झारखंड

झारखंड पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 14 जून को होगा एग्जाम

anjali kumari जून 11, 2026 0
JET admit card
JET admit card

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 14 जून 2026 को किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करना होगा। आयोग ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय रहते अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई जानकारी जैसे परीक्षा केंद्र, समय और निर्देश ध्यान से जांच लें। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Popular post
शादी समारोह में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम पर हमला नाकाम, हमलावर 20 साल से कर रहा था मौके का इंतज़ार

  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे।   कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।   CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।   सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।   पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।  

हरीश राणा मामला: इच्छामृत्यु की अनुमति ने खड़े किए संवेदनशील सवाल, क्या सच में कोई अकेले मरता है?

भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं?   क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है?   हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।  

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह का भाषण, सदन में हंगामे के आसार

  नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें।   118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है।   गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया।   रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता।   प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।  

यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य को राहत, हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट  ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है।   फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।   मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।   क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।   जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

इच्छामृत्यु के बाद Harish Rana को अंतिम विदाई, पिता की मार्मिक अपील- "रोना मत"

गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी।   क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ।   कैसे हुई  मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की।   सुप्रीम कोर्ट ने क्या  कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।

Anjali Kumari Anjali123

झारखंड

View more
लोहरदगा मंडल कारा में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों का प्रदर्शन
लोहरदगा मंडल कारा में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान कुडू थाना क्षेत्र के पंडरा निवासी 27 वर्षीय जाहिद पवरिया के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।   सुबह वार्ड में मिला अचेत   जेल प्रशासन के अनुसार, बुधवार सुबह नमाज के लिए वार्ड में जगाने के दौरान जाहिद पवरिया अचेत अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही उसे लोहरदगा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।   मई से न्यायिक हिरासत में था बंद   जाहिद पवरिया 20 मई 2026 से लोहरदगा मंडल कारा में न्यायिक हिरासत में बंद था। उसके खिलाफ कुडू थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले में कार्रवाई चल रही थी।   परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप   मृतक के परिजनों का कहना है कि उन्होंने एक दिन पहले ही जेल में जाकर जाहिद से मुलाकात की थी और वह पूरी तरह स्वस्थ था। ऐसे में अचानक हुई मौत पर उन्होंने संदेह जताते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।   जेल प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा   जेलर मोहम्मद सोनू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सीसीटीवी फुटेज के अनुसार मृतक मंगलवार रात भोजन करने और सोने के बाद सुबह अचेत अवस्था में मिला। उन्होंने कहा कि जेल मैनुअल के अनुसार सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए मामले की जांच कराई जाएगी।   पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार   अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि दंडाधिकारी की मौजूदगी में पोस्टमार्टम और अन्य वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। वहीं, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि मामले की नियमानुसार जांच की जाएगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। साथ ही, सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।  

ranjan kumar tiwari जुलाई 29, 2026 0
लातेहार में 7 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार

लातेहार में 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

झारखंड के तीन शहरों में खुलेंगे प्रीमियम मिलेट्स कैफेटेरिया

झारखंड के तीन शहरों में खुलेंगे प्रीमियम मिलेट्स कैफेटेरिया, मड़ुआ समेत मोटे अनाज की खेती को मिलेगा बढ़ावा

अमेरिकी DFC प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के अधिकारियों से की मुलाकात

झारखंड में निवेश बढ़ाने की तैयारी, अमेरिकी DFC प्रतिनिधिमंडल ने राज्य अधिकारियों से की मुलाकात

झारखंड में कोयला परियोजनाओं से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास और मुआवजे का वितरण
कोयला परियोजनाओं से विस्थापित 6,591 परिवारों का पुनर्वास, 1,108 करोड़ रुपये की सहायता जारी

