ऑटोमोबाइल

Ather 450X Overtones नेपाल में लॉन्च, 161km रेंज

Ather 450X Overtones: नेपाल में लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, 161km रेंज के साथ मिलेंगे लाइव क्रिकेट स्कोर और स्मार्ट फीचर्स

ranjan kumar tiwari अगस्त 18, 2026 0
नेपाल में लॉन्च Ather 450X Overtones इलेक्ट्रिक स्कूटर
Ather 450X Overtones इलेक्ट्रिक स्कूटर के स्मार्ट फीचर्स

नई दिल्ली, एजेंसियां। इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Ather Energy ने नेपाल में नई 450X Overtones Series लॉन्च की है। कंपनी का यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर आधुनिक तकनीक और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें 161 किलोमीटर तक की रेंज, लाइव क्रिकेट स्कोर, म्यूजिक कंट्रोल और वॉयस कमांड जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

Ather ने नवंबर 2023 में नेपाल के बाजार में एंट्री की थी। कंपनी ने अपने नेशनल डिस्ट्रीब्यूटर वैद्य एनर्जी के साथ मिलकर नेपाल में 14 एक्सपीरियंस सेंटर और 31 फास्ट चार्जिंग स्टेशन का नेटवर्क तैयार किया है।

 

तीन कलर ऑप्शन में आया स्कूटर

 

Ather 450X Overtones Series को आकर्षक डिजाइन और तीन खास कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें Steel White, Space Grey और Lunar Grey शामिल हैं।

स्कूटर के डिजाइन में अलग-अलग टेक्सचर और फिनिश का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं।

 

Magic Twist से मिलेगी रीजेनरेटिव ब्रेकिंग

 

नए 450X Overtones में कंपनी ने Magic Twist तकनीक दी है। इसकी मदद से राइडर थ्रॉटल को पीछे की ओर मोड़कर स्कूटर की रफ्तार कम कर सकता है और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के जरिए कुछ ऊर्जा वापस बैटरी में भेज सकता है।

इसके अलावा Infinite Cruise फीचर कम थ्रॉटल इनपुट के साथ एक निश्चित स्पीड बनाए रखने में मदद करता है।

 

Voice Command से कंट्रोल होंगे कई फीचर्स

 

स्कूटर में Voice on Ather फीचर दिया गया है, जो AtherStack 7.0 पर काम करता है। राइडर ब्लूटूथ हेडसेट या स्मार्ट हेलमेट के जरिए वॉयस कमांड देकर नेविगेशन, चार्जिंग स्टेशन और दूसरी सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकता है।

इसके अलावा स्कूटर के स्मार्ट सिस्टम में लाइव क्रिकेट स्कोर और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

 

161km तक की रेंज

 

Ather 450X Overtones की सबसे बड़ी खासियत इसकी 161 किलोमीटर तक की रेंज है। कंपनी के मुताबिक, केवल 10 मिनट की चार्जिंग में करीब 30 किलोमीटर तक की रेंज हासिल की जा सकती है।

स्कूटर की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो इसे रोजमर्रा की सिटी राइडिंग के साथ लंबी दूरी के इस्तेमाल के लिए भी उपयोगी बनाती है।

 

सेफ्टी के लिए कई फीचर्स

 

Ather ने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा है। इसमें डुअल डिस्क ब्रेक, मल्टी-मोड ट्रैक्शन कंट्रोल, एडवांस एंटी-थेफ्ट सिस्टम, फॉल सेफ अलर्ट और इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Ather के मुताबिक, 450X Overtones Series के जरिए कंपनी नेपाल के प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करना चाहती है।

Popular post
शादी समारोह में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम पर हमला नाकाम, हमलावर 20 साल से कर रहा था मौके का इंतज़ार

  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे।   कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।   CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।   सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।   पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।  

हरीश राणा मामला: इच्छामृत्यु की अनुमति ने खड़े किए संवेदनशील सवाल, क्या सच में कोई अकेले मरता है?

भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं?   क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है?   हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।  

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह का भाषण, सदन में हंगामे के आसार

  नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें।   118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है।   गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया।   रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता।   प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।  

यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य को राहत, हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट  ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है।   फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।   मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।   क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।   जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

इच्छामृत्यु के बाद Harish Rana को अंतिम विदाई, पिता की मार्मिक अपील- "रोना मत"

गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी।   क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ।   कैसे हुई  मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की।   सुप्रीम कोर्ट ने क्या  कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।

Ranjan Kumar Tiwari Ranjan123

ऑटोमोबाइल

View more
नेपाल में लॉन्च Ather 450X Overtones इलेक्ट्रिक स्कूटर
Ather 450X Overtones: नेपाल में लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, 161km रेंज के साथ मिलेंगे लाइव क्रिकेट स्कोर और स्मार्ट फीचर्स

नई दिल्ली, एजेंसियां। इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Ather Energy ने नेपाल में नई 450X Overtones Series लॉन्च की है। कंपनी का यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर आधुनिक तकनीक और स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें 161 किलोमीटर तक की रेंज, लाइव क्रिकेट स्कोर, म्यूजिक कंट्रोल और वॉयस कमांड जैसी सुविधाएं मिलती हैं। Ather ने नवंबर 2023 में नेपाल के बाजार में एंट्री की थी। कंपनी ने अपने नेशनल डिस्ट्रीब्यूटर वैद्य एनर्जी के साथ मिलकर नेपाल में 14 एक्सपीरियंस सेंटर और 31 फास्ट चार्जिंग स्टेशन का नेटवर्क तैयार किया है।   तीन कलर ऑप्शन में आया स्कूटर   Ather 450X Overtones Series को आकर्षक डिजाइन और तीन खास कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें Steel White, Space Grey और Lunar Grey शामिल हैं। स्कूटर के डिजाइन में अलग-अलग टेक्सचर और फिनिश का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं।   Magic Twist से मिलेगी रीजेनरेटिव ब्रेकिंग   नए 450X Overtones में कंपनी ने Magic Twist तकनीक दी है। इसकी मदद से राइडर थ्रॉटल को पीछे की ओर मोड़कर स्कूटर की रफ्तार कम कर सकता है और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के जरिए कुछ ऊर्जा वापस बैटरी में भेज सकता है। इसके अलावा Infinite Cruise फीचर कम थ्रॉटल इनपुट के साथ एक निश्चित स्पीड बनाए रखने में मदद करता है।   Voice Command से कंट्रोल होंगे कई फीचर्स   स्कूटर में Voice on Ather फीचर दिया गया है, जो AtherStack 7.0 पर काम करता है। राइडर ब्लूटूथ हेडसेट या स्मार्ट हेलमेट के जरिए वॉयस कमांड देकर नेविगेशन, चार्जिंग स्टेशन और दूसरी सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकता है। इसके अलावा स्कूटर के स्मार्ट सिस्टम में लाइव क्रिकेट स्कोर और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।   161km तक की रेंज   Ather 450X Overtones की सबसे बड़ी खासियत इसकी 161 किलोमीटर तक की रेंज है। कंपनी के मुताबिक, केवल 10 मिनट की चार्जिंग में करीब 30 किलोमीटर तक की रेंज हासिल की जा सकती है। स्कूटर की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो इसे रोजमर्रा की सिटी राइडिंग के साथ लंबी दूरी के इस्तेमाल के लिए भी उपयोगी बनाती है।   सेफ्टी के लिए कई फीचर्स   Ather ने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा है। इसमें डुअल डिस्क ब्रेक, मल्टी-मोड ट्रैक्शन कंट्रोल, एडवांस एंटी-थेफ्ट सिस्टम, फॉल सेफ अलर्ट और इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Ather के मुताबिक, 450X Overtones Series के जरिए कंपनी नेपाल के प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करना चाहती है।

ranjan kumar tiwari अगस्त 18, 2026 0
Ferrari Luce इलेक्ट्रिक कार की पहली प्रोडक्शन यूनिट

Ferrari Luce की पहली प्रोडक्शन यूनिट 380 करोड़ रुपये में नीलाम, 1035 bhp पावर से है लैस

E3 Trion और Ampere Magnus G Max इलेक्ट्रिक स्कूटर की तुलना

E3 Trion vs Ampere Magnus G Max: 165 KM रेंज और 52 लीटर स्टोरेज, जानें दोनों नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या खास

