राष्ट्रीय

Important Events: 18 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

anjali kumari अगस्त 18, 2026 0
Important Events
Important Events

293 ईसा पूर्व – रोमानिया में सौंदर्य की देवी वीनस की सबसे प्राचीन मंदिर की खोज की गई।
1201 – उत्तरी यूरोपीय देश लातविया की राजधानी रिगा की स्थापना हुई।
1708 -  स्पेनिश उत्तराधिकार का युद्ध: ब्रिटिश सेनाओं द्वारा मिनोरका को कैद किया गया।
1765 -  जोसेफ द्वितीय पवित्र रोमन सम्राट बने।
1800 - लार्ड वेलेजली के द्वारा कलकत्ता में फोर्ट विलियम काॅलेज की स्थापना।
1838 – अमेरिका का पहला नौसैनिक अभियान हुआ। 
1846 -  जनरल स्टीफन डब्लू केर्नी की अमेरिकी सेनाएं सांता फ़े, न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया।
1858 – नीदरलैंड तथा जापान के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1868 - फ्रांस के खगोलविद पियरे जेनसीन ने हिलियम की खोज की।
1891 - कैरेबियाई द्वीप मार्टिनीक्यु में चक्रवाती तूफान से 700 की मौत।
1914 – जनरल दुबैल के नेतृत्व में फ्रांंसीसी सेना ने पूर्वोत्तर फ्रांस के सर्रेबर्ग पर कब्जा किया।
1924 -  फ़्रांस ने जर्मनी से अपने सैनिकों को वापस बुलाया।
1926 – मौसम मानचित्र पहली बार टेलीविजन पर प्रसारित किया गया।
1945 - सुकर्णो ने इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति के तौर कामकाज शुरू की।
1949 - हंगरी ने संविधान अंगीकार किया।
1951 – पश्चिम बंगाल के खडगपुर में भारतीय प्रौधोगिक संस्‍थान (आईआईटी) की स्थापना हुई।
1963 - अमेरिका में जेम्स मेरीडिथ मिसिसीपी विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाला पहला अश्वेत व्यक्ति।
1964 – दक्षिणी अफ़्रीक़ा को ओलम्पिक खेलों में भाग लेने से रोक दिया गया। यह प्रतिबंध दक्षिणी अफ़्रीक़ा की सरकार की नीतियों के चलते लगा था।
1973 – अमेरिका के बॉस्‍टन में पहले एफ एम रेडियों स्‍टेशन के निर्माण को मंजूरी दी गई।
1982 - सोवियत संघ द्वारा एक महिला अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन सेल्युत-7 के लिए भेजी गई।
1998 – अमरीका में पहली बार हृदय के ऑप्रेशन को इंटरनेट पर दिखाया गया। यह ऑप्रेशन डॉक्टर राबर्ट लाज़ारा ने किया था।
2000 - इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर दो दिन में टेस्ट जीतने का इतिहास रचा।
2006 - बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में बरी किया।
2007 - विवादास्पद ब्रिटिश गायिका लिली एलेन के अमेरिका में घुसने पर प्रतिबन्ध लगा।
2008 - उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की।
2008 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने महाभियोग की आशंका के बीच इस्तीफा दिया।
2012 - नाटो के हवाई हमले में अफ़ग़ानिस्तान के कम से कम 13 आतंकवादियों की मौत।
2019 - डोगरा स्काउट्स और वायुसेना की संयुक्त टीम ने 51 साल पहले हिमाचल प्रदेश के रोहतांग पास के करीब लापता हुए एन-12 बीएल-534 विमान के पुर्जे बरामद किए। 
2019 - उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू तीन देशों लिथुआनिया, लातविया और एस्‍टोनिया की यात्रा के लिए रवाना हुए ।
2020 - विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने विद्युत चुम्बकीय हस्तक्षेप के लिए अदृश्य ढाल (शील्ड) का निर्माण किया।
2020 - ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर समुद्र के किनारे वायुसेना ने रूस निर्मित हवा से हवा में मार करने वाली मध्यम दूरी के मिसाइल आरवीवी का सफल परीक्षण किया।
2020 -  पश्चिम अफ्रीकी देश माली के राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकर कीता ने सैन्य विद्रोह के बाद अपने पद से इस्तीफा  दिया।
2021 - भारतीय नौसेना ने वियतनाम पीपुल्स नौसेना के साथ द्विपक्षीय समुद्री सैन्य अभ्यास किया ।
2021 - भारतीय नौसेना और ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के बीच 'ऑस्ट्रेलिया-इंडिया नेवी टू नेवी रिलेशनशिप' के लिए संयुक्त मार्गदर्शन पर हस्ताक्षर किए गए।
2022 - भारत और फि‍लिपीन्‍स के बीच चौथी सामरिक वार्ता मनीला में आयोजित की गई।
2022 - वियतनाम और भारत के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास विनबैक्स 2022 चंडीमंदिर में संपन्न हुआ।
2023 - बिहार के अररिया में पत्रकार घर में 4 अपराधी घुसे और जगाकर मार दी गोली , मौत हुई।
2023 - सन् 2017 में अस्पताल में 7 मासूमों बच्चों की हत्या करने वाली सीरियल किलर नर्स लुसी लेटबी को कोर्ट ने दोषी साबित किया।
2023 - हिंसा के बाद मणिपुर से म्यांमार भागे 212 लोगों को भारतीय सेना वापस लाई।
2023 - प्रधानमंत्री मोदी ने  जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।
2023 - श्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के मलकापुर-बुलढाणा में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 का उद्घाटन किया।
2023 - कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत ने एडम्स झील के पास दो बड़ी जंगलों में लगी आग के कारण आपातकाल की घोषणा करने पर 30,000 लोगों को निकालना पड़ा।
2024 - नेपाल की विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा पांच दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंची।
2025 - गाजा में 62,000 मौतों के बाद हमास ने युद्धविराम प्रस्ताव स्वीकार किया ! बंधकों की रिहाई पर सहमति बनी।
2025 - मनिका विश्वकर्मा मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 बनी।

