ऑटोमोबाइल

मारुति सुजुकी ने गुजरात के हंसलपुर स्थित विनिर्माण संयंत्र का विस्तार पूरा कर वार्षिक उत्पादन क्षमता 10 लाख वाहन कर दी है।

गुजरात के हंसलपुर प्लांट की क्षमता 10 लाख वाहन सालाना पहुंची, दुनिया का सबसे बड़ा सुजुकी कारखाना बना

ranjan kumar tiwari अगस्त 1, 2026 0
हंसलपुर सुजुकी प्लांट
मारुति सुजुकी हंसलपुर संयंत्र

अहमदाबाद, एजेंसियां। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने गुजरात के हंसलपुर (Hansalpur) स्थित अपने विनिर्माण संयंत्र का बड़ा विस्तार पूरा कर लिया है। कंपनी ने चौथे उत्पादन संयंत्र में व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर दिया है, जिससे इस परिसर की कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता बढ़कर 10 लाख (1 मिलियन) वाहन हो गई है। इसके साथ ही हंसलपुर संयंत्र दुनिया में सुजुकी का सबसे अधिक उत्पादन क्षमता वाला कारखाना बन गया है।

 

चौथे प्लांट से बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

 

मारुति सुजुकी के नए प्लांट की वार्षिक उत्पादन क्षमता 2.5 लाख (250,000) वाहन है। इस नई इकाई के शुरू होने से कंपनी की बढ़ती घरेलू और निर्यात मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। कंपनी का कहना है कि क्षमता विस्तार से लोकप्रिय मॉडलों की वेटिंग अवधि कम करने और भविष्य की मांग के अनुरूप उत्पादन बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी।

 

भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने पर जोर

 

मारुति सुजुकी लगातार भारत में अपने उत्पादन नेटवर्क का विस्तार कर रही है। कंपनी गुजरात के साथ-साथ हरियाणा के खरखौदा संयंत्र में भी उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है। कंपनी का लक्ष्य घरेलू बाजार की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ भारत को वैश्विक निर्यात केंद्र के रूप में और मजबूत बनाना है।

 

ऑटो सेक्टर को मिलेगा बड़ा फायदा

 

विशेषज्ञों का मानना है कि हंसलपुर संयंत्र के विस्तार से ऑटोमोबाइल उद्योग, ऑटो पार्ट्स सप्लायर और स्थानीय रोजगार को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। बढ़ी हुई उत्पादन क्षमता से कंपनी की बाजार हिस्सेदारी मजबूत होने के साथ-साथ भारतीय ऑटो उद्योग की वैश्विक प्रतिस्पर्धा भी बढ़ने की उम्मीद है।

Popular post
शादी समारोह में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम पर हमला नाकाम, हमलावर 20 साल से कर रहा था मौके का इंतज़ार

  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे।   कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।   CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।   सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।   पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।  

हरीश राणा मामला: इच्छामृत्यु की अनुमति ने खड़े किए संवेदनशील सवाल, क्या सच में कोई अकेले मरता है?

भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं?   क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है?   हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।  

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह का भाषण, सदन में हंगामे के आसार

  नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें।   118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है।   गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया।   रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता।   प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।  

यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य को राहत, हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट  ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है।   फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।   मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।   क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।   जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

इच्छामृत्यु के बाद Harish Rana को अंतिम विदाई, पिता की मार्मिक अपील- "रोना मत"

गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी।   क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ।   कैसे हुई  मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की।   सुप्रीम कोर्ट ने क्या  कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।

Ranjan Kumar Tiwari Ranjan123

ऑटोमोबाइल

View more
हंसलपुर सुजुकी प्लांट
गुजरात के हंसलपुर प्लांट की क्षमता 10 लाख वाहन सालाना पहुंची, दुनिया का सबसे बड़ा सुजुकी कारखाना बना

