Important events

Important Events
Important Events: 20 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1597 – पूर्वी एशिया से डच ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला जहाज वापस आया। 1641 – इंग्लैंड और स्कॉटलैंड ने ‘पैसिफिकेशन संधि’ पर हस्ताक्षर किये। 1781 - जॉर्ज वॉशिंगटन ने कॉर्नवॉलिस से लड़ने के लिए दक्षिणी सैनिकों को स्थानांतरित करना प्रारम्भ किया। 1794 - नॉर्थवेस्टर्न ओहियो में फॉलन टिम्बर की लड़ाई लड़ी गई। 1828 - राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन कलकत्ता (अब कोलकाता) में संपन्न हुआ। 1847 -  अमेरिकी सैनिकों ने चुरुबुस्को की लड़ाई में मैक्सिकन सैनिकों को हराया। 1856 – ओहियो में विल्बरफोर्स यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई। 1897 - रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता(अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की। 1911 – अमेरिका के न्यूयॉर्क टाइम्स के दफ्तर से वो पहला टेलीग्राम भेजा गया था जो पूरी दुनिया में पहुंचा। 1914 – जर्मनी की सेना ने बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स पर कब्जा किया। 1921 - केरल के मालाबार क्षेत्र में मोपला विद्रोह की शुरुआत हुई। 1949 - यूरोपीय देश हंगरी में संविधान को अंगीकार किया गया। 1953 – फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्‍को के सुल्‍तान सीदी मोहम्‍मद बिन यूसुफ को गददी से हटाया। 1955 - मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकडों लोग मारे गए। 1962 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया। 1964 - अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार उपग्रह कंसोर्टियम (इंटेलसेट) ने काम करना शुरू किया। 1968 – चेकोस्लोवाकिया में एक बार फिर से कम्युनिस्ट तानाशाही स्थापित हुई। 1972 - तत्कालीन सोवियत रुस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 1977 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने वॉयेजर टू अंतरिक्ष यान भेजा। 1979 - तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के 23 दिनाें के अंदर ही इस्तीफा दिया। 1988 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक का हवाई दुर्घटना में निधन होने पर सीनेट के सभापति ग़ुलाम इशहाक ख़ान राष्ट्रपति बने। 1988 - भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई। 1991 - उत्तरी यूरोपीय देश इस्तोनिया ने तत्कालीन सोवियत रुस संघ से अलग होने की / पूर्ण स्वतंत्र होने की घोषणा की। 1994 - सं.रा. अमेरिका द्वारा क्यूबा के शरणार्थियों को आश्रय देने की 28 वर्ष की पुरानी नीति को समाप्त करने की घोषणा। 1995 – पुरूषोत्‍तम एक्‍सप्रेस और कालिदी एक्‍सप्रेस के आमने सामने की टक्‍कर में 350 लोगों की मौत हुई। 1998 - लिएंडर पेस ने पीट सम्प्रास को हराकर पायलेट पेन अंतर्राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता जीता। 1998 – अमरीका ने दसियों मीज़ाइलों द्वारा अफ़ग़ानिस्तान व सूडान पर आक्रमण किया। 2001 - स्पेन में भारतीय चैम्पियन विश्वनाथन आनन्द ने स्पेन के अलेक्सेई शिरोव को शिकस्त देकर विलारोडेज शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता। 2002 - फ़िलिस्तीन छापामार नेता अबू निदाल मरा पाया गया। 2004 - फ़ोर्ब्स पत्रिका ने विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की ।अमेरिका की कोंडोलीजा राइस, चीन की वू यी तथा भारत की सोनिया गांधी क्रमश: प्रथम तीन स्थानों पर। 2008 - भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध कलाकार अरुणा साई राम को अमेरिका में विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया। 2008 - रसायन व उर्वरक मंत्री राम विलास पासवान ने खाद उद्योग को चालू वित्त वर्ष में 22,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने की घोषणा की। 2012 – म्यांमार में मीडिया सेंसरशिप खत्म हुई। 2012 – वेनेजुएला की राजधानी काराकस में दंगे में 20 लोग मरे। 2013 - उत्तरी काकेशस में रूसी पुलिस की कार्रवाई में नौ आतंकवादी मारे गए। 2019 - भारत-केन्‍या संयुक्‍त व्‍यापार समिति का नौवां सत्र का आयोजन नई दिल्ली में समाप्त। 2019 - चन्द्रयान-2 ने चन्द्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया , यह प्रक्रिया 20 अगस्त, 2019 को नौ बजकर दो मिनट पर पूरी हुई। 2019 - रूस के साथ परमाणु हथियार संधि खत्म होने के बाद अमेरिका ने सतह से सतह पर मार करने वाली नई क्रूज मिसाइल टॉमहाक का परीक्षण किया। 2020 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि भारत के दूसरे चंद्र अभियान चंद्रयान -2 ने चंद्रमा की कक्षा में एक वर्ष पूरा कर लिया है। 2020 - तेलंगाना में श्रीसेलम परियोजना के पनबिजली संयंत्र की सुरंग में स्थित पावर हाउस में आग में फंसे 9 कर्मचारियों की मौत हो गयी। 2020 - भारत और इजराइल ने अपने लोगों के बीच संपर्क को और बढ़ाने के लिये एक सांस्कृतिक समझौते पर हस्ताक्षर किये। 2021 - चीन की राष्ट्रीय विधायिका ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा लायी गयी तीन बच्चों की नीति का औपचारिक रूप से समर्थन किया। 2021 - महाराष्ट्र के बुलढाणा में लोहे के सरिये से भरा ट्रक पलटने से 13 लोगों की मौत हुई व 3 घायल हुए। 2022 - सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में आतंकी हमले से 20 लोगों की मौत हुई व 50 से ज्यादा लोग घायल हुए। 2022 - लखनऊ में 5.2 मैग्नीट्यूड तीव्रता का भूकम्प आया। 2022 - भारतीय तटरक्षक बल ने बंगाल की खाड़ी से 10 बांग्लादेशी मछुआरों सहित भारतीय नाव चालक दल के 18 सदस्यों को बचाया। 2022 - पंजाब व हरियाणा की सरकारें चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के नाम पर रखने के लिए सहमत हुई। 2023 - जर्मनी के DW न्यूज ने रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस के हवाले से बताया कि रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 2023 - पाकिस्तान के फैसलाबाद में यात्री बस में आग लगने से 18 लोगों की मौत हुई व 15 घायल हुए। 2023 - उत्तराखंड में खाई में बस गिरने से 7 लोगों की मौत हुई व 26 घायल हुए। 2023 - युवा20 (वाई20) शिखर सम्मेलन उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 2024 - भारत-मलेशिया ने छह अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए।  2024 - RBI गवर्नर शक्तिकांत दास लगातार दूसरे साल शीर्ष सेंट्रल बैंकर चुने गए। 2024 - समोआ के डेरियस विसर ने वनातु के खिलाफ एक ओवर में 39 रन बनाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बनाया। 2025 - केंद्रीय कैबिनेट और लोकसभा ने पैसे वाले ऑनलाइन गेम्स की लत, सट्टेबाजी और धोखाधड़ी को रोकने के लिए 'ऑनलाइन गेमिंग विनियमन विधेयक 2025' को मंजूरी दी।   20 अगस्त को जन्मे व्यक्ति   1685 - फ़र्रुख़सियर - मुग़ल वंश के अजीमुश्शान का पुत्र था। 1799 - जेम्स प्रिंसेप -ईस्ट इण्डिया कम्पनी में एक अधिकारी जिन्होंने 1838 ई. में सर्वप्रथम ब्राह्मी और खरोष्ठी लिपियों को पढ़ने में सफलता प्राप्त की। 1915 - डी. देवराज अर्स - कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री थे। 1917 - त्रिलोचन शास्त्री - प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि। 1919 - न्यायमूर्ति बिपिनचंद्र जीवनलाल दीवान  गुजरात और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश और आंध्र प्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल थे । 1940 - राजेन्द्र कुमार पचौरी - अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित प्रसिद्ध पर्यावरणविद। 1944 - राजीव गाँधी - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री । 1944 - सलमा बेग जिन्हें कुमारी नाज़ या बेबी नाज़ के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय अभिनेत्री। 1946 - एन. आर. नारायणमूर्ति, इंफ़ोसिस कंपनी के संस्थापक। 1986 - तानिया सचदेव - भारत की महिला शतरंज खिलाड़ी ।   20 अगस्त को हुए निधन   1929 - सिद्धारूढ़ स्वामी जी कर्नाटक के हुब्बल्लि महानगर मे एक भारतीय हिंदू गुरु और दार्शनिक थे। 1944 –रोमन रोलेन फ़्रांस के प्रख्यात लेखक व साहित्यकार। 1985 - संत हरचंद सिंह लोंगोवाल - 1980 के पंजाब विद्रोह के दौरान अकाली दल के अध्यक्ष थे। 1991 - गोपीनाथ मोहंती - उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार। 2011 - राम शरण शर्मा - भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार।  2014 - बी. के. एस. आयंगर - प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु थे। 2022 - झारखंड और असम के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी (83) का निधन हुआ। 2022 - भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान समर 'बद्रू' बनर्जी (92) का लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी रेस कार ड्राइवर बिल वुकोविच ll (79) का निधन हुआ। 2023 - कनाडाई-ब्रिटिश मानवविज्ञानी इसाबेल क्रूक (107) का निधन हुआ। 2023 - पाकिस्तानी सेना अधिकारी और क्रिकेटर नौशाद अली रिज़वी (79) का निधन हुआ। 2024 - भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर रह चुके "पायलट बाबा" (कपिल सिंह , 86) का निधन हुआ। 2025 -  पूर्व सांसद व भारतीय सेना के सेवानिवृत्त कर्नल सोना राम चौधरी (80) का निधन हुआ।   20 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव   मेला श्री नयनादेवी - चामुण्डादेवी चिन्तपूर्णी समापन (हि.प्र.)। सद्भावना दिवस (श्री राजीव गाँधी का जन्म दिवस)। श्री डी. देवराज अर्स जयन्ती। श्री सिद्धारूढ़ स्वामी जी पुण्यतिथि। संत श्री हरचंद सिंह लोंगोवाल स्मृति दिवस। श्री एन. आर. नारायण मूर्ति जयन्ती। महान संत श्री नारायण गुरु जी जयन्ती। हरियाणा के गांधी के नाम से प्रसिद्ध बाबू मूल चंद जैन जयंती। शिक्षा जगत को नई दिशा देने वाले राम शरण शर्मा जी पुण्यतिथि। विश्व मच्छर दिवस। राष्ट्रीय रेडियो दिवस (National Radio Day)। ऊर्जा अक्षय दिवस (भारत)। कृपया ध्यान दें  यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

anjali kumari अगस्त 20, 2026 0
Important Events
Important Events: 19 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1591 – फ्रांसीसी राजा हेनरी चतुर्थ ने उत्तरी फ्रांस के शहर रोएन पर कब्जा किया। 1600 – मुगल बादशाह अकबर ने अहमदनगर पर कब्जा किया। 1666 - शिवाजी आगरा में फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से फरार। 1691 – स्जालंकमेन के युद्ध में ऑस्ट्रिया ने तुर्कों को पराजित किया। 1757- ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा पहला एक रुपये का सिक्का कलकत्ता टकसाल में ढाला गया। 1796 - स्पेन और फ्रांस ने ब्रिटेन गठबंधन के खिलाफ हस्ताक्षर किये। 1839 – फोटो तत्व की खोज को लेकर रिपोर्ट पेश होने पर विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुरुआत हुई। 1895 – जापान के साथ युद्ध में पराजय के पश्चात चीन ने शीमोनोस्की समझौते के अनुसार ताइवान नामक द्वीप जापान के हवाले कर दिया। 1897 – लंदन में पहली इलेक्ट्रिक टैक्सी का परिचालन किया गया। 1915 – नीदरलैंड में राशन कानून प्रभावी हुआ। 1919 - अफ़ग़ानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। 1944- भारत से जापान की अंतिम सैन्य टुकडी को खदेडा गया। 1949 - भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बनी। 1964 - संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण। 1970 – दक्षिण अफ्रीका में चीनी समुदाय के लोगों को श्वेत का दर्जा मिला। 1973 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया। 1977 - सोवियत संघ ने सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया। 1978 - ईरान के सिनेमा घर में आग लगने से 422 की मौत। 1998 - सूडान एवं अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर संयुक्त राज्य अमेरिका ने मिसाइलों से हमला किया। 1999 - भारत की परमाणु नीति मसौदे पर नाराज़ जी-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की। 2000 - हिना जलाली विश्व की पहली मानवाधिकार संरक्षक प्रतिनिधि नियुक्त। 2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को 5 साल में 11 करोड़ 57 लाख डालर का अनुदान देने का निर्णय लिया। 2004 - वान डेन हुगेनबैंड ओलम्पिक सबसे तेज तैराक बने। 2004 – गूगल ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) जारी कर 1.67 अरब डॉलर जुटाए। 2005 - श्रीलंका सरकार व लिट्टे में शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति। 2006 - इस्रायल ने फ़िलिस्तीनी उपप्रधानमंत्री को गिरफ़्तार किया। 2007 - अंतरिक्ष स्टेशन पर गये मिशन एण्डेवर के यात्रियों ने स्पेसवॉक पूरा किया। 2008 - पाइमान की सहायक कार्यकारी निदेशक मोसारत कदीय व एसोमैच के अध्यक्ष साजन जिंदल ने भारत-पाक व्यापार संबंधी रिपोर्ट जारी की। 2009 - नौसेना के कमांडर दिलीप डोंडी स्वदेश निर्मित नैसेना नौका महादेई के द्वारा सम्पूर्ण विश्व की यात्रा के अभियान पर रवाना हुये। 2009 - ईराक के बगदाद में सिलसिलेवार बम विस्फोट में 101 लोगों की मौत और 565 घायल। 2010 – अमेरिकी सेना की अंतिम ब्रिगेड के कुवैत जाने के साथ आॅपरेशन इराकी फ्रीडम खत्म हुआ। 2019 - राजीव गांधी विश्वविद्यालय (आरजीयू) के जूलॉजी विभाग से मत्स्य और जलीय पारिस्थितिकी अनुसंधान दल ने अरुणाचल के विभिन्न जिलों से मछली की 5 प्रजातियों की खोज की । 2019 - गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की रिटायरमेंट उम्र 60 साल करने का फैसला किया। 2019 - श्रीलंका के राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल शैवेंद्र सिल्वा को श्रीलंका सेना का 23 वां कमांडर नियुक्त किया । 2019 - भारतीय पैरा स्विमर सत्येंद्र सिंह लोहिया (32) ने अमेरिका में 42 किलोमीटर लंबे कैटलीना चैनल को 11 घंटे 33 मिनट के समय में पार कर नया इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाले वे एशिया के पहले दिव्यांग तैराक बने। 2020 -  कीथ किस्टोफर रोवले (Keith Christopher Rowley) लगातार दूसरी बार त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य के प्रधानमंत्री बने। 2021 - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डिफेंस इंडिया स्टार्टअप चैलेंज का 5वां संस्करण शुरू किया। 2021 - भारत और एशियाई विकास बैंक ने बेंगलुरु मेट्रो के लिए 500 मिलियन डालर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए। 2022 - राजस्थान के पाली रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत से लगभग 8 की मौत हुई 20 घायल। 2022 - ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में 19-08-2022 से 08-09-2022 तक होने वाले अभ्यास पिच ब्लैक 2022 में भाग लेने के लिए भारतीय वायुसेना का एक दल ऑस्ट्रेलिया पहुंचा। 2023 - चंद्रमा पर उतरने से पहले रूस के लूना-25 को एक "आपातकालीन स्थिति" में पहुंचा। 2023 - लद्दाख के लेह में एक सैन्य वाहन गहरी खाई में गिरने से लगभग 9 सैनिक शहीद हुए। 2023 - चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के पूर्वी थिएटर कमांड ने नौसेना और वायु सेना की संयुक्त हवाई तथा समुद्री गश्त और सैन्य अभ्यास शुरू किया।ताइवान ने दावा किया ताइवान सीमा में चीन के 42 लड़ाकू विमान घुसे। 2023 - हवाई के जंगल में लगी आग में मरने वालों की संख्या 114 पहुंची, पीड़ितों की तलाश जारी रही। 2024 - जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में CRPF इंस्पेक्टर शहीद हुए। 2025 - कजाकिस्तान के शिमकेंट शहर में आयोजित एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने एक ही दिन में दो पदक अपने नाम किए।   19 अगस्त को जन्मे व्यक्ति   1887 - एस. सत्यमूर्ति - भारत के क्रांतिकारी नेता । 1891 - हरिशंकर शर्मा - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, लेखक, व्यंग्यकार और पत्रकार। 1907 - हज़ारी प्रसाद द्विवेदी, निबन्धकार, उपन्यासकार, आलोचक, चिन्तक तथा शोधकर्ता। 1908 - अब्दुल राशिद ख़ान- पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक। 1911 - आरसी प्रसाद सिंह - भारत के प्रसिद्ध कवि, कथाकार और एकांकीकार। 1918 - शंकरदयाल शर्मा - भारत के नवें राष्ट्रपति।  1928 - शिवप्रसाद सिंह - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार। 1941 - राइफलमैन जसवंत सिंह रावत, एमवीसी भारतीय थलसेना में सेवारत एक भारतीय सेना के सैनिक थे। 1950 - सुधा मूर्ति - इन्फोसिस फाउंडेशन के संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति की पत्नी एवं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता। 1967 - नंदना सेन - एक भारतीय अभिनेत्री । 1982 - अरुंधति काटजू - भारतीय अधिवक्ता (वकील) जिन्होंने समलैंगिक संबंधों को अपराध मानने वाली धारा 377 खत्म करवाने में अहम भूमिका निभाई थी। 1985 - सूबेदार मेजर विजय कुमार ओलंपिक एथलीट। 1989 - रोहित खंडेलवाल एक भारतीय मॉडल, अभिनेता, और टेलीविजन व्यक्तित्व हैं।    19 अगस्त को हुए निधन   1909- बदरुद्दीन तैयब जी- प्रसिद्ध वकील, न्यायाधीश और नेता। 1927 - स्वामी सारदानन्द रामकृष्ण परमहंस के संन्यासी शिष्यों में से एक थे। 1987 - सचिन नाग एक भारतीय तैराक थे। 1987 - लक्ष्मीनारायण मिश्र, हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार थे। 1993 - उत्पल दत्त - हिन्दी तथा बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता। 2013 - रोनाल्ड स्टुअर्ट मेक्ग्रेगॉर - शीर्षस्थ भाषा विज्ञानी, व्याकरण के विद्वान , अनुवादक और हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध इतिहासकार थे। 2019 - मोहम्मद ज़हूर "खय्याम" हाशमी, जिन्हें "खय्याम" नाम से जाना जाता था, भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार थे। 2019 - डॉ जगन्नाथ मिश्र- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री थे। 2020 - पूर्व भारतीय गोलकीपर भास्कर मैती का 67 साल की उम्र में निधन । 2020 - पूर्व भारतीय क्रिकेटर गोपालस्वामी कस्तूरीरंगन का निधन। 2021 - भारत की महान धाविका पीटी उषा के कोच ओ.एम. नांबियार (89) का निधन हो गया। 2023 - अमेरिकी अभिनेता रॉन सीफास जोन्स (66) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक जॉन वारनूक (82) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी संगीत रचयिता ग्लोरिया कोट्स (89) का निधन हुआ। 2023 - इतालवी फुटबॉल खिलाड़ी कार्लो मज़ोने (86) का निधन हुआ। 2024 - मारिया ब्रान्यास, दूसरी सबसे बुजुर्ग अमेरिकी - कैटलन सुपरसेंटेनेरियन (जन्म 1907) का 117 वर्ष, 168 दिन की आयु में निधन हुआ।   19 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव   गोस्वामी श्री तुलसीदास जी जयन्ती (529वीं , श्रावण शुक्ल सप्तमी)। भगवान श्री पार्श्वनाथ मोक्ष (जैन , श्रावण शुक्ल सप्तमी)। श्री शंकरदयाल शर्मा जयन्ती। आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जयन्ती। डॉ जगन्नाथ मिश्र - जयन्ती। राइफलमैन जसवंत सिंह रावत जयंती। बलिया बलिदान दिवस। अफ़ग़ानिस्तान का स्वतंत्रता दिवस। अंतर्राष्ट्रीय ऑरंगुटन दिवस। विश्व फ़ोटोग्राफ़ी दिवस। विश्व मानवतावादी / मानवता दिवस (World Humanitarian Day)। कृपया ध्यान दें  यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

anjali kumari अगस्त 19, 2026 0
Important Events
Important Events: 18 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

