देने वाले विक्टर चिज़िकोव का निधन। 2021 - सिक्किल आर. भास्करन कर्नाटक संगीत और तमिल इसाई के वायलिन वादक थे। 2021 - जाने माने नाट्य निर्देशक, व्यंग्यकार और लखनऊ रंगकर्म के स्तंभ उर्मिल कुमार थपलियाल (78 वर्ष )का निधन हुआ। 2023 - मेक्सिकी प्रोफ़ेशनल बॉक्सर जुआन मेज़ा (67) का निधन हुआ। 2023 - क्रोएशियाई बास्केटबॉल कोच मिर्को नोवोसेल (85) का निधन हुआ। 20 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव मेला श्री ज्वालामुखी प्रा. (काश्मीर)। ऐलक श्री सिद्धान्त सागर जी ऐलक दीक्षा (जैन)। साईबाबा उत्सव प्रारंभ (शिरडी )। संत मामा श्री दांडेकर पुण्यतिथि। श्री कलिखो पुल जन्म दिवस। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह जन्म दिवस। अभिनेता श्री राजेंद्र कुमार तुली जयन्ती। श्री बटुकेश्वर दत्त स्मृति दिवस। श्रीमती शीला दीक्षित स्मृति दिवस। श्री गुलाम मोहम्मद शाह जयन्ती। National Moon Day(1969). अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस (International Chess Day)। कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
1698 – ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने पहले व्यवसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया। 1751 – स्वीडन के रसायनशास्त्री और खदान विशेषज्ञ फ्रेडरिक क्रोन्स्टलर निकेल नामक धातु का पता लगाने में सफल हुए। 1754 - फ्रेंच और भारतीय युद्ध: किले की आवश्यकता की लड़ाई - जॉर्ज वॉशिंगटन ने फ्रांसीसी कैप्टन लॉयस कूलन डी विलियर्स को फोर्ट के सामने आत्मसमर्पण किया। 1760 – मराठा सेना ने दिल्ली पर कब्जा किया। 1767 - पिटकेर्न द्वीप की खोज की गई, मिडशिपमैन रॉबर्ट पिटैरन फिलिप कार्टेर्ट की आज्ञा के अनुसार एक अभियान यात्रा पर थे। 1778 – पर्शिया ने अर्जेटिना के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1819 – अमेरिका ने पहला बचत बैंक 'बैंक ऑफ सेविंग इन न्यूयॉर्क' शुरू हुआ। 1876 मोंटेनेग्रो ने तुर्की से युद्ध की घोषणा की। 1879 – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बासुदेव बलवंत फड़के को गिरफ्तार कर लिया गया। 1884 – स्टॉक एक्सचेंज दाउ जोंस ने अपना पहला स्टॉक इंडेक्स प्रकाशित किया। 1886 – न्यूयॉर्क ट्रिब्यून छपाई मशीन का इस्तेमाल करने वाला पहला अखबार बना। 1890 – इडाहो अमेरिका का 43वां प्रांत बना। 1897 – इतावली वैज्ञानिक मार्कोनी ने लंदन में रेडियो का पेटेंट कराया। 1928 – लंदन में पहली बार रंगीन टीवी कार्यक्रम का प्रसारण हुआ। 1934 - बैंक ऑफ कनाडा अधिनियम कनाडा में पारित किया गया। 1952 – अमेरिकी कांग्रेस ने प्यूर्टो रिको के संविधान को मंजूरी दी। 1962 – फ्रांस के राष्ट्रपति ने अलजीरिया की आजादी की घोषणा की। 1968 – वियतनाम पर युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के आंकड़े जारी होने के बाद युद्ध बंद करने का दवाब बढ़ा। 1970 – 105 यात्रियों वाला हवाई जहाज स्पेन में लापता हो गया। 1979 – दूसरे हावड़ा ब्रिज नाम से कोलकाता में मशहूर विद्यासागर सेतु का निर्माण शुरू हुआ। 1992 - रियो डि जेनरो (ब्राजील) में पृथ्वी सम्मेलन की शुरुआत। 1999 - कुवैत में 50 सदस्यीय संसदीय चुनाव सम्पन्न। 2000 - लायसेनिया करासे फिजी के अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त। 2004 - रूस की मारिया शारापोवा महिला विम्बलडन चैम्पियन बनीं। 2005 - महेश भूपति और मेरी पियर्स ने विंबलडन टेनिस का मिश्रित युगल ख़िताब जीता। 2006 - कैरेबियाई द्वीप पर 35 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार जीत दर्ज की। 2006 - स्पेन ने भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद जताई। 2007 - विवादास्पद लेखक सलमान रूश्दी ने अपनी पत्नी पद्म लक्ष्मी से तलाक लेने की घोषणा की। 2008 - न्यूयार्क में दलितों का सम्मेलन शुरू हुआ। 2011 – वर्ष 2011 के विंबलडन ओपन ग्रैंडस्लेम के पुरुष वर्ग में नोवाक जोकोविच तथा महिला वर्ग में पेट्रा क्वीतोवा चैंपियन बने। 2012 – इराक में बम विस्फोट से 25 मरे, 40 घायल। 2013 – मिस्र की सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का तख्तापलट किया। 2017- अचल कुमार ज्योति भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए। 2019 - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के तीन प्रमुख हवाई अड्डों- अहमदाबाद, लखनऊ और मंगलुरु को लीज (पट्टे ) पर देने के प्रस्तावों को अपनी मंजूरी दे दी। 