Priyanka Chopra

Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी को सिखाया ‘सर्व मंगल मांगल्ये’ मंत्र, खूबसूरत वीडियो हुआ वायरल

मुंबई, एजेंसियां। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी मालती मैरी जोनस के साथ एक प्यारा वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपनी बेटी को ‘सर्व मंगल मांगल्ये’ मंत्र सिखाती नजर आ रही हैं। मां-बेटी के इस खूबसूरत पल ने प्रशंसकों का ध्यान खींचा है और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।   मालती के साथ मंत्र का जाप करती दिखीं प्रियंका   वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती को मंत्र बोलना सिखाती नजर आती हैं। मालती भी मां के साथ मंत्र दोहराने की कोशिश करती दिखाई देती हैं। वीडियो में मां-बेटी के बीच की बॉन्डिंग और प्रियंका का बेटी को भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से परिचित कराने का अंदाज देखने को मिलता है।   प्रियंका ने वीडियो के जरिए यह भी दिखाया कि वह अपनी बेटी को भारतीय संस्कृति और पारिवारिक परंपराओं से जोड़ने की कोशिश करती हैं।   भारतीय संस्कारों से मालती को जोड़ रही हैं प्रियंका   प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से अपनी बेटी मालती मैरी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रही हैं। कई मौकों पर वह बेटी को भारतीय त्योहारों और पारंपरिक रीति-रिवाजों से भी परिचित कराती नजर आई हैं।   ‘सर्व मंगल मांगल्ये’ मंत्र वाला यह वीडियो भी इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है। वीडियो में मालती का मासूम अंदाज और प्रियंका के साथ मंत्र दोहराने की कोशिश प्रशंसकों को पसंद आ रही है।   मां-बेटी की बॉन्डिंग ने जीता फैंस का दिल   प्रियंका और मालती की इस झलक पर सोशल मीडिया यूजर्स प्यार लुटा रहे हैं। प्रशंसक मां-बेटी की बॉन्डिंग की तारीफ करने के साथ-साथ मालती के मासूम अंदाज को भी पसंद कर रहे हैं।   प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ परिवार को भी समय देती नजर आती हैं। मालती के साथ उनके ऐसे वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते हैं।

anjali kumari अगस्त 5, 2026 0
Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा की ₹650 करोड़ की ग्लोबल सक्सेस स्टोरी चर्चा में, हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों में कायम है दबदबा

लॉस एंजिलिस, एजेंसियां। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में सामने आई रिपोर्टों के अनुसार, प्रियंका ने अभिनय, प्रोडक्शन, ब्रांड एंडोर्समेंट और अंतरराष्ट्रीय निवेश के दम पर करीब ₹650 करोड़ से अधिक की संपत्ति खड़ी कर ली है। उनकी यह सफलता उन्हें भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे प्रभावशाली वैश्विक हस्तियों में शामिल करती है।    बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का शानदार सफर   प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी फिल्मों में सफलता हासिल करने के बाद हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। अमेरिकी टीवी सीरीज 'Quantico' से लेकर कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों तक, उन्होंने वैश्विक स्तर पर भारतीय प्रतिभा का दम दिखाया। आज वह भारत और विदेश दोनों जगह बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं।    ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस से बढ़ी कमाई   अभिनय के अलावा प्रियंका कई अंतरराष्ट्रीय और भारतीय ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर हैं। साथ ही उनका अपना प्रोडक्शन हाउस और विभिन्न वैश्विक कंपनियों में निवेश भी है। इन सभी स्रोतों ने उनकी कुल संपत्ति को लगातार बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।    सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त प्रभाव   प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर दुनिया की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं और उनकी हर नई फिल्म, ब्रांड डील या निजी पोस्ट कुछ ही मिनटों में चर्चा का विषय बन जाती है।   भारतीय कलाकारों के लिए बनीं प्रेरणा   प्रियंका चोपड़ा की उपलब्धियां उन भारतीय कलाकारों के लिए प्रेरणा मानी जाती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। अभिनय से लेकर उद्यमिता तक, उन्होंने यह साबित किया है कि भारतीय प्रतिभा वैश्विक मंच पर भी अपनी मजबूत जगह बना सकती है।