Royal Enfield Classic 350 Gorkha Edition ऑलिव ग्रीन कलर में

Royal Enfield Classic 350 का Gorkha Edition जल्द होगा लॉन्च, ऑलिव ग्रीन कलर और खास ग्राफिक्स से मिलेगा नया लुक

Skoda Slavia Facelift के नए एक्सटीरियर डिजाइन की तस्वीर
Skoda Slavia Facelift: नए लुक के साथ 18 अगस्त को होगी लॉन्च, ग्रिल से लेकर अलॉय व्हील तक दिखेंगे बदलाव

नई दिल्ली, एजेंसियां। Skoda भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय सेडान Slavia का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने लॉन्च से पहले कार का नया टीजर जारी किया है, जिसमें इसके एक्सटीरियर में किए गए बदलावों की झलक देखने को मिली है। Skoda Slavia Facelift 18 अगस्त 2026 को लॉन्च होगी। 2022 में मौजूदा मॉडल के आने के करीब चार साल बाद इसका फेसलिफ्ट वर्जन बाजार में दस्तक देगा।   नया ग्रिल और अपडेटेड हेडलैंप   टीजर में नई Slavia के फ्रंट डिजाइन में कई बदलाव नजर आ रहे हैं। कार में पहले की तुलना में ज्यादा बोल्ड क्रोम डिटेलिंग के साथ नया ग्रिल दिया गया है। हेडलैंप के अंदर का डिजाइन भी अपडेट किया गया है। इसके अलावा फ्रंट बंपर को रिवाइज किया गया है और फॉग लैंप के आसपास नई डिजाइन वाली हाउसिंग दी गई है। साइड प्रोफाइल में नई पांच-स्पोक अलॉय व्हील डिजाइन भी देखने को मिलती है।   पीछे के डिजाइन में भी होंगे बदलाव   Slavia Facelift के रियर हिस्से में टेल लैंप का बेसिक शेप मौजूदा मॉडल जैसा ही रखा गया है। हालांकि, इसमें Kushaq जैसी कनेक्टेड LED ट्रीटमेंट मिलेगी या नहीं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कार में क्रोम फिनिश वाली विंडो लाइन और शार्क-फिन एंटीना भी बरकरार रहने की उम्मीद है। टीजर में कार सिल्वर या ग्रे शेड में नजर आई है।   इंटीरियर में मिल सकता है बड़ा डिस्प्ले   कंपनी ने अभी फेसलिफ्ट के केबिन की पूरी झलक नहीं दिखाई है। उम्मीद है कि कार का मौजूदा डैशबोर्ड लेआउट बरकरार रखा जाएगा, लेकिन नए कलर और बेहतर ट्रिम मटेरियल के जरिए केबिन को फ्रेश लुक मिल सकता है। Slavia Facelift में बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और Kushaq से लिया गया 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलने की संभावना है। इसके अलावा सिंगल-पेन सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स भी जारी रह सकते हैं।   इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं   मैकेनिकल तौर पर Slavia Facelift में बड़े बदलाव की संभावना कम है। इसमें मौजूदा 1.0-लीटर और 1.5-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन जारी रह सकते हैं। 1.0-लीटर TSI इंजन 115 bhp की पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। मौजूदा मॉडल में इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। हालांकि फेसलिफ्ट में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को लेकर बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 6-स्पीड ऑटोमैटिक की जगह नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक दे सकती है। वहीं 1.5-लीटर TSI इंजन के 150 bhp की पावर और 250 Nm टॉर्क के साथ जारी रहने की उम्मीद है। इस इंजन के साथ 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिल सकता है। Skoda Slavia Facelift की कीमत और सभी फीचर्स की आधिकारिक जानकारी 18 अगस्त की लॉन्चिंग के दौरान सामने आएगी।

ranjan kumar tiwari अगस्त 17, 2026 0
Ampere Magnus G Max electric scooter with new connected features and 142km range

30 से ज्यादा नए फीचर्स के साथ अपडेट हुआ Ampere Magnus G Max, 142km की रेंज और ₹1.09 लाख कीमत

हुंडई की सॉफ्टवेयर और कनेक्टेड कारों की रणनीति

हुंडई का ‘सॉफ्टवेयर व्हीकल’ लक्ष्य, 2027 तक 10 लाख कनेक्टेड कारें बेचने की तैयारी