2019 - भारतीय मूल के अमेरिकी सिख गुरिंदर सिंह खालसा के जीवन पर बनी लघु फिल्म 'सिंह' ने मोंटाना में आयोजित कोवेलिट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शॉर्ट फिल्म ऑफ द इयर पुरस्कार जीता। 2020 - दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए । इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 मापी गई। 2020 - पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ट्रेन और यात्रियों से भरी एक बस में टक्कर से 20 सिख श्रद्धालुओं की जान चली गई। 2021 - टीम इंडिया 2021 ने रीजेनरॉन अंतरराष्ट्रीय विज्ञान और इंजीनियरिंग मेले (आईएसईएफ) में 9 सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार और 8 विशेष पुरस्कार जीते। 2022 - केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी की छह दिवसीय ऑस्ट्रेलिया यात्रा शुरू हुई। 2022 - दक्षिण पूर्व एशिया में अपनी तैनाती के हिस्से के रूप में, भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री और कदमत्त ने पूर्वी बेड़ा की कमान के तहत सिंगापुर का दौरा किया। 2022 - मुंबई के पहली बार विधायक बने राहुल नार्वेकर को महाराष्ट्र विधान सभा के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष के रूप में चुना गया ( महत्वपूर्ण संवैधानिक पद को संभालने वाले भारत में सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने)। 2022 - 'मिस इंडिया 2022' का खिताब कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने अपने नाम किया। 2023 - समान नागरिक संहिता (UCC) पर संसदीय स्थायी समिति की संसद भवन में अहम बैठक हुई। 2023 - सेंसेक्स पहली बार 65000 के पार , शेयर बाजार ने एक और इतिहास रचा, निफ्टी भी नए शिखर पर पहुंचा। 2023 - अब तक का सबसे गर्म औसत वैश्विक तापमान 17.01 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा व 61,000 हेक्टेयर क्षेत्र में 110 से अधिक जंगलों में आग के कारण साइबेरिया के याकूतिया क्षेत्र में आपातकाल की की गई। 2023 - इजराइली जेनिन शरणार्थी शिविर में उग्रवादियों के खिलाफ सैन्य अभियान में 8 लोग मारे गए व 100 घायल हुए। 2023 - राज्य विधानमंडल के एक पूर्व अधिकारी ने आंकड़ों के हवाले से दी कि 51 साल बाद महाराष्ट्र सरकार को 200 से अधिक विधायकों का समर्थन मिला। 2023 - भारत-यूके इलेक्ट्रिक प्रणोदन तकनीकी कार्यशाला का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। 2023 - भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत स्टार्टअप-20 संवाद समूह द्वारा आयोजित स्टार्टअप 20 शिखर सम्मेलन गुरुग्राम में शुरू हुआ। 2024 - झारखंड में चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। 3 जुलाई को जन्मे व्यक्ति 1616 - शाह शुजा (मुग़ल) - मुग़ल बादशाह शाह जहाँ का पुत्र। 1883 – चेक गणराज्य के विख्यात लेखक फ्रैन्टस कैफ़का का जन्म हुआ (कन्फर्म नहीं)। 1886 - रामचंद्र दत्तात्रेय रानाडे - दर्शन के प्रसिद्ध विद्वान और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दर्शन विभाग के अध्यक्ष थे। 1892 - हबीब उर रहमान लुधियानवी - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। 1897 - हंसा मेहता - भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद। 1941 - अदूर गोपालकृष्णन - मलयालम सिनेमा और भारत के चोटी के फ़िल्म निर्माताओं में से एक। 1952 - रोहिंटन मिस्त्री अथवा 'रोहिंतों मिस्त्री' (मुंबई, महाराष्ट्र) प्रख्यात भारतीय कैनेडियन उपन्यासकार। 1962 – हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज का जन्म हुआ। 1969 - नायक दिगेन्द्र कुमार (परस्वाल) महावीर चक्र विजेता, भारतीय सेना की 2 राज राइफल्स में थे। 1979 - आरती सिंह राव - भारतीय निशानेबाज। 1980 - हरभजन सिंह भारत के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडी। 1986 - कृतिका सेंगर भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं । 3 जुलाई को हुए निधन 1904 – अंतर्राष्ट्रीय ज़ायोनिज़्म के संस्थापक थ्योडोर हर्टज़ल का निधन हुआ (कन्फर्म नहीं)। 1948 - मोहम्मद उस्मान - भारतीय सेना के उच्च अधिकारी, जो भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए थे। 1971 – अमेरिकी रॉक बैंड 'द डोर्स' के प्रसिद्ध गायक जिम मॉरिसन अपने पेरिस स्थित घर में मृत पाए गए। 1982 - केदार पांडे एक भारतीय राजनेता है और बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके। 