एंटरटेनमेंट

'Mirzapur: The Movie' Trailer में कालीन भैया-गुड्डू आमने-सामने

'Mirzapur: The Movie' Trailer: कौन बनेगा मिर्जापुर का किंग? कालीन भैया और गुड्डू आमने-सामने

ranjan kumar tiwari अगस्त 12, 2026 0
Mirzapur The Movie के ट्रेलर में कालीन भैया और गुड्डू
Mirzapur The Movie Trailer में गद्दी की जंग

मुंबई, एजेंसियां। बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु एक बार फिर अपने चर्चित किरदारों में नजर आएंगे। ट्रेलर में मिर्जापुर की गद्दी, सत्ता, बाहुबल और बदले की वही पुरानी जंग एक नए अंदाज में दिखाई गई है। फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

गद्दी के लिए फिर आमने-सामने होंगे किरदार

 

 

ट्रेलर की शुरुआत मिर्जापुर की गद्दी से होती है। बैकग्राउंड में कालीन भैया की दमदार आवाज सुनाई देती है। वह कहते हैं कि गद्दी विरासत या सियासत से नहीं, बल्कि बाहुबल से मिलती है और उस पर बैठने वाले का रिश्ता मौत से जुड़ जाता है।

 

इसके बाद पंकज त्रिपाठी की कालीन भैया के रूप में जोरदार एंट्री होती है। उनके किरदार का वही खौफ और दबदबा ट्रेलर में देखने को मिलता है। कालीन भैया का एक डायलॉग, 'बाहुबली मारते नहीं हैं, मारने का ऑर्डर देते हैं', उनके किरदार की ताकत को फिर सामने लाता है।

 

मुन्ना और गुड्डू की भी दमदार वापसी

 

 

ट्रेलर में दिव्येंदु एक बार फिर मुन्ना के किरदार में नजर आते हैं। मुन्ना खुद को मिर्जापुर का प्रिंस और अपने पिता को वहां का किंग बताता है।

 

वहीं, अली फजल का गुड्डू पंडित सत्ता की दौड़ में और ज्यादा आक्रामक नजर आ रहा है। गद्दी हासिल करने के लिए वह अपराध और हिंसा का रास्ता अपनाता दिखाई देता है। ट्रेलर में गुड्डू की जान पर मंडराता खतरा भी कहानी को और रोमांचक बनाता है।

 

बड़े पर्दे के लिए और भव्य हुआ मिर्जापुर का संसार

 

 

'मिर्जापुर: द मूवी' को वेब सीरीज से अलग बड़े पर्दे के अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। फिल्म में एक्शन और विजुअल्स को बड़े स्तर पर पेश किया गया है।

 

कहानी पूर्वांचल की गलियों से आगे बढ़कर राजस्थान के विशाल इलाकों तक जाती है। ऐसे में फिल्म में मिर्जापुर की पुरानी दुनिया के साथ नए लोकेशन और बड़े एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे।

 

रवि किशन और सोनल चौहान भी आएंगे नजर

 

 

फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु के अलावा रवि किशन, जितेंद्र कुमार और सोनल चौहान भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 

'मिर्जापुर: द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि स्क्रीनप्ले पुनीत कृष्णा ने लिखा है। फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है।

 

4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

 

 

'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषाओं में दर्शकों के सामने आएगी।

 

ट्रेलर के बाद अब फैंस की नजर इस बात पर है कि मिर्जापुर की गद्दी की इस नई जंग में कालीन भैया, गुड्डू और मुन्ना में से किसका दबदबा कायम होता है।

Popular post
शादी समारोह में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम पर हमला नाकाम, हमलावर 20 साल से कर रहा था मौके का इंतज़ार

  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे।   कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।   CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।   सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।   पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।  

हरीश राणा मामला: इच्छामृत्यु की अनुमति ने खड़े किए संवेदनशील सवाल, क्या सच में कोई अकेले मरता है?

भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं?   क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है?   हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।  

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह का भाषण, सदन में हंगामे के आसार

  नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें।   118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है।   गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया।   रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता।   प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।  

यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य को राहत, हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट  ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है।   फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।   मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।   क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।   जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

इच्छामृत्यु के बाद Harish Rana को अंतिम विदाई, पिता की मार्मिक अपील- "रोना मत"

गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी।   क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ।   कैसे हुई  मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की।   सुप्रीम कोर्ट ने क्या  कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।

Ranjan Kumar Tiwari Ranjan123

एंटरटेनमेंट

View more
Mirzapur The Movie के ट्रेलर में कालीन भैया और गुड्डू
'Mirzapur: The Movie' Trailer: कौन बनेगा मिर्जापुर का किंग? कालीन भैया और गुड्डू आमने-सामने

मुंबई, एजेंसियां। बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु एक बार फिर अपने चर्चित किरदारों में नजर आएंगे। ट्रेलर में मिर्जापुर की गद्दी, सत्ता, बाहुबल और बदले की वही पुरानी जंग एक नए अंदाज में दिखाई गई है। फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।   गद्दी के लिए फिर आमने-सामने होंगे किरदार     ट्रेलर की शुरुआत मिर्जापुर की गद्दी से होती है। बैकग्राउंड में कालीन भैया की दमदार आवाज सुनाई देती है। वह कहते हैं कि गद्दी विरासत या सियासत से नहीं, बल्कि बाहुबल से मिलती है और उस पर बैठने वाले का रिश्ता मौत से जुड़ जाता है।   इसके बाद पंकज त्रिपाठी की कालीन भैया के रूप में जोरदार एंट्री होती है। उनके किरदार का वही खौफ और दबदबा ट्रेलर में देखने को मिलता है। कालीन भैया का एक डायलॉग, 'बाहुबली मारते नहीं हैं, मारने का ऑर्डर देते हैं', उनके किरदार की ताकत को फिर सामने लाता है।   मुन्ना और गुड्डू की भी दमदार वापसी     ट्रेलर में दिव्येंदु एक बार फिर मुन्ना के किरदार में नजर आते हैं। मुन्ना खुद को मिर्जापुर का प्रिंस और अपने पिता को वहां का किंग बताता है।   वहीं, अली फजल का गुड्डू पंडित सत्ता की दौड़ में और ज्यादा आक्रामक नजर आ रहा है। गद्दी हासिल करने के लिए वह अपराध और हिंसा का रास्ता अपनाता दिखाई देता है। ट्रेलर में गुड्डू की जान पर मंडराता खतरा भी कहानी को और रोमांचक बनाता है।   बड़े पर्दे के लिए और भव्य हुआ मिर्जापुर का संसार     'मिर्जापुर: द मूवी' को वेब सीरीज से अलग बड़े पर्दे के अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। फिल्म में एक्शन और विजुअल्स को बड़े स्तर पर पेश किया गया है।   कहानी पूर्वांचल की गलियों से आगे बढ़कर राजस्थान के विशाल इलाकों तक जाती है। ऐसे में फिल्म में मिर्जापुर की पुरानी दुनिया के साथ नए लोकेशन और बड़े एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे।   रवि किशन और सोनल चौहान भी आएंगे नजर     फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु के अलावा रवि किशन, जितेंद्र कुमार और सोनल चौहान भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।   'मिर्जापुर: द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि स्क्रीनप्ले पुनीत कृष्णा ने लिखा है। फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है।   4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म     'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषाओं में दर्शकों के सामने आएगी।   ट्रेलर के बाद अब फैंस की नजर इस बात पर है कि मिर्जापुर की गद्दी की इस नई जंग में कालीन भैया, गुड्डू और मुन्ना में से किसका दबदबा कायम होता है।

ranjan kumar tiwari अगस्त 12, 2026 0
सुनील शेट्टी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मुलाकात

सुनील शेट्टी की CM सम्राट चौधरी से मुलाकात, अक्टूबर से बिहार में फिल्म की शूटिंग करेंगे अभिनेता

दिल्ली हाईकोर्ट ने तब्बू की AI और डिजिटल पहचान के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने तब्बू को AI के गलत इस्तेमाल से दी सुरक्षा, 150 से ज्यादा URL हटाने का आदेश

Ram Gopal Varma

राम गोपाल वर्मा ने नई फिल्म ‘पुलिस कंपनी’ का किया ऐलान, हर्षवर्धन राणे निभाएंगे दया नायक का किरदार