293 ईसा पूर्व – रोमानिया में सौंदर्य की देवी वीनस की सबसे प्राचीन मंदिर की खोज की गई। 1201 – उत्तरी यूरोपीय देश लातविया की राजधानी रिगा की स्थापना हुई। 1708 -  स्पेनिश उत्तराधिकार का युद्ध: ब्रिटिश सेनाओं द्वारा मिनोरका को कैद किया गया। 1765 -  जोसेफ द्वितीय पवित्र रोमन सम्राट बने। 1800 - लार्ड वेलेजली के द्वारा कलकत्ता में फोर्ट विलियम काॅलेज की स्थापना। 1838 – अमेरिका का पहला नौसैनिक अभियान हुआ।  1846 -  जनरल स्टीफन डब्लू केर्नी की अमेरिकी सेनाएं सांता फ़े, न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया। 1858 – नीदरलैंड तथा जापान के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए। 1868 - फ्रांस के खगोलविद पियरे जेनसीन ने हिलियम की खोज की। 1891 - कैरेबियाई द्वीप मार्टिनीक्यु में चक्रवाती तूफान से 700 की मौत। 1914 – जनरल दुबैल के नेतृत्व में फ्रांंसीसी सेना ने पूर्वोत्तर फ्रांस के सर्रेबर्ग पर कब्जा किया। 1924 -  फ़्रांस ने जर्मनी से अपने सैनिकों को वापस बुलाया। 1926 – मौसम मानचित्र पहली बार टेलीविजन पर प्रसारित किया गया। 1945 - सुकर्णो ने इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति के तौर कामकाज शुरू की। 1949 - हंगरी ने संविधान अंगीकार किया। 1951 – पश्चिम बंगाल के खडगपुर में भारतीय प्रौधोगिक संस्‍थान (आईआईटी) की स्थापना हुई। 1963 - अमेरिका में जेम्स मेरीडिथ मिसिसीपी विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाला पहला अश्वेत व्यक्ति। 1964 – दक्षिणी अफ़्रीक़ा को ओलम्पिक खेलों में भाग लेने से रोक दिया गया। यह प्रतिबंध दक्षिणी अफ़्रीक़ा की सरकार की नीतियों के चलते लगा था। 1973 – अमेरिका के बॉस्‍टन में पहले एफ एम रेडियों स्‍टेशन के निर्माण को मंजूरी दी गई। 1982 - सोवियत संघ द्वारा एक महिला अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन सेल्युत-7 के लिए भेजी गई। 1998 – अमरीका में पहली बार हृदय के ऑप्रेशन को इंटरनेट पर दिखाया गया। यह ऑप्रेशन डॉक्टर राबर्ट लाज़ारा ने किया था। 2000 - इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर दो दिन में टेस्ट जीतने का इतिहास रचा। 2006 - बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में बरी किया। 2007 - विवादास्पद ब्रिटिश गायिका लिली एलेन के अमेरिका में घुसने पर प्रतिबन्ध लगा। 2008 - उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की। 2008 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने महाभियोग की आशंका के बीच इस्तीफा दिया। 2012 - नाटो के हवाई हमले में अफ़ग़ानिस्तान के कम से कम 13 आतंकवादियों की मौत। 2019 - डोगरा स्काउट्स और वायुसेना की संयुक्त टीम ने 51 साल पहले हिमाचल प्रदेश के रोहतांग पास के करीब लापता हुए एन-12 बीएल-534 विमान के पुर्जे बरामद किए।  2019 - उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू तीन देशों लिथुआनिया, लातविया और एस्‍टोनिया की यात्रा के लिए रवाना हुए । 2020 - विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने विद्युत चुम्बकीय हस्तक्षेप के लिए अदृश्य ढाल (शील्ड) का निर्माण किया। 2020 - ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर समुद्र के किनारे वायुसेना ने रूस निर्मित हवा से हवा में मार करने वाली मध्यम दूरी के मिसाइल आरवीवी का सफल परीक्षण किया। 2020 -  पश्चिम अफ्रीकी देश माली के राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकर कीता ने सैन्य विद्रोह के बाद अपने पद से इस्तीफा  दिया। 2021 - भारतीय नौसेना ने वियतनाम पीपुल्स नौसेना के साथ द्विपक्षीय समुद्री सैन्य अभ्यास किया । 2021 - भारतीय नौसेना और ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के बीच 'ऑस्ट्रेलिया-इंडिया नेवी टू नेवी रिलेशनशिप' के लिए संयुक्त मार्गदर्शन पर हस्ताक्षर किए गए। 2022 - भारत और फि‍लिपीन्‍स के बीच चौथी सामरिक वार्ता मनीला में आयोजित की गई। 2022 - वियतनाम और भारत के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास विनबैक्स 2022 चंडीमंदिर में संपन्न हुआ। 2023 - बिहार के अररिया में पत्रकार घर में 4 अपराधी घुसे और जगाकर मार दी गोली , मौत हुई। 2023 - सन् 2017 में अस्पताल में 7 मासूमों बच्चों की हत्या करने वाली सीरियल किलर नर्स लुसी लेटबी को कोर्ट ने दोषी साबित किया। 2023 - हिंसा के बाद मणिपुर से म्यांमार भागे 212 लोगों को भारतीय सेना वापस लाई। 2023 - प्रधानमंत्री मोदी ने  जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया। 2023 - श्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के मलकापुर-बुलढाणा में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 का उद्घाटन किया। 2023 - कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत ने एडम्स झील के पास दो बड़ी जंगलों में लगी आग के कारण आपातकाल की घोषणा करने पर 30,000 लोगों को निकालना पड़ा। 2024 - नेपाल की विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा पांच दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंची। 2025 - गाजा में 62,000 मौतों के बाद हमास ने युद्धविराम प्रस्ताव स्वीकार किया ! बंधकों की रिहाई पर सहमति बनी। 2025 - मनिका विश्वकर्मा मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 बनी।   18 अगस्त को जन्मे व्यक्ति   1700 - बाजीराव प्रथम - मराठा साम्राज्य का महान् सेनानायक, जो बालाजी विश्वनाथ और राधाबाई का बड़ा पुत्र था।। 1734 - राघोबा - पेशवा बाजीराव प्रथम का द्वितीय पुत्र, जो एक कुशल सेना नायक था। 1872 - पंडित विष्णु दिगंबर - महाराष्ट्र के प्रसिद्ध नेत्रहीन संगीतज्ञ। 1896 - पद्मश्री सम्मान पाने वाले काशी के बाबा शिवानंद का जन्म हुआ। 1900 - विजयलक्ष्मी पण्डित - भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी। 1923 - ए. बी. तारापोरे, परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक । 1936 - गुलज़ार, प्रसिद्ध गीतकार, कवि और फ़िल्म निर्देशक । 1938 - बेले मोनप्पा हेगड़े एक हृदय रोग विशेषज्ञ, चिकित्सा के प्रोफेसर और लेखक। 1946 - अरुणा ईरानी हिन्दी फिल्मों की एक चरित्र अभिनेत्री।  1956 – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी संदीप पाटिल का जन्म मुंबई में हुआ। उन्होंने 29 टेस्ट मैचों 1588 रन बनाए। 1959 - निर्मला सीतारामन भारत की वित्तमन्त्री।  1985 - गीतिका जाखड़ एक भारतीय महिला पहलवान। 2023 - फ्रांसीसी सैन्य अधिकारी जीन-लुई जॉर्जेलिन (74) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी गायक रे हिल्ड (82) का निधन हुआ। 2023 - पूर्व अमेरिकी सीनेटर जेम्स एल. बकले (100) का निधन हुआ।   18 अगस्त को हुए निधन   1227 - चंगेज़ ख़ाँ । 1945 – ताइवान के ताइहोकू हवाई अड्रडे पर सुभाषचन्‍द्र बोस का विमान दुर्घटनाग्रस्‍त होने से निधन हुआ(मतभेद)। 1979 - वसंतराव नाइक -   महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री । 1990 - श्री नारायण चतुर्वेदी - हिन्दी के साहित्यकार तथा सरस्वती पत्रिका के संपादक। 2018 - संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का निधन। 2024 - फ्रांसीसी अभिनेता एलेन डेलन (88) का निधन हुआ। 2024 - भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल (58) का दिल का दौरा आने से निधन हुआ। 2025 - भारत के प्रसिद्ध और दिग्गज अभिनेता अच्युत पोतदार (90) का निधन हुआ।   18 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव   श्री कल्कि जयन्ती (सायान्ह व्यापिनी षष्ठी मेंं)। भगवान नेमीनाथ जन्म - तप (जैन , श्रावण शुक्ल षष्ठी)। मुनि श्री वीरसागर जी दीक्षा (जैन , श्रावण शुक्ल षष्ठी)। श्रीमती विजय लक्ष्मी पंडित जी जयन्ती। श्रीमंत बाजीराव पेशवा प्रथम जी की जयंती (326वीं)। लेफ्टिनेंट कर्नल ए॰ बी॰ तारापोर जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित)। श्री वसंतराव नाइक स्मृति दिवस। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मृति दिवस (मान्यता)। राष्ट्रीय युगल दिवस (National Couples Day)।  International Never Give Up Day. कृपया ध्यान दें  यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

anjali kumari अगस्त 18, 2026 0
Important Events
Important Events: 17 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1563 – फ्रांस के राजा चार्ल्स नवम को 13 साल की उम्र में वयस्क घोषित किया गया। 1717 - फ्रांस, रूस और प्रशिया के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किये गये। 1743 - स्वीडन और रूस के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये। 1787 - यहूदियों को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में समूह बनाकर प्रार्थना करने की इजाजत मिली। 1835 – सोलोमन मेरिक ने रिंच का पेटेंट कराया। 1836 - ब्रिटेन की संसद में जन्म, विवाह और मृत्यु से संबंधित पंजीकरण स्वीकार किये गये। 1858 – अमरीकी प्रांत हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया। 1859 – एक गर्म हवा के गुब्बारे के जरिए पहली बार चिट्ठियां भेजी गयीं। 1869 – पहली बार अंतरराष्ट्रीय नौका दौड़ लंदन के टेम्स नदी में हुई, जिसमें ऑक्सफोर्ड ने हार्वर्ड को हराया। 1903 – जोसेफ पुलित्जर ने कोलंबिया विश्वविद्यालय को दस लाख डॉलर का दान दिया। उनके नाम पर पुलित्जर पुरस्कार शुरु किया गया। 1909 – महान क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा को वायली और लालकाका की हत्या मामले में लंदन की पेंटोनविली कैदखाने में फांसी दी गयी। 1914 - लिथुवानिया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। 1915 - चक्रवाती तूफान से गेलवेस्टोन और टेक्सास में 275 लोगों की मौत। 1917 - इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1924 - फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये। 1945 - सुकर्णों और मोहम्मद हट्टा ने इंडोनेशिया में नीदरलैंड से अपनी आजादी की घोषणा की। 1945 – कोरिया प्रायद्यीप का विभाजन उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया में हुआ। 1945 – इंडोनेशिया में हॉलैंड के साम्राज्य के विरुद्ध संघर्ष आरंभ हुआ। 1947 - भारत की आज़ादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकडी स्वदेश रवाना। 1959 - सोवियत संघ और इराक ने इराक में परमाणु संयंत्र के निर्माण के लिये संधि पर हस्ताक्षर किये। 1960 – पश्चिमी अफ्रीक़ा महाद्वीप के देश गैबन को स्वतंत्रता मिली। 1961 – कम्युनिस्ट पूर्वी जर्मन सरकार ने बर्लिन की दीवार का निर्माण पूरा करवाया। 1970 – अमेरिका की राजधानी न्यूयॉर्क सिटी से फिलाडेल्फिया ले जाई गई। 1978 – पहली बार तीन अमेरिकियों ने सफलतापूर्वक बैलून के जरिये अटलांटिक महासागर को पार किया। 1982 - जर्मनी में पहली सीडी (कंपेक्ट डिस्क) लोगों के लिये उपलब्ध की गई। 1982 – अमेरिकी सीनेट ने 1977 से पहले अवैध रूप से अमेरिका पहुंचे प्रवासियों को स्थायी निवासी का दर्जा देने के लिए आव्रजन विधेयक को मंजूरी दे दी। 1987 – हिटलर के सहयोगी रुडोल्फ हेस ने ब्रिटेन की जेल में आत्महत्या कर ली। 1988 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक और अमेरिका के राजदूत अर्नाेल्ड राफेल की एक हवाई दुर्घटना में मौत। 1994 - सं.रा. अमेरिका और जापान ने वाशिंगटन में पेटेंट समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1998 – नेशन्स बैंक और बैंक ऑफ अमेरिका के विलय से अमेरिका के सबसे बड़े बैंक की स्थापना हुई। 1998 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मोनिका लेविंस्की के साथ अनुचित रिश्ते की बात कबूली। अपने ऊपर लगे आरोपों पर ग्रैंड जूरी के सामने पेश होने वाले क्लिंटन पहले राष्ट्रपति थे। 2000 - फिजी में भारतीय मूल के लोगों की बर्बादी रोकने के लिए अपदस्थ प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी ने भारत से मदद मांगी, 2000 - ब्रिटेन द्वारा मानव भ्रूण कोशिकाओं की क्लोनिंग की अनुमति। 2002 - रूस ने दलाई लामा को अपने देश में दौरे के लिए वीजा देने से इन्कार किया। 2004 - उदारवादी राजनीतिक लिओनल फ़र्नाडीस ने डोमिनिक गणराज्य के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की। 2005 - पूरा बांग्लादेश बम धमाकों से दहला। 63 ज़िलों में लगभग 400 विस्फोट हुए। 2007 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश की बेटी की सगाई रिपब्लिकन सांसद जॉन हेगर के बेटे के साथ हुई। 2008 - झामुमो ने 23 माह पुरानी मधुकोड़ा सरकार से समर्थन वापस लिया। 2008 - अमेरिका के महान् तैराक एक ओलंपिक खेल के दौरान आठ स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने। 2009 - आंतरिक सुरक्षा के मसले पर देश के सभी मुख्यमंत्रियों का एकदिवसीय सम्मेलन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। 2019 - भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 430.57 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। 2019 - भारत ने साप्ताहिक जोधपुर - मुनाबाओ थार लिंक एक्सप्रेस के संचालन को रद्द कर दिया। 2020 -  ब्रिटिश सरकार ने भारत में 30 लाख पाउंड के नवोन्मेष चुनौती कोष की शुरुआत की। 2020 - गूगल ने ऑस्ट्रेलिया में मुफ्त सर्च सेवा बंद करने की चेतावनी दी। 2021 - भारत के बीस राज्यों से जनजातीय उत्पादों की पहचान जीआई टैगिंग के लिए की गई। 2022 - महाराष्ट्र की जनता ने राज्य सरकार की अपील पर सुबह 11 बजे सरकारी और निजी संस्थानों में सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। 2022 - भारत और थाईलैंड संयुक्‍त आयोग की नौवीं बैठक बैंकॉक में सम्‍पन्‍न हुई। 2022 - महाराष्ट्र के गोंदिया में पैसेंजर ट्रेन व मालगाड़ी की टक्कर होने से 50 से ज्यादा यात्री घायल हुए 13 गम्भीर। 2022 - अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक मस्जिद में बड़े बम धमाके से इमाम सहित 20 की मौत हुई व 40 से अधिक घायल हुए। 2023 - बीएमडब्ल्यू चैम्पियनशिप (पीजीए) ओलंपिया फील्ड्स नॉर्थ कोर्स , यूएसए में शुरू हुई। 2023 - चन्द्रायण-3 : विक्रम लैंडर प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हुआ।  2023 - झारखंड के सिल्ली प्रखंड के मुरी ओपी क्षेत्र में बैल को बचाने कुएं में उतरे 7 लोग , तभी धंस गई मिट्टी; 5 की मौत हुई। 2023 - GRSE में बनाए जा रहे प्रोजेक्ट 17ए के छठे स्टील्थ फ्रिगेट विंध्यगिरि को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा शिपयार्ड में लॉन्च किया गया। 2023 - भारत , त्रिनिदाद तथा टोबैगो ने इंडिया स्टैक को साझा करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। 2024 - भारत ने *‘तीसरे वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्‍मेलन’* की मेजबानी की। 2024 - कश्मीर के शोपियां जिले के केलर में बादल फटने से एक पुल टूटा , भारी बारिश से कई सड़कें नदी में तब्दील हुई। 2025 - भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और एस्ट्रोनॉट (अंतरिक्ष यात्री) शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में इतिहास रचने के बाद भारत लौटे।   17 अगस्त को जन्मे व्यक्ति   1916 - अमृतलाल नागर, साहित्य जगत् में उपन्यासकार के रूप में सर्वाधिक ख्याति प्राप्त । 1932 - वी.एस. नायपॉल या विद्याधर सूरजप्रसाद नायपॉल (नोबेल पुरस्कार) आधुनिक युग के प्रसिद्ध अंग्रेजी साहित्यकार थे। 1941 - वॉय. वी. रेड्डी - भारतीय रिज़र्व बैंक के इक्कीसवें गवर्नर। 1941 - बिमल जालान - भारतीय रिज़र्व बैंक के बीसवें गवर्नर । 1961 - अनामिका - हिंदी भाषा की जानीमानी कवयित्री हैं।   17 अगस्त को हुए निधन   1909 - मदनलाल ढींगरा , भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के अप्रतिम क्रान्तिकारी थे। 1949 - पुलिन बिहारी दास - महान् स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी थे। 1958 - सर जॉन हुबर्ट मार्शल 1902 से 1928 तक भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक थे। 1982 - फ़ादर कामिल बुल्के - प्रसिद्ध साहित्यकार, जिनका जन्म बेल्जियम की फ्लैंडर्स स्टेट के 'रम्सकपैले' गांव में हुआ था। 2007 - दशरथ माँझी यानी "माउंटेन मैन" , बिहार के एक गरीब मजदूर थे। 2019 - करीब 20 साल तक दूरदर्शन न्यूज की एंकर रहने वाली पत्रकार नीलम शर्मा का निधन। 2020 - सुर-सम्राट पंडित जसराज का अमरीका के न्‍यू जर्सी शहर स्थित अपने घर में 90 वर्ष की आयु में देहांत हुआ। 2020 -  मदारी और दृश्यम जैसी फिल्मों के निर्देशक निशिकांत कामत का निधन हुआ। 2022 - जम्मू कश्मीर के भाजपा नेता कुलदीप राज गुप्ता (87) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी संगीतकार बॉबी एली (77) का निधन हुआ। 2023 - ऑस्ट्रियाई पर्वत धाविका गुड्रुन प्लुगर (50) का निधन हुआ। 2023 - ऑस्ट्रेलियाई तैराक जॉन डेविट (86) का निधन हुआ। 2024 - डच फुटबॉल मिडफील्डर और मैनेजर हैंस आइजकेनब्रोक (84) का निधन हुआ। 2025 - पिलानी गोवा कैंपस के हॉस्टल में उत्तर प्रदेश के छात्र कुशाग्र जैन (20) का आकस्मिक निधन हुआ।   17 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव   भगवान श्री नर- नारायण जी जयन्ती (श्री बदरीनाथ धाम , श्रावण शुक्ल पंचमी)। मेला श्री नागपंचमी (कास्तीगढ़ , डोडा , जम्मू-कश्मीर)। चौरसिया दिवस / "उत्पत्ति दिवस" (चौरसिया समाज , नाग पंचमी)। आचार्य श्री चरक जयन्ती (श्रावण शुक्ल पंचमी , नाग पंचमी)। श्री मदनलाल ढींगरा स्मृति / शहीदी दिवस। माउंटेन मैन’ श्री दशरथ मांझी पुण्यतिथि। इण्डोनेशिया का स्वतंत्रता दिवस (घोषणा)। कृपया ध्यान दें  यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