1989 - सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति आन्द्रेई ग्रोमिको का निधन। 1996 - राज कुमार - सुप्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता। 1999 - मनोज कुमार पांडेय, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक। 2015 - योगेश कुमार सभरवाल - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 36वें (भूतपूर्व) मुख्य न्यायाधीश। 2019 - बीके बिड़ला ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन बसंत कुमार बिड़ला (बीके) का निधन हुआ , उन्होंने 98 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। 2019 - सुदर्शन अग्रवाल उत्तराखण्ड ऑर सिक्किम के पुर्व राज्यपाल। 2020 - बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (71) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। 2020 - ब्रिटिश फिल्म और टीवी एक्टर अर्ल कैमरन का निधन। 2022 - भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी ईएन सुधीर का गोवा के मापुसा में निधन हुआ। 2023 - स्कॉटिश रग्बी यूनियन प्लेयर ग्रेग ओलिवर (58) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी पावरलिफ्टर डोनाल्ड सी. रेनहौड्ट (78) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी फ़ुटबॉल मुख्य कोच विंसेंट माइकल टोबिन (79) का निधन हुआ। 2024 - अमेरिकी शुद्ध नस्ल के घुड़दौड़ प्रशिक्षक डेविड हॉफमैन्स (81) का निधन हुआ। 3 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव श्री सरथलदेवी यात्रा (जम्मू-कश्मीर , आषाढ़ शुक्ल अष्टमी)। अभिनेता राज कुमार (कुलभूषण पंडित) पुण्य तिथि। श्री केदार पांडे पुण्य दिवस। कैप्टन मनोज कुमार पांडेय बलिदान दिवस (परमवीर चक्र सम्मानित)। ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान पुण्य दिवस। अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस। कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
1498 – चीन में पहला टूथ ब्रश बनाया गया। 1714 – स्पेन और नीदरलैंड ने व्यापार एवं शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1718 - रूस के त्सारेविच अलेक्सी पेट्रोविच पीटर के महान बेटे को उसके पिता की मृत्यु के लिए सजा सुनाई गई। 1721 - डॉ ज़बडीएल बॉयलस्टोन अमेरिका ने प्रथम चेचक की औषधि को बनाया। 1848 - पेरिस में जून दिवस विद्रोह का अंत किया गया। 1870 - क्रिसमस को संयुक्त राज्य में एक संघीय अवकाश घोषित किया गया। 1879 - जर्मन कंपनी लिंडे कार्ल वॉन लिंडे द्वारा स्थापित की गई। 1906 – पहली ग्रां प्री का आयोजन हुआ था। यह प्रतिस्पर्द्धा 12 घंटे चली थी। 1907 - जॉर्जिया के एक नकद भरे बैंक कोच पर हमला किया, जिसमें चालीस लोग मारे गए। 1919 – अमेरिका में न्यूयॉर्क डेली न्यूज का प्रकाशन शुरू हुआ। 1927 – संवाद सिनेमा ने अपना जीवन आरंभ किया। फ़िल्म निर्माण का काम आरंभ होने से ही निरंतर इस बात का प्रयास किया गया कि ऐसी फ़िल्में बनाई जाएं जिसमें संवाद भी हो। 1945 - सेन फ़्राँसिस्कों में संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर। 1945 - संयुक्त राष्ट्र संघ एक घोषणा पत्र पर सदस्य देशों के हस्ताक्षर के बाद संयुक्त राष्ट्र चार्टर (U.N. Charter) के रूप में स्वीकार किया गया। 1949 – बेल्जियम के संसदीय चुनाव में पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला। 1960 – फ़्रांस के उपनिवेश मेडागास्कर को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। हर वर्ष आज का दिन इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाता है। 1963 – अमेरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी ने पश्चिम जर्मनी के शहर बर्लिन में एक बहुत बड़ी भीड़ को संबोधित किया था। उन्होंने बर्लिन को शीत युद्ध के दौरान विश्व में स्वतंत्रता का प्रतीक बताया था। 1975 - प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की। 1982 – एयर इंडिया का पहला बोइंग गौरीशंकर मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। 1992 - भारत ने 'तीन बीघा गलियारा' 999 वर्षों के लिए बांग्लादेश को पट्टे पर दिया। 1999 - अमेरिकी ऊर्जा विभाग के हथियार कार्यक्रम के प्रमुख विक्टर रीस का इस्तीफ़ा। 1999 - बुडापेस्ट (हंगरी) में विश्व विज्ञान सम्मेलन की शुरुआत। 1999 - आई.ओ.सी. से अध्यक्ष जे.ए. समारांच को 'बेस्ट स्पोर्ट्स लीडर आफ़ द सेंचुरी अवार्ड' प्रदत्त। 2000 - अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल द्वारा बांग्लादेश को टेस्ट का दर्जा दिया गया। 