संजय दत्त ने बेटी त्रिशाला दत्त को जन्मदिन पर भावुक संदेश दिया
संजय दत्त ने बेटी त्रिशाला को जन्मदिन पर लिखा भावुक संदेश, बोले- ‘तुम हमेशा मेरी छोटी बेटी रहोगी’

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने अपनी बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त के 38वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया के जरिए उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। संजय दत्त ने बेटी के साथ अपनी पुरानी और अनदेखी तस्वीरें साझा करते हुए भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि उम्र चाहे कितनी भी हो जाए, त्रिशाला उनके लिए हमेशा उनकी छोटी बेटी रहेंगी।   पुरानी तस्वीरों के साथ साझा किया प्यार     संजय दत्त ने जन्मदिन के मौके पर त्रिशाला के साथ बिताए पुराने पलों को याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में बेटी के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए लिखा कि वह हमेशा उनकी ‘लिटिल गर्ल’ रहेंगी।   अभिनेता का यह संदेश पिता-बेटी के मजबूत रिश्ते को दिखाता है। पोस्ट में संजय दत्त ने त्रिशाला को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के साथ उनके जीवन में खुशियों और सफलता की कामना भी की।   त्रिशाला ने बॉलीवुड से बनाई दूरी     त्रिशाला दत्त संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। वह लंबे समय से बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं।   त्रिशाला सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और समय-समय पर अपनी जिंदगी से जुड़े अनुभव और तस्वीरें साझा करती हैं। हालांकि, उन्होंने अपने पिता की तरह फिल्म इंडस्ट्री में करियर नहीं बनाया है।   पिता-बेटी का रिश्ता रहा है खास     संजय दत्त कई मौकों पर त्रिशाला के प्रति अपने प्यार और गर्व का इजहार कर चुके हैं। दोनों के बीच दूरी के बावजूद उनका रिश्ता काफी मजबूत रहा है।   त्रिशाला के जन्मदिन पर संजय दत्त की भावुक पोस्ट ने एक बार फिर उनके निजी जीवन के इस पहलू को चर्चा में ला दिया है। सोशल मीडिया पर प्रशंसक भी पिता-बेटी की तस्वीरों और संजय के संदेश पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।   संजय दत्त के आगामी प्रोजेक्ट भी चर्चा में     वहीं काम के मोर्चे पर संजय दत्त लगातार फिल्मों में सक्रिय हैं। अभिनेता के कई आगामी प्रोजेक्ट चर्चा में हैं। निजी जिंदगी में बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ वह अपने फिल्मी करियर में भी लगातार व्यस्त हैं।   त्रिशाला के 38वें जन्मदिन पर संजय दत्त का यह संदेश उनके प्रशंसकों के बीच भी भावुक पल बन गया।

ranjan kumar tiwari अगस्त 11, 2026 0
आठ महीने की प्रेग्नेंसी में Raaka की शूटिंग करतीं दीपिका पादुकोण

आठ महीने की प्रेग्नेंसी में भी ‘Raaka’ की शूटिंग कर रहीं दीपिका पादुकोण, डिलीवरी से पहले पूरा करेंगी अपना हिस्सा

KBC 18

KBC 18 में प्रीति जिंटा ने सुनाया अमिताभ बच्चन से जुड़ा मजेदार किस्सा, ‘अरमान’ की शूटिंग को किया याद

Emraan Hashmi Statement

इमरान हाशमी ने RD बर्मन बायोपिक में महमूद का किरदार निभाने की खबरों को बताया गलत, बोले- मुझे अप्रोच नहीं किया गया

Ajay Devgn Crime Patrol
अजय देवगन बने ‘क्राइम पेट्रोल’ के नए होस्ट, अनूप सोनी की लेंगे जगह; 31 अगस्त से शुरू होगा नया सीजन

