झारखंड

झारखंड सचिवालय सेवा की बदलेगी रूपरेखा

Anjali Kumari अप्रैल 25, 2026 0
Jharkhand secretariat service
Jharkhand secretariat service

रांची। झारखंड सरकार ने सचिवालय सेवा संवर्ग के ढांचे में सुधार और उसके सुदृढ़ीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सचिवालय सेवा की समीक्षा और पुनरीक्षण के लिए चार सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। सरकार का उद्देश्य सचिवालय की कार्यप्रणाली को भविष्य की जरूरतों के अनुसार अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाना है। इसके साथ ही अनउपयोगी पदों को समाप्त या कम करते हुए, उपयोगी पदों की संख्या भी बढ़ाई जायेगी। 

 

मस्त राम मीणा की अध्यक्षता में बनी टीम


इसे लेकर एक कमेटी का गठन किया गया है। गठित कमेटी की कमान राजस्व परिषद के वरिष्ठ सदस्य मस्त राम मीणा को सौंपी गई है। इस महत्वपूर्ण समिति में कार्मिक, वित्त और भू-राजस्व विभाग के सचिवों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। यह टीम सचिवालय सेवा संवर्ग के विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं का गहराई से अध्ययन करेगी और अपनी सिफारिशें सरकार के समक्ष रखेगी।


प्रमोशन और नई नियुक्तियों पर फोकस


कमेटी का मुख्य कार्यक्षेत्र सचिवालय के पदों की कार्य-विशिष्टता और स्वीकृत पदों की उपयोगिता का आकलन करना है। विशेष रूप से, कमेटी प्रशाखाओं (सेक्शन) के पुनर्गठन, पदोन्नति की समय सीमा तय करने और सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) के रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए सुझाव देगी। इसके अलावा, भविष्य में बढ़ने वाले कार्यभार को देखते हुए नई पद संरचना का खाका भी तैयार किया जाएगा।

 

तीन महीने में तैयार होगा भविष्य का रोडमैप


राज्य सरकार ने कमेटी को अपनी विस्तृत रिपोर्ट और अनुशंसाएं सौंपने के लिए तीन महीने का समय दिया है। माना जा रहा है कि इस कमेटी की रिपोर्ट के बाद सचिवालय सेवा में कार्यरत कर्मियों की पदोन्नति से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा और प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में तेजी आएगी। सचिवालय के ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में इस पहल को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Popular post
शादी समारोह में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम पर हमला नाकाम, हमलावर 20 साल से कर रहा था मौके का इंतज़ार

  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे।   कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।   CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।   सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।   पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।  

हरीश राणा मामला: इच्छामृत्यु की अनुमति ने खड़े किए संवेदनशील सवाल, क्या सच में कोई अकेले मरता है?

भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं?   क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है?   हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।  

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह का भाषण, सदन में हंगामे के आसार

  नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें।   118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है।   गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया।   रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता।   प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।  

यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य को राहत, हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट  ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है।   फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।   मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।   क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।   जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

इच्छामृत्यु के बाद Harish Rana को अंतिम विदाई, पिता की मार्मिक अपील- "रोना मत"

गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी।   क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ।   कैसे हुई  मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की।   सुप्रीम कोर्ट ने क्या  कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।

झारखंड

View more
giridih school inciden
गिरिडीह में स्कूल के अंदर शर्मनाक हरकत, प्रिंसिपल पर लगा छेड़छाड़ का गंभीर आरोप

गिरिडीह। गिरिडीह में एक निजी स्कूल से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक प्रिंसिपल पर नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि यह घटना पिछले करीब छह महीनों से लगातार हो रही थी। छात्रा ने विरोध किया तो उसे स्कूल से निकालने की धमकी दी जाती थी।   मार्कशीट लेने के दौरान हुई कथित घटना परिजनों के अनुसार, 22 अप्रैल को छात्रा स्कूल में अपनी मार्कशीट लेने गई थी। आरोप है कि प्रिंसिपल ने उसे अपने कक्ष में बुलाकर अनुचित व्यवहार किया और किसी को न बताने की चेतावनी दी। घटना के बाद छात्रा मानसिक रूप से परेशान हो गई और उसने स्कूल जाना बंद कर दिया।   परिवार की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला जब परिजनों ने छात्रा से पूछताछ की, तब उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग छात्रा को लेकर Pachamba Police Station पहुंचे, जहां लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।   पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।   स्थानीय लोगों में रोष घटना के सामने आने के बाद इलाके में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह मामला स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाता है और यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता को रेखांकित करता है कि ऐसे मामलों में समय पर कार्रवाई और सख्त निगरानी हो।