anjali kumari अगस्त 17, 2026 0
Important Events
Important Events: 14 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1248 – जर्मनी के कोलोन कैथेड्रल का आग में नष्ट हो जाने के बाद पुनर्निर्माण शुरू हुआ। 1523 – संत जॉन प्रथम ने कैथोलिक धर्म के सर्वोच्च गुरु पोप का पद संभाला। 1758 - ज़ोरेंडोर्फ की लड़ाई: प्रशिया ने रूस को हराया जिसमें हजारों लोग मारे गए। 1762 - अंग्रेजो ने हवाना के नौका-समुदाय पर कब्जा कर लिया। 1805 – अमेरिका और ट्यूनिस के बीच एक शांति संधि पर हस्ताक्षर किए गए। 1825 – ब्रिटेन के प्रख्यात भौतिक एवं रसायनशास्त्री माइकल फ़ैराडे ने डीज़ल की खोज की। 1848 – अमेरिका के ओरेगन क्षेत्र की स्थापना हुई। 1862 – बंबई उच्च न्यायालय की स्थापना की गयी। 1875 -  सोसायटी ऑफ रीगेट अफ्रीकांडर्स ने पर्ल में स्थापित किया गया। 1876 -  कोलोराडो को 38 वें अमेरिकी राज्य के रूप में स्वीकार किया गया। 1888 – बिजली के मीटर का पेटेंट ओलिवर बी शैलेनबर्गर को दिया गया। 1892 – अमेरिकी समाचार पत्र 'एफ्रो-अमेरिकन' का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू हुआ। 1893 -  फ्रांस मोटर वाहन पंजीकरण शुरू किया गया जिसमे एक ड्राइविंग परीक्षण भी शामिल था। 1904 -  इस्माइल मोंटेस बोलीविया साउथ अमेरिका के राष्ट्रपति बने। 1908 – इंग्लैंड के फोकेस्टोन में पहली सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित की गयी। 1917 - चीन ने जर्मनी और आस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1920 - बेल्जियम के एंटवर्प में ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुयी। 1934 -  लड़ाकू क्रॉस की स्थापना न्यूयॉर्क पुलिस विभाग में गई। 1935 – अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने सामाजिक सुरक्षा अधिनियम पर हस्ताक्षर किए। 1936 – जर्मनी के बर्लिन में आयोजित ओलंपिक खेलों में पहली बार बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें अमेरिका ने कनाडा को 19-8 से हराया था। 1938 - बीबीसी की पहली फीचर फिल्म (स्टूडेंट ऑफ प्राग) टेलीविजन पर प्रसारित हुई। 1941 – ब्रितानी प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और अमरीकी राष्ट्रपति फ़्रैंकलिन रूज़वेल्ट के बीच कई दिनों तक चलने वाली एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई। 1945 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान, घटक देशों के सामने हथियार डालने पर विवश हुआ। 1947 - भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान पृथक् राष्ट्र बना। 1968 - मोरारजी देसाई पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किए गए। 1971 - बहरीन को 110 वर्ष के बाद ब्रिटिश शासन से आजादी मिली। 1975 - पाकिस्तानी सेना ने राष्ट्रपति मुजीब उर-रहमान का तख्तापलट किया। 1979 - फास्टनेट रेस के दौरान 15 नाविकों की मौत हुई। 1980 – लेख वलेंसा के नेतृत्व में ग्दांस्क शिपयार्ड में मजदूरों ने हड़ताल की। 1980 - कम्युनिस्ट प्रभाव से पोलैंड की मुक्ति में आज का दिन काफी अहम है। 2001 - मेसेडोनिया सरकार व अल्बानियाई विद्रोहियों में समझौता, आयरिश रिपब्लिकन आर्मी द्वारा निशस्त्रीकरण से इन्कार। 2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कश्मीर के चुनावों को ढोंग करार दिया। 2006 - संयुक्त राष्ट्र की पहल पर इस्रायल और दक्षिणी लेबनान में पांच सप्ताह से जारी संघर्ष थमा। इराक के कहतानिया में बमबारी में 400 लोग मारे गये। 2007 – इराक के कहतानिया में बमबारी में 400 लोग मारे गये। 2007 - पाकिस्तानी राष्ट्राध्यक्ष परवेज मुशर्रफ़ तथा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर के मध्य समझौता हुआ। 2010 -  पहला ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपिक खेल सिंगापुर में शुरू किया गया। 2013 - मिस्र में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में 638 लोग मारे गये। 2019 - राष्ट्रपति एवं शस्त्र सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर श्री रामनाथ कोविंद ने सशस्त्र सेनाओं एवं अर्धसैनिक बल के कार्मिकों को 132 पुरस्कार अनुमोदित किए। 2019 - न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप में एक मानव के आकार के विशाल पेंगुइन का जीवाश्म पाया गया। 2020 - राजस्थान में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्‍व में कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में ध्‍वनिमत से विश्वास मत जीता। 2021 - हैती में शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 1297 लोगों की मौत, 2800 से ज्यादा घायल हुए (जान - माल के नुकसान का सिलसिला जारी )। 2021 - प्रधानमंत्री ने 14 अगस्त को प्रत्येक वर्ष मनाये जाने वाले विभाजन विभीषिका स्‍मृति दिवस के रूप में घोषित किया। 2022 - जम्‍मू - कश्‍मीर के हैदरबाग में भारतीय सेना ने 108 फीट ऊंचे राष्‍ट्रीय ध्‍वज का उद्घाटन किया। 2022 - सरकार ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में 11 अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति को अधिसूचित किया। 2023 - नाइजीरिया में वायुसेना के MI-171 हेलिकॉप्टर क्रैश होने से 26 सैनिकों की मौत हुई व 8 घायल हुए। 2023 - रूस के दागेस्तान में एक गैस स्टेशन पर भीषण विस्फोट से 35 लोगों की मौत हुई व गरीब 127 लोग घायल हुए। 2023 - ट्यूनीशिया के तट पर प्रवासी नाव डूबने से 5 की मौत हुई व 7 लापता हुए। 2023 - कम्बोडिया के स्कूल में जमीन में दबे हजारों विस्फोटकों के टुकड़े मिले। 2023 - डोमिनिक गणराज्य की राजधानी के पास जबरदस्त विस्फोट से 10 लोगों की मौत हुई व 50 घायल हुए। 2023 - अर्मेनिया में मिनीबस-ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत व 9 घायल हुए। 2023 - न्यूजीलैंड ने कोविड-19 संबंधी अंतिम प्रतिबंध हटा दिए। 2023 - लातविया के प्रधानमंत्री क्रिसजानिस करिन्स ने अपने इस्तीफे की घोषणा की। *14 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉* 1452 – इटली के प्रख्यात चित्रकार व शिल्पकार लियोनार्डो दावेन्ची का जन्म हुआ। 1900 - एस. के. पाटिल - मुंबई के प्रमुख नेता और केंद्र सरकार में अनेक विभागों में मंत्री रहे थे। 1923 - सैयद मुजफ्फर हुसैन बर्नी - त्रिपुरा, नागालैण्ड, हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल। 1924 - कुलदीप नैयर - भारत के प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार। 1926 - अमर शहीद गुलाब सिंह पटेल । 1941 - तिरुप्पत्तुर वेंकटचलमूर्ति रामकृष्णन एफआरएस एक भारतीय सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी। 1957 - जॉनी लीवर, भारतीय अभिनेता। 1968 - प्रवीण कल्याण आमरे - एक भारतीय क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी। 1970 - रामेश्वर तेली संसद सदस्य लोकसभा भारत। 1995 - ऐश्वर्या पिस्से भारतीय सर्किट और ऑफ़-रोड मोटरसाइकिल रेसर। *14 अगस्त को हुए निधन👉* 1941 - केसरी सिंह बारहट - प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी। 1942- अमर शहीद गुलाब सिंह पटेल (जन्मदिन भी आज ही) । 1979 - एडौर्ड गौबर्ट - पुदुचेरी राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे। 1984 - खाशाबा जाधव - भारत के ऐसे पहले कुश्ती खिलाड़ी थे, जिन्होंने हेलसिंकी ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता था। 1988 - कैलाश नाथ वांचू - भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश थे। 1996 - अमृतराय - प्रसिद्ध उपन्यासकार, निबन्धकार, समीक्षक तथा अनुवादक थे। 2000 - हवा सिंह - भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक थे। 2007 - दुनिया की सर्वाधिक उम्रदराज़ महिला जापान की येनो मीनागावा । 2011- शम्मी कपूर, प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता । 2012 - विलासराव दगड़ोजीराव देशमुख महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री थे।  2013 - अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी मोहम्मद इकबाल मेमन उर्फ इकबाल मिर्ची । 2017 - चंद्रकांत देवताले - प्रसिद्ध भारतीय कवि एवं साहित्यकार। 2017 - डॉक्टर भक्ति यादव भारत की एक् समाजसेवी चिकित्सक थीं। वे निर्धन लोगों की निःशुल्क चिकित्सा करती थीं। 2018 - बलराम जी दास टंडन छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल थे। 2022 - प्रसिद्ध स्टॉक निवेशक दलाल स्ट्रीट के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला (62) का निधन हुआ। 2023 - बांग्लादेशी सैन्य अधिकारी, वायु सेना प्रमुख सुल्तान महमूद (79) का निधन हुआ। 2023 - कनाडाई शिक्षाविद और लेखक करेन बकर (51) का निधन हुआ। 2023 - बांग्लादेशी इस्लामी विद्वान, राजनेता और सांसद दिलवर हुसैन सईदी (83) का निधन हुआ। 2023 - थाई व्यवसायी ( ओसोत्सपा ) और गायक-गीतकार, बैंकॉक विश्वविद्यालय के अध्यक्ष पेच ओसाथानुग्राह (68) का निधन हुआ। *14 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉* 🔅 श्री नारायण महाराज पुण्य तिथि-पद्म तीर्थ (वाशिम)। 🔅 अमर शहीद श्री गुलाब सिंह पटेल दिवस। 🔅 श्री एडौर्ड गौबर्ट जयन्ती। 🔅 श्री विलासराव दगड़ोजीराव देशमुख पुण्य दिवस। 🔅 श्री शम्मी कपूर स्मृति दिवस। 🔅 श्री जानी लीवर जन्म दिवस। 🔅 विभाजन विभीषिका स्‍मृति दिवस (भारत)। 🔅 पाकिस्तान का स्वतन्त्रता दिवस। कृपया ध्यान दें  यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

anjali kumari अगस्त 14, 2026 0
Important Events
Important Events: 13 अगस्त की महत्त्वपूर्ण  घटनाएं

1598 – फ़्रांस के शासक हेनरी चतुर्थ ने नांत का प्रख्यात आदेश जारी किया। इस आदेश के आधार पर प्रोटेस्टेन्ट ईसाईयों को पूर्ण धार्मिक स्वतंत्रता दी गयी। 1642 – डच खगोलशास्त्री क्रिश्चियन ह्यूगेंस ने मंगल के दक्षिणी ध्रुव की चोटी का पता लगाया। 1645 – स्वीडन और डेनमाक ने ब्रह्मसब्ररो शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। 1784 – भारत में प्रशासनिक सुधारों के लिए पिट्स इंडिया विधेयक ब्रिटिश संसद में पेश हुआ। 1814 – दासों के व्यापार को समाप्त करने के लिए ब्रिटेन और हालैंड के बीच समझौता हुए।  1892 – अमेरिकी समाचार पत्र 'एफ्रो-अमेरिकन' का बाल्टीमोर से प्रकाशन शुरू हुआ। 1898 – जार्ज डेवी के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने फिलिपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया। 1902 - इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक विकेट से हराकर ओवल की प्रसिद्ध जीत दर्ज की। 1913 - इंग्लैंड के हैरी ब्रेअर्ली, शेफील्ड ने स्टेनलेस स्टील का आविष्कार किया। 1914 – फ्रांस ने आस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1918 – दुनिया भर में शानदार कारें बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू एक पब्लिक कंपनी बनी। 1951 – भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी। 1951 – ब्रिटेन और ईरान के बीच नये तेल संधि पर हस्ताक्षर हुए। 1956 – राष्ट्रीय राजमार्ग लोकसभा में विधेयक पारित हुआ। 1960 – केंद्रीय अफ़्रीक़ा नामक देश फ़्रांस के कब्ज़े से स्वतंत्र हुआ। पहले इसका नाम आबांकीशारी था। 1977 - अंतरिक्ष शटल के पहले ग्लाइड का परीक्षण किया गया। 1981 – अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन द्वारा आर्थिक क्षतिपूर्ति कर कानून में हस्ताक्षर किए। 1993 - वाशिंगटन में इजरायल एवं फिलिस्तीन के बीच शांति समझौता सम्पन्न। 1993 - थाईलैंड के नाखोन रचासिमा में होटल ढह जाने से 114 लोग गए। 1994 - सं.रा. अमेरिका और उत्तरी कोरिया के बीच जेनेवा में परमाणु निरस्त्रीकरण के संबंध में ऐतिहासिक सहमति। 1999 - लेखिका तसलीमा नसरीन की नई पुस्तक 'आमार मऐबेला' (मेरा बचपन) पर बांग्लादेश सरकार ने प्रतिबंध लगाया। 1999 - स्टेफ़ी ग्राफ़ ने टेनिस से सन्न्यास लिया। 2000 - रोनाल्ड वेनेशिअन सूरीनाम के नये राष्ट्रपति नियुक्त। 2002 - इंटरपोल ने नेपाल के 8 माओवादी आतंकवादियों की तलाश के लिए 'रेड कार्नर' नोटिस जारी किया। 2004 - यूनानी सभ्यता की नुमाइश के साथ ग्रीस के एथेंस में 28 वां ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई। 2005 - श्रीलंका के विदेश मंत्री लक्ष्मण कादिरगमर की हत्या एवं उसके बाद इमरजेंसी लागू। 2008 - विश्व की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने वियतनाम में संयुक्त रूप से इस्पात परिसर के निर्माण के लिए वहाँ की दो प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता किया। 2008 - भारत ने मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्वर (एमबीआरएल) वीपन सिस्टम पिनाक का सफल परीक्षण किया। 2008 - प्रसिद्ध अर्धशास्त्री व रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर चक्रवर्ती संगराजन को राज्यसभा के लिए नामित किया गया। 2015 - इराक के बगदाद में एक ट्रक में बम विस्फोट से 76 लोग मारे गये और 212 अन्य घायल हुए। 2019 - केंद्र सरकार ने मोटरसाइकिल पर यात्रा करते समय 4 साल से ऊपर के बच्चों के लिए 'हेडगियर' अनिवार्य कर दिया । 2019 - आईआईटी खड़गपुर के शोधकर्ताओं ने एक कम लागत वाला नैदानिक उपकरण (diagnostic device) विकसित किया है,जो एक अंगुली ( फिंगरप्रिक) से लिए गए रक्त का उपयोग करके विभिन्न रोग परीक्षण कर सकता है।  2020 - भारत सरकार द्वारा मालदीव को 100 मिलियन अमरीकी डालर का अनुदान और 400 मिलियन अमरीकी डालर का ऋण प्रदान करने की घोषणा हुई। 2020 - अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में ऐतिहासिक समझौता हुआ। 2020 - चीन ने आधिकारिक तौर पर “क्लीन योर प्लेट कैंपेन” का एक नया संस्करण लॉन्च किया। 2021 - भारत देश में एक साल तक चलने वाला आजादी का 'अमृत महोत्सव' शुरू हुआ। 2021 - तालिबान विद्रोहियों ने अफ़ग़ानिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर क़ब्ज़ा कर लिया। 2022 - केंद्रीय सिद्ध अनुसंधान परिषद के नए मुख्यालय कार्यालय भवन का उद्घाटन हुआ। 2022 - भारत और ओमान के बीच आयोजित संयुक्त सैन्य अभ्यास अल नजफ IV  महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में संपन्न हुआ। 2022 - केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत की पहली सेलाइन वाटर लालटेन का शुभारम्भ किया। 2022 - चंडीगढ़ में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए विश्व की सबसे बड़ी मानवीय छवि प्रदर्शित की गई। 2022 - सियाचिन ग्लेशियर की बर्फ में दबकर शहीद हुए शहीद लांसनायक चंद्रशेखर का शव 38 साल बाद मिला। 2023 - भारतीय वायु सेना ने अपने बेड़े में 'हेरॉन मार्क 2' ड्रोन को शामिल किया। 2023 - पाकिस्तान में चीनी इंजीनियर्स के काफिले पर हमले में 4 चीनी नागरिक समेत 13 की मौत हुई। 2023 - महाराष्ट्र के ठाणे के अस्पताल में 48 घंटे में 18 मरीजों की मौत हुई।  2023 - हिमाचल प्रदेश में सोलन के जादोन गांव में देर रात बादल फटने से 7 लोगों की मौत, 13 लापता हुए। 2023 - यूक्रेन के खेरसॉन क्षेत्र में रूस की गोलाबारी में 7 लोगों की मौत हुई व 22 घायल हुए। 2023 - इथियोपिया के अमहारा क्षेत्र में हुए हवाई हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए। 2023 - उत्तरी यमन में बिजली गिरने से 4 की मौत हुई व 4 घायल हुए। 2023 - फ्रांस के दक्षिणी शहर ग्रासे में आग लगने से 3 लोगों की मौत हुई व 18 लोग घायल हुए। 2024 - 1000 किलोग्राम वजनी लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम 'गौरव' का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया गया। 2025 - राजस्थान के दौसा में भीषण सड़क दुर्घटना में 11 श्रद्धालुओं की मौत हुई, जिनमें 7 बच्चे और 4 महिलाएं थी।   13 अगस्त को जन्मे व्यक्ति   1638 - दुर्गादास, मारवाड़ शासक महाराजा जसवंत सिंह के मंत्री आसकरण राठौड़ के पुत्र थे। 1848 - रमेश चन्द्र दत्त - अंग्रेज़ी और बंगला भाषा के प्रसिद्ध लेखक, ये धन के बहिर्गमन की विचारधारा के प्रवर्तक तथा महान् शिक्षाशास्त्री थे। 1863 - गंगाप्रसाद वर्मा - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ। 1887 - नरेन्द्र मोहन सेन - भारत के प्रसिद्ध कांतिकारी। 1899 – प्रख्यात फिल्म निर्माता अल्फ़्रेड हिचकॉक का जन्म हुआ। उनकी पहली फिल्म 1920 ईसवी में प्रदर्शित हुई। 1933 - मधुर जाफरी एक भारतीय अभिनेत्री। 1936- वैजयंती माला - भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री। 1952 - योगिता बाली - हिन्दी सिनेमा जगत की जानीमानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। 1959 – इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी ब्रूश फ्रेंच का जन्म नॉटिंघमशायर में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज थे। 1963 - श्रीदेवी - भारतीय सिनेमा की ख्यातिप्राप्त अभिनेत्रियों में से एक थीं। 1984 - उषा नेगिसेटी - भारतीय महिला मुक्केबाज़। 2000 - सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी एक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी।   13 अगस्त को हुए निधन   1795 - अहिल्याबाई होल्कर - भारत की वीरांगनाओं में से एक। 1910 - फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल - 'आधुनिक नर्सिग आन्दोलन की जन्मदाता' एक नर्स थीं। 1936 - भीकाजी कामा - प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रांतिकारी। 1988 - गजानन जागीरदार - हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता थे। 2003 - भवेन्द्रनाथ सइकीया असमिया भाषा के विख्यात साहित्यकार। 2018 - सोमनाथ चटर्जी - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ , पूर्व लोकसभा अध्यक्ष तथा 'भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी' के प्रमुख नेताओं में से एक थे। 2023 - ब्राज़ील के इतिहासकार, ब्राज़ीलियन एकेडमी ऑफ़ लेटर्स के सदस्य जोस मुरिलो डे कार्वाल्हो (83) का निधन हुआ। 2023 - प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित एमआरएस राव (75) का बेंगलुरु में निधन हुआ। 2024 - ग्रीक संगीतकार और संगीतज्ञ जॉर्ज लियोत्साकोस (89) का निधन हुआ। 2025 - नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 'आजाद हिंद फौज' की झाँसी की रानी महिला रेजिमेंट की जांबाज सिपाही भारती आशा सहाय (97) का निधन हुआ (12 अगस्त की देर रात को)। 2025 - प्रसिद्ध भाषाविद , विद्वान व एक विशेष 'चार-भाषीय शब्दकोश' के रचनाकार ज्ञात्येला श्रीधरन (86) का निधन हुआ।   13 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव   श्री द्वारयात्रा (चिंचवड)। मेला श्री छिन्नमस्तिका (चिन्तपूर्णी) हि.प्र. शुरु। आचार्य प्रहलाद केशव अत्रे जयन्ती। श्रीमती भीकाजी कामा स्मृति दिवस। वीर दुर्गादास राठौड़ जयन्ती (388वींं)। महारानी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि (231वीं)। देशभक्त दिवस (Patriot's Day , मणिपुर)। विश्व अंगदान दिवस (World Organ Donation Day)। अंतर्राष्ट्रीय भेड़िया दिवस (International Wolf Day)। अंतर्राष्ट्रीय बाएं हाथ वालों का दिवस (International Left-Handers Day)।   कृपया ध्यान दें  यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