2004 - पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जमाली का इस्तीफ़ा, शुजात हुसैन नये कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने। 2008 - बहुर्राष्ट्रीय कम्पनी रियोरिटो ने मध्य प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र में छतरपुर ज़िले के तहत हीरा खनन के लिए खनिज पट्टा माइनिंग लीज हासिल कर बंदर डायमंड प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की। 2008 - बिजली परियोजनाओं के लिए कास्टिंग फोर्जिंग एवं बेलेंस आफ प्लाट उपकरणों को बनाने के लिए एनटीपीसी व भारत फोर्ज ने बीएफ-एनटीपीसी एनर्जी सिस्टम लिमिटेड नामक संयुक्त उद्यम बनाया। 2011 - 57 वीं LPGA चैम्पियनशिप यानी त्सेंग ने जीता। 2015 - सऊदी अरब आत्मघाती हमलावर द्वारा कुवैत सिटी स्थित सबसे बड़ी शिया मस्जिद में फिदायीन हमला हुआ , जिसमें 27 लोग मारे गए और 270 से ज्यादा लोग जख्मी हुए। 2019 - विशेष आर्थिक क्षेत्रों (एसईजेड) में ट्रस्टों को इकाई स्थापित करने की अनुमति देने संबंधी एसईजेड कानून में संशोधन के विधेयक को लोकसभा ने पारित किया। 2019 - अमेरिकी विदेश मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता मामलों के राजदूत सैम ब्राउनबैक को महात्मा गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2020 - भारतीय नौसेना के बेडे़ में स्वदेश निर्मित उन्नत टॉरपीडो डिकॉय सिस्टम मारीच को शामिल किया गया। 2021 - ड्रग्स के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर श्री थावरचंद गहलोत ने नशा मुक्त भारत अभियान पर वेबसाइट का शुभारंभ किया व केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मेगा क्विंटल क्षमता वाले बीज प्रसंस्करण संयंत्र का उद्घाटन किया। 2022 - बेलगावी (कर्नाटक) में एक मालवाहक वाहन के नाले में गिरने से 9 मजदूरों की मौत हुई व 8 अन्य घायल हुए। 2022 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान म्यूनिख में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति महामहिम श्री अलबर्टो फर्नांडीज से भेंट की। 2022 - प्रधानमंत्री ने जर्मनी के म्यूनिख में भारतीय समुदाय के साथ संवाद किया। 2023 - इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की तीसरी बैठक ( 26 से 28 जून ) ऋषिकेश में प्रारम्भ हुई। 2023 - ओडिशा के गंजम में भीषण बस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत व सात घायल हुए। 2023 - उरुग्वे के राष्ट्रपति लुइस लैकेले पोउ ने मोंटेवीडियो के लिए जल आपातकाल की घोषणा की। 2024 - ओम बिरला को फिर लोकसभा स्पीकर चुना गया , 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में स्पीकर का चयन किया गया। 2024 - राहुल गांधी लोकसभा में नेता विपक्ष बने , इस पोजिशन पर रहने वाले गांधी परिवार के तीसरे सदस्य। 2024 - NATO ने डच प्रधानमंत्री मार्क रूटे को नया प्रमुख नियुक्त किया। 26 जून को जन्मे व्यक्ति 1838 - बंकिमचंद्र चटर्जी - बंगाली उपन्यासकार (27 जून का भी वर्णन मिलता है )। 1873 - गौहर जान - भारतीय गायिका और नर्तकी थीं। 1874 - छत्रपति शाहू महाराज का जन्म हुआ। 1888 - बाल गन्धर्व - मराठी रंगमंच के महान् नायक और प्रसिद्ध गायक। 1918 - सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे - परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक। 1931 - एस. मल्लिकार्जुनैय्या - भाजपा नेता व चौदहवीं लोकसभा के सदस्य। 1942 - योगेन्द्र नारायण - केंद्र सरकार में रक्षा सचिव और राज्य सभा में महासचिव पद पर रहे । 1943 - गोवर्धन मेहता - भारतीय शोधकर्ता और रासायनिक वैज्ञानिक। 1967 - तरुण सागर - जैन धर्म के भारतीय दिगम्बर पंथ के प्रसिद्ध मुनि थे। 1968 - गुडनी जोहान्सन -एक इतिहासकार । 1969 - धर्मेन्द्र प्रधान - भाजपा के राजनीतिज्ञ । 1985 - अर्जुन कपूर हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। 1992 - मनप्रीत सिंह - भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी। 26 जून को हुए निधन 1947 - कनाडा की ग्यारहवें प्रधानमंत्री रिचर्ड बेनेट का निधन हुआ। 1961 - गोविंद शास्त्री दुगवेकर - प्रसिद्ध साहित्यकार। 2001 - गोपाल रामानुजम - ओडिशा के पूर्व राज्यपाल। 2004 - यश जौहर - भारतीय फ़िल्म निर्माता। 2022 - गुजरात सरकार के पूर्व मंत्री श्री भागूभाई पटेल का निधन हुआ। 2022 - प्रसिद्ध गीतकार, लेखक और पत्रकार, चौवलूर कृष्णनकुट्टी (86) का निधन हुआ। 