अहमदाबाद, एजेंसियां। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने गुजरात के हंसलपुर (Hansalpur) स्थित अपने विनिर्माण संयंत्र का बड़ा विस्तार पूरा कर लिया है। कंपनी ने चौथे उत्पादन संयंत्र में व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर दिया है, जिससे इस परिसर की कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता बढ़कर 10 लाख (1 मिलियन) वाहन हो गई है। इसके साथ ही हंसलपुर संयंत्र दुनिया में सुजुकी का सबसे अधिक उत्पादन क्षमता वाला कारखाना बन गया है।   चौथे प्लांट से बढ़ेगी उत्पादन क्षमता   मारुति सुजुकी के नए प्लांट की वार्षिक उत्पादन क्षमता 2.5 लाख (250,000) वाहन है। इस नई इकाई के शुरू होने से कंपनी की बढ़ती घरेलू और निर्यात मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। कंपनी का कहना है कि क्षमता विस्तार से लोकप्रिय मॉडलों की वेटिंग अवधि कम करने और भविष्य की मांग के अनुरूप उत्पादन बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी।   भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने पर जोर   मारुति सुजुकी लगातार भारत में अपने उत्पादन नेटवर्क का विस्तार कर रही है। कंपनी गुजरात के साथ-साथ हरियाणा के खरखौदा संयंत्र में भी उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है। कंपनी का लक्ष्य घरेलू बाजार की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ भारत को वैश्विक निर्यात केंद्र के रूप में और मजबूत बनाना है।   ऑटो सेक्टर को मिलेगा बड़ा फायदा   विशेषज्ञों का मानना है कि हंसलपुर संयंत्र के विस्तार से ऑटोमोबाइल उद्योग, ऑटो पार्ट्स सप्लायर और स्थानीय रोजगार को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। बढ़ी हुई उत्पादन क्षमता से कंपनी की बाजार हिस्सेदारी मजबूत होने के साथ-साथ भारतीय ऑटो उद्योग की वैश्विक प्रतिस्पर्धा भी बढ़ने की उम्मीद है।

ranjan kumar tiwari अगस्त 1, 2026 0
Royal Enfield Shotgun 650 X Rough Crafts limited edition motorcycle with exclusive black and gold styling

3 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक हुई Royal Enfield की सबसे महंगी बाइक, सिर्फ 100 यूनिट्स बनीं; जानिए क्या है खास

Honda CB500 premium motorcycle with 471cc parallel twin engine and advanced features in India

Honda CB500 की प्री-बुकिंग शुरू, 471cc इंजन और दमदार फीचर्स के साथ जल्द होगी लॉन्च; जानें क्या है खास

Ather Scooters

Ather के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आया Pothole+ Alerts फीचर, अब पहले ही मिलेगी गड्ढों और खराब सड़क की चेतावनी

TVS Star City Plus commuter bike with LED headlamp and USB charging features
₹80 हजार से कम में TVS Star City Plus: 70 kmpl तक माइलेज, LED हेडलैंप से USB चार्जिंग तक मिलते हैं ये फीचर्स