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अब टीवी के लोकप्रिय अपराध आधारित कार्यक्रम ‘क्राइम पेट्रोल’ की मेजबानी करते नजर आएंगे। अजय देवगन ने शो के नए सीजन के लिए शूटिंग शुरू कर दी है और वह लंबे समय तक इस शो का चेहरा रहे अनूप सोनी की जगह लेंगे। इसके साथ ही अजय देवगन पहली बार टीवी पर बतौर होस्ट अपनी नई भूमिका में दिखाई देंगे।   अजय देवगन ने शूट किए 15 एपिसोड   रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन नए सीजन के लिए अब तक 15 एपिसोड की शूटिंग कर चुके हैं। शो के निर्माताओं ने अजय देवगन की आवाज और अंदाज को ध्यान में रखते हुए नए सीजन को पेश करने की तैयारी की है।   अजय देवगन का गंभीर और प्रभावशाली व्यक्तित्व अपराध आधारित कार्यक्रम के लिए काफी अलग अनुभव देने वाला माना जा रहा है। इससे पहले ‘क्राइम पेट्रोल’ की पहचान काफी हद तक अनूप सोनी की प्रस्तुति से जुड़ी रही है।   नए प्रोमो में अपराध को लेकर चेतावनी   शो का पहला प्रोमो भी सामने आ चुका है। इसमें अजय देवगन देश में बढ़ते अपराध और अपराधी के पीड़ित के परिचित होने की संभावना पर बात करते दिखाई देते हैं। प्रोमो में अजय दर्शकों को सतर्क रहने का संदेश देते हैं और बताते हैं कि कई मामलों में अपराधी कोई अनजान व्यक्ति नहीं, बल्कि पीड़ित के आसपास का ही कोई व्यक्ति हो सकता है। प्रोमो के अंत में वह दर्शकों से जुड़े रहने का भरोसा देते नजर आते हैं।   31 अगस्त से प्रसारित होगा नया सीजन   ‘क्राइम पेट्रोल’ का नया सीजन 31 अगस्त 2026 से शुरू होने की जानकारी सामने आई है। नए सीजन में वास्तविक अपराध की घटनाओं से प्रेरित कहानियों को नए अंदाज में पेश किया जाएगा। अजय देवगन की मेजबानी इस सीजन का सबसे बड़ा बदलाव होगी।   अजय देवगन के टीवी पर बतौर होस्ट आने को लेकर दर्शकों में भी उत्सुकता बढ़ गई है। अब देखना होगा कि उनकी प्रस्तुति को दर्शकों की कैसी प्रतिक्रिया मिलती है और क्या वह अनूप सोनी से जुड़ी ‘क्राइम पेट्रोल’ की पुरानी पहचान को नई शैली में आगे बढ़ा पाते हैं।   अनूप सोनी के बाद बदलेगा शो का अंदाज   अनूप सोनी लंबे समय तक ‘क्राइम पेट्रोल’ से जुड़े रहे और उनकी गंभीर प्रस्तुति शो की खास पहचान बन गई थी। अब अजय देवगन के आने से कार्यक्रम की प्रस्तुति में नया बदलाव देखने को मिलेगा।   अजय देवगन इससे पहले फिल्मों में कई गंभीर और अपराध आधारित भूमिकाएं निभा चुके हैं। ऐसे में ‘क्राइम पेट्रोल’ की मेजबानी उनके लिए अभिनय से अलग एक नई चुनौती होगी।

anjali kumari अगस्त 11, 2026 0
Madhuri Dixit KBC Marathi

माधुरी दीक्षित संभालेंगी ‘KBC मराठी’ की कमान, 24 साल बाद टीवी होस्ट के रूप में करेंगी वापसी

अरशद वारसी के असुर 3 में CBI अधिकारी के किरदार में लौटने की खबर

‘असुर 3’ का इंतजार खत्म होने को, फिर CBI अफसर बनेंगे अरशद वारसी; सितंबर से शुरू होगी शूटिंग

Mrunal Thakur Yashasvi Jaiswal

मृणाल ठाकुर ने यशस्वी जायसवाल के साथ डेटिंग की अफवाहों पर दिया जवाब, रिश्ते को लेकर कही ये बात

0 Comments

Top week

French Rafale multirole fighter jet during flight as France submits a 114-aircraft proposal to strengthen the Indian Air Force.
राष्ट्रीय

भारत की हवाई ताकत को मिलेगा बड़ा बूस्ट? फ्रांस ने 114 राफेल फाइटर जेट का प्रस्ताव सौंपा, 94 विमान भारत में बनाने की योजना

surbhi अगस्त 7, 2026 0

Voting poll

अगर भविष्य में रश्मिका और विजय जीवनसाथी बनते हैं, तो क्या आपको उनकी जोड़ी पसंद होगी?