abhishek singh जुलाई 20, 2026 0
Priyanka Chopra attends Wimbledon 2026 in an elegant cream midi dress with a silk bandana and minimalist accessories.
प्रियंका चोपड़ा का विंबलडन लुक बना चर्चा का विषय, क्रीम ड्रेस और सिल्क बैंडाना में बिखेरा समर फैशन का जलवा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में हैं। विंबलडन 2026 के महिला सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान प्रियंका ने अपने एलिगेंट समर लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब के रॉयल बॉक्स में बैठकर मैच का आनंद लिया और उनके स्टाइल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। क्रीम मिडी ड्रेस में दिखीं बेहद एलिगेंट इस खास मौके पर प्रियंका ने क्रीम रंग की स्टाइलिश मिडी ड्रेस पहनी थी। ड्रेस में कॉलर नेक, बटन-डाउन फ्रंट, हाफ पफ स्लीव्स और कमर पर मैचिंग बेल्ट दी गई थी, जिसने उनके लुक को और आकर्षक बना दिया। सिंपल लेकिन क्लासी आउटफिट ने समर फैशन का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। सिल्क बैंडाना और मिनिमल एक्सेसरीज ने बढ़ाई खूबसूरती प्रियंका ने अपने लुक को क्रीम रंग के फ्लोरल प्रिंट सिल्क बैंडाना, सिल्वर हूप ईयररिंग्स, सनग्लासेस और टोप (Taupe) रंग के शोल्डर बैग के साथ पूरा किया। खुले बालों और मिनिमल एक्सेसरीज ने उनके लुक में कॉटेज-कोर स्टाइल का खूबसूरत टच जोड़ दिया। सॉफ्ट मेकअप ने लुक को बनाया परफेक्ट मेकअप की बात करें तो प्रियंका ने ग्लॉसी चेरी लिपस्टिक, हल्का ब्राउन आईशैडो, मस्कारा, डिफाइंड आईब्रो और ड्यूई बेस के साथ नैचुरल लुक अपनाया। हल्के ब्लश ने उनके चेहरे की चमक को और निखार दिया। मैच के दौरान निक जोनस से की वीडियो कॉल विंबलडन के दौरान प्रियंका का एक खास पल भी कैमरे में कैद हुआ। मैच देखते समय उन्होंने अपने पति और सिंगर निक जोनस को फेसटाइम कॉल कर लाइव मैच दिखाया। इस रोमांटिक अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर इसकी भी खूब चर्चा हो रही है। पेरिस में भी दिखा था कपल का स्टाइलिश अंदाज विंबलडन से पहले प्रियंका और निक जोनस पेरिस में आयोजित डायर फॉल/विंटर 2026-27 कूट्योर शो में साथ नजर आए थे। इस फैशन इवेंट में प्रियंका ने डायर के क्रूज़ 2027 कलेक्शन की ऑरेंज फ्लोरल ड्रेस पहनी थी, जबकि निक ग्रे सूट और ग्रीन चेक शर्ट में स्टाइलिश दिखाई दिए। जल्द बड़े पर्दे पर लौटेंगी प्रियंका वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने निर्देशक एस. एस. राजामौली की आगामी फिल्म की शूटिंग का बड़ा हिस्सा पूरा कर लिया है। फिल्म में उनके साथ महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की अधिकांश शूटिंग पूरी हो चुकी है, जबकि कुछ हिस्सों की शूटिंग अभी बाकी है। यह फिल्म रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच काफी चर्चा बटोर रही है।  

surbhi जुलाई 10, 2026 0
Voter List Revision
झारखंड के 47 लाख मतदाताओं का वोटर लिस्ट से कट सकता है नाम

रांची। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान 47.35 लाख से अधिक मतदाता अभी भी 'अन-मैप्ड' पाए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने बताया कि राज्य के कुल 2,17,27,827 मतदाताओं में से 47,35,409 यानी लगभग 17.89 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग अभी पूरी नहीं हो सकी है। इन अन-मैप्ड मतदाताओं की सूची सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है और आम नागरिकों की सुविधा के लिए इसे सीईओ झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है।   मैप्ड मतदाताओं को दस्तावेज देने की जरूरत नहीं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं की मैपिंग पिछले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में हो चुकी है, उन्हें नए दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं है। केवल अन-मैप्ड मतदाताओं को ही नए इन्यूमरेशन फॉर्म में पिछले एसआईआर का विवरण भरना होगा। चुनाव आयोग ने पिछले एसआईआर की मतदाता सूची को 'सुपीरियर डॉक्यूमेंट' का दर्जा दिया है, जिससे मैपिंग प्रक्रिया को सरल बनाया जा सके।   तेजी से चल रहा है घर-घर सत्यापन अभियान सीईओ के अनुसार, पिछले 10 दिनों में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने राज्य के 1.75 करोड़ से अधिक मतदाताओं, यानी लगभग 66.25 प्रतिशत मतदाताओं तक पहुंचकर इन्यूमरेशन फॉर्म वितरित कर दिए हैं। इस अभियान में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) भी सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।   ऐसे करें अपना स्टेटस चेक मतदाता अपना मैपिंग स्टेटस मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट, Voter Helpline App या चुनाव आयोग के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 के माध्यम से जांच सकते हैं। यदि किसी मतदाता का नाम अन-मैप्ड सूची में है, तो बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराए गए इन्यूमरेशन फॉर्म में पिछली मतदाता सूची का विवरण और आवश्यक जानकारी सही तरीके से भरनी होगी। इससे उनकी मैपिंग प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और मतदाता सूची में उनका नाम सुरक्षित रहेगा।