2022 - सार्वजनिक क्षेत्र की कई इकाइयों का कायाकल्प करने वाले वेंकटरमण कृष्णमूर्ति (97) का निधन हुआ। 2023 - भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे (74) का निधन हुआ। 2023 - कॉमेडियन देवराज पटेल (21) की सड़क हादसे में मौत हुई। 2023 - डेविड ओगिल्वी, 13वें अर्ल ऑफ एयरली (97) का निधन हुआ। 2023 - स्कॉटिश पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी और मैनेजर जेम्स क्रेग ब्राउन (82) का निधन हुआ। 2024 - स्कॉटिश अभिनेत्री पैट हेवुड (92) का निधन हुआ। 26 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव वार्षिक मेला बाबा चमलियाल तीर्थस्थल (जम्मू संभाग के जिला सांबा के रामगढ़ में)। प. श्रीमत् वासुदेवानंद सरस्वती (टेंबे) स्वामी महाराज पुण्यतिथि (आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा)। महाकवि कालिदास दिवस (पंचांगभेद / मतभेद , कन्फर्म नहीं)। राजर्षि छत्रपति श्री शाहू महाराज जयंती। सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित)। श्री बंकिमचंद्र चटर्जी जयन्ती (कन्फर्म नहीं , कुछ जगह 27 जून का भी वर्णन है)। अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध (नशा मुक्ति/निवारण / अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक) दिवस। नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस अथवा विश्व ड्रग दिवस। अंतरराष्ट्रीय देह व्यापार विरोधी दिवस। मेडागास्कर राष्ट्रीय / स्वतंत्रता दिवस। अत्याचारों / यातनाओं के पीड़ितों के समर्थन में संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day in Support of Victims of Torture)। कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
1420 - जलालुद्दीन फ़िरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा। 1704 - कोरोंको की लड़ाई:ऑस्ट्रियाई और डेनमार्क, प्रशिया, क्रोएशिया, जर्मनी ने उनके सहयोगी द FCलों और वोज्वोदिना कुरुक्स को हराया। 1707 - फ़ेरेंस रकोक्ज़ी द्वितीय ने हंगरी को स्वतंत्र घोषित किया। 1721 - इंग्लैंड ने मैड्रिंड के साथ संघिपत्र पर हस्ताक्षर किया। 1727 - स्पेन ने पेरिस से आर्थिक संधि पर हस्ताक्षर किये। 1753 - ऑस्ट्रिया, ग्रेट ब्रिटेन और मोडेना ने गुप्त सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये। 1886 - कनाडा के वैंकूवर शहर में आग लगने के कारण लगभग 1,000 इमारत जलकर खाक हुयी। 1888 - अमेरिकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया। 1920 - संयुक्त राज्य अमेरिका के डाक विभाग के नियम के अनुसार बच्चों का पार्सल पोस्ट के माध्यम से नहीं भेजा जायेगा। 1932 - ब्रिटेन और फ्रांस के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये। 1943 - स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने पनडुब्बी के द्वारा जर्मनी से टोक्यो की यात्रा शुरू की। 1956 - 72 वर्षों तक अपने नियंत्रण में रखने के बाद ब्रिटेन ने स्वेज नहर का नियंत्रण मिस्र को सौंपा। 1956 - अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (आईसीपीओ) का गठन किया गया। 1963 - न्यूयॉर्क कमोडिटी एक्सचेंज ने चांदी के वायदा अनुबंधों का कारोबार शुरु किया। 1982 - फीफा विश्व कप स्पेन में शुरू किया गया। 1991 - यू.एस. ओपन में एक दर्शक बिजली से मरा। 1993 - किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। 1997 - दिल्ली के उपहार सिनेमाघऱ में आग लगने से 59 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 100 से अधिक लोग घायल हो गए। 2001 - नेपाल शाही परिवार हत्याकांड में दीपेन्द्र की प्रेमिका देवयानी का जांच आयोग के समक्ष गवाही से इन्कार। 2002 - 1972 के एंटी बैलिस्टिक मिसाइल समझौते की समय सीमा समाप्त। 2003 - डेनियल अखमितोव कजाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री नियुक्त। 2004 - लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में राष्ट्रपति जोसेफ़ कबीला के ख़िलाफ़ तख्ता पलट का प्रयास विफल। 2004 - ईराक के विदेश उपमंत्री बासम सालिह कुन्बा की हत्या। 2005 - ईरान 2009 के अन्त से 25 वर्षों के लिए भारत को तरल प्राकृतिक गैस का निर्यात करने पर सहमत। 2005 - पॉप गायक माइकल जैक्सन को 13 साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न मामले में बरी कर दिया गया था। 2006 - नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया। 2008 - टेलिकॉम मलेशिया (टीम) ने आइडिया सेलुलर कम्पनी की 15% हिस्सेदारी ख़रीदी। 