anjali kumari अगस्त 13, 2026 0
Important Events
Important Events: 12 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1549 – फ्रांसीसी सेनाओं ने इंग्लैंड के एंबलटीज पर कब्जा किया। 1602 – बादशाह अकबर के मंत्री अबुल फजल की सलीम मिर्जा जो बाद में बादशाह जहांगीर बना, के कहने पर हत्या हुई। 1665 – अंग्रेजी बेड़े ने डच बेड़े को हराया। 1765 – मुगल शासक ने ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल, बिहार और उड़ीसा की दीवानी सौंपी। इसे राजनीतिक और संवैधानिक इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। 1812-  प्रायद्वीपीय युद्ध: सल्मांका की लड़ाई के बाद वेलिंग्टन की कमान के तहत संयुक्त अंग्रेजी और पुर्तगाली सेना ने मैड्रिड में प्रवेश किया। 1813 - ऑस्ट्रिया ने फ्रांस पर युद्ध की घोषणा की। 1822 - सेंट वेल्स के बिशप थॉमस बर्गेस द्वारा सेंट डेविड कालेज (आधुनिक दिवस वेल्स के विश्वविद्यालय, लंपेटर) वेल्स में स्थापित किया गया। 1831 – नीदरलैंड और बेल्जियम ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। 1833 – अमेरिका में शिकागो शहर की स्थापना हुई। 1873 -  एक शांति संधि पर इंपीरियल रूस और खनाटे के खिवा के बीच हस्ताक्षर किया गया, जिसमें एक रूसी संरक्षक बना दिया। 1879 - पहला राष्ट्रीय तीरंदाजी एसोसिएशन टूर्नामेंट शिकागो में स्थापित किया गया। 1898 - स्पेनी-अमेरिकी युद्ध: क्यूबा में अमेरिकी और स्पेनिश बल खत्म किया गया। 1908 – हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया। 1909 - संयुक्त राज्य अमेरिका में इंडियानापोलिस मोटर स्पीड वे खोला गया। 1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले की घोषणा की। 1920 – पोलैंड और रूस के बीच वारसॉ लड़ाई शुरू हुई। 1927 - बर्डो थोडोल को पहली बार संयुक्त राज्य अमेरिका के द तिब्बती किताब ऑफ द डेड के रूप में प्रकाशित किया गया। 1933 – क्यूबा के तानाशाह मचाडो वाई मोरालेस सैन्य तख्तापलट के बाद भागे। 1936 – गोताखोर मार्जोरी गेस्ट्रींग सबसे कम उम्र (13 वर्ष 268 दिन) के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बने। 1940 – हॉलैंड ने कपड़े का वितरण नियंत्रित करना शुरु किया। 1941 – फ्रेंच मार्शल हेनरी पीटेन ने नाजी जर्मनी को पूर्ण समर्थन दिया। 1944 - फालाइज पॉकेट की लड़ाई का आरम्भ हुआ। 1944 – नेपल्स में चर्चिल और टीटो मिले। 1953 – सोवियत संघ ने पहले हाइड्रोजन बम का गुप्त तरीके से परीक्षण किया। 1960 – नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया। 1961 - संयुक्त राज्य अमेरिका में संघीय समुद्री आयोग की स्थापना की गयी। 1962 – पहली बार दो लोग अंतरिक्ष में गए। 1971-  सीरिया ने सीमा पर हो रहे विवाद के कारण जॉर्डन के साथ राजनयिक संबंधों समाप्त किया। 1972 – इयान और ग्रेग चैपल ने क्रिकेट टेस्ट मैच की एक ही पारी में शतक बनाया। 1976 – लेबनान की राजधानी बैरुत के निकट इस देश के सैनिकों ने तल्ले जातर नामक फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर का परिवेष्टन करने के बाद इसमें भयानक जनसंहार किया। 1978 – चीन और जापान ने वीजिंग में शांति एवं मित्रता के एक समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1981 – आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया जिसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई थी। 1984 – लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में 23वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ। 1985 - जापान एयरलाइंस की उड़ान 123 जापान में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 520 लोग मारे गए (इतिहास में सबसे खराब एकल विमान दुर्घटना) 1990 – टाइरेनोसॉरस रेक्स या 'टी रेक्स' का कंकाल शोधकर्ताओं को मिला। इस कंकाल की मदद से वैज्ञानिकों को जीवों के विकास की प्रक्रिया के बारे में कई चीजों का पता चला। 1992 - उत्तरी अमेरिका के राष्ट्रों- सं.रा. अमेरिका, कनाडा एवं मैक्सिको में मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) सम्पन्न। 2002 – रुस की परमाणु पनडुब्बी एक धमाके के बाद डूब गयी जिससे उसमें सवार सभी 118 लोग मारे गये। 2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत और इस्रायल के बीच फाल्कन सौदे को मंजूरी दी। 2004 - फ़्रांस के मशहूर स्ट्राइकर जिनेदिन जिदान ने अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल से सन्न्यास लिया। 2004 - इराकी शहर नजफ पर अमेरिकी हमले में 165 मारे गये। 2006 - यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने जापान के संचार उपग्रह और फ़्रांस के एक सैन्य उपकरण को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया। 2007 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एण्डेवर से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचे यात्रियों ने स्टेशन पर नई बीम लगाई। 2008 - बृज बिहार रेलेवे क्रासिंग के निकट खड़ी कालिंदी एक्सप्रेश व पद्मावत एक्सप्रेस में हुए भिड़ंत से नई पाटी घायल हो गयी। 2008 - आमिर ख़ान को उनकी फ़िल्म ‘तारे ज़मीं पर’ के लिए गोलापुड़ी श्रीनिवास मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया। 2009 - भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सी.रंगराजन को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलहाकार परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 2012 - 30 वे ओलिंपिक खेल का लंदन के में समापन किया गया। 2019 - दक्षिण कोरिया ने जापान को अपनी पसंदीदा व्यापार सूची से हटाने का फैसला किया। 2019 - चंद्रिमा शाह भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की पहली महिला अध्यक्ष बनी। 2019 - ग्वाटेमाला में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में कंजरवेटिव उम्मीदवार अलेजांद्रो गियामाटेई ने जीत हासिल की। 2020 - एक निजी भारतीय स्टार्टअप कंपनी Skyroot Aerospace ने एक अपर स्टेज के रॉकेट इंजन 'रमन' का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। 2020 - अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने भारतीय मूल की सीनेटर कमला देवी हैरिस को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार (अपना रनिंग मेट) चुना । 2020 - इज़राइल ने उन्नत मिसाइल रक्षा प्रणाली एरो-2 का सफल परीक्षण किया।  2021 - अफगानिस्तान में तालिबानी उग्रवादियों के व्यापक क्षेत्र पर तेजी से कब्ज़ा जमाने को देखते हुए सरकार ने सेना प्रमुख को हटा दिया। 2022 - संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास उदरशक्ति में भाग लेने के लिए भारतीय वायुसेना की टुकड़ी मलेशिया रवाना हुई। 2022 - गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने सभी 24 पाकिस्तानी हिंदुओं को भारतीय नागरिकाता का प्रमाण पत्र सौंपा। 2022 - यूरोप के मोंटेनिग्रो में बंदूकधारी ने पारिवारिक विवाद के कारण 11 लोगों की हत्या की , 6 घायल। 2023 - दिल्ली सेवा विधेयक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दी , इसी के साथ अब यह कानून बन गया। 2023 - हरियाणा में CM खट्टर ने आयुष्मान कार्ड की आय सीमा 1 लाख 80 से बढ़ाकर 3 लाख करने की घोषणा की। 2023 - पुलिस को बम की सूचना मिलने पर फ्रांस का एफिल टावर खाली करवाया गया। 2023 - राजस्थान के जैसलमेर में बीएसएफ का वाहन पलटने से 1 जवान शहीद व 13 घायल हुए।  2023 - भारत हॉकी टीम ने मलेशिया को हराकर चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीती , पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा। 2023 - भारतीय नौसेना ने संयुक्त अरब अमीरात की नौसेना के साथ द्विपक्षीय नौसेना समुद्री साझेदारी अभ्यास में भाग लिया। 2024 - केंद्र सरकार ने ब्रॉडकास्टिंग बिल 2024 वापस लिया। 2025 - भारत सरकार ने सीमा पार व्यापार नीति के तहत बांग्लादेश से आने वाले जूट के थैलों सहित कुछ अन्य सामग्रियों के आयात पर कड़े प्रतिबंध लगाए। *12 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉* 1908 - रोबिन बनर्जी प्रसिद्ध वन्यजीव विशेषज्ञ, पर्यावरणविद्, चित्रकार, फोटोग्राफर और दस्तावेजी फिल्म निर्माता थे। 1914 - तेजी बच्चन - भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ। 1919 – भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई का अहमदाबाद में जन्म हुआ। 1948 - सिद्दारमैया- एक भारतीय राजनेता हैं और  कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री। 1972 - ज्ञानेंद्र केदारनाथ पांडे एक भारतीय पूर्व क्रिकेटर। *12 अगस्त को हुए निधन👉* 1945 - जॉर्ज सिडनी अरुंडेल - भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ व्यक्ति। 1946 - काशीनाथ नारायण दीक्षित भारतीय पुरातत्व के विद्वान थे (मतभेद)। 1955 – जर्मनी के विख्यात उपन्यासकार थॉमस मैन का निधन हुआ। उन्हें उनके द मैजिक माउन्टेन अर्थात् जादुई पर्वत उपन्यास से बहुत ख्याति मिली। 1973 - दयानंद बालकृष्ण बंदोदकर - भाऊसाहेब बंदोदकर - गोवा , दमन और दीव के पहले मुख्यमंत्री थे । 1982 - भगवतशरण उपाध्याय- प्रसिद्ध इतिहासवेत्ता, विचारक और निबंधकार। 1997 - गुलशन कुमार टी-सीरीज़ संगीत लेबल के संस्थापक और एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म निर्माता थे। 2012 - प्रबुद्ध दासगुप्ता भारत के एक जाने-माने फ़ैशन और फ़ाइन-आर्ट फ़ोटोग्राफ़र थे। 2019 - पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अमरेंद्र शरण का निधन हो गया।  2020 - कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 2023 - बल्गेरियाई बास्केटबॉल खिलाड़ी अतानास गोलोमेव (76) का निधन हुआ। 2023 - फ्रांसीसी अंतरराष्ट्रीय रग्बी यूनियन खिलाड़ी जैक्स रूजरी (78) का निधन हुआ। 2024 - बोलिवियाई फ़ुटबॉल फ़ॉरवर्ड और मैनेजर रामिरो ब्लाकट (80) का निधन हुआ। 2024 - चेक समकालीन शास्त्रीय, पवित्र संगीत व ऑर्गन वादक ज़ेडेनक पोलोलानिक (88) का निधन हुआ। 2025 - उपमहाद्वीप के जाने-माने शास्त्रीय संगीतकार अमरेश रॉय चौधरी (96) का निधन हुआ। 2025 - भारतीय सेना की 23वीं मराठा लाइट इन्फैंट्री के एक बहादुर जवान सिपाही बनोथ अनिल कुमार (30 वर्ष) शहीद हुए। *12 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉* 🌟 मेला श्री हरिद्वार प्रयागराजादि (श्रावणी हरियाली अमावस्या)। 🌟 मेला श्री नुणाई (जौनसार बावर , उ. खण्ड)। 🌟 खग्रास सूर्यग्रहण (भारत में अदृश्य होने से सूतक आदि मान्य नहीं)। 🌟 स्वामी श्री अखंडानंद सरस्वती जी महाराज जयन्ती (श्रावण अमावस्या , पुष्य नक्षत्र)। 🌟 श्री सिद्दारमैया जन्म दिवस। 🌟 श्री विक्रम साराभाई जन्म दिवस। 🌟 श्री दयानंद बालकृष्ण बंदोदकर स्मृति दिवस। 🌟 विश्व युवा दिवस। 🌟 पुस्तकाध्यक्ष दिवस (कन्फर्म नहीं)। 🌟 विश्व हाथी दिवस। 🌟 World Hirola Day. कृपया ध्यान दें  यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

anjali kumari अगस्त 12, 2026 0
Important Events
Important Events: 11 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

3114 ईसा पूर्व – चर्चित माया कैलेंडर की शुरुआत हुई, 2012 में महाप्रलय के उल्लेख से इसकी चर्चा हुई। 1347 – अलाउद्दीन हसन गंगू ने राजसी सत्ता हासिल की और बहमनी वंश की स्थापना की। 1492 – रोर्डिगो डी बोरजा पोप बने नया नाम एलेक्सजेंडर षष्ठम् रखा। 1718 -  केप पासर्स की लड़ाई: ब्रिटिश बेड़े ने स्पेनिश के सिसिली को नष्ट कर दिया। 1804 -  फ्रांसिस द्वितीय ने ऑस्ट्रिया के पहले सम्राट का शीर्षक ग्रहण किया। 1828 -  एक साल पहले रेड बार्न में मारिया मार्टन की हत्या के लिए विलियम सीडर को इंग्लैंड के बुरी सेंट एडमंड्स में लटका दिया गया। 1863 – कंबोडिया फ्रांस का संरक्षित क्षेत्र बना।  1908 – क्रांतिकारी खुदीराम बोस को सिर्फ साढ़े 18 साल की उम्र में फांसी दी गई। 1912 - मैक्सिको सिटी के पास एक ट्रेन पर जापटिस्ट विद्रोहियों के हमले में 35 सैनिक और 20 नागरिक मारे गए। 1914 – फ्रांस ने आस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1914 – पोलैंड के मिस्तेचेनिक क्षेत्र से यहूदियों को बाहर निकाला गया। 1929 – पर्शिया और इराक के बीच मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए गए। 1929 – रूस और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर लड़ाई शुरू हुई। 1940 – ब्रिटेन के पोर्टलैंड बंदरगाह पर जर्मनी ने हवाई हमला किया। 1944 – अमेरिका ने सुमात्रा द्वीप समूह के पालेमबेंग क्षेत्र पर हवाई हमला किया। 1948 – लंदन में समर ओलंपिक की शुरुआत हुई। 1951 - रेने प्लीवेन फ्रांस के प्रधानमंत्री बने। 1960 – अफ्रीकी देश चाड़ ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की। 1961 – दादर नगर हवेली का भारत में विलय हुआ और इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया। गोवा की तरह यह इलाका भी कई साल पुर्तगाली उपनिवेश में रहा था। 1975 -  ब्रिटिश लेलैंड मोटर कॉर्पोरेशन ब्रिटिश सरकार के नियंत्रण में आयी। 1976 – दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में दंगो में 17 लोग मारे गए। 1984 – तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 1985 – रोनाल्ड रीगन अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति बने। 1999 - यूरोप और एशिया में सदी का अंतिम सूर्यग्रहण। 2000 - फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट के ख़िलाफ़ देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय। 2001 - उत्तरी आयरलैंड विधानसभा भंग, आयरिश विद्रोहियों को निशस्त्रीकरण के लिए दो सप्ताह का समय। 2003 – उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने अफगानिस्तान में शांति बल की कमान संभाली। 2004 - भारत और पाकिस्तान ने वांछित अपराधियों की सूचियों की अदला-बदली की। भारत और पाकिस्तान के मध्य आतंकवाद और मादक द्रव्यों की तस्करी सहित आठ मुद्दों पर इस्लामाबाद में वार्ता सम्पन्न।  2004 - संयुक्त राष्ट्र परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान को पाकिस्तान द्वारा परमाणु मदद दिये जाने की पुष्टि की। 2006 - पाकिस्तान ने तीसरी अगोस्टा 90बी श्रेणी की पनडुब्बी का जलावतरण किया। 2007 - मोहम्मद हामिद अंसारी भारत के 13वें उपराष्ट्रपति बने। 2008 - एकीकृत इस्पात मैन्युफैक्चरर्स गोदावरी पावर एण्ड इस्पात ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ 1570 करोड़ रुपये के एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये।  2008 - आर जे नायक पार्श्वनाथ रिटेल में स्वतन्त्र निदेशक नियुक्त हुए। 2012 – ईरान के तबरीज और अहार में भूकंप से 153 लोग मारे गए और करीब 1300 लोग घायल हुए। 2012 – बंगलादेश में एक मस्जिद में बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हुई और 15 अन्य झुलस गए। 2013 – पाकिस्तान के काबुल में बाढ़ से 22 लोग मरे। 2019 - समझौता एक्सप्रेस से यात्रा रद करने के पाकिस्तान के फैसले के बाद भारत ने भी इस आशय की औपचारिक घोषणा कर दी। 2019 - कोहली वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बने। 2020 - रूस, कोविड-19 की वैक्‍सीन जारी करने वाला पहला देश बना, राष्‍ट्रपति पुतिन की बेटी को भी वैक्‍सीन दी गई। 2020 - रिलायंस को फॉर्च्यून की 2020 की वैश्विक कंपनियों की सूची में 96वां स्थान मिला , फॉर्च्यून की शीर्ष 100 की सूची में शामिल होने वाली रिलायंस इकलौती भारतीय कंपनी बनी। 2021 - हिमाचल प्रदेश के किन्‍नौर जिले में भूस्‍खलन में 10 लोगों की मौत और 14 लोग बचाए गए। 2021 - 127वां संविधान संशोधन ओबीसी आरक्षण बिल लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ। 2022 - श्री जगदीप धनखड़ ने भारत के 14वें उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के रूप में शपथ ली। 2022 - यूपी के बांदा जिले में यमुना नदी में नाव पलटने से 20 लोग डूबे 3 की मौत की पुष्टि हुई। 2022 - चौथी भारत - बांग्लादेश वार्षिक रक्षा वार्ता नई दिल्‍ली में आयोजित की गई। 2022 - यूक्रेन के जापोरिषजिया परमाणु संयंत्र के संकट को दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक हुई। 2023 - लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह में तीन विधेयक पेश किए। 2023 - अभिनेत्री से राजनेत्री बनीं जया प्रदा को चेन्नई की कोर्ट ने छह महीने जेल व 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। 2023 - चीन में भारी बारिश के कारण मिट्टी का बहाव होने से 21 लोगों मौत हुई। 2023 - अमेरिका में गवर्नर हॉब्स ने अत्यधिक गर्मी के कारण आपातकाल की घोषणा की। 2023 - माउई के जंगलों में लगी आग से मरने वालों की संख्या 80 हुई। 2023 - म्यांमार में मानसून की बाढ़ से पांच लोगों की मौत हुई व  40,000 लोगों को निकाला गया। 2023 - उत्तरी नाइजीरिया में मस्जिद ढहने से 7 लोगों की मौत हुई। 2024 - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को तिमोर-लेस्ते के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। 2024 - राजस्थान भरतपुर के बाणगंगा नदी के किनारे बनी पोखर की पाल टूटने से सात नवयुवकों की डूबने से मौत हुई। 2024 - हि. प्र. के ऊना जिले के 9 लोगों की पंजाब में खड्ड के तेज बहाव में बह जाने से मौत हुई व 2 लोग लापता हुए। 2025 - अमेरिकी विदेश विभाग ने आधिकारिक बयान जारी कर बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और उसकी विंग 'मजीद ब्रिगेड' को विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) घोषित किया। 2025 - नया टैक्स बिल लोकसभा में पास हुआ , 1961 एक्ट खत्म, रिफंड रिलीफ से TDS नियम तक में बदलाव हुए। (1 अप्रैल 2026 से पूरे देश में प्रभावी हुआ)। 11 अगस्त को जन्मे व्यक्ति 1778 – दुनिया में जिमनास्‍टिक्‍स की नींव रखने वाले जर्मन शिक्षक फ्रेडरिक लुडविग का जन्‍म हुआ। 1892 - पश्चिम भारतीय क्रिकेटर आर्ची विलेस का जन्म हुआ। 1924 - लालमणि मिश्र - भारतीय संगीत जगत के ऐसे मनीषी थे, जो अपनी कला और विद्वता के लिए जाने जाते थे। 1937 - निर्देशक जॉन अब्राहम - लघु कथा लेखक, मलयाली भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक थे। 1949 - डी. सुब्बाराव - भारतीय रिज़र्व बैंक के बाइसवें गवर्नर। 1954 - यशपाल शर्मा एक भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी (1983 में विश्वकप विजेता टीम के सदस्य थे)। 1954 - मोदीरेड्डी वेंकट 'बॉबजी' नरसिम्हा राव, एमबीई, एक भारतीय पूर्व क्रिकेटर। 1961- सुनील सेट्टी भारतीय अभिनेता। 1974 - अंजू जैन एक भारतीय महिला क्रिकेट की पूर्व खिलाड़ी। 1985 - जैकलीन फर्नांडीस श्रीलंकाई मूल की, भारतीय अभिनेत्री। *11 अगस्त को हुए निधन👉* 1908 - खुदीराम बोस, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी। 1967 - नंददुलारे वाजपेयी - हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक तथा सम्पादक थे। 2000 - पी. जयराज, अभिनेता।  2004 - चीनी कम्प्यूटर उद्योग के पितामह चेन चुनशियान (70) का निधन। 2007 - ब्रिटेन की महान् संगीतज्ञ एन्थनी विल्सन का निधन। 2015 - भालचंद्र पेंढारकर एक मराठी मंच अभिनेता, गायक और नाटक निर्माता थे। 2016 - हनीफ मोहम्मद एक पाकिस्तानी क्रिकेटर थे।  2018 - वी.एस. नायपॉल या विद्याधर सूरजप्रसाद नायपॉल आधुनिक युग के प्रसिद्ध अंग्रेजी साहित्यकार थे। 2020 - मध्‍य प्रदेश में उर्दू के जाने-माने शायर और गीतकार राहत इंदौरी (70) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। 2020 - गायिका और गिटारिस्ट ट्रिनी लोपेज़ (83) का निधन हुआ। 2020 - जाने-माने खेल पत्रकार जीके मेनन का निधन। 2022 - राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कन्नड़ गायक शिवमोग्गा सुब्बन्ना (83) का हार्ट अटैक से निधन हुआ। 2022 - अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक आत्मघाती हमले में तालिबानी नेता शेख रहीमुल्ला हक्कानी की मौत हुई। 2023 - ऑस्ट्रेलियाई गायक-गीतकार रॉन पेनो (68) का निधन हुआ। 2023 - प्रसिद्ध परमाणु भौतिक विज्ञान बिकाश सिन्हा (78) का निधन हुआ। 2024 - भारत के पूर्व विदेश मंत्री और दिग्गज राजनेता के. नटवर सिंह (लगभग 93-94 वर्ष) का निधन हुआ। 2025 - हिंदी सिनेमा की गुज़रे ज़माने की अभिनेत्री नाज़िमा (77) का मुंबई में निधन हुआ। *11 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉* 🌟 संत श्री सावता माळी पुण्यतिथि। 🌟 महान संगीतज्ञ श्री लालमणि मिश्र जयन्ती। 🌟 जाने माने क्रिकेटर यशपाल शर्मा जयन्ती। 🌟 उर्दू के प्रसिद्ध शायर। 🌟 गीतकार राहत इंदौरी स्मृति दिवस। 🌟 महान स्वतन्त्रता सेनानी श्री खुदीराम बोस शहीदी दिवस। 🌟 राष्ट्रीय पुत्र एवं पुत्री दिवस। कृपया ध्यान दें  यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है। 