जुलाई 2026 में भारत के ऑटो बाजार का रिकॉर्ड प्रदर्शन

अल्टरनेटिव-फ्यूल वाहनों की बढ़ी मांग, जुलाई में भारत के ऑटो बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड

वाहन बीमा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश
वाहन बीमा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, नई कारों का थर्ड-पार्टी बीमा 4 साल और दोपहिया का 6 साल होगा

नई दिल्ली, एजेंसियां। सुप्रीम कोर्ट ने देश में वाहनों के अनिवार्य थर्ड-पार्टी बीमा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। अदालत ने नई कारों के लिए थर्ड-पार्टी बीमा की अवधि बढ़ाकर 4 साल और नए दोपहिया वाहनों के लिए 6 साल करने का निर्देश दिया है। Court ने केंद्र सरकार और भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) को इस व्यवस्था को लागू करने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है।   बिना बीमा वाले वाहनों पर सख्ती की तैयारी     सुप्रीम कोर्ट ने बिना वैध बीमा के सड़कों पर चल रहे वाहनों को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने केंद्र और IRDAI से ऐसा पायलट प्रोजेक्ट तैयार करने को कहा है, जिसके तहत बिना वैध थर्ड-पार्टी बीमा वाले वाहनों को पेट्रोल पंपों पर ईंधन देने से रोकने की व्यवस्था की संभावना पर विचार किया जाएगा।     नई कार-बाइक खरीदने वालों पर क्या असर होगा?     नई कार खरीदने वालों को अब शुरुआती अवधि के लिए 4 साल का थर्ड-पार्टी बीमा कवर रखना होगा, जबकि नए दोपहिया वाहनों के लिए यह अवधि 6 साल होगी। इसका उद्देश्य वाहन मालिकों को लंबे समय तक अनिवार्य बीमा कवर के दायरे में रखना और सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को मुआवजा मिलने की व्यवस्था मजबूत करना है।     देश में बड़ी संख्या में वाहन बिना बीमा     सुप्रीम कोर्ट के समक्ष यह चिंता भी सामने आई कि देश की सड़कों पर बड़ी संख्या में वाहन बिना वैध मोटर बीमा के चल रहे हैं। रिपोर्टों के मुताबिक करीब 56 प्रतिशत वाहन बिना वैध बीमा के सड़कों पर चल रहे हैं। ऐसे में अदालत ने बीमा नियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए तकनीकी और प्रशासनिक उपायों पर जोर दिया है।     सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सुरक्षा पर जोर     थर्ड-पार्टी बीमा का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना में किसी अन्य व्यक्ति को हुए नुकसान के लिए मुआवजे की व्यवस्था सुनिश्चित करना है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उद्देश्य बीमा कवरेज बढ़ाने के साथ-साथ बिना बीमा वाहनों की संख्या कम करना है।   नई व्यवस्था लागू होने के बाद वाहन खरीदने वालों के लिए बीमा संबंधी शुरुआती औपचारिकताएं लंबे समय तक कवर में रहेंगी और बिना बीमा वाहन चलाने पर निगरानी और सख्त हो सकती है।

ranjan kumar tiwari अगस्त 7, 2026 0
Hero Pleasure Plus scooter in new Aqua Grey color with updated styling and premium design features.

Hero Pleasure Plus का नया Aqua Grey अवतार लॉन्च, स्टाइलिश लुक के साथ बढ़े कलर ऑप्शन; जानें कीमत और फीचर्स

Yamaha R15 V4 और MT-15 MotoGP Edition

Yamaha R15 V4 और MT-15 MotoGP Edition भारत में फिर लॉन्च, नए ग्राफिक्स के साथ वापसी

New Maruti Suzuki Brezza Facelift

360 डिग्री कैमरा और टर्बो-पेट्रोल इंजन से लैस नई Brezza ने मचाई धूम, रोजाना 2,000 बुकिंग; जानें कीमत और फीचर्स

0 Comments

Top week

Prashant Kishor addresses Bankipur voters and promises private sector jobs for 10,000 educated unemployed youths.
बिहार

MLA बनते ही प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, बांकीपुर के 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में नौकरी दिलाने का दावा

surbhi अगस्त 12, 2026 0

Voting poll

अगर भविष्य में रश्मिका और विजय जीवनसाथी बनते हैं, तो क्या आपको उनकी जोड़ी पसंद होगी?