2008 - चीन और ताइवान ने विमान सेवा शुरू करने के सम्बन्ध में एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये। 2019 - भारतीय वायुसेना के लापता विमान AN-32 का मलबा अरुणाचल प्रदेश में मिला , विमान में सवार सभी 13 लोग शहीद हुए। 2019 - प्रसिद्ध लेखक अमिताव घोष को अंग्रेजी में भारतीय साहित्य के संवर्धन में उनके योगदान के लिए 54 वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वे इस प्रकार से सम्मानित होने वाले पहले अंग्रेजी लेखक हैं । 2019 - प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ द्वारा मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित हुई। 2019 - चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग को किर्गिस्तान के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘मानस ऑर्डर ऑफ द फस्र्ट डिग्री’ से सम्मानित किया गया । 2020 - MP: शहडोल खदान धंसने के बाद छह मजदूरों की मौत व चार की हालत गम्भीर हुई। 2020 - पुरातत्व सर्वेक्षण टीम ने दावा किया कि महानदी के पानी में डूबा एक 500 साल पुराना मंदिर की खोज की। 2020 - चीन के झेजियांग प्रांत में एक तेल के टैंकर में विस्फोट हो गया जिससे 10 लोगों की मौत हो गई (जो बाद में बढकर 20 से अधिक हो गयी थी) और 100 (बाद में और बढ़े) से ज्यादा लोग घायल हो गए। 2021 - अमरीका और दक्षिण कोरिया ने कोरिया प्रायद्वीप को परमाणु हथियारों से रहित करने के लिए जापान के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। 2022 - रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में "रेलवे के लिए स्टार्ट-अप" का शुभारंभ किया। 2022 - 38वीं भारत-इंडोनेशिया समन्वित गश्त अंडमान सागर और मलक्का जलडमरूमध्य में आयोजित। 2023 - Delhi-NCR में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया , उत्तर भारत से लेकर पाकिस्तान , चीन तक धरती हिली। 2023 - ओडिशा के टाटा स्टील प्लांट में भांप लीक होने के कारण 19 कर्मचारी झुलसे। 2023 - कट्टुपल्ली में मैसर्स एल एंड टी के सर्वे वैसल्स (लार्ज) परियोजना के चौथे जहाज 'संशोधक' को लॉन्च किया गया। 2023 - जी20 की भारत की अध्यक्षता के तहत एसएआई20 सहभागिता समूह का एसएआई20 शिखर सम्मेलन गोवा में संपन्न हुआ। 13 जून को जन्मे व्यक्ति 1909 - एलमकुलम मनक्कल सनकरन नंबूदरीपाद एक कम्यूनिस्ट नेता और केरल के पहले मुख्यमंत्री (1906 का भी वर्णन इसलिए कन्फर्म कर लें )। 1923 - प्रेम धवन, हिंदी सिनेमा जगत् के मशहूर गीतकार। 1944 - बान की मून - संयुक्त राष्ट्र संघ के आठवें महासचिव थे। 1964 - पीयूष गोयल - भाजपा के राजनेता और भारत के पूर्व रेलमंत्री और कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के प्रमुख मंत्री। 1992 - दिशा पटानी - भारतीय अभिनेत्री । 1994 - दीपिका कुमारी भारतीय महिला तीरंदाज। 13 जून को हुए निधन 1719 - रफ़ीउद्दाराजात - दसवाँ मुग़ल बादशाह था। 1922 - नानक भील - अंग्रेज़ों का विरोध करने वाले क्रांतिकारी विचारों के व्यक्ति थे। 1994 - राज कुमार जयचंद्र सिंह - मणिपुर के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री थे। 1999 - मेजर मनोज तलवार - भारतीय सेना के जाबांज सैनिकों में से एक थे। 2008 - कीर्ति चौधरी - तीसरे सप्तक की एकमात्र कवयित्री । 2012 - मेहदी हसन - प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक। 2016 - मुद्राराक्षस - भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार थे। 2020 - उत्तराखंड के लोकगायक हीरा सिंह राणा का दिल का दौरा पड़ने से निधन। 2020 - विज्ञापन और दृश्य प्रचार निदेशालय (डीएवीपी) की पूर्व महानिदेशक और सेवानिवृत्त आईआईएस अधिकारी सुरिंदर कौर का 77 वर्ष की आयु में निधन हुआ। 2020 - भारत के सबसे पुराने प्रथम श्रेणी क्रिकेटर वसंत रायजी का 100 वर्ष की आयु में निधन। 2021 - भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान एवं मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का कोविड-19 के कारण निधन हुआ। 2021 - उत्तराखंड की दिग्गज राजनेता डॉ. इंदिरा हृदयेश का निधन हुआ। 2021 - दुनिया में सबसे बड़े परिवार के मुखिया जियोंघा का निधन हुआ। 2023 - राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अमेरिकी नाटककार कॉरमैक मैक्कार्थी (89) का निधन हुआ। 2023 - रग्बी यूनियन खिलाड़ी पॉल एंथोनी जॉर्ज रेंडल (69) का निधन हुआ। 2023 - रूसी जिमनास्ट विक्टर निकितोविच लिसित्स्की (83) का निधन हुआ। 13 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव श्री कोलबास्वामी जयंती एवं पुण्य तिथि - धापेवाड़ा (नागपुर)। श्री ई० एम० एस० नंबूदरीपाद जयन्ती (कन्फर्म नहीं )। मेजर मनोज तलवार शहीदी दिवस। श्री राज कुमार जयचंद्र सिंह स्मृति दिवस। अंतर्राष्ट्रीय अल्बिनिज्म ( रंगहीनता ) जागरूकता दिवस। कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