Anjali Kumari अप्रैल 25, 2026 0
Pahadi Mandir new committee

धार्मिक न्यास बोर्ड का बड़ा फैसला, पहाड़ी मंदिर के लिए नई कमेटी गठित

ED investigation jharkhand

ED से जुड़े इस मामले में झारखंड सरकार को झटका

jharkhand mega investment

झारखंड में मेगा निवेश की तैयारी, टेक्सटाइल से टूरिज्म तक होगा फोकस

Jharkhand secretariat service
झारखंड सचिवालय सेवा की बदलेगी रूपरेखा

रांची। झारखंड सरकार ने सचिवालय सेवा संवर्ग के ढांचे में सुधार और उसके सुदृढ़ीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सचिवालय सेवा की समीक्षा और पुनरीक्षण के लिए चार सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। सरकार का उद्देश्य सचिवालय की कार्यप्रणाली को भविष्य की जरूरतों के अनुसार अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाना है। इसके साथ ही अनउपयोगी पदों को समाप्त या कम करते हुए, उपयोगी पदों की संख्या भी बढ़ाई जायेगी।    मस्त राम मीणा की अध्यक्षता में बनी टीम इसे लेकर एक कमेटी का गठन किया गया है। गठित कमेटी की कमान राजस्व परिषद के वरिष्ठ सदस्य मस्त राम मीणा को सौंपी गई है। इस महत्वपूर्ण समिति में कार्मिक, वित्त और भू-राजस्व विभाग के सचिवों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। यह टीम सचिवालय सेवा संवर्ग के विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं का गहराई से अध्ययन करेगी और अपनी सिफारिशें सरकार के समक्ष रखेगी। प्रमोशन और नई नियुक्तियों पर फोकस कमेटी का मुख्य कार्यक्षेत्र सचिवालय के पदों की कार्य-विशिष्टता और स्वीकृत पदों की उपयोगिता का आकलन करना है। विशेष रूप से, कमेटी प्रशाखाओं (सेक्शन) के पुनर्गठन, पदोन्नति की समय सीमा तय करने और सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (ASO) के रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए सुझाव देगी। इसके अलावा, भविष्य में बढ़ने वाले कार्यभार को देखते हुए नई पद संरचना का खाका भी तैयार किया जाएगा।   तीन महीने में तैयार होगा भविष्य का रोडमैप राज्य सरकार ने कमेटी को अपनी विस्तृत रिपोर्ट और अनुशंसाएं सौंपने के लिए तीन महीने का समय दिया है। माना जा रहा है कि इस कमेटी की रिपोर्ट के बाद सचिवालय सेवा में कार्यरत कर्मियों की पदोन्नति से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा और प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में तेजी आएगी। सचिवालय के ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में इस पहल को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Anjali Kumari अप्रैल 25, 2026 0
seraikela elephant attack

सरायकेला में जंगली हाथियों घर में घुसकर ली दो की जान

JET exam jharkhand

झारखंड में कल होगी JET की परीक्षा, 6 शहरों में कड़े सुरक्षा इंतजाम

Chaibasa treasury scam

Chaibasa treasury scam: हजारीबाग और बोकारो के बाद अब चाईबासा में 45 लाख का  ट्रेजरी घोटाला

rims hospital news
रिम्स अस्पताल में गर्मी का कहर, पंखे बंद, उमस से बेहाल हो रहे मरीज

रांची। राजधानी रांची में बढ़ते तापमान ने आम लोगों के साथ-साथ अस्पताल में भर्ती मरीजों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। Rajendra Institute of Medical Sciences (RIMS) में भर्ती मरीज और उनके परिजन भीषण गर्मी और उमस के बीच परेशान नजर आ रहे हैं। शुक्रवार रात करीब 40 डिग्री तापमान के बीच अस्पताल के वार्डों में स्थिति और भी खराब हो गई।   वार्डों में पंखों की भारी कमी और खराब हालत अस्पताल के कई वार्डों में पंखे या तो खराब पड़े हैं या पूरी तरह से गायब हैं। कुछ जगहों पर पंखों के पंख टूटे हुए हैं, तो कई पंखे काम ही नहीं कर रहे। मेडिसिन और न्यूरोसर्जरी जैसे महत्वपूर्ण वार्डों में स्थिति सबसे ज्यादा खराब बताई जा रही है, जहां मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।   मरीजों के परिजन उठा रहे जिम्मेदारी स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि कई परिजन अपने स्तर पर बाहर से पंखे खरीदकर ला रहे हैं ताकि मरीजों को कुछ राहत मिल सके। इलाज के लिए आए मरीज पहले से ही बीमारी से जूझ रहे हैं, ऐसे में गर्मी और उमस उनकी परेशानी को और बढ़ा रही है।   प्रबंधन पर उठ रहे सवाल लगातार शिकायतों के बावजूद अस्पताल प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस सुधार नहीं किया गया है। मरीजों और परिजनों का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वे इलाज पर ध्यान दें या फिर गर्मी से बचने की जद्दोजहद करें।   स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही वार्डों में पंखों की मरम्मत और अन्य जरूरी सुविधाओं को दुरुस्त नहीं किया गया, तो मरीजों की स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। अस्पताल जैसी जगह पर इस तरह की लापरवाही को लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं।

Anjali Kumari अप्रैल 25, 2026 0
jharkhand weather today

Jharkhand weather: झारखंड में बारिश-तूफान का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Murder in Jagannathpur temple

जगन्नाथपुर मंदिर में हुए हत्या को लेकर एसएसपी आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Scam case judgment update

29 साल बाद अलकतरा घोटाले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 4 दोषी करार, 3-3 साल की सजा

0 Comments

Top week

Strait of Hormuz with commercial ships navigating amid geopolitical tension and Iranian naval monitoring
दुनिया

हॉर्मुज जलडमरूमध्य खुला, लेकिन ईरानी गार्ड ने लगाए नए नियम – अमेरिका और तेल बाजार पर असर

surbhi अप्रैल 18, 2026 0

Voting poll

अगर भविष्य में रश्मिका और विजय जीवनसाथी बनते हैं, तो क्या आपको उनकी जोड़ी पसंद होगी?