 

18 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

 

1700 - बाजीराव प्रथम - मराठा साम्राज्य का महान् सेनानायक, जो बालाजी विश्वनाथ और राधाबाई का बड़ा पुत्र था।।
1734 - राघोबा - पेशवा बाजीराव प्रथम का द्वितीय पुत्र, जो एक कुशल सेना नायक था।
1872 - पंडित विष्णु दिगंबर - महाराष्ट्र के प्रसिद्ध नेत्रहीन संगीतज्ञ।
1896 - पद्मश्री सम्मान पाने वाले काशी के बाबा शिवानंद का जन्म हुआ।
1900 - विजयलक्ष्मी पण्डित - भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी।
1923 - ए. बी. तारापोरे, परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक ।
1936 - गुलज़ार, प्रसिद्ध गीतकार, कवि और फ़िल्म निर्देशक ।
1938 - बेले मोनप्पा हेगड़े एक हृदय रोग विशेषज्ञ, चिकित्सा के प्रोफेसर और लेखक।
1946 - अरुणा ईरानी हिन्दी फिल्मों की एक चरित्र अभिनेत्री। 
1956 – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी संदीप पाटिल का जन्म मुंबई में हुआ। उन्होंने 29 टेस्ट मैचों 1588 रन बनाए।
1959 - निर्मला सीतारामन भारत की वित्तमन्त्री। 
1985 - गीतिका जाखड़ एक भारतीय महिला पहलवान।
2023 - फ्रांसीसी सैन्य अधिकारी जीन-लुई जॉर्जेलिन (74) का निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी गायक रे हिल्ड (82) का निधन हुआ।
2023 - पूर्व अमेरिकी सीनेटर जेम्स एल. बकले (100) का निधन हुआ।

 

18 अगस्त को हुए निधन

 

1227 - चंगेज़ ख़ाँ ।
1945 – ताइवान के ताइहोकू हवाई अड्रडे पर सुभाषचन्‍द्र बोस का विमान दुर्घटनाग्रस्‍त होने से निधन हुआ(मतभेद)।
1979 - वसंतराव नाइक - 
 महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ।
1990 - श्री नारायण चतुर्वेदी - हिन्दी के साहित्यकार तथा सरस्वती पत्रिका के संपादक।
2018 - संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का निधन।
2024 - फ्रांसीसी अभिनेता एलेन डेलन (88) का निधन हुआ।
2024 - भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल (58) का दिल का दौरा आने से निधन हुआ।
2025 - भारत के प्रसिद्ध और दिग्गज अभिनेता अच्युत पोतदार (90) का निधन हुआ।