anjali kumari अगस्त 11, 2026 0
Important Events
Important Events: 10 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

612 ईसापूर्व – असीरियाई सम्राज्य के राजा शिनशारिसकुन की हत्या हुई, निनेवह नगर का पतन हुआ। 1500 – पुर्तगाली समुद्र जहाज के कैप्टन डियागो डियाज मैडागास्कर को देखने वाले पहले यूरोपीय बने। 1511 – पुर्तगाजी सैनिकों ने मलेशियाई राज्य मलक्का के एक हिस्से पर कब्जा किया। 1664 – ओटोमन सम्राज्य और आॅस्ट्रिया ने शांति के लिए वसवार की संधि पर हस्ताक्षर किए। 1675 – इंग्लैड के राजा चार्ल्स ने ग्रीनविच वेघशाला की आधारशिला रखी।  1678 – हालैंड और फ्रांस के बीच निजम्गेन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। 1741 -  कोलहेल की लड़ाई: त्रावणकोर के राजा ने डच ईस्ट इंडिया कंपनी के नौसैनिक अभियान को हराया। 1755 -  अकादमी का निष्कासन फंड़ी अभियान की खाड़ी के साथ शुरू किया गया। 1759 – कर्लोस तृतीय स्पेन का सम्राट बना। 1776 – अमेरिकी स्वतंत्रता की घोषणा करने वाले दस्तावेज की प्रति औपचारिक रूप से लंदन पहुंचे। 1787 – तुर्की ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1793 – पेरिस में लूव्र संग्रहालय का उद्घाटन हुआ। 200 साल पुराने पश्चिमी कला इतिहास इस संग्रहालय में दर्ज है और इनमें से एक है मोनालीसा। 1808 -  कार्ल वॉन डोबेलेन के अंतर्गत सैनिकों ने काहोजोकी में एक रूसी हमले को हराया। 1809 – इक्वाडोर ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की। 1821 – मिसौरी अमेरिका का 24वां राज्य बना। 1822 – सीरिया में विनाशकारी भूकंप से 20,000 लोगों की मौत हुई। 1826 -  पहली काउस्ज़ रेगुटा यूनाइटेड किंगडम में आइल ऑफ विट पर आयोजित की गयी। 1829 - फिनसेराहॉर्न की पहली चढ़ाई की गयी, बर्नानी आल्प्स की सर्वोच्च शिखर है। 1831 – कैरेबियाई द्वीप समूह बारबाडोस में चक्रवाती तूफान से डेढ़ हजार लोगों की मौत हुई। 1846 – अमेरिकी कांग्रेस ने स्मिथसोनिया इंस्टीट्यूट स्थापित करने के विधेयक को मंजूरी दी। 1877 - बिग होल नदी: कर्नल जॉन गिबोन नेज-पेर्स ने इंडियनों की हत्या करवाई। 1920 - प्रथम विश्व युद्ध में पराजित होने के बाद उसमानी शासन ने सीवरेस समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1926 – इटली और स्पेन के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। 1939 - डिर्क जन डे गेयर नीदरलैंड के प्रधान मंत्री बने। 1945 - द्वितीय विश्व युद्ध में जापान की पराजय के बाद कोरिया का उत्तरी भाग रुस की लाल सेना के अधिकार में चला गया और कुछ दिनों बाद कोरिया का दक्षिणी भाग अमरीका के अधिकार में चला गया। 1962 – बच्‍चों के च‍हेता स्‍पाइडरमैन कॉमिक बुक अमेजिंग फैंटेसी में नजर आया था। 1966 – अमरीका के अंतरिक्ष अधिकारियों ने केप केनेडी से अंतरिक्ष में रॉकेट उतारने की लिए उपयुक्त स्थान का चित्र लेने हेतु पहला अंतरिक्ष यान भेजा। जो 29 अक्तूबर को चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त होकर तबाह हो गया। 1979 – उपग्रह एसएलवी-3 का प्रक्षेपण किया गया। 1990 – पंद्रह महीने की यात्रा के बाद मगैलन अंतरिक्ष यान शुक्र पर पहुंचा था। शुक्र पर उतरने से पहले कुछ देर तक के लिए उसका संपर्क कैलिफ़ोर्निया स्थित संचालन केंद्र से टूट गया था। 1999 - चेचेन्या में इस्लामिक भूरा ने दागिस्तान को स्वतंत्र घोषित किया। 2000 - श्रीलंका में सिरीमावो भंडारनायके का प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा, आर. विक्रमानयके श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त, जिनेवा में आत्मनिर्णय के अधिकार पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन। 2001 - अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र प्रणाली को रूस का सशर्त समर्थन। 2003 – यूरी मालेनचेंको पहले ऐसे व्यक्ति बने जिन्होंने अंतरिक्ष में शादी रचाई थी। 2003 – इंग्लैंड में अब तक का सबसे अधिक तापमान 38.5 डिग्री सेलसियस रिकॉर्ड किया गया। 2004 - संयुक्त राष्ट्र और सूडान के बीच दारफुर कार्ययोजना पर हस्ताक्षर। 2006 - तमिल विद्रोहियों पर फ़ौजी कार्रवाई में श्रीलंका में 50 नागरिक मारे गये। 2008 - अमरनाथ ज़मीन सुलझाने के लिए सर्वदलीय प्रतिनीधिमण्डल की बैठक में उच्च न्यायालय के वर्ष 2005 के आदेश को लागू करने पर सहमति बनी।  2008 - चेन्नई के एक लैब में एंटी एड्स बैक्सीन का सफल परीक्षण किया गया। 2019 - रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह ने एकल पुरुष सरकारी कर्मचारियों के लिए चाइल्‍ड केयर लीव (सीसीएल) के लाभों में विस्तार और रक्षा बलों की महिला अधिकारियों के मामले में सीसीएल प्रावधानों में कुछ और छूट देने को स्‍वीकृति दी । 2019 - उत्तर प्रदेश के "वृक्षारोपण महाकुंभ" अभियान ने 22 करोड़ से अधिक पौधे लगाने के बाद विश्व रिकॉर्ड बनाया। 2020 - इंडोनेशिया के माउंट सिनाबुंग ज्वालामुखी में पुनः विस्फोट हुआ। 2020 - भारतीय रेलवे का स्वच्छता सप्ताह ( 10 से 15 अगस्त 2020 के बीच ) प्रारम्भ हुआ। 2021 - लोकसभा ने 127 वें संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत से पारित किया। 2022 - एनडीए सरकार में मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 8वीं बार CM के रूप में शपथ ली। तेजस्‍वी बने डिप्‍टी सीएम। 2022 - इसरो (ISRO) ने श्रीहरिकोटा से क्रू एस्केप सिस्टम (CES) के लो एल्टीट्यूड एस्केप मोटर का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। 2022 - प्रधानमंत्री ने पानीपत में 2जी इथेनॉल संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया। 2023 - PM मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी लोकसभा से सस्पेंड हुए। 2023 - लोकसभा में विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिरा। 2023 - ऋषिकेश - हल्द्वानी में 31 सेंटीमीटर बारिश ने ली 9 लोगों की जान, 200 को रेस्क्यू किया गया। 2024 - जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हुए।   10 अगस्त को जन्मे व्यक्ति   1860 - विष्णुनारायण भातखंडे - 'हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत' के विद्वान। 1894 - वी. वी. गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति। 1916 - प्रेम अदीब - भारतीय सिनेमा के अभिनेता थे। 1931 - किरीट जोशी एक भारतीय दार्शनिक थे व श्री अरबिंदो और मीरा अल्फसा के शिष्य।  1938 - फतेह सिंह राठौर एक भारतीय बाघ संरक्षणवादी थे।  1963 – चंबल के बीहड़ो से सियासी गलियारों तक पहूंचने वाली फूलन देवी। 1975 - हेमन्त सोरेन भारतीय राज्य झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके । 1986 - सौरव घोषाल - भारत के सुपरस्टार कहलाते (अर्जुन अवॉर्डी) हैं।   10 अगस्त को हुए निधन   1977 - श्यामलाल गुप्त पार्षद', झण्डा गीत के रचयिता , भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक सेनानी, पत्रकार, समाजसेवी एवं अध्यापक थे। । 1980 - सरस्वती देवी - भारत की पहली महिला संगीतकार थीं। 1986 - अरुण कुमार श्रीधर वैद्य - भारतीय सेना के 13वें थल सेनाध्यक्ष थे। 1995 -हरिशंकर परसाई, प्रसिद्ध लेखक और व्यंग्यकार । 1999 - पद्म भूषण आचार्य बलदेव उपाध्याय, भारतीय संस्कृत विद्वान। 2015 -  सुनील दास भारतीय अभिव्यंजनावादी चित्रकार थे। 2018 - अनंत बजाज एक भारतीय बिजनेस मैग्नेट और बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक थे। 2019 - प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी दयानिधि नायक का निधन हो गया। 2021 - ‘सुडोकू के गॉडफादर’ के रूप में प्रसिद्ध जापान के ‘माकी काजी’ का 69 वर्ष की आयु में निधन हुआ। 2021 - बालाजी ताम्बे - भारत के प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य तथा आध्यात्मिक गुरु थे। 2022 - अमेरिकी सेलिस्‍ट अब्दुल वाडुड (75) का निधन हुआ। 2022 - पुर्तगाली फुटबॉल खिलाड़ी फर्नांडो चलाना (63) का निधन हुआ। 2024 - भारत के पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह (93) का निधन हुआ। 2024 - रूसी एथलीट गैलिना ज़ायबिना (93) का निधन हुआ।   10 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव   मेला श्री गोगा जी मेड़ी प्रारम्भ। श्री वी. वी. गिरि जयन्ती। श्री हेमन्त सोरेन जन्म दिवस। डेंगू निरोधक (रोकथाम) दिवस। विश्व जैविक ईंधन दिवस। विश्व सिंह / शेर दिवस (World Lion Day)।   कृपया ध्यान दें    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

anjali kumari अगस्त 10, 2026 0
Important Events
Important Events: 7 अगस्त की महत्त्वपूर्ण  घटनाएं

322 ईसा पूर्व – सिंकदर महान की मौत के बाद उनके राज्य मैसोडेनिया और एथेंस के बीच लड़ाई की शुरुआत हुई। 1606 – शेक्सपियर की नाटक मैक्बेथ का पहली बार मंचन किंग जेम्स प्रथम के लिए किया गया। 1668 – प्रसिद्ध न्यूटन ने ट्रिनीटी कॉलेज कैंब्रिज से मास्टर डिग्री हासिल की। 1753 – ब्रिटेन म्यूजियम की स्थापना पार्लियामेंट एक्ट के तहत की गई। 1880 - उचित वक्ता पण्डित दुर्गाप्रसाद मिश्र द्वारा प्रकाशित होने वाला समाचार पत्र था।  1905 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश सामानों के बहिष्कार की घोषणा की। 1914 – रूस ने पूर्वी परूसिया पर हमला किया। 1944 – 51 फीट लंबाई, 8 फीट ऊंचाई और पांच टन के वजन वाले पहले इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर का निर्माण हुआ। 1946 – ब्रिटेन ने पहली बार सिक्के पर एक अश्वेत की तस्वीर उकेरने को मंजूरी दी। 1947 – बृहन मुंबई नगर निगम ने बॉम्बे बिजली वितरण और परिवहन कंपनी बेस्ट का अधिग्रहण किया। 1957 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया। 1959 – एक्सप्लोरर 6 ने पहली बार अंतरिक्ष से धरती की ली गई तस्वीर प्रसारित की। 1960 – अफ़्रीक़ा महाद्वीप के देश आइवरी कोस्ट को फ़्रांस के अधिकार से स्वतंत्रता मिली। 1970 – पहले कंप्यूटर चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। 1982 – अमरीका लेबनान और फ़िलिस्तीन के स्वतंत्रता संगठन के बीच बैरुत में समझौते पर हस्ताक्षर हुए। 1985 – गीत सेठी विश्व अमेचर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीतने वाले तीसरे भारतीय बने। 1990 – अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड की शुरूआत की। 1994 – इजरायल और जॉर्डन के बीच पहली टेलीफोन सेवा शुरु हुई। 1996 - अमेरिकी वैज्ञानिकों द्वारा 13 हज़ार वर्ष पूर्व पृथ्वी पर गिरे उल्का पिंड के अवशेषों से मंगल ग्रह पर एक कोशिका वाले जीवों के होने की संभावना का पता चला। 1998 - केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु। 1999 - पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने एक बार फिर भारत से वार्ता की पेशकश की। 2000 - रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन द्वारा एक क़ानून पर हस्ताक्षर कर अपनी शक्ति का विस्तार। 2003 - बगदाद में जार्डन दूतावास के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 12 लोगों की मृत्यु। 2005 - इस्रायल के वित्तमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया। 2008 - सार्वजनिक क्षेत्र के देना बैंक ने अपनी प्रथान ब्याज दरें 0.75% बढ़ाकर 14.25% करने की घोषणा की।  2008 - सार्वजनिक क्षेत्र के कार्पोरेशन बैंक ने अपनी बेंचमार्क ब्याज दर में 0.50% बढ़ोतरी किए जाने की घोषणा की। 2012 – नाइजीरिया के ओकेन में चर्च में तीन बंदूकधारियों ने हमला कर 19 लोगों की हत्या की। 2019 - यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स के वैज्ञानिकों ने दुनिया के सबसे पतले सोने का निर्माण किया है, जिसका माप 2 परमाणु की मोटाई के बराबर है और एक नाख़ून से लाख गुना पतला है। 2019 - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने की घोषणा की । 2019 - पाकिस्तान ने राजनयिक संबंधों में कटौती कर भारतीय उच्चायुक्त को वापस भेजा। 2020 - मॉरीशस के द्वीप को जापानी स्वामित्व वाले जहाज के तेल रिसाव के कारण पर्यावरणीय आपातकाल घोषित किया गया। 2020 - एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ इंडिया ( एक्जिम बैंक ) ने बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए $ 250 मिलियन एलओसी को मोजाम्बिक को प्रदान की। 2020 - देश की पहली किसान विशेष पार्सल रेलगाड़ी को महाराष्‍ट्र के देवलाली रेलवे स्‍टेशन से झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 2020 - अमेरिका ने हांगकांग की मुख्य कार्यकारी कैरी लैम, पूर्व पुलिस प्रमुख और आठ अन्य अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिए।  2021 - बिजली गिरने से बिहार में सात, ओडिशा में पांच और बंगाल में चार की मौत, 12 से ज्यादा घायल हुए। 2021 - भाला फेंक 23 वर्षीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स में ओलंपिक स्वर्ण पदक (इतिहास रचकर) जीतने वाले पहले भारतीय बने। 2022 - ISRO के नये रॉकेट की सफल लॉन्चिंग हुई (मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग) लेकिन सैटेलाइट्स से संपर्क टूट गया , SSLV डेटा लॉस का शिकार हुआ। 2022 - अमेरिकी नौसेना के जहाज का पहला भारत दौरा, रिपेयरिंग के लिए चेन्नई समुद्री तट पहुँचा। 2022 - एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को विपक्ष की उम्मीदवार मार्ग्रेट अल्वा से 346 वोट अधिक मिले। चुनाव आयोग ने एक प्रमाण पत्र जारी कर जगदीप धनखड़ को भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में चुने जाने की घोषणा की। 2022 - कोलंबिया में प्रथम वामपंथी राष्‍ट्रपति श्री गुस्‍ताव पेट्रो को शपथ दिलाई गई। 2023 - न्यायालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए संसद ने मध्यस्थता विधेयक 2023 पारित किया। 2023 - संसद ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक 2023 पारित किया। 2023 - कंबोडिया के राजा ने आधिकारिक तौर पर हुन मानेट को देश का अगला प्रधानमंत्री नियुक्त किया। 2023 - इराक ट्रेकोमा को खत्म करने के लिए WHO द्वारा मान्यता प्राप्त 18वां देश बना। 2024 - नेपाल में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से पायलट और चार चीनी पर्यटकों सहित सभी पांच लोगों की मौत हुई। 2024 - बिहार के नवादा जिले में बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हुई व 3 लोग गंभीर रूप से झुलसे। 2025 - भारत के महान कृषि वैज्ञानिक और हरित क्रांति के जनक डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन की 100वीं जयंती (जन्म शताब्दी) मनाई गई।   7 अगस्त को जन्मे व्यक्ति   1304 – इटली के शायर और लेखक फ़्रैन्सिसको पेटर्क का जन्म हुआ। उन्होंने सादा शब्दों के शेरों से बहुत ख्याति प्राप्त की। 1702 - मुहम्मदशाह रौशन अख़्तर - मुग़ल वंश का 14वाँ बादशाह था। 1871 - अवनीन्द्रनाथ ठाकुर, प्रख्यात कलाकार तथा साहित्यकार। 1900 - लेफ्टिनेंट-कर्नल सर मलिक खिजर हयात तिवाना केसीएसआई , ओबीई राजनेता, सेना अधिकारी और जमींदार जिन्होंने ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रांत के संघवादी प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। 1904 - वासुदेव शरण अग्रवाल- भारत के प्रसिद्ध विद्वान। 1907 - सचिन्द्र लाल सिंह - त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री। 1925 - एम. एस. स्वामीनाथन - प्रसिद्ध भारतीय कृषि वैज्ञानिक तथा 'हरित क्रांति' के अगुआ। 1955 - सुरेश वाडकर एक भारतीय पार्श्वगायक । 1975 – दक्षिण अफ्रीका की अभिनेत्री चार्लीज थेरोन का जन्म हुआ।   7 अगस्त को हुए निधन   1941 - रवीन्द्रनाथ टैगोर, भारतीय लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता। इन्होंने ही भारत का राष्ट्रीय गान लिखा था। 1974 - वर्जीनिया एपगर - अमेरिकी प्रसूति एनेस्थेटिस्ट थीं। 1976 - पी. सी. अदिचन - चौथी लोकसभा के सदस्य। 2009 - गुलशन बावरा - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार थे। 2011 - नैंसी वेक - दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान प्रसिद्ध महिला लड़ाकों में से एक थीं। 2018 - एम. करुणानिधि - तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री थे। 2019 - बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन के नाना और प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक जे. ओम प्रकाश का निधन। 2023 - अमेरिकी फिल्म,  निर्देशक, निर्माता व पटकथा लेखक विलियम डेविड फ्रीडकिन (87) का निधन हुआ। 2023 - इतालवी मोटर साइकिल रेसर मिर्को जियानसंटी (Mirko Giansanti , 46) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी पेशेवर बेसबॉल कैचर जिम्मी विलियम प्राइस (81) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी डिस्क जॉकी डीजे कैस्पर (58) का निधन हुआ। 2024 - अमेरिकी रॉक गायक जैक रसेल (63) का लेवी बॉडी डिमेंशिया से निधन हुआ‌।   7 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव   गुरु श्री हरकिशन जयन्ती (प्राचीन परंपरानुसार)। श्री रवींद्र नाथ टैगोर जी स्मृति दिवस। श्री मुत्तुवेल करुणानिधि स्मृति दिवस। बालोतरा जिला स्थापना दिवस (राज.)। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस। राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस {National Javelin Day , ( एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया AFI) दिवस }। डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन की 101वीं जयंती। विश्व स्तनपान सप्ताह समापन (01 से 07 अगस्त)। कृपया ध्यान दें यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