anjali kumari जुलाई 10, 2026 0
US Independence Day
अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबीं प्रियंका चोपड़ा, शेयर किया आतिशबाजी का वीडियो

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस (4 जुलाई) के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जश्न की खास झलक साझा की है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर देर रात का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनके घर के बाहर आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगाता नजर आ रहा है। वीडियो में शांत माहौल के बीच रोशनी से सजा आसमान अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को बयां करता दिख रहा है।   इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा प्रियंका ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "बिस्तर से 4 जुलाई की शुभकामनाएं"। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस भी उन्हें अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी अमेरिका में 4 जुलाई को बड़े उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है और प्रियंका भी इस जश्न का हिस्सा बनीं।   प्रियंका चोपड़ा का अमेरिका से जुड़ाव काफी पुराना है। किशोरावस्था के दौरान उन्होंने मैसाचुसेट्स, आयोवा और न्यूयॉर्क के स्कूलों में पढ़ाई की थी। भारत लौटने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई और बाद में हॉलीवुड में भी सफल करियर स्थापित किया। साल 2018 में उन्होंने अमेरिकी सिंगर और अभिनेता निक जोनास से शादी की। वर्तमान में प्रियंका अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ अमेरिका में रहती हैं।   वर्कफ्रंट की बात करें तो वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही निर्देशक एस.एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' से भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों में काफी उत्साह है। हाल ही में फिल्म की शूटिंग को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया था। ऐसे में प्रियंका एक बार फिर भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए तैयार हैं।

anjali kumari जुलाई 4, 2026 0
Priyanka Chopra Jonas speaking about her Hollywood journey and future career ambitions
प्रियंका चोपड़ा का बड़ा खुलासा: ‘हॉलीवुड में अभी मेरा सर्वश्रेष्ठ काम आना बाकी है’, बताया क्यों शुरू किया अपना प्रोडक्शन हाउस

मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री Priyanka Chopra Jonas ने हाल ही में अपने करियर, हॉलीवुड में संघर्ष और फिल्म निर्माण को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने स्वीकार किया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने के बावजूद उनका मानना है कि हॉलीवुड में उनका काम अभी भी भारतीय सिनेमा में किए गए काम की तुलना में फीका पड़ता है। कान्स लायंस सम्मेलन में बातचीत के दौरान प्रियंका ने कहा कि हिंदी सिनेमा में उन्हें विविध किरदार, बेहतरीन निर्देशक और यादगार कहानियों पर काम करने का अवसर मिला, जबकि हॉलीवुड में वह अभी उस स्तर तक नहीं पहुंची हैं, जहां वह अपने करियर को देखना चाहती हैं। बॉलीवुड में मिला ज्यादा रचनात्मक संतोष प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने कई शानदार फिल्मकारों और कलाकारों के साथ काम किया है। उन्होंने अलग-अलग शैलियों की फिल्मों में अभिनय किया और ऐसी कहानियों का हिस्सा बनीं, जिन्होंने उन्हें एक कलाकार के रूप में विकसित किया। उनका मानना है कि अंग्रेजी भाषा के सिनेमा में उनका सबसे बड़ा और प्रभावशाली काम अभी आना बाकी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हॉलीवुड में अब तक उन्हें उतनी विविधता और अवसर नहीं मिले हैं, जितने भारतीय सिनेमा में मिले थे। हॉलीवुड में शुरुआत आसान नहीं थी प्रियंका ने अपने शुरुआती संघर्षों को याद करते हुए बताया कि वह किसी फिल्मी परिवार से नहीं आती थीं। उनके माता-पिता डॉक्टर थे और परिवार में किसी को भी फिल्म इंडस्ट्री के कामकाज की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने करियर की शुरुआत की थी, तब मनोरंजन उद्योग में प्रवेश करना बेहद कठिन था। उस समय अवसर सीमित थे और इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए सही संपर्कों का होना महत्वपूर्ण माना जाता था। बदल चुका है मनोरंजन उद्योग प्रियंका का मानना है कि आज के दौर में प्रतिभाशाली लोगों के लिए अवसरों के नए दरवाजे खुल गए हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया ने नए कलाकारों और फिल्मकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच दिया है। उनके अनुसार, अगर किसी के पास एक अच्छा विचार है तो वह उसे दुनिया के सामने ला सकता है। आज कंटेंट और रचनात्मकता ही सबसे बड़ी ताकत बन चुके हैं। क्यों शुरू किया अपना प्रोडक्शन हाउस? प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस इसलिए शुरू किया ताकि नए और प्रतिभाशाली फिल्मकारों को अवसर मिल सके। उनका उद्देश्य उन लोगों की मदद करना है जिनके पास शानदार कहानियां और रचनात्मक सोच तो है, लेकिन उन्हें इंडस्ट्री तक पहुंचने के लिए जरूरी संसाधन या नेटवर्क उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह ऐसे रचनात्मक लोगों को मंच देना चाहती हैं, जिनकी आवाज़ और कहानियां दुनिया तक पहुंचनी चाहिए। भारतीय सिनेमा को लेकर बदली सोच प्रियंका ने यह भी याद किया कि करियर के शुरुआती दौर में उन्हें अक्सर कहा जाता था कि भारतीय सिनेमा कभी हॉलीवुड जितना वैश्विक प्रभाव नहीं बना पाएगा क्योंकि भारतीय फिल्में अंग्रेजी भाषा में नहीं होतीं। हालांकि, आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स और डिजिटल क्रांति ने भारतीय कंटेंट को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचा दिया है। अब लोग भाषा की सीमाओं से आगे बढ़कर अच्छी कहानियों को स्वीकार कर रहे हैं। मां बनने के बाद बदली प्राथमिकताएं प्रियंका ने अपने निजी जीवन पर भी बात की और बताया कि मां बनने के बाद उनकी प्राथमिकताएं काफी बदल गई हैं। अब वह पहले की तरह लगातार यात्रा या कई प्रोजेक्ट्स एक साथ नहीं करतीं। उन्होंने कहा कि अब वह अपने समय, काम और परिवार के बीच संतुलन बनाने को ज्यादा महत्व देती हैं। साथ ही, मां बनने के बाद उन्हें अपनी मां के संघर्ष और त्याग की अहमियत पहले से कहीं अधिक समझ में आई है। ग्लोबल स्टार होने के बावजूद सीखने की भूख बरकरार हालांकि प्रियंका आज दुनिया की सबसे चर्चित भारतीय अभिनेत्रियों में से एक हैं, लेकिन उनकी बातों से यह साफ झलकता है कि वह अभी भी अपने करियर के अगले बड़े अध्याय का इंतजार कर रही हैं। उनका मानना है कि एक कलाकार के तौर पर उनकी यात्रा अभी अधूरी है और आने वाले वर्षों में दर्शकों को उनका सर्वश्रेष्ठ काम देखने को मिल सकता है।  

surbhi जून 25, 2026 0
Karan Johar at a public event amid reports of Instagram unfollowing Bollywood celebrities
करण जौहर ने शाहरुख, आलिया समेत कई सितारों को किया अनफॉलो, प्रियंका चोपड़ा अब भी फॉलो लिस्ट में शामिल

