एंटरटेनमेंट

मेहरीन पीरजादा ने रचाई गुपचुप शादी, फैंस को दिया सरप्राइज

Anjali Kumari अप्रैल 27, 2026 0
Mehreen Pirzada wedding
Mehreen Pirzada wedding

चंडीगढ़, एजेंसियां। पंजाब में जन्मीं और साउथ सिनेमा में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री Mehreen Pirzada इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। 30 वर्षीय एक्ट्रेस ने 26 अप्रैल 2026 को हिमाचल प्रदेश के चैल में अर्श औलख के साथ गुपचुप शादी रचा ली। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही फैंस और फिल्मी सितारों ने उन्हें बधाइयों से भर दिया।

 

‘आनंद कारज’ रीति-रिवाज से हुई शादी 


मेहरीन ने अपनी शादी पारंपरिक ‘आनंद कारज’ रीति-रिवाज से की। हल्के गुलाबी लहंगे में वे बेहद खूबसूरत नजर आईं, वहीं अर्श औलख भी शेरवानी और पगड़ी में आकर्षक दिखे। शादी समारोह को बेहद निजी रखा गया, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।
इस शादी ने लोगों को इसलिए भी चौंकाया क्योंकि साल 2021 में उनकी सगाई बीजेपी नेता Bhavya Bishnoi से हुई थी, जो बाद में टूट गई थी। दोनों लगभग एक साल तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन सगाई के चार महीने बाद ही अलग होने का फैसला कर लिया था।

शादी के बाद से सोशल मीडिया पर मेहरीन की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। कई फिल्मी सितारों जैसे काजल अग्रवाल, हंसिका मोटवानी और सोनल चौहान ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। फैंस इस जोड़ी को “परफेक्ट कपल” बता रहे हैं और उनकी सादगी भरी शादी की खूब तारीफ कर रहे हैं।

 

मेहरीन पीरजादा का फिल्मी  करियर 


मेहरीन पीरजादा ने अपने करियर की शुरुआत 2016 में तेलुगू फिल्म से की थी और इसके बाद उन्होंने तमिल, हिंदी और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया। ‘फिल्लौरी’ और ‘F2: Fun and Frustration’ जैसी फिल्मों से उन्हें खास पहचान मिली।


अब शादी के बाद मेहरीन की नई जिंदगी की शुरुआत हो चुकी है, और फैंस उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ इस नए अध्याय को लेकर भी काफी उत्साहित हैं।

Popular post
शादी समारोह में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम पर हमला नाकाम, हमलावर 20 साल से कर रहा था मौके का इंतज़ार

  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे।   कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।   CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।   सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।   पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।  

हरीश राणा मामला: इच्छामृत्यु की अनुमति ने खड़े किए संवेदनशील सवाल, क्या सच में कोई अकेले मरता है?

भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं?   क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है?   हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।  

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह का भाषण, सदन में हंगामे के आसार

  नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें।   118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है।   गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया।   रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता।   प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।  

यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य को राहत, हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट  ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है।   फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।   मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।   क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।   जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

इच्छामृत्यु के बाद Harish Rana को अंतिम विदाई, पिता की मार्मिक अपील- "रोना मत"

गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी।   क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ।   कैसे हुई  मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की।   सुप्रीम कोर्ट ने क्या  कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।

एंटरटेनमेंट

View more
Mehreen Pirzada wedding
मेहरीन पीरजादा ने रचाई गुपचुप शादी, फैंस को दिया सरप्राइज