रांची। झारखंड में कोयला परियोजनाओं से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य में कोयला खनन परियोजनाओं के कारण विस्थापित हुए 6,591 परिवारों के लिए पुनर्वास और मुआवजा प्रक्रिया के तहत 1,108 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता जारी की गई है।   विस्थापित परिवारों को राहत देने की पहल   कोयला खनन और औद्योगिक परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण के कारण प्रभावित हुए परिवारों को आर्थिक सहायता, पुनर्वास सुविधाएं और अन्य लाभ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य विस्थापित परिवारों को बेहतर जीवनयापन के अवसर देना है।   पुनर्वास योजनाओं पर तेजी से काम   राज्य में कोयला क्षेत्रों से जुड़े इलाकों में पुनर्वास कॉलोनी, आवास, सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा और पुनर्वास लाभ देने की प्रक्रिया जारी है।   हजारों परिवारों को मिला आर्थिक लाभ   रिपोर्ट के अनुसार, 6,591 विस्थापित परिवारों को पुनर्वास योजना के दायरे में शामिल किया गया है। इसके लिए 1,108 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है, जिससे प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।   रोजगार और आजीविका पर भी जोर   विस्थापित परिवारों के लिए केवल मुआवजे तक सीमित न रहकर रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। कोयला परियोजनाओं से प्रभावित युवाओं के कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने की योजनाओं पर भी काम किया जा रहा है।  

ranjan kumar tiwari जुलाई 29, 2026 0
Free Technical Education

झारखंड सरकार और BIT मेसरा की बड़ी पहल, 850 SC-ST-OBC छात्रों को मिलेगी मुफ्त तकनीकी शिक्षा

Jharkhand Weather

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 22 जिलों में वज्रपात और तेज बारिश की चेतावनी

JSSC Excise Constable Result

JSSC एक्साइज कांस्टेबल भर्ती रिजल्ट जारी, उम्मीदवार मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे

Jharkhand Voter List
झारखंड में 31 विधानसभा क्षेत्रों में 100% डिजिटाइजेशन पूरा, वोटर डेटा अपडेट की प्रक्रिया तेज

रांची। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत 31 विधानसभा क्षेत्रों में 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का काम पूरा कर लिया गया है। चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाना है।   31 विधानसभा क्षेत्रों का डिजिटल रिकॉर्ड हुआ पूरा   झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान 31 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता जानकारी का डिजिटलीकरण पूरा कर लिया गया है। वहीं, राज्य के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी यह प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।   15.87 लाख वोटरों के स्थान परिवर्तन की जानकारी   रिपोर्ट के अनुसार, डिजिटाइजेशन प्रक्रिया में करीब 15.87 लाख मतदाताओं के स्थान परिवर्तन की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा लगभग 14.59 लाख मतदाता रिकॉर्ड में नहीं मिले, जिनकी जांच की जा रही है।   BLO ने लगभग सभी घरों तक पहुंचकर जुटाई जानकारी   मतदाता सत्यापन अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने लगभग सभी मतदाताओं के घरों तक पहुंचकर जानकारी जुटाई है। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 99.967 प्रतिशत मतदाताओं तक पहुंच बनाई जा चुकी है।   मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की तैयारी   निर्वाचन विभाग का लक्ष्य है कि नई मतदाता सूची में योग्य मतदाताओं का नाम शामिल हो और गलत या दोहराए गए नामों को हटाया जा सके। झारखंड में SIR अभियान के तहत घर-घर सत्यापन और डेटा अपडेट का काम जारी है।

anjali kumari जुलाई 29, 2026 0
Firing Incident

सरायकेला में होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कमर में लगी गोली; पुलिस ने शुरू की जांच

Jharkhand weather update showing heavy rain alert in Latehar, Gumla, Lohardaga and Simdega on July 29, 2026

Jharkhand Weather: रांची में बारिश से गिरा पारा, लातेहार समेत इन जिलों में आज भारी वर्षा की चेतावनी

JPSC Recruitment Scam

JPSC भर्ती घोटाले की जांच तेज, पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते से CID की घंटों पूछताछ

0 Comments

Top week

Prime Minister Narendra Modi announces fast-track courts and strict action against those involved in paper leak cases.
राष्ट्रीय

PM मोदी का बड़ा ऐलान: पेपर लीक के दोषियों पर सख्ती, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा

kalpana जुलाई 23, 2026 0

Voting poll

अगर भविष्य में रश्मिका और विजय जीवनसाथी बनते हैं, तो क्या आपको उनकी जोड़ी पसंद होगी?