Karan Johar इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने एक फैसले को लेकर चर्चा में हैं। फिल्ममेकर ने अचानक कई बॉलीवुड सितारों और करीबी दोस्तों को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया, जिसके बाद फैंस के बीच तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गईं। हालांकि अब सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह कदम किसी विवाद या रिश्तों में खटास की वजह से नहीं, बल्कि एक सोशल मीडिया रणनीति का हिस्सा है। शाहरुख खान और आलिया भट्ट भी हुए अनफॉलो रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर ने Shah Rukh Khan, Alia Bhatt, Kareena Kapoor Khan और Manish Malhotra समेत कई बड़े सितारों को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया है। इसके अलावा Varun Dhawan, Sidharth Malhotra, Malaika Arora और Ananya Panday जैसे सितारों के नाम भी उनकी फॉलोइंग लिस्ट से गायब बताए जा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि करण ने Kartik Aaryan को भी अनफॉलो कर दिया है, जबकि अभिनेता उनकी आगामी फिल्म “Naagzilla” में नजर आने वाले हैं। प्रियंका चोपड़ा को अब भी कर रहे फॉलो सोशल मीडिया यूजर्स ने यह भी नोटिस किया कि Priyanka Chopra Jonas फिलहाल करण जौहर की इंस्टाग्राम फॉलोइंग लिस्ट में बनी हुई हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर इसे लेकर और ज्यादा चर्चाएं होने लगीं। हालांकि रिपोर्ट्स का दावा है कि यह पूरा बदलाव केवल सोशल मीडिया मैनेजमेंट स्ट्रेटेजी का हिस्सा है और इसका किसी खास व्यक्ति से कोई संबंध नहीं है। सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चाएं करण जौहर अपने करीबी रिश्तों और इंडस्ट्री कनेक्शन के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उनके इस कदम ने इंटरनेट पर काफी हलचल मचा दी। कई यूजर्स ने इसे बॉलीवुड के रिश्तों से जोड़कर देखना शुरू कर दिया था। हालांकि अब तक करण जौहर की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हाल ही में रिलीज हुई थी करण की फिल्म वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर हाल ही में Chaand Mera Dil को प्रोड्यूस करते नजर आए थे। फिल्म में Lakshya और अनन्या पांडे लीड रोल में थे। फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों व समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।  

surbhi मई 29, 2026 0
Bvlgari Eclettica jewelry collection featuring rare 30.75 carat diamond necklace at Milan luxury event
30.75 कैरेट के हीरे ने कैसे बदली पर्सनल स्टाइल की सोच? Bvlgari की नई ज्वेलरी कलेक्शन ने खींचा ध्यान

लक्जरी ज्वेलरी ब्रांड Bvlgari की नई हाई ज्वेलरी कलेक्शन “Eclettica” सिर्फ कीमती गहनों का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह पर्सनल स्टाइल, आत्मविश्वास और पहचान की कहानी भी बयां करती है। फैशन राइटर Lamiya Chitalwalla ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे एक 30.75 कैरेट के दुर्लभ हीरे और ज्वेलरी डिजाइनों ने उन्हें स्टाइल को नए नजरिए से देखने की प्रेरणा दी। मां की स्टाइल से मिली पहचान लेख में लमिया ने बताया कि बचपन में फैशन को लेकर उनका आत्मविश्वास काफी कमजोर था। कपड़ों के फिट और ट्रेंड्स के बीच खुद को सहज महसूस करना मुश्किल होता था। ऐसे में उन्हें अपनी मां की बोल्ड ज्वेलरी स्टाइल से प्रेरणा मिली। उनकी मां भारी सिल्वर इयररिंग्स, बड़ी बिंदी और काजल के साथ खुद को अलग तरीके से पेश करती थीं। यही स्टाइल धीरे-धीरे लमिया के लिए आत्मविश्वास का जरिया बन गया। कॉलेज के दिनों में सिल्वर कड़े, जुमके और मिक्स मेटल्स पहनकर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। Bvlgari की Eclettica कलेक्शन बनी चर्चा का केंद्र मिलान में आयोजित Bvlgari के हाई ज्वेलरी इवेंट में ब्रांड की ज्वेलरी क्रिएटिव डायरेक्टर Lucia Silvestri ने नई “Eclettica” कलेक्शन पेश की। इस खास इवेंट में Priyanka Chopra Jonas, Dua Lipa और Anne Hathaway जैसी ग्लोबल हस्तियां शामिल हुईं। Silvestri ने बताया कि उनकी डिजाइन फिलॉसफी हमेशा versatile, playful और feminine रही है। इस कलेक्शन में 15 transformable creations और 9 masterpieces शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग तरीकों से पहना जा सकता है। 30.75 कैरेट के हीरे वाला नेकलेस बना आकर्षण का केंद्र कलेक्शन का सबसे चर्चित पीस “Serpenti Imperial Heart” नेकलेस रहा। इसमें लगा 30.75 कैरेट का Golconda-type diamond भारत के किसी शाही परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है। Silvestri ने कहा कि उनकी ज्यादातर जेमस्टोन्स भारत के Jaipur से खरीदी जाती हैं और लगभग हर कलेक्शन में भारत का कोई न कोई प्रभाव जरूर शामिल होता है। इसके अलावा “Seres Scarf” नेकलेस भी काफी चर्चा में रहा, जिसे नौ अलग-अलग तरीकों से पहना जा सकता है। ज्वेलरी सिर्फ फैशन नहीं, आत्मविश्वास भी लेख में यह बात खास तौर पर उभरकर सामने आती है कि ज्वेलरी केवल सजावट नहीं, बल्कि खुद को व्यक्त करने का जरिया भी बन सकती है। चाहे मिक्स मेटल्स पहनना हो या एक स्टेटमेंट पीस चुनना, असली मायने इस बात के हैं कि वह आपको कैसा महसूस कराता है। Lucia Silvestri के शब्दों में, “जब कोई ज्वेलरी पहनता है और उसके चेहरे पर खुशी दिखाई देती है, वही सबसे बड़ी सफलता है।”  