अगर आपका बजट ₹80 हजार से कम है और आप रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक किफायती, भरोसेमंद और अच्छे माइलेज वाली बाइक तलाश रहे हैं, तो TVS Star City Plus एक विकल्प हो सकती है। कंपनी की यह कम्यूटर बाइक बेहतर माइलेज के साथ कई उपयोगी फीचर्स भी देती है। 109.7cc इंजन और 4-स्पीड गियरबॉक्स TVS Star City Plus में 109.7cc का सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक इंजन मिलता है। यह इंजन 7,350 rpm पर 8.08 bhp की पावर और 4,500 rpm पर 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 4-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। बाइक में किक और इलेक्ट्रिक दोनों तरह के स्टार्टिंग विकल्प दिए गए हैं। इसकी अधिकतम स्पीड करीब 90 kmph बताई गई है। LED हेडलैंप और USB चार्जिंग फीचर्स की बात करें तो Star City Plus में LED हेडलैंप मिलता है। इसके अलावा बाइक में USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है, जिससे सफर के दौरान स्मार्टफोन चार्ज किया जा सकता है। बाइक में TVS की Eco Thrust Fuel Injection तकनीक भी दी गई है, जिसका उद्देश्य इंजन की परफॉर्मेंस और राइडिंग को बेहतर बनाना है। साथ ही साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ स्विच भी मिलता है। सेफ्टी के लिए CBS टेक्नोलॉजी सेफ्टी के लिहाज से बाइक में Synchronised Braking Technology यानी CBS दिया गया है। इसका उद्देश्य ब्रेकिंग के दौरान आगे और पीछे के पहियों के बीच बेहतर संतुलन बनाए रखने में मदद करना है। बाइक में डिस्क और ड्रम ब्रेक के विकल्प उपलब्ध हैं। इसके अलावा ऑटोमैटिक हेडलैंप ऑन फीचर, 172mm ग्राउंड क्लियरेंस और 17-इंच ट्यूबलेस टायर भी मिलते हैं। 60-70 kmpl तक माइलेज का दावा रिपोर्ट्स के मुताबिक TVS Star City Plus करीब 60 से 70 kmpl तक का माइलेज दे सकती है। हालांकि वास्तविक माइलेज सड़क, ट्रैफिक, राइडिंग स्टाइल और बाइक के रखरखाव जैसे कई कारकों पर निर्भर करेगा। कीमत भी ₹80 हजार से कम दिए गए विवरण के अनुसार, TVS Star City Plus की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹72,500 से शुरू होती है। वहीं डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत करीब ₹75,200 बताई गई है। ऐसे में कम्यूटर बाइक खरीदने वालों के लिए यह मॉडल कम कीमत, माइलेज और रोजमर्रा के उपयोगी फीचर्स का संतुलन पेश करता है। हालांकि खरीदारी से पहले अपने शहर में मौजूदा एक्स-शोरूम और ऑन-रोड कीमत जरूर जांच लें।  

surbhi जुलाई 30, 2026 0
E20 पेट्रोल के इस्तेमाल और गाड़ियों पर असर को लेकर एक्सपर्ट की स्पष्टीकरण

E20 पेट्रोल से क्या पुरानी गाड़ियों को होगा नुकसान? एक्सपर्ट ने दूर की वाहन मालिकों की बड़ी चिंता

Used car resale value depends on condition, service history, mileage, demand, accident record and features

पुरानी कार बेचने जा रहे हैं? सही कीमत तय करने में ये 7 बातें निभाती हैं सबसे बड़ा रोल

Skoda Slavia Facelift 2026 with refreshed exterior design, LED lighting and upgraded features ahead of its India launch.

18 अगस्त को लॉन्च होगी नई Skoda Slavia Facelift, मिलेगा नया लुक और 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स

2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट के फीचर्स और डिजाइन की तस्वीर
Maruti Brezza Facelift लॉन्च, LXi से ZXi+ तक हर वेरिएंट में मिलेंगे ये खास फीचर्स