anjali kumari अगस्त 7, 2026 0
Important Events
Important Events: 5 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1264 – जर्मनी के अर्नस्टेड शहर में यहूदी विरोधी दंगे भड़के। 1543 – फ्रांसीसी और तुर्की की सेना ने नाइस पर कब्जा जमाया। 1654 – फ्रांसीसी सेना ने स्टेन पर कब्जा किया। 1775 – पश्चिम बंगाल के राजा महाराजा नंदकुमार को कलकत्ता (अब कोलकाता) में फांसी दी गई। ब्रिटिश शासन के द्वारा भारत में धोखाधड़ी के लिए दी गई यह अंतिम फांसी थी। 1775 – पहला स्पेनिश जहाज सेन कार्लोस ने सेन फ्रेंसिस्को खाड़ी में प्रवेेेश किया। 1781 – डच और अंग्रेज सेनाओं के बीच डोगर बैंक में युद्ध हुआ। 1852 -  तलिंगित भारतीयों ने फोर्ट सेलकर्क, युकोन क्षेत्र को नष्ट किया। 1874 – जापान ने इंग्लैंड की तर्ज पर डाक बचत प्रणाली शुरू की। 1882 – जापान में मार्शल लॉ लागू किया गया। 1884 -  स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी के लिए आधारशिला न्यूयॉर्क के हार्बर में बेदलए के द्वीप पर राखी गयी। 1886 – कार का अविष्कार करने वाले कार्ल बेंज ने अपनी पहली कार का पेटेंट करवाया। 1888 – कार का अविष्कार करने वाले र्काल बेंज की पत्नी बेर्था बेंज ने जर्मनी के मानहाइम से प्फोर्जहाइम तक 104 किलोमीटर का सफर तय करके कार से इतनी लंबी दूरी तय करने वाली पहली व्यक्ति बनी। 1891 -  अमेरिकन एक्सप्रेस ने विश्व की पहला ट्रैवेलर्स चेक जारी किया। 1905 – रूस और जापान के शांति वार्ताकारों के बीच पहली बैठक अमेरिका के राष्ट्रपति रुजवेल्ट के न्यूयॉर्क स्थित घर पर हुई। 1912 – जापान में टोक्यो के गिंजा में पहली टैक्सी सेवा शुरू हुई। 1914 – अमेरिका में पहली ट्रैफिक लाइट लगाई गई। 1914 – क्यूबा, उरुग्वे, मैक्सिको और अर्जेंटीना ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान तटस्थ रहने की घोषणा की। 1914 – मांटेनेग्रो ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ऑस्टि्रया हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1915 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वार्सा पर जर्मनी का अधिकार हो गया इससे पहले यह क्षेत्र रुस के अधिकार में था। 1921 – अमेरिका और र्जमनी ने बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। 1923 – हेनरी सुलिवान इंग्लिश चैनल को पार करने वालेे पहले अमेरिकी बने। 1926 – फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। 1949 – इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में आये 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप से छह हजार लोगों की मौत हुई। 1960 – अफ़्रीक़ी देश बोरकिनाफ़ासो ने फ़्रांस से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। 1961 – यूरी गैगेरीन के ऐतिहासिक उपक्रम के चार महीने के बाद सोवियत संघ ने अपने दूसरे अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में उतारा था। 1962 – फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। 1963 – रुस ब्रिटेन और अमरीका ने मॉस्को में परमाणु परीक्षण निषेध सन्धि की। 1966 -  कैसर्स पैलेस होटल और कैसीनो लास वेगास में खुला। 1991 – न्यायमूर्ति लीला सेठ उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायधीश बनने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। 1996 - अटलांटा शताब्दी ओलम्पिक का सिडनी में मिलने का वादा के साथ सम्पन्न। 1999 - चीन और ताइवान के बीच तनाव चरम पर। 2002 - गोंजालो लोजाडा बालोविया के नये राष्ट्रपति चुने गये। 2008 - भारत के अंडमान निकोबार द्वीप से 176 मील उत्तर-पूर्व में हिंद महासागर में 5.5 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया। 2011 – केप केनवरल एयर फोर्स स्टेशन से बृहस्पति के लिए जाने वाले पहले सौर ऊर्जा संचालित अंतरिक्ष यान जूनो को प्रक्षेपण किया गया। 2013- भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने जर्मनी में संपन्न हुए विश्वकप में इंग्लैंड को 3-2 (1-1) से हराकर कांस्य पदक जीता। 2016 -  ब्राजील के रियो डी जनेरियो में 31 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक माराकाना स्टेडियम में शुरू किया गया। 2019 - केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाये जाने की घोषणा की , राष्ट्रपति के हस्ताक्षर शेष , लोकसभा में भी पास हुआ जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक। 2019 - भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने हाल ही में कर्नाटक के बंगलुरु में SSAM (Space Situational Awareness Control Centre) की आधारशिला रखी।  2019 - लोकसभा ने सर्वोच्च न्यायालय (न्यायधीशों की संख्या) संशोधन बिल, 2019 पारित किया। 2020 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिजीत मुहूर्त में श्रीराम जन्मभूमि में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन करने के साथ ही आधार शिला रखी।  2020 - भारत ने मालदीव इंडस्ट्रियल फिशिरीज़ कम्‍पनी को एक करोड़ 80 लाख अमरीकी डॉलर का ऋण दिया। 2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबट से मुलाकात की। 2022 - चीन ने नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा के विरोध में अमरीका के साथ सहयोग रोकने की घोषणा की। 2022 - भारतीय नौसेना ने समुद्र विज्ञान एवं मौसम विज्ञान में उपग्रह आधारित नौसेना अनुप्रयोगों पर डेटा साझाकरण और सहयोग पर अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (इसरो) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। 2022 - अफगानिस्तान में काबुल की एक मस्जिद में विस्फोट से 8 लोगों की मौत हुई , IS ने ली जिम्मेदारी। 2023 - उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे धंसा , उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 3 लोगों की मौत, 17 लापता हुए। 2023 - दिल्ली-NCR में 5.8 तीव्रता का तेज भूकंप आया। अन्य कई राज्यों में भी झटके महसूस हुए , अफ़गानिस्तान में था केंद्र। 2023 - चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हुआ। 2023 - पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान को तोशाखाना मामले में 3 साल कैद की सजा सुनाई। 2024 - बांग्लादेश में भीषण हिंसा-आगजनी के बीच PM शेख हसीना ने इस्तीफा दिया। 2025 - उत्तराखंड के धराली में बादल फटने के कारण 34 सेकेंड में गांव के घर-होटल मलबे में दबे; 4 की मौत, 50 लापता हुए। 2025 - झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (दिशोम गुरु) का अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया गया।   5 अगस्त को जन्मे व्यक्ति   1662 – स्कॉटिश इतिहासकार जेम्स एंडरसन का जन्म हुआ। 1852 - आचार्य प्यारे मोहन - उड़ीसा के प्रमुख राष्ट्रवादी। 1890 - दत्तो वामन पोतदार- मराठी साहित्यकार एवं प्रसिद्ध समाजसेवी । 1901 - द्वारका प्रसाद मिश्रा - भारत के प्रसिद्ध राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, साहित्यकार तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री। 1907 - बी. जी. रेड्डी - मद्रास विधान सभा के सदस्य जो सन 1967 में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बने। 1915 - शिवमंगल सिंह सुमन- प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि । 1923 - जॉर्ज गिल्बर्ट स्वेल - प्रोफेसर, भारतीय राजनेता, कई देशों के राजदूत, लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और मेघालय के शिलांग से सदस्य थे। 1929 - अरविंद जोशी गुजराती थिएटर एक्टर और डायरेक्टर थे (कन्फर्म नहीं)। 1930 - नील आर्मस्ट्रांग- चाँद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री। 1936 - सुरेश मेहता 1995 से 1996 के मध्य गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके। 1947- वीरेन डंगवाल- हिन्दी के प्रसिद्ध कवि। 1950 – नक्सलियों के खिलाफ सलवा जुडूम जैसी संस्था के संस्थापक व राजनीतिज्ञ महेंद्र कर्मा का जन्म हुआ। 1969 – भारतीय क्रिकेट के महान तेज़ गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद का जन्म हुआ। 1974 – बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री काजोल का जन्म हुआ। 1980 - वत्सल सेठ महाराष्ट्र से बॉलीवुड अभिनेता। 1987 – भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा का जन्म हुआ। 2001 - अंशु मलिक - एक भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान।   5 अगस्त को हुए निधन   1950 - गोपीनाथ बोरदोलोई - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और असम के प्रथम मुख्यमंत्री थे। 1998 - टोडर ज़िकोव - बुल्गारिया के 36वें प्रधानमंत्री थे।  1998 - केशब चंद्र गोगोई असम के पूर्व मुख्यमंत्री। 2000 - लाला अमरनाथ - भारत के महान् और ख्यातिप्राप्त क्रिकेटरों में से एक थे। 2014 - प्राण कुमार शर्मा- प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट, जिन्होंने 'चाचा चौधरी' कार्टून चरित्र बनाया। 2019 - वयोवृद्ध गुजराती पत्रकार, लेखक और स्तंभकार कांति भट्ट का निधन। 2019 - नोबेल पुरस्कार विजेता लेखिका टोनी मॉरिसन का निधन। 2020 - महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलांगेकर का बीमारी के कारण 89 वर्ष की आयु में पुणे में निधन हुआ।  2020 - दिल्ली की मशहूर लेखिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता सादिया देहलवी का 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया।  2021 - दो बार ओलंपियन और भारतीय टीम के गोलकीपर रहे शंकर सुब्रमण्यम नारायण (86) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी काउबॉय गायक, योडलर, गीतकार , अभिनेता और फिल्म स्टंटमैन (रसेल) "रस्टी" रिचर्ड्स (89) का निधन हुआ। 2024 - रूसी नाविक व्याचेस्लाव इवानोव (86) का निधन हुआ। 2024 - ब्राज़ीलियाई फ़ुटबॉल मैनेजर और मिडफ़ील्डर एडिलियो (68) का अग्नाशय के कैंसर से निधन हुआ। 2025 - भारत के प्रसिद्ध राजनेता व जम्मू-कश्मीर के अन्तिम राज्यपाल सत्य पाल मलिक (79) का निधन हुआ। 2025 - कन्नड़ फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता संतोष बालराज (34) का निधन हुआ।   5 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव   श्री शेवालकर महाराज पुण्य तिथि-अचलपुर (अमरावती)। श्री द्वारका प्रसाद मिश्रा जयन्ती। श्री सुरेश मेहता जन्म दिवस। श्री गोपीनाथ बोरदोलोई स्मृति दिवस। श्री केशब चंद्र गोगोई स्मृति दिवस। श्री शिवाजीराव पाटिल स्मृति दिवस।   कृपया ध्यान दें  यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