 

18 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

 

श्री कल्कि जयन्ती (सायान्ह व्यापिनी षष्ठी मेंं)।
भगवान नेमीनाथ जन्म - तप (जैन , श्रावण शुक्ल षष्ठी)।
मुनि श्री वीरसागर जी दीक्षा (जैन , श्रावण शुक्ल षष्ठी)।
श्रीमती विजय लक्ष्मी पंडित जी जयन्ती।
श्रीमंत बाजीराव पेशवा प्रथम जी की जयंती (326वीं)।
लेफ्टिनेंट कर्नल ए॰ बी॰ तारापोर जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित)।
श्री वसंतराव नाइक स्मृति दिवस।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मृति दिवस (मान्यता)।
राष्ट्रीय युगल दिवस (National Couples Day)।

 International Never Give Up Day.

कृपया ध्यान दें 

यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

Popular post
शादी समारोह में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम पर हमला नाकाम, हमलावर 20 साल से कर रहा था मौके का इंतज़ार

  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे।   कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।   CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।   सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।   पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।  

हरीश राणा मामला: इच्छामृत्यु की अनुमति ने खड़े किए संवेदनशील सवाल, क्या सच में कोई अकेले मरता है?

भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं?   क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है?   हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।  

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह का भाषण, सदन में हंगामे के आसार

  नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें।   118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है।   गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया।   रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता।   प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।  

यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य को राहत, हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट  ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है।   फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।   मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।   क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।   जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

इच्छामृत्यु के बाद Harish Rana को अंतिम विदाई, पिता की मार्मिक अपील- "रोना मत"

गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी।   क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ।   कैसे हुई  मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की।   सुप्रीम कोर्ट ने क्या  कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।

Anjali Kumari Anjali123

राष्ट्रीय

View more
जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना की मानद जनरल रैंक से सम्मानित करते नेपाली राष्ट्रपति
भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना की ‘मानद जनरल’ उपाधि

काठमांडू, एजेंसियां। भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने नेपाली सेना की मानद जनरल रैंक से सम्मानित किया। काठमांडू स्थित राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में आयोजित विशेष समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।   1950 से चली आ रही परंपरा   भारत और नेपाल के बीच दोनों देशों के सेना प्रमुखों को एक-दूसरे की सेना में मानद जनरल की उपाधि देने की परंपरा 1950 से चली आ रही है। यह करीब 76 साल पुरानी सैन्य परंपरा दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक मित्रता, आपसी विश्वास और रक्षा सहयोग का प्रतीक मानी जाती है।   नेपाल दौरे पर कई अहम मुलाकातें   जनरल धीरज सेठ नेपाल की आधिकारिक यात्रा पर हैं। उन्होंने नेपाली सेना के मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया और नेपाली सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा की। यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच सैन्य प्रशिक्षण, संयुक्त अभ्यास और आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हो रही है।   भारत-नेपाल रक्षा संबंधों के लिए अहम सम्मान   यह सम्मान केवल एक औपचारिक सैन्य उपाधि नहीं माना जाता, बल्कि दोनों सेनाओं के बीच लंबे समय से चले आ रहे पेशेवर और संस्थागत संबंधों को दर्शाता है। जनरल सेठ ने नेपाल में भारतीय दूतावास के अधिकारियों से भी मुलाकात की और दोनों देशों के व्यापक संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

ranjan kumar tiwari अगस्त 18, 2026 0
भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास मैत्री-XV में सैनिकों की ट्रेनिंग

भारत-थाईलैंड संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री-XV’ आज से शुरू, जंगल और अर्ध-शहरी युद्ध की होगी ट्रेनिंग

Today Horoscope

Today Horoscope: आज का राशिफल 18 अगस्त 2026, मंगलवार

Important Events

Important Events: 18 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Vedic Almanac
Vedic Almanac: l वैदिक पंचांग l 18 अगस्त 2026, मंगलवार