हैदराबाद,एजेंसियां। मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV 2026 Maruti Brezza Facelift को नए अपडेट्स के साथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसके मौजूदा चार वेरिएंट LXi, VXi, ZXi और ZXi+ को बरकरार रखा है, लेकिन अब इनमें पहले से ज्यादा सेफ्टी, टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट फीचर्स जोड़े गए हैं।   LXi वेरिएंट में मिलेंगे जरूरी सेफ्टी फीचर्स   नई Brezza Facelift के बेस LXi वेरिएंट में कंपनी ने सुरक्षा पर खास ध्यान दिया है। इसमें छह एयरबैग, ESP, ABS, हिल होल्ड असिस्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट, मैनुअल AC, फ्रंट पावर विंडो, टिल्ट स्टीयरिंग और डुअल-टोन इंटीरियर भी मिलता है।   VXi वेरिएंट में बढ़े कम्फर्ट और कनेक्टिविटी फीचर्स   VXi ट्रिम से Brezza ज्यादा प्रीमियम अनुभव देने लगती है। इसमें 7-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, चार स्पीकर के साथ ट्वीटर, रियर AC वेंट्स और फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।   इसके अलावा इसमें ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट, कीलेस एंट्री, इलेक्ट्रिक ORVMs, रियर पावर विंडो, टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग और अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं।   ZXi वेरिएंट में मिलेगी ज्यादा एडवांस टेक्नोलॉजी   ZXi वेरिएंट में कंपनी ने कई प्रीमियम फीचर्स जोड़े हैं। इसमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, सेफ एग्जिट वार्निंग, 360-डिग्री HD कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, TPMS और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स मिलते हैं।   इसके अलावा इसमें हेड-अप डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, ऑटो-डिमिंग IRVM, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और रियर LED लैम्प्स भी दिए गए हैं।   ZXi+ होगा सबसे ज्यादा फीचर्स वाला टॉप वेरिएंट   2026 Maruti Brezza Facelift का टॉप-स्पेक ZXi+ वेरिएंट सबसे ज्यादा फीचर्स से लैस है। इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन, ARKAMYS ऑडियो सिस्टम, Alexa वॉइस असिस्टेंट और एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।   इसके अलावा इसमें 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, वायरलेस चार्जर, ऑटो फोल्डिंग ORVMs, फास्ट USB चार्जिंग, वॉक-अवे लॉकिंग स्मार्ट की, मशीन-फिनिश्ड अलॉय व्हील्स और LED प्रोजेक्टर हेडलैंप जैसे फीचर्स शामिल हैं।   तीन इंजन विकल्पों के साथ आएगी नई Brezza   नई Maruti Brezza Facelift को तीन इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। इसमें 1.0-लीटर बूस्टरजेट टर्बो पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर K15C पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर पेट्रोल-CNG इंजन शामिल हैं।   टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है, जबकि 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों विकल्प मिलते हैं। CNG मॉडल में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन उपलब्ध है।   किस वेरिएंट में क्या मिलेगा? LXi: बेसिक फीचर्स के साथ मजबूत सेफ्टी पैकेज VXi: कम्फर्ट और कनेक्टिविटी का बेहतर संतुलन ZXi: एडवांस सेफ्टी और प्रीमियम फीचर्स ZXi+: सबसे ज्यादा टेक्नोलॉजी और लग्जरी फीचर्स वाला मॉडल   नई 2026 Maruti Brezza Facelift उन ग्राहकों के लिए पेश की गई है, जो कॉम्पैक्ट SUV में ज्यादा सुरक्षा, आधुनिक फीचर्स और बेहतर ड्राइविंग अनुभव चाहते हैं।  

ranjan kumar tiwari जुलाई 27, 2026 0
भारत में लॉन्च हुई 7-सीटर SUV Jeep Meridian 85th Anniversary Edition

Jeep Meridian 85th Anniversary Edition भारत में लॉन्च, ₹36.05 लाख में मिलेगा लिमिटेड एडिशन SUV

Compact four-seater solar electric car with foldable solar roof charging its battery under sunlight for extra driving range.

Solar Electric Car: बैटरी के साथ-साथ सूरज की रोशनी से भी चलेगी यह 4-सीटर इलेक्ट्रिक कार, रोजाना मिलेगी 50 KM तक फ्री रेंज

Range Rover GT electric luxury SUV prototype showcasing sleek coupe-style design and premium modern styling.

Range Rover GT Electric SUV: रेंज रोवर की पहली इलेक्ट्रिक लग्जरी SUV से उठा पर्दा, कूपे लुक और शानदार फीचर्स ने खींचा ध्यान

0 Comments

Top week

Smoke rises after reported airstrikes in Iraq as regional tensions escalate in West Asia
दुनिया

US-Saudi Strike: इराक में अमेरिका-सऊदी की संयुक्त कार्रवाई, 4 IRGC जवानों की मौत का दावा; पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव

kalpana जुलाई 30, 2026 0

Voting poll

अगर भविष्य में रश्मिका और विजय जीवनसाथी बनते हैं, तो क्या आपको उनकी जोड़ी पसंद होगी?