anjali kumari अगस्त 5, 2026 0
Important Events
Important Events: 4 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1181 – केस्सिओपिया में सुपरनोवा देखा गया। 1265 – एवेशम की लड़ाई में ब्रिटेन के प्रिंस एडवर्ड ने साइमन डी मोंटफोर्ट को हराया। 1636 – जोहान मॉरिशस डच ब्राजील के गवर्नर बनाये गये। 1666 – नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच समुद्री लड़ाई हुई। 1730 -  पर्शिया का क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक इंग्लैंड से बल- बल बचा। 1753 - जॉर्ज वॉशिंगटन ने एक मास्टर मेसन बनाया। 1791 – सिस्टोवा समझौते के बाद ऑटोमन और हब्सबर्ग के बीच युद्ध की समाप्ति हुई। 1796 -  फ्रेंच क्रांतिकारी युद्ध - लोनाना की लड़ाई: नेपोलियन के तहत इटली की फ्रांसीसी सेना एक ऑस्ट्रियाई ब्रिगेड को कुचल दिया। 1862 - अमेरिकी सरकार ने अपना पहला आय कर एकत्र करने का आदेश दिया। 1870 – ब्रिटिश रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना हुई।  1886 – कोलंबिया ने संविधान अंगीकार किया। 1914 – प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी ने बेल्जियम और ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1914 - इंग्लैंड द्वारा जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा। 1915 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने वारसॉ पर क़ब्ज़ा कर लिया। 1930 – यूरोपीय देश बेल्जियम में बाल मजदूर कानून बनाया गया। 1935 – भारत शासन अधिनियम 1935 को महारानी की स्वीकृति मिली। 1947 – जापान में सुप्रीमकोर्ट की स्‍थापना की गई। 1954 – पाकिस्तानी सरकार ने हफीज़ जालंधरी द्वारा लिखे गए गीत ‘पाक सरज़मीन’ को राष्ट्रगान के रूप में अपनाने पर सहमति दी। 1956 – भारत का पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर 'अप्सरा' में शुरू हुआ। 1964 – दक्षिणी चीन में टोनकन खाड़ी में अमरीका और वियतनाम की युद्ध के दौरान अमरीका को पराजय हुई। अमरीका ने इसी बहाने उत्तरी वियतनाम के साथ युद्ध आरंभ कर दिया। 1967 – विश्व के सबसे लम्बे नागार्जुन सागर बांध का निर्माण हुआ। 1983 - थॉमस संकर अपर वोल्टा के राष्ट्रपति बने। 1997 – मोहम्मद ख़ातेमी ईरान के राष्ट्रपति बने। 1999 - चीन ने अमेरिकी सेना के विमानों की नियमित उड़ानों को हांगकांग में उतरने की अनुमति देने से इंकार किया। 2001 - रूस व उत्तरी कोरिया में सामरिक समझौता। 2004 - 'नासा' ने एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को  *_कल्पना चावला_* नाम दिया। 2007 - मंगल ग्रह की खोज के लिए फ़ीनिक्स मार्स लैंडर नामक एक अमेरिकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया गया। 2008 - सरकार ने भारतीय जहाजरानी निगम (एससीआई) को नवरत्न का दर्जा प्रदान किया। 2014 -  हमास और इसराइल के लिए 72 घंटों के लिये युद्धविराम पर सहमत किया। 2019 - भारत ने ओडिशा में चांदीपुर स्थित परीक्षण रेंज से ऑल-वेदर और ऑल-टेरेन क्विक रिएक्शन सरफेस-टू-एयर मिसाइल (क्यूआरएसएम) का सफल परीक्षण किया।  2019 - फ्रांस के फ्रैंकी जपाटा ने उड़ने वाले एक होवरबोर्ड की मदद से फ्रांस और ब्रिटेन के बीच इंग्लिश चैनल को पार किया।  2020 - बेरूत. लेबनान की राजधानी बेरूत में आज शाम हुए भीषण बम धमाकों में मृतकों की संख्या 100 तक पहुंची और लगभग 4,000 लोग घायल हुए । 2020 - केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से असम के लिए 24 घंटे समर्पित चैनल दूरदर्शन असम का शुभारंभ किया। 2021 - भारत ने  लद्दाख में दुनिया की सबसे ऊंची (19,300 फुट की ऊंचाई) सड़क बनाई , बोलीविया का रिकॉर्ड तोड़ा। 2021 - भारतीय नौसेना की डिजाइन टीम द्वारा डिज़ाइन किया गया और @cslcochinद्वारा निर्मित स्वदेशी विमान वाहक 'विक्रांत' ने अपनी पहली समुद्री यात्रा की। 2022 -  मालदीव के राष्ट्रपति की भारत की आधिकारिक यात्रा सम्पन्न हुई। 2022 - दक्षिण कोरिया ने चंद्रमा के लिए अपना पहला अंतरिक्ष यान लॉन्च किया। 2022 - स्वदेश में निर्मित लेजर-गाइडेड टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल - ATGM का महाराष्ट्र में सफलतापूर्वक परीक्षण किया। 2022 - चीन ने ताइवान को घेरने के लिए अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू किया , बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं और लड़ाकू जेट और युद्धपोत तैनात किए। 2022 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने मंकीपाक्स को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया। 2023 - लोकसभा ने अंतर-सेवा संगठन (कमांड, नियंत्रण और अनुशासन) विधेयक - 2023 पारित कर दिया। 2023 - केदारनाथ के गौरीकुंड में तेज बारिश में दो ढाबे और एक खोखा बह जाने से 19 लोगों में तीन के शव बरामद जबकि 16 अन्य लापता हुए। 2023 - जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हुए। 2023 - कोयला मंत्रालय ने कोयला ब्लॉक नीलामी का 7वां चरण सफलतापूर्वक पूरा किया। 2023 - टाइफून खानुन के कारण चीनी शहर शीआन में भूस्खलन से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। 2024 - पेरिस ओलंपिक में तैराक बॉबी फिन्के द्वारा पुरुषों की 1,500 मीटर फ्रीस्टाइल में 14:30.67 का समय निर्धारित करने और रेगन स्मिथ, लिली किंग, ग्रेटच की 4 x 100 मीटर मेडले रिले टीम के साथ दोहरे अमेरिकी विश्व रिकॉर्ड बने। 2024 - भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची, ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया। 2024 - MP में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान ढही दीवार से नौ बच्चों की दर्दनाक मौत हुई। 2024 - बिहार के हाजीपुर में DJ हाई टेंशन तार की चपेट  आने से 8 कांवड़ियों की मौत हुई व कई झुलसे। 2025 - फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनांड आर. मार्कोस जूनियर नई दिल्ली पहुंचे। 2025 - भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए ओवल क्रिकेट टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 6 रन से रोमांचक शिकस्त दी।   4 अगस्त को जन्मे व्यक्ति   1522 ई.- राणा उदयसिंह, मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिता। 1664 – संगीतज्ञ लुईस लुली का पेरिस में जन्म हुआ। 1730 ई. - सदाशिवराव भाऊ, भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध एक मराठा वीर थे। 1792 – ब्रिटेन के प्रख्यात कवि परसी बीश शेली (Percy Bysshe Shelley) का जन्म हुआ। 1805 – आयरलैंड के गणितज्ञ विलियम रोवन हैमिल्टन। 1845 - फ़िरोजशाह मेहता - भारतीय राजनेता तथा बंबई नगरपालिका के संविधान (चार्टर) के निर्माता। 1875 – बच्‍चों के लिए खूबसूरत कहानियां लिखने वाले हैन्‍स क्रिश्चियन एंडरसन। 1906 - डॉ॰ यशवंत सिंह परमार भारत के राजनेता एवं स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी थे। 1924 - इन्दु प्रकाश पाण्डेय, साहित्यकार । 1929 – अभिनेता, गायक, निर्देशक किशोर कुमार का जन्म मध्यप्रदेश के खंडवा शहर में एक बंगाली परिवार (गांगुली) में हुआ। 1931 - नरेन तमहाने,पूर्व भारतीय क्रिकेटर । 1944 - दिलीप प्रभावालकर एक भारतीय अभिनेता, निर्देशक, नाटककार और लेखक। 1950 - नटेसन कृष्णासामी रंगासामी केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने। 1961- बराक ओबामा- अमेरिका के प्रथम अश्वेत एवं 44वें राष्ट्रपति रहे हैं। 1967 - अरबाज़ ख़ान - हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।  1971 - महेंद्र भट्ट उत्तराखंड विधान सभा के पूर्व सदस्य। 2002 - अनुष्का सेन एक भारतीय बाल कलाकार है।   4 अगस्त को हुए निधन   1937 - काशी प्रसाद जायसवाल - भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान। 1981 - परशुराम मिश्रा एक भारतीय वनस्पतिशास्त्री, शिक्षाविद और संबलपुर विश्वविद्यालय के पहले कुलपति थे। 2006 - नंदिनी सत्पथी - उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री तथा लेखिका। 2019 - अनंत सीतलवाड़ एक क्रिकेट कमेंटेटर का निधन मुंबई में हुआ। 2020 - इब्राहिम अल्काज़ी - भारतीय रंगमंच के प्रसिद्ध निदेशक और नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा के पूर्व निदेशक थे। 2021 - पद्मा सचदेव एक भारतीय कवयित्री और उपन्यासकार थीं। 2022 - पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सिंग विश्व चैंपियन जॉनी फेमचॉन (77) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी विधिवेत्ता चार्ल्स ओग्लेट्री (70) का निधन हुआ। 2023 - ब्रिटिश कीबोर्डवादक, पियानोवादक और गायक जॉन "द बैप्टिस्ट" गोस्लिंग (75) का निधन हुआ। 2023 - न्यूज़ीलैंडर रग्बी यूनियन प्लेयर (81) का निधन हुआ। 2024 - इंग्लैंड के क्रिकेट बल्लेबाज ग्राहम थोर्प (55) की आत्महत्या से मृत्यु हुई। 2024 - चीनी-अमेरिकी भौतिक विज्ञानी त्सुंग-दाओ ली (97) का निधन हुआ। 2025 - झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन (81) का निधन हुआ।   4 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव   मेला श्री नुणाई (जौनसार बावर, उ. खण्ड)। चेहल्लुम (मुस्लिम)। श्री रामजीबाबा पुण्यतिथि-मोर्शी (अमरावती)। श्री राणा उदयसिंह जयन्ती। महान गायक श्री किशोर कुमार जयन्ती। श्री नटेसन कृष्णासामी रंगासामी जन्म दिवस। श्रीमती नंदिनी सत्पथी स्मृति दिवस। कृपया ध्यान दें  यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

anjali kumari अगस्त 4, 2026 0
Important Events
Important Events: 3 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1492 – इटली के नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन जहाजों के साथ स्पेन से भारत की खोज पर रवाना हुआ। 1645 – अल्लेरशेइम के युद्ध में फ्रांस ने बावेरिया को हराया। 1678 – राबर्ट लासैले ने अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया। 1704 -  जिब्राल्टर ने कल्लेंबूरह के अंग्रेजी बेड़े पर कब्जा किया। 1803 -  ब्रिटिश ग्वालियर के सिंधिया के खिलाफ दूसरे एंग्लो-मराठा युद्ध शुरू किया। 1811 -  जुंगफ्रा की पहली चढ़ाई बर्नानी आल्प्स में तीसरा सबसे ऊंचा शिखर सम्मेलन था। 1860 – न्यूजीलैंड में दूसरा माओरी युद्ध शुरू हुआ।  1882 -  अमेरिकी कांग्रेस ने 1882 के आव्रजन अधिनियम को आगे बढ़ाया। 1892 -  बुल्गारिया में पहला इलेक्ट्रिक प्रकाश बल्ब प्लोवदिव मेले में प्रयोग किया गया। 1899 -  जॉन मार्शल लॉ स्कूल शिकागो में स्थापित किया गया। 1900 – फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना हुई। 1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1914 – पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा। 1923 – अमेरिकी राष्ट्रपति हार्डिंग के अचानक निधन के बाद कैल्विन कूलिज ने अमेरिका के 30वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। 1933 – मिकी माउस वॉच पहली बार पेश की गई। 1934 – एडोल्फ हिटलर ने चांसलर और राष्ट्रपति के पद का विलय कर खुद को नेता घोषित किया। 1957 – अब्दुल रहमान को मलेशिया का नया नेता चुना गया था जिनके नेतृत्व में मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की। 1960 – पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की। 1968 – फ्रांस ने मुरुओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया। 1981 – फ्रांस ने प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया। 1985 – बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया। 1998 – मुंबई के बांद्रा में इमारत ढहने से 35 व्यक्तियों की मौत हुई। 2000 - ब्रिटेन की 'क्वीन मदर' द्वारा अपनी 100वीं वर्षगांठ मनायी गई। 2003 – अमेरिका के एंग्लिन चर्च ने एक समलैंगिक को बिशप नियुक्त करने को मंजूदी दी। 2004 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना हुआ। 2004 – अमेरिका में 2001 में आतंकवादी हमले के बाद बंद किए गए स्टैच्यू आफ लिबर्टी को जनता के लिये दोबारा खोला गया। 2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि वह भारत को यूरेनियम संवर्धन में सहायता नहीं देगा। 2007 - इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुँचा।  2007 - लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में हुई एक ट्रेन दुर्घटना में 100 लोगों की मृत्यु। 2013 -  इराक में एक विद्रोह में 80 लोग मारे गए। 2019 - भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को गिनी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज़ा गया। 2019 - भारत ने बीजिंग में आयोजित 8वीं आरसीईपी अंतः सत्रात्मक मंत्रालयी बैठक में भाग लिया। 2019 - भारत की ट्रांससेक्सुअल महिला नाज़ जोशी को मिस वर्ल्ड डायवर्सिटी 2019 का ताज पहनाया गया। 2020 - बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने ‘संजीवन’ मोबाइल एप लॉन्च किया। 2021 - तालिबान हिंसा रोकने के लिए UNSC का आपात सत्र बुलाने व हस्तक्षेप की मांग की गई। 2021 - अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रक्षा मंत्री के घर के बाहर आत्मघाती हमले हुए। 2022 - अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट ने स्वीडन और फिनलैंड को नाटो में शामिल करने को मंजूरी दे दी। 2022 - भारतीय नौसेना की महिला अधिकारियों के दल ने डोर्नियर 228 विमान पर सवार होकर उत्तरी अरब सागर में पहला स्वतंत्र समुद्री निगरानी मिशन पूरा कर इतिहास रचा। 2022 - बिहार के वैशाली में अनियन्त्रित हाईवा ने होटल में खाना खा रहे लोगों को रौंदा, 5 की मौत, 12 घायल हुए। 2022 - भारत ने चीन समेत कई देशों के 348 मोबाइल ऐप बैन किए। 2023 - राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव - 'उन्मेष' और लोक व जनजातीय कला महोत्सव- 'उत्कर्ष' का उद्घाटन किया। 2023 - श्री धर्मेंद्र प्रधान और श्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में संयुक्त रूप से स्टडी इन इंडिया (एसआईआई) पोर्टल का शुभारंभ किया। 2023 - दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक, 2023  लोक सभा ने पारित किया। 2023 - राज्यसभा ने अपतटीय क्षेत्र खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2023 पारित किया। 2024 - पीएम मोदी ने कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें सम्मेलन का उद्घाटन किया। 65 साल बाद भारत मे आयोजन। 2024 - सोमालिया में होटल पर आतंकी हमला में 32 की मौत, 63 घायल हुए। 2025 - उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बोलेरो नहर में गिरने से 11 की मौत हुई। 2025 - रूस में 6.7 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया।   3 अगस्त को जन्मे व्यक्ति   1886 - मैथिलीशरण गुप्त, खड़ी बोली के महत्त्वपूर्ण कवि ,लेखक  व सामाजिक कार्यकर्ता का झांसी के पास चिरगांव गांव में जन्म हुआ। 1890 - श्रीप्रकाश - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त । 1908 - रोहित मेहता - प्रसिद्ध साहित्यकार, विचारक, लेखक‍, दार्शनिक, भाष्यकार और स्वतंत्रता सेनानी थे। 1916 - शकील बदायूँनी, भारतीय गीतकार और शायर का जन्म उत्तर प्रदेश के बदायूं शहर में हुआ। 1919 - जयदेव - भारतीय संगीतकार तथा बाल अभिनेता। 1933 - शशिकला - भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध खलनायिकाओं में से एक थीं। 1934 - विश्व भूषण हरिचंदन एक भारतीय राजनेता है व आंध्र प्रदेश के २३वें राज्यपाल। 1936 - छन्नूलाल मिश्रा - भारतीय शास्त्रीय गायक। 1939 - लेफ्टिनेंट जनरल अपूर्व कुमार सेनगुप्ता एक भारतीय सेना अधिकारी और क्रिकेटर थे। 1941 - बाबा हरभजन सिंह - भारतीय सेना का एक सैनिक। 1956 - बलविंदर सिंह संधू एक पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर। 1960 - गोपाल शर्मा एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर। 1980 - लवली चौबे भारत की महिला लॉन बॉल टीम की खिलाड़ी। 1982 - शान्तनु ठाकुर लोकसभा के सदस्य बने। 1984 - सुनील छेत्री - प्रसिद्ध भारतीय फ़ुटबॉल खिलाड़ी । 1984 – अमेरिकी तैराक और ओलंपिक विजेता रियान लोक्टे। 1994 - चेतना पांडे एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म अभिनेत्री ।   3 अगस्त को हुए निधन   1670 - मुहता नैणसी महाराजा जसवन्त सिंह के राज्यकाल में मारवाड़ के दीवान थे (कन्फर्म नहीं)। 1957 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुत्र और प्रसिद्ध पत्रकार देवदास गांधी निधन हुआ। 1982 - त्रिभुवन नारायण सिंह - भारतीय राजनेता और उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री थे। 1985 - बाबू बनारसी दास भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री थे। 1990 - सी. एम. पुनाचा - स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल। 1993 - स्वामी चिन्मयानंद - भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान। 2008 – रूस के प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखक एलेक्ज़ेन्डर सोलज़नीस्तीन (Alexander Solzhenitsyn) का निधन हुआ। 2020 - नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और उत्तरी आयरलैंड के राजनीतिज्ञ जॉन ह्यूम (John Hume) का 83 वर्ष की आयु में निधन हुआ। 2020 - पुलित्जर पुरस्कार विजेता उपन्यासकार शर्ली ऐन ग्रौ का निधन। 2022 - बालीवुड के अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का मुंबई में हार्ट अटैक से निधन हुआ। 2023 - पद्म भूषण से सम्मानित व पूर्व आईएएस अधिकारी एन विट्टल (85) का चेन्नई में निधन हुआ। 2023 - पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद इजाज़ बट (85) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी अभिनेता मार्क मार्गोलिस (83) का निधन हुआ। 2024 - अमेरिकी गॉस्पेल ग्रैमी पुरस्कार विजेता गॉस्पेल संगीत और जैज़ फ्यूजन निर्माता, अरेंजर, कीबोर्डिस्ट और संगीतकार शॉन मार्टिन (45) का निधन हुआ। 2025 - कैंसर नियंत्रण क्षेत्र के वैश्विक विशेषज्ञ डॉ. रेंगास्वामी शंकरनारायणन (72) का निधन कोयंबटूर, तमिलनाडु में हुआ।   3 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव   🌟 श्री त्रिभुवन नारायण सिंह पुण्य दिवस। 🌟 श्री बाबू बनारसी दास पुण्य दिवस। 🌟 राष्ट्रकवि श्री मैथलीशरण गुप्त जयन्ती। 🌟 राष्ट्रीय हृदय प्रत्यारोपण दिवस (कन्फर्म कर लें)। 🌟 राष्ट्रीय तरबूज दिवस (NATIONAL WATERMELON DAY (UN)।   कृपया ध्यान दें    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