1349 – जर्मनी के एरफर्ट शहर में ब्लैक डेथ दंगों में तीन हजार यहूदियों का कत्ल कर दिया गया। 1413 – हेनरी पंचम इंग्लैंड के राजा बने। 1791 – अंग्रेजों की सेना ने टीपू सुल्तान को पराजित कर तत्कालीन बंगलौर पर कब्जा किया। 1804 – नेपोलियन ने फ्रांस की नागरिक संहिता को अपनाया। 1836 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहले सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत, अब इसका नाम नेशनल लाइब्रेरी है। 1844 – बहाई कैलेंडर की शुरुआत की गई। 1857 – जापान की राजधानी टोक्यो में आए विध्वंसक भूकंप में करीब 170000 लोगों की मौत हो गई। 1858 – प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय सैनिकों ने लखनऊ में आत्मसमर्पण किया। 1887 – मुंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई। 1907 – अमेरिका ने होंडुरास पर हमला किया। 1935 – फारसी भाषा वाले देश फारस का नाम बदलकर ईरान किया गया। 1943 – हिटलर पर जानलेवा हमला विफल। 1954 – पहले फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में सिर्फ 5 पुरस्कार रखे गए थे, जिसमें दो बीघा जमीन को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। इस फिल्म के निर्देशक बिमल रॉय को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दिलीप कुमार (दाग), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए मीना कुमारी (बैजू बावरा) और इसी फिल्म के लिए नौशाद को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार मिला। 1958 – सोवियत संघ ने वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया। 1960 – दक्षिण अफ्रीका के शहर शार्पविल में गोरी पुलिस ने रंगभेद के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे कालों के एक समूह पर गोलियां बरसा कर 69 लोगों को मार डाला। 1971 – भारतीय क्रिकेटर सुनिल गावस्कर ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया। 1975 – तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अनुरोध पर धारा 352 के तहत आपातकाल की घोषणा की। जो 21 मार्च 1977 तक लगी रही। 1975 – इथोपिया में तीन हजार साल बाद राजतंत्र समाप्त। 1979 – मिस्र की संसद ने इजरायल के साथ शांति समझौते पर सहमति जताई। 2000 - ताइवान की संसद ने चीन के साथ सीधे तौर पर व्यापार और परिवहन पर पिछले 50 सालों से चले आ रहे प्रतिबंध को समाप्त किया। 2000 - गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त। 2006 - रूस और चीन ने रक्षा व ऊर्जा के क्षेत्र में तीन बड़े समझौते किये। 2008 - मारुती सुजुकी इंडिया लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक जगदीश खट्टर को 'जेडी पावर एण्ड एसोसिएटेड फाऊंडर अवार्ड' से सम्मानित किया गया। 2008 - वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह के चंद्रमा टाइटन पर महासागर होने के नये साक्ष्य प्राप्त किये। 2019 - जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकवादी ढेर। 2019 - हरियाणा के हिसार जिले में 50 घंटे बाद 60 फीट गहरे बोरवेल से बाहर निकाला गया 15 माह का नदीम व पानीपत में शुरू हुआ एक करोड़ का इनामी दंगल (21 से 23 मार्च) । 2019 - इराक में तिगरिस नदी में नाव के पलट जाने से 55 लोगों के मरने की आशंका। 2019 - भारत ने अबूधाबी में सम्पन्न रहे विशेष ओलिम्पिक खेलों में 85 स्वर्ण समेत 368 पदक जीते। 2020 - विश्व स्वास्थ्य़ संगठन के अनुसार दुनियाभर में 2 लाख 75 हजार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि 11 हजार लोगों की मृत्यु हो चुकी व ब्रिटेन में आज से पूर्ण लॉकडाउऩ शुरू हुआ। 2020 - अमेरिका में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने कोरोना वायरस के पहले रैपिड टेस्ट को मंजूरी दी। 2021 - ऑस्ट्रेलिया में सरकार ने न्यू साऊथ वेल्स के एक बड़े हिस्से में भारी वर्षा जारी रहने से प्राकृतिक आपदा की घोषणा की। 2022 - एन बीरेन सिंह ने इंंफाल में लगातार दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 2022 - चीन में बोइंग 737 विमान क्रैश हुआ जिसमें 133 लोग सवार थे। 