दिनांक - 18 अगस्त 2026 दिन - मंगलवार विक्रम संवत 2083 शक संवत -1948 अयन - दक्षिणायन ऋतु - वर्षा ॠतु मास - श्रावण पक्ष - शुक्ल तिथि - षष्ठी शाम 05:50 तक तत्पश्चात सप्तमी नक्षत्र - स्वाती पूर्ण रात्रि तक योग - शुक्ल 19 अगस्त रात्रि 03:23 तक तत्पश्चात ब्रह्म राहुकाल - शाम 03:55 से शाम 05:31 तक सूर्योदय - 05:29 सूर्यास्त -  06:05 दिशाशूल - उत्तर दिशा मे व्रत पर्व विवरण- मंगलागौरी पूजन विशेष- *षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

anjali kumari अगस्त 18, 2026 0
CosmoCube Space Mission

सूटकेस के आकार का CosmoCube बताएगा पहले तारे बनने से पहले ब्रह्मांड में क्या हुआ था

चमोली टनल हादसे के बाद मलबे और पानी के बीच रेस्क्यू अभियान

Chamoli tunnel accident: दो श्रमिक अब भी लापता, आठ की मौत; मलबे और पानी के बीच रेस्क्यू अभियान जारी

उत्तर प्रदेश में 18 IAS अधिकारियों के प्रशासनिक तबादले

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 IAS अधिकारियों के तबादले; कई जिलों में बदले संयुक्त मजिस्ट्रेट

कावेरी जल विवाद में कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच पानी बंटवारे का मुद्दा
कावेरी जल विवाद: 12 हजार क्यूसेक पानी पर घमासान, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई एक हफ्ते टाली

नई दिल्ली, एजेंसियां। कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी जल बंटवारे का विवाद एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सोमवार को हुई सुनवाई में अदालत ने कर्नाटक को कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (CWMA) के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा और मामले की अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद तय की।   तमिलनाडु ने लगाया पानी नहीं मिलने का आरोप     तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि CWMA के निर्देशों के बावजूद उसे अपेक्षित मात्रा में कावेरी का पानी नहीं मिल रहा है। राज्य का दावा है कि कम बारिश वाले इस साल में किसानों के लिए सिंचाई का पानी उपलब्ध कराना मुश्किल हो रहा है और कर्नाटक पर पानी छोड़ने का दबाव बनाया जाना चाहिए।     कर्नाटक ने बताया गंभीर जल संकट     वहीं कर्नाटक ने तमिलनाडु के आरोपों से असहमति जताते हुए कावेरी बेसिन में गंभीर जल संकट का हवाला दिया। कर्नाटक की ओर से अदालत को बताया गया कि राज्य ने CWMA के निर्देशों का पालन किया है और पानी का प्रवाह 12,000 क्यूसेक से अधिक तक पहुंच चुका है।     अगली सुनवाई में पेश होगी ताजा रिपोर्ट     सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण से पानी छोड़े जाने की ताजा स्थिति और आंकड़ों वाली स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। अदालत ने कर्नाटक को CWMA के निर्देशों का पालन जारी रखने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 24 अगस्त को होने की संभावना है।   कावेरी जल बंटवारे का यह विवाद दोनों राज्यों के किसानों और जल जरूरतों से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई पर दोनों राज्यों की नजरें टिकी हैं।

ranjan kumar tiwari अगस्त 17, 2026 0
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से बंद सड़क और प्रभावित जनजीवन

हिमाचल में बारिश से हाहाकार: 110 सड़कें बंद, 91 ट्रांसफार्मर ठप; 217 पेयजल योजनाएं प्रभावित

असम बाढ़ के बाद प्रभावित गांवों और विस्थापित परिवारों की स्थिति

Assam Flood: 103 मौतें, 7 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित; पानी उतरने के बाद भी सामने है बड़ी चुनौती

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियां

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से, 900 से ज्यादा सवाल पहुंचे; विपक्ष के हंगामे के आसार

0 Comments

Top week

Prashant Kishor addresses Bankipur voters and promises private sector jobs for 10,000 educated unemployed youths.
बिहार

MLA बनते ही प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, बांकीपुर के 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में नौकरी दिलाने का दावा

surbhi अगस्त 12, 2026 0

Voting poll

अगर भविष्य में रश्मिका और विजय जीवनसाथी बनते हैं, तो क्या आपको उनकी जोड़ी पसंद होगी?