चंडीगढ़, एजेंसियां। पंजाब में जन्मीं और साउथ सिनेमा में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री Mehreen Pirzada इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। 30 वर्षीय एक्ट्रेस ने 26 अप्रैल 2026 को हिमाचल प्रदेश के चैल में अर्श औलख के साथ गुपचुप शादी रचा ली। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही फैंस और फिल्मी सितारों ने उन्हें बधाइयों से भर दिया।   ‘आनंद कारज’ रीति-रिवाज से हुई शादी  मेहरीन ने अपनी शादी पारंपरिक ‘आनंद कारज’ रीति-रिवाज से की। हल्के गुलाबी लहंगे में वे बेहद खूबसूरत नजर आईं, वहीं अर्श औलख भी शेरवानी और पगड़ी में आकर्षक दिखे। शादी समारोह को बेहद निजी रखा गया, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। इस शादी ने लोगों को इसलिए भी चौंकाया क्योंकि साल 2021 में उनकी सगाई बीजेपी नेता Bhavya Bishnoi से हुई थी, जो बाद में टूट गई थी। दोनों लगभग एक साल तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन सगाई के चार महीने बाद ही अलग होने का फैसला कर लिया था। शादी के बाद से सोशल मीडिया पर मेहरीन की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। कई फिल्मी सितारों जैसे काजल अग्रवाल, हंसिका मोटवानी और सोनल चौहान ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। फैंस इस जोड़ी को “परफेक्ट कपल” बता रहे हैं और उनकी सादगी भरी शादी की खूब तारीफ कर रहे हैं।   मेहरीन पीरजादा का फिल्मी  करियर  मेहरीन पीरजादा ने अपने करियर की शुरुआत 2016 में तेलुगू फिल्म से की थी और इसके बाद उन्होंने तमिल, हिंदी और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया। ‘फिल्लौरी’ और ‘F2: Fun and Frustration’ जैसी फिल्मों से उन्हें खास पहचान मिली। अब शादी के बाद मेहरीन की नई जिंदगी की शुरुआत हो चुकी है, और फैंस उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ इस नए अध्याय को लेकर भी काफी उत्साहित हैं।

Anjali Kumari अप्रैल 27, 2026 0
Dhurandhar 2

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ने रचा इतिहास,तोडा ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड

Mammootty and Mohanlal in Patriot film showcasing intense spy thriller face-off scene

‘पैट्रियट’ को पैन-इंडिया नहीं मानते Mammootty, बोले— यह फिल्म खासतौर पर मलयालियों के लिए बनी है

Akshay Kumar in Bhoot Bangla film scene as box office collection rises

रविवार को बॉक्स ऑफिस पर ‘भूत बंगला’ का जलवा, कमाई में जबरदस्त उछाल

Khalnayak Returns
‘खलनायक रिटर्न्स’ का टीजर रिलीज, 33 साल बाद ‘बल्लू’ की धमाकेदार वापसी

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने अपनी नई फिल्म "Khalnayak Returns" का ऐलान कर दिया है। 1993 की सुपरहिट फिल्म Khalnayak के इस सीक्वल का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। करीब 33 साल बाद संजय दत्त एक बार फिर ‘बल्लू’ के किरदार में नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बार उनका अंदाज पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक और खूंखार दिख रहा है।   टीजर में दिखा हिंसा और बदले का जुनून टीजर की शुरुआत आग और तबाही के दृश्य से होती है, जहां चारों ओर विनाश का माहौल दिखाई देता है। बेड़ियों में जकड़ा बल्लू का किरदार खून से सना हुआ नजर आता है। एक घायल शख्स उससे जान की भीख मांगता है, लेकिन बल्लू के चेहरे पर कोई रहम नहीं दिखता। टीजर में उनका डायलॉग और ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने की झलक पुराने दौर की याद दिलाती है।   फैंस में जबरदस्त क्रेज टीजर सामने आते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग संजय दत्त के इस अवतार की तारीफ कर रहे हैं और फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, कई फैंस की मांग है कि इस फिल्म को Aditya Dhar डायरेक्ट करें, ताकि कहानी और भी दमदार बन सके।   1993 की हिट फिल्म का सीक्वल मूल फिल्म ‘खलनायक’, जिसे सुभाष घई ने निर्देशित किया था, उस समय की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। इसमें Madhuri Dixit और Jackie Shroff भी अहम भूमिकाओं में थे।अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘खलनायक रिटर्न्स’ बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है और क्या यह पुरानी फिल्म की सफलता को दोहरा पाएगी।

Anjali Kumari अप्रैल 25, 2026 0
Veteran actor Dinesh Hingoo with wife Jamunaben clarifying financial condition rumors in viral video

दिनेश हिंगू की आर्थिक तंगी की खबरों पर विराम, पत्नी जमुनाबेन ने बताया सच

Veteran actor Dinesh Hingoo with wife Jamunaben clarifying financial condition rumors in viral video

दिनेश हिंगू की आर्थिक तंगी की खबरों पर विराम, पत्नी जमुनाबेन ने बताया सच

Ginny Weds Sunny 2 records a disappointing opening day at the box office with low audience turnout

‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर फीकी शुरुआत, पहले दिन दर्शकों का नहीं मिला साथ

Arijit Singh celebrates birthday as fans admire his success, wealth and humble lifestyle
सादगी के साथ सुपरस्टारडम: Arijit Singh की दौलत जानकर चौंक जाएंगे

भारतीय संगीत जगत के सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली गायकों में शुमार Arijit Singh आज 25 अप्रैल को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी दिल छू लेने वाली आवाज और भावनात्मक गायकी के लिए मशहूर अरिजीत ने लाखों-करोड़ों फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। दिलचस्प बात यह है कि इतनी बड़ी सफलता और अपार संपत्ति के बावजूद अरिजीत सिंह अपनी सादगी भरी जिंदगी के लिए जाने जाते हैं। 400 करोड़ से ज्यादा की नेट वर्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक Arijit Singh की कुल संपत्ति लगभग 414 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है। उन्होंने अपने करियर में हिंदी, बंगाली, मराठी और तेलुगु समेत कई भाषाओं में 300 से अधिक गाने गाए हैं और देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। रियल एस्टेट में बड़ा निवेश अरिजीत सिंह ने अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा प्रॉपर्टी में निवेश किया है: नवी मुंबई में लगभग 8 करोड़ रुपये का आलीशान घर मुंबई के वर्सोवा में एक ही बिल्डिंग में 4 अपार्टमेंट (प्रत्येक की कीमत करीब 9 करोड़ रुपये) पश्चिम बंगाल के जियागंज में अपना रेस्टोरेंट ये निवेश न सिर्फ उनकी आर्थिक समझ को दर्शाते हैं, बल्कि अपने होमटाउन से उनके जुड़ाव को भी दिखाते हैं। लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन Arijit Singh के पास कई प्रीमियम गाड़ियां भी हैं, जिनमें शामिल हैं: Range Rover Vogue Hummer H3 Mercedes-Benz कमाई के मुख्य स्रोत अरिजीत सिंह की आय कई स्रोतों से आती है: प्लेबैक सिंगिंग लाइव कॉन्सर्ट्स ब्रांड एंडोर्समेंट म्यूजिक रॉयल्टी रिपोर्ट्स के अनुसार: एक गाने के लिए 8–10 लाख रुपये तक फीस सालाना आय करीब 70 करोड़ रुपये लाइव कॉन्सर्ट्स से करोड़ों की कमाई अरिजीत सिंह के लाइव शोज की मांग काफी ज्यादा है। एक लाइव परफॉर्मेंस के लिए करीब 2 करोड़ रुपये दो घंटे के कॉन्सर्ट के लिए फीस 14 करोड़ रुपये तक उनके शो अक्सर हाउसफुल रहते हैं, जो उनकी लोकप्रियता का बड़ा प्रमाण है। सादगी ही असली पहचान अपार सफलता और करोड़ों की संपत्ति के बावजूद Arijit Singh की जीवनशैली बेहद साधारण है। वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं और निजी जिंदगी को बेहद निजी रखते हैं। यही सादगी और प्रतिभा का मेल उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाता है।  

surbhi अप्रैल 25, 2026 0
Sanjay Dutt unveils first look of Khalnayak Returns, reprising iconic Ballu character

संजय दत्त की आइकॉनिक वापसी: ‘खलनायक रिटर्न्स’ का ऐलान, बल्लू के किरदार में फिर दिखेंगे एक्टर, पहला लुक वायरल

Rihanna mumbai visit

मुंबई में रिहाना का अनोखा अंदाज, फोटोग्राफर को बना दिया अपना फोटो पार्टनर

Bhooth Bangla review

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘भूत बंगला’ का जलवा, 150 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

0 Comments

Top week

Donald Trump warns Iran over nuclear tensions as US boosts military presence in Middle East
दुनिया

ट्रंप का ईरान को कड़ा संदेश: “परमाणु हथियार नहीं, लेकिन समय खत्म हो रहा है” – मिडल ईस्ट में बढ़ा तनाव

surbhi अप्रैल 24, 2026 0

Voting poll

अगर भविष्य में रश्मिका और विजय जीवनसाथी बनते हैं, तो क्या आपको उनकी जोड़ी पसंद होगी?