2022 - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ दूसरी भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्चुअल शिखर बैठक की। 2023 - राजस्थान के उदयपुर में जी20 सतत वित्त कार्य समूह की बैठक में शून्य कार्बन विकास पर गोलमेज चर्चा हुई। 2023 - भारत और जॉर्डन के बीच रक्षा सहयोग पर दूसरी परामर्शदात्री बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई। 2023 - उत्तर भारत, दिल्ली-NCR , चीन , पाकिस्तान सहित अफगानिस्तान में सेंटर रहा 6.6 तीव्रता भूकंप आया। 2023 - अजमेर में 30 फीट ऊंचा झूला गिरने से 7 बच्चों समेत 15 घायल हुए। 2024 - भारत ने हैती से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन इंद्रावती शुरू कर 12 भारतीयों को सुरक्षित निकाला। 21 मार्च को जन्मे व्यक्ति 1887 - मानवेन्द्र नाथ राय - वर्तमान शताब्दी के भारतीय दार्शनिकों में क्रान्तिकारी विचारक तथा मानवतावाद के प्रबल समर्थक। 1906 – थाई सिल्क उद्योग को बचाने वाले अमेरिकी कारोबारी जिम थॉमसन का जन्म हुआ। 1912 - ख़्वाजा खुर्शीद अनवर - प्रसिद्ध संगीतकार थे। 1916 – प्रख्यात शहनाई वादक बिसमिल्लाह खान का जन्म बिहार के डुमरांव में हुआ। 1923 - नटराज रामकृष्ण - भारत के एक नृत्य गुरु थे। 1925 - पीटर ब्रुक - अंग्रेज़ नाटक निर्देशक हैं। 1934 - बूटा सिंह - कांग्रेस के वरिष्ठ राजनेता तथा भूतपूर्व गृहमंत्री थे। 1955 - जेयर बोलसोनारो - ब्राज़ील के 38वें राष्ट्रपति । 1978 - रानी मुखर्जी, भारतीय अभिनेत्री। 21 मार्च को हुए निधन 1827 - दौलतराव शिन्दे, महादजी शिन्दे के भाई तुकोजीराव होल्कर का पौत्र था। 1952 - केशव प्रसाद मिश्र - हिन्दी के प्रमुख साहित्यकारों में से एक। 1999 - ब्रिटिश हास्य अभिनेता एर्नीवाइस का निधन। 2003 - शिवानी, प्रसिद्ध उपन्यासकार। 2009 - मेजर मोहित शर्मा - भारतीय सेन्य अधिकारी थे, जिन्हें मरणोपरांत 'अशोक चक्र' से सम्मानित किया गया था। 2021 - महान फ़िल्म निर्देशक, लेखक, नाटककार सागर सरहदी का 87-88 साल की उम्र में रात को निधन हुआ। 2021 - नवल एल सादावी - मिस्र की एक नारीवादी लेखिका, कार्यकर्ता, चिकित्सक और मनोचिकित्सक थीं। 2022 - माली के पूर्व प्रधान मंत्री, सौमेलो बौबे माईगा का बीमारी के कारण निधन हुआ। 2023 - विलियम जॉन बेल एक स्कॉटिश फुटबॉल खिलाड़ी और मैनेजर (85) का निधन हुआ। 2023 - महात्मा गांधी की पोती उषा गोकानी का 89 साल की उम्र में निधन हुआ। 2024 - चिलियन फुटबॉल खिलाड़ी ओर्लैंडो अरावेना (81) का निधन हुआ। 21 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव मेला शीतलामाता (कुराली , पं.)। श्री प्रेमभाया महोत्सव। मेला शील की डूंगरी (चाकसू)। विश्व सैन्य दिवस (कन्फर्म नहीं)। विश्व वन दिवस ( World Planting Day)। विश्व कविता दिवस। विश्व कठपुतली दिवस। नस्लीय / रंग भेदभाव के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for the Elimination of Racial Discrimination)। अन्तर्राष्ट्रीय नौरोज़ दिवस (International Nowruz Day)। खगोलीय घटना में सूर्य भूमध्य रेखा पर होने से दिन और रात बराबर होंगे। World Down Syndrome Day. कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इन्द्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे। कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है। CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।
भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं? क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है? हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।
नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें। 118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है। गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया। रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता। प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।
लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है। फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी। मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो। क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी। क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ। कैसे हुई मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की। सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।