surbhi मई 7, 2026 0
Priyanka Chopra glowing skin beauty secrets with natural skincare and healthy lifestyle routine.
ग्लोइंग स्किन का राज: Priyanka Chopra के ब्यूटी सीक्रेट्स, जिन्हें आप भी कर सकते हैं फॉलो

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा सिर्फ अपने अभिनय ही नहीं, बल्कि अपनी दमकती त्वचा के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी “ग्लास स्किन” जैसी चमक के पीछे महंगे प्रोडक्ट्स ही नहीं, बल्कि घरेलू नुस्खे और अनुशासित लाइफस्टाइल का बड़ा योगदान है। घरेलू नुस्खों पर भरोसा प्रियंका चोपड़ा अक्सर बताती हैं कि उनकी स्किनकेयर का बड़ा हिस्सा उनकी मां और दादी के बताए पारंपरिक नुस्खों से आता है। राइस वॉटर + नारियल तेल मास्क: यह मिश्रण स्किन को टाइट करने और पोर्स को छोटा करने में मदद करता है इसे सोने से पहले कुछ मिनट के लिए लगाने की सलाह दी जाती है 6-स्टेप नाइट रूटीन प्रियंका अपनी त्वचा की देखभाल के लिए एक सख्त नाइट स्किनकेयर रूटीन फॉलो करती हैं। मेकअप हटाना डीप क्लीनिंग मॉइश्चराइजिंग स्किन को हाइड्रेट रखना साथ ही, वह नियमित रूप से प्रोफेशनल फेशियल भी करवाती हैं। हेल्दी ड्रिंक्स से आती है नेचुरल ग्लो प्रियंका की स्किनकेयर सिर्फ बाहर से नहीं, बल्कि अंदर से भी होती है। सौंफ, जीरा और धनिया का पानी: यह ड्रिंक पाचन सुधारता है और एसिडिटी कम करता है अदरक और शहद का शॉट: इम्यूनिटी बढ़ाने और गले की खराश दूर करने में मददगार अनोखा टिप भी किया शेयर एक बार प्रियंका ने मजाकिया अंदाज में बताया कि पैरों पर कच्चा लहसुन रगड़ने से सूजन कम हो सकती है। हालांकि, ऐसे उपाय अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है। क्यों खास है उनका तरीका? प्रियंका चोपड़ा का मानना है कि असली खूबसूरती अंदर से आती है। संतुलित आहार हेल्दी लाइफस्टाइल नियमित स्किनकेयर इन तीनों का मेल ही उनकी ग्लोइंग स्किन का असली राज है।

surbhi अप्रैल 7, 2026 0
Popular post
शादी समारोह में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम पर हमला नाकाम, हमलावर 20 साल से कर रहा था मौके का इंतज़ार

  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे।   कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।   CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।   सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।   पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।  

हरीश राणा मामला: इच्छामृत्यु की अनुमति ने खड़े किए संवेदनशील सवाल, क्या सच में कोई अकेले मरता है?

भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं?   क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है?   हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।  

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह का भाषण, सदन में हंगामे के आसार

  नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें।   118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है।   गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया।   रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता।   प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।  

यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य को राहत, हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट  ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है।   फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।   मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।   क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।   जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

इच्छामृत्यु के बाद Harish Rana को अंतिम विदाई, पिता की मार्मिक अपील- "रोना मत"

गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी।   क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ।   कैसे हुई  मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की।   सुप्रीम कोर्ट ने क्या  कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।

Top week

Smoke rises after reported airstrikes in Iraq as regional tensions escalate in West Asia
दुनिया

US-Saudi Strike: इराक में अमेरिका-सऊदी की संयुक्त कार्रवाई, 4 IRGC जवानों की मौत का दावा; पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव

kalpana जुलाई 30, 2026 0