anjali kumari अगस्त 3, 2026 0
Important Events
Important Events: 31 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1376 – ब्रिटिश संसद ने राजा के खर्चों की निगरानी का प्रस्ताव रखा। 1498 – क्रिस्टोफर कोलंबस अपनी तीसरी यात्रा के दौरान त्रिनिदाद द्वीप पर पहुंचे। 1611 – कैथोलिक यूनिवर्सिटी पोंटीफिकेल एंड रॉयल यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई। 1658 - मुगल सम्राट औरंगजेब ने स्वयं को मंगोल का राजा घोषित किया। 1788 – मैरीलैंड अमेरिकी संविधान की पुष्टि करने वाला सातवां राज्य बना। 1848 – फ्रांस ने अपने उपनिवेशों से आखिरी गुलामों को भी मुक्त किया। 1855 – अमेरिका के पहले पशु चिकित्सा कॉलेज की स्थापना बोस्टन में की गई। 1861 – असम के चेरापूंजी में 9,300 मिलीलीटर बारिश हुई, जो एक विश्व रिकॉर्ड बन गया। 1865 - ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण पूर्व क्लीव्सलैंड ग्रैडचेस्टर शहर में विश्व की पहली छोटी रेल लाइन शुरू। 1910 – इंग्लैंड के क्लाउड ग्राहमे व्हाइट ने पहली बार विमान को रात में उड़ाया। 1913 – बुल्गारिया ने दूसरे बाल्कन युद्ध के युद्धविराम करने की घोषणा पर हस्ताक्षर किया। 1924 - मद्रास प्रेसीडेंसी क्लब ने रेडियो प्रसारण संचालित करने का बीड़ा उठाया। 1932 – तानाशाह शासक एडॉल्फ हिटलर की राष्ट्रवादी सोशलिस्ट जर्मन वर्कर्स पार्टी (नाजी) ने विधायी चुनावों में अपनी ताकत दोगुनी कर और कुल 37.3 प्रतिशत वोट प्राप्त की। 1933 - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम छोड़ा। 1935 – मॉस्को के भूमिगत मेट्रो लाइन को लोगों के लिए खोला गया। 1937 – एनिमेटड कार्टून इलेक्ट्रिक साइन बोर्ड न्यूयॉर्क में लगाया गया। 1948 - भारत में कलकत्ता में पहली राज्य परिवहन सेवा की स्थापना। 1950 – भारत और नेपाल ने शांति और मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए। 1971 – अपोलो-15 अंतरिक्ष यात्रियों ने इलेक्ट्रिक का साढ़े 6 घंटे की यात्रा की। 1982 – यूगोस्लाविया ने कीमतों पर छह महीने के लिए रोक लगा दी। 1991 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश और सोवियत राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव ने सामरिक शस्त्र कटौती संधि पर हस्ताक्षर किये। 1992 – सितार वादक पंडित रविशंकर मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित हुए। 1998 - सार्क का दसवां शिखर सम्मेलन श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में सम्पन्न। 2000 – लोकसभा ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण विधेयक पास किया। 2003 - इस्रायल और फ़िलिस्तीन के सुरक्षा मंत्रियों की बैठक येरूशलम में समाप्त। 2004 - आर्थिक सहयोग मंच बिम्सटेक का नाम बदलकर 'बंगतक्षेस' किया गया। 2005 - उज़बेकिस्तान ने अमेरिका को अपने सैनिक अड्डे हटा लेने का आदेश दिया। 2006 - श्रीलंका में युद्ध विराम समझौता समाप्त, एलटीटीई के साथ संघर्ष में 50 लोग मारे गये। 2006 – फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई को सत्ता सौंपी।  2007 - भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड प्रदान किया गया। 2008 - थाइलैंड की एक अदालत ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री थॉक्सिन शिनावात्रा की पत्नी को कर चोरी के मामले में दोषी पाये जाने पर तीन वर्ष की सज़ा सुनाई। 2010 – बाढ़ से पाकिस्तान में 900 लोगों की मौत हुई। 2012- प्रो. अशोक सेन को पहले यूरी मिलनर फंडामेंटल फिजिक्स प्राइज़ (मौलिक भौतिकी पुरस्कार) के नौ विजेताओं में से एक विजेता घोषित किया गया। 2012 – अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने लंदन ओलंपिक में 6 मेडल जीते। इससे वह सबसे ज्यादा कुल 22 ओलंपिक मेडल जीतने वाले खिलाड़ी बन गए। 2014 – विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार पश्चिम अफ्रीका में इबोला से 57 से अधिक लोगों की मौत हुई। 2019 - अंतरिक्ष यात्रियों की अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. जितेन्द्र सिंह से मुलाकात की। 2019 - नेपाल में अमेरिकी दूतावास ने काठमांडू में एक दक्षिण एशिया एयर क्वालिटी टेक कैंप का आयोजन किया। 2019 - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्रिपल तलाक बिल पर हस्ताक्षर किये। 2019 - नासा के TESS मिशन ने TOI 270 नामक ग्रहीय तंत्र की खोज की। 2020 - नेपाली विदेश मंत्री ने कहा कि भारत, नेपाल और यूनाइटेड किंगडम के बीच वर्ष 1947 का समझौता जो गोरखा सैनिकों की सैन्य सेवा से संबंधित है, ‘निरर्थक’ हो गया। 2020 - आंध्रप्रदेश की तीन राजधानियों से संबंधित योजना को राज्य के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने मंज़ूरी दे दी। 2021 - लेफ्टिनेंट जनरल के रवि प्रसाद, पीवीएसएम , वीएसएम सेना में सेवा के 29 साल पूरे करने के बाद सेवानिवृत्त हुए व वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार 39 वर्ष की शानदार सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। 2022 -  वेटलिफ्टिंग में जेरेमी लालरिनुंगा ने 67 किग्रा भारवर्ग में (स्वर्ण पदक जीतकर) इतिहास रचा। 2022 - केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी संजय अरोड़ा को दिल्ली पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया। 2022 - मुंबई में चाबहार दिवस सम्‍मेलन शुरू हुआ , ईरान, कजाखिस्‍तान, किरगिज्‍स्‍तान , ताजिकिस्‍तान , तुर्कमेनिस्‍तान , उज्बेकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान बैठक में शामिल हुए। 2023 - हरियाणा के मेवात में शोभायात्रा के दौरान बवाल , धारा 144 लागू , दो की मौत , 15 पुलिसकर्मी घायल , स्कूल-इंटरनेट बंद बंद किए। 2023 - भारतीय नौसेना प्रमुख का ओमान दौरा (31 जुलाई - 02 अगस्त 2023) शुरू हुआ। 2023 - संसद ने सिनेमैटोग्राफ (संशोधन) विधेयक, 2023 पारित किया। 2023 - फीनिक्स, एरिजोना शहर में 108°F (42.2°C) के उच्च तापमान ने 110°F या उससे अधिक तापमान के लगातार 31 दिनों के गर्मी रिकॉर्ड को तोड़ा। 2023 - अफ्रीका में पहले अंग्रेजी दास किले का स्थान मिला - फोर्ट कोरमंटाइन, 1631 में निर्मित, फोर्ट एम्स्टर्डम, घाना में। 2023 - भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत थिंक-20 शिखर सम्मेलन मैसूर में शुरू हुआ। 2024 - उत्तराखंड में दो जगह बादल फटा, टिहरी में दो लोगों की मौत हुई व केदारनाथ में 150 से 200 यात्री फंसे। 2024 - महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने  राजस्थान के 45वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। 2025 - नई दिल्ली के प्रगति मैदान में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ड्रोन प्रदर्शनी का आयोजन शुरू हुआ। 2025 - 17 साल बाद आए फैसले से मालेगांव ब्लास्ट मामले में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर निर्दोष व सभी 7 आरोपी बरी हुए।   31 जुलाई को जन्मे व्यक्ति   1880 – महान साहित्यकार, लेखक, संपादक और पत्रकार मुंशी प्रेमचंद का जन्म उत्तर प्रदेश में वराणसी के निकट लम्ही गांव में हुआ। 1902 - के. शंकर पिल्लई - जिन्हें शंकर के नाम से जाता है, प्रसिद्ध भारतीय कार्टूनिस्ट थे। 1907 - दामोदर धर्मानंद कोसांबी - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, भाषा-वैज्ञानिक और गणितज्ञ। 1916 - मोहन लाल सुखाड़िया - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री। 1941 - अमरसिंह चौधरी गुजरात के भूतपूर्व आठवें मुख्यमंत्री। 1947- मुमताज़- प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री।  1998 - श्रीजा अकुला एक भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी।   31 जुलाई को हुए निधन   1865  - जगन्नाथ शंकरशेठ मुरकुटे (नाना शंकरशेठ , मुंबई के आद्य शिल्पकार) भारत के एक परोपकारी व शिक्षाविद थे। 1912 - ह्यूम, ए. ओ. - एक अवकाश प्राप्त अंग्रेज़ अधिकारी थे। 1940 – ब्रिटिश सरकार ने उग्र क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी व समाज सुधारक ऊधम सिंह को लंदन में फांसी दी। 1941 - आशुतोष दास - स्वतंत्रता सेनानी व समाज सेवक। 1968 - श्रीपाद दामोदर सातवलेकर - 20वीं शताब्दी के भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान। 1980 – पद्मश्री पुरस्कार से अलंकृत प्रसिद्ध पार्श्व गायक मुहम्मद रफी का निधन हुआ। 2019 - प्रख्यात अर्थशास्त्री और आरबीआइ के पूर्व डिप्टी गवर्नर सुबीर गोकर्ण का निधन। 2020 - सा. कंदासामी तमिल भाषा के विख्यात साहित्यकार। 2020 - आर. डी. प्रधान - पूर्व केंद्रीय गृह सचिव थे। 2021 - मान कौर - भारतीय ट्रैक-एंड-फील्ड एथलीट थीं। 2021 - जम्मू-कश्मीर के पुलवामा की मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी और पाकिस्तान के पंजाब प्रांती अबू सैफुल्ला उर्फ 'लंबू' की मौत हुई। 2022 - मशहूर बास्केटबॉल खिलाड़ी बिल रसेल (88) का निधन हुआ। 2022 - तानाशाही को उखाड़ फेंकने वाले फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल रामोस (94) का COVID -19 से निधन हुआ। 2022 - प्रसिद्ध बंगाली गायिका निर्मला मिश्रा (81) का हार्टअटैक से निधन हुआ। 2022 - अल कायदा सरगना अयमान अल जवाहिरी ड्रोन हमले में मारा गया। 2023 - अमेरिकी अभिनेता एंगस क्लाउड (25) का निधन हुआ। 2023 - इथियोपियाई आनुवंशिकीविद् और कृषिविज्ञानी मेलाकु वोरेडे (87) का निधन हुआ। 2024 - हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हनीयेह की उनके निजी अंगरक्षक के साथ ईरानी राजधानी तेहरान में एक इज़राइली हमले में हत्या की। 2024 -भारत के दिग्गज बल्लेबाज अंशुमान गायकवाड़ (71) का कैंसर से निधन हुआ।   31 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव   भगवान मुनिसुव्रतनाथ जी गर्भकल्याणक (जैन , श्रावण कृष्ण द्वितीया)। अमर शहीद श्री उधमसिंह शहीदी दिवस। श्री अमरसिंह चौधरी जयन्ती। महान साहित्यकार श्री मुन्शी प्रेमचंद जयन्ती। पार्श्व गायक श्री मुहम्मद रफी स्मृति दिवस। विश्व रेंजर दिवस (World Ranger Day)। कृपया ध्यान दें  यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

anjali kumari जुलाई 31, 2026 0
Important Events
Important Events: 30 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1602 – इंडोनेशिया में नीदरलैंड का राजनैतिक एंव साम्राज्यवादी प्रभाव आरंभ हुआ। 1729 – मैरीलैंड में बाल्टीमोर शहर की स्थापना हुई। 1733 -  पहला अमेरिकी लॉज बोस्टन के फ़ॉरिमेसिस की सोसाइटी में बनाया गया। 1756 -  बर्तोलोमेओ रास्ट्रेलि नव निर्मित कैथरीन पैलेस को महारानी एलिज़ाबेथ और उसके दरबारियों को प्रस्तुत किया गया। 1824 - जीयोचिनो रॉसीनी थिएटर इटालियन, पेरिस के नए प्रबंधक बने। 1825 – माल्दन द्वीप की खोज हुई।  1836 – अमेरिका के हवाई में अंग्रेजी भाषा का पहला अखबार प्रकाशित हुआ। 1864 - क्रेटर की लड़ाई:छं जनरल बर्न्सइड्स पीटर्सबर्ग के हमले में विफल रहे। 1877 - पीलेन की घेराबंदी में दूसरी लड़ाई शुरू हुई। 1909 – राइट बंघुओं ने सेना के लिए पहला विमान बनाया। 1914 - ऑस्ट्रिया की आर्टिलरीर बेलग्रेड शहर सर्बिया की राजधानी बना। 1930 – एनबीसी रेडियो पर देथ वैली डेज का पहला प्रसारण हुआ। 1932 – अमेरिका के लास एंजिल्स में दसवें आधुनिक ओलंपिक खेल की शुरुआत हुई। 1938 - पहला बच्चों का कॉमिक द बीनो ब्रिटेन में प्रकाशित हुआ। 1942 – जर्मन की सेना ने बेलारूस के मिंस्क में 25000 यहूदियों की हत्या की। 1957 – एक्सपोर्ट रिस्क इंस्योरेंस कोर्पोरेशन आफ इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड की स्थापना हुई। 1958 - औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे (विश्व मैत्री दिवस) की घोषणा की गई थी। 1966 – आठवें फीफा विश्वकप में पश्चिम जर्मनी को हराकर इंग्लैंड ने पहली बार विश्व कप फुटबॉल जीता। 1980 – वनूआटो देश को स्वतंत्रता मिली। 1982 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 1989 – चिली ने अपने संविधान में संशोधन किया। 2000 – तीन बार लगातार फ्रांस का भ्रमण करने वाले लांस अर्मस्ट्रांग पहले अमेरिकी बनें। 2000 - संयुक्त राष्ट्र ने इस्रायल द्वारा ख़ाली किये क्षेत्रों में शांति सेना की तैनाती प्रारम्भ की। 2001 - श्रीलंका सरकार ने मुक्ति चीतों पर से प्रतिबंध हटाने से इन्कार किया। 2002 - कनाडा ने अलकायदा सहित सात संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित किया। 2004 - भारत और पाकिस्तान के बीच तुलबुल परियोजना पर बातचीत बिना किसी सहमति के समाप्त हो गयी।  2004 - पाकिस्तानी प्रधानमंत्री (मनोनीत) शौकत अजीत आत्मघाती हमले में बाल-बाल बचे। 2006 - टॉप ऑफ द पॉप्स - एक ब्रिटिश संगीत चार्ट टेलीविजन कार्यक्रम जिसे बीबीसी द्वारा बनाया गया जिसका मूल रूप से 1 जनवरी 1964 से 30 जुलाई 2006 तक के बीच साप्ताहिक प्रसारण किया गया था। टॉप ऑफ द पॉप्स दुनिया का सबसे लंबा चलने वाला साप्ताहिक संगीत शो था।  2006 - हालीवुड अभिनेत्री पामेला एडंरसन ने गायक किड रॉक से विवाह किया। 2007 - चीनी वैज्ञानिकों ने झेंगझाऊ में लगभग 50 लाख साल पुरानी चट्टानों की खोज की। 2008 - नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला को कोलम्बो में आयोजित सार्क शिखर सम्मेलन में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति मिली। 2012 – आंध प्रदेश में एक रेलगाड़ी में आग लग जाने से 32 लोगों की मौत हुई और 27 घायल हुए। 2012 – भारत में पावर ग्रिड फेल होने की वजह से 12 राज्यों की 30 करोड़ आबादी प्रभावित हुई। 2014 - महाराष्ट्र के पुणे ज़िले के एक आदिवासी गांव में 29 जुलाई सुबह आए भूस्खलन के मलबे में दब कर मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई। 2019 - तीन तलाक बिल (Triple Talaq Bill) राज्यसभा से पास हो गया । राज्यसभा में बिल के समर्थन में 99, जबकि विरोध में 84 वोट पड़े। 2019 - भारत और बेनिन ने शिक्षा, स्वास्थ्य और ई-वीजा सुविधाओं पर चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। 2020 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रवींद जगन्नाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संयुक्त रूप से मॉरिशस के नए सुप्रीम कोर्ट भवन का उद्घाटन किया।  2020 - पांच ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के पर्यावरण मंत्रियों ने रूस की अध्यक्षता में ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की छठी बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया। 2020 - अमेरिका का परसेवरेंस यान मंगल पर रवाना हो गया। यह दुनिया में पिछले 11 दिनों में तीसरा मंगल मिशन है। इससे पहले 19 जुलाई को यूएई ने और 23 जुलाई को चीन ने अपने-अपने मिशन मंगल ग्रह के लिए रवाना किए थे। 2021 - भारत और अमेरिका ने एक और पांच साल के लिए वैश्विक विकास साझेदारी समझौते का नवीनीकरण किया। 2021 - पहली बार भारत के सुदूरवर्ती जिलों के कृषि निर्यातक संयुक्त राष्ट्र अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात और जापान के अंतरराष्ट्रीय क्रेताओं से जुड़े। 2022 - मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को पहला स्वर्ण दिलाया व स्नैच राउंड में सबसे ज्यादा वजन उठाने का रिकॉर्ड भी बनाया। 2022 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विद्युत क्षेत्र की पुर्नोत्थान वितरण क्षेत्र योजना का शुभारंभ किया। 2022 - भारतीय और फ्रांसीसी नौसेना द्वारा अटलांटिक में सैन्याभ्यास का समापन हुआ। 2022 - श्रम और रोज़गार मंत्री भूपेन्द्र यादव ने नई दिल्ली में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र के लिए चेहरा पहचान प्रणाली की शुरूआत की। 2023 - पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बम धमाके  से 44 लोगों की मौत व लगभग 200  घायल हुए। 2023 - ISRO ने एक साथ 7 सैटेलाइट्स को लॉन्च किया ( इनमें 1 स्वदेशी व सिंगापुर के छह)। 2023 - लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुवाहाटी में असम के नए विधानसभा भवन का उद्घाटन किया। 2024 - मनु भाकर इतिहास रचते हुए एक ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी। 2024 - झारखंड में मालगाड़ी से भिड़ी हावड़ा-मुंबई मेल, 20 डिब्बे पटरी से उतरे; 2 की मौत और कई घायल हुए। 2024 - केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड से 80 लोगों की मौत, 400 लापता हुए। 2025 - रूस में दुनिया का छठा सबसे बड़ा 8.8 तीव्रता का भूकंप आया। 2025 - ISRO और NASA के संयुक्त मिशन निसार (NISAR - NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar) को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से GSLV-F16 रॉकेट के जरिए सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया।   30 जुलाई को जन्मे व्यक्ति   1882 - सत्येंद्र नाथ बोसु अनुशीलन समिति के एक भारतीय राष्ट्रवादी थे। 1886 - मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी - भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता , पहली महिला विधायक और पद्म भूषण प्राप्तकर्ता थीं। 1923 - गोविन्द चन्द्र पाण्डे - 20वीं सदी के जानेमाने चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ तथा सौंदर्यशास्त्री थे। 1927 - शीशराम ओला राजस्थान से भारतीय राजनीतिज्ञ थे।  1945 - नवीन चावला भारत के चुनाव आयुक्त थे। 1947 – हॉलीवुड अभिनेता और कैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर आरनोल्ड श्वार्जनेगर। 1962 - सुधीर सच्चिदानंद मुनगंटीवार महाराष्ट्र राज्य में वन आदि अनेक विभागों के मंत्री बन चुके। 1973 - सोनू सूद - भारतीय फिल्म अभिनेता।   30 जुलाई को हुए निधन   1771 - थॉमस ग्रे - 18वीं शताब्दी के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवियों में से एक। 1912 - मैजी जापान के १२२वें सम्राट थे। उन्हें 'मैजी महान' के नाम से जाना जाता है। 1979 - बिष्णुपाद मुखर्जी या बिष्णुपाद मुखोपाध्याय (भेषजगुण विज्ञानी) एक भारतीय फार्माकोलॉजिस्ट और ऑर्थोपेडिक सर्जन थे। 2019 - श्री सुबीर गोकर्ण भारत के एक विख्यात अर्थशास्त्री थे। 2020 - भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव के पूर्व कोच अशोक मुस्तफी (86) का लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ। 2020 - पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित रेन सोनम शेरिंग लेप्चा (92) का पश्चिम बंगाल के कालिम्पोंग में निधन हुआ। 2020 - ताइवान के पूर्व राष्ट्रपति ली तेंग-हुयी का निधन ,वे 97 वर्ष के थे।  2020 - मलयालम एक्टर अनिल मुरली का 56 वर्ष की आयु में निधन हुआ। 2023 - जर्मन चित्रकार व ग्राफिक कलाकार कोनराड क्लाफेक (88) का निधन हुआ। 2023 - अर्जेंटीनियन फुटबॉल खिलाड़ी जॉर्ज डोमिंगुएज़ (64) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी अभिनेता पॉल रूबेंस (70) का निधन। 2024 - फुआद शुक्र लेबनानी कमांडर और हिज़्बुल्लाह के सह-संस्थापक, इज़राइली हवाई हमले में मारे गए (जन्म 1961 या 1962)। 2025 - IDBI बैंक के चेयरमैन पद्मश्री टीएन मनोहरन (69) का निधन हुआ।   30 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव   🌟 श्री महावीर शासन / वीर शासन जयन्ती (श्रावण कृष्ण प्रतिपदा)। 🌟 श्री साईबाबा उत्सव समाप्त (शिरडी)। 🌟 श्री बाजीप्रभू देशपांडे पुण्यतिथि। 🌟 श्री मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी जन्म दिवस। 🌟 मानव तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस (World Day Against Trafficking in Persons)। 🌟 अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस (संयुक्त राष्ट्र - UN)।   कृपया ध्यान दें    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

anjali kumari जुलाई 30, 2026 0
Important Events
Important Events: 28 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1586 – इंगलैंड से वापस लौटने पर सर थामस हेरिओट ने यूरोप को आलू से अवगत कराया। 1717 -  पोर्शिया के राजा फ्रेडरिक विल्हेम प्रथम ने 5-12 साल के बच्चो के लिए शिक्षा अनिवार्य किया। 1741 – कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की। 1742 – प्रशिया और अस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1751 -  कार्तली की साम्राज्य ने किरबीबुल्ला की लड़ाई में एरकेले द्वितीय के नीचे ताब्रीज खानाने की एक बड़ी सेना को हराया। 1794 – फ़्रांस में मैक्सीमिलियन रोबेस्पियर और उसके साथियों को मृत्युदंड दिए जाने के बाद भय और आतंक का काल समाप्त हुआ। 1821 – पेरू ने स्पेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। 1858 – भारतीय प्रशासनिक सेवा के सर विलियम जेम्स हर्शल द्वारा इजाद किये गये पहचान के तौर पर अंगूठे के निशान का पहली बार प्रयोग। 1866 – अमेरिका में पैमाइश के लिए मीट्रिक प्रणाली के इस्तेमाल को कानूनी मान्यता दी गई। 1878 – बर्लिन सम्मेलन के समापन पर रुस जर्मनी, फ़्रांस, ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया के बीच बर्लिन समझौते पर हस्ताक्षर हुए। 1914 – आस्ट्रिया-हंगरी ने सर्बिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। यहां से प्रथम विश्वयुद्ध की शुरूआत हुई। 1917 – न्यूयॉर्क में 10,000 से ज्यादा अफ्रीकी मूल के अमेरिकी नागरिकों ने श्वेत समाज का जुल्म और बर्बरता के खिलाफ मौन जुलूस निकाला। 1943 – इटली के फासीवादी तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने त्यागपत्र दिया। 1951 – वॉल्ट डिज्नी की फिल्म एलिस इन वंडरलैंड जारी हुई। 1957 – जापान के इशहाया में भारी बारिश की वजह से 992 लोगों की मौत हुई। 1959 – ग्रेट ब्रिटेन में डाक कोड का प्रयोग शुरु हुआ। 1964 – चंद्रमा की तरफ रेंजर 7 का प्रक्षेपण हुआ, जिसने 4308 तस्वीरें भेजी। 1977 -  ट्रांस-अलास्का पाइपलाइन सिस्टम के माध्यम से पहला तेल वाल्डेज़, अलास्का पहुंचता। 1978 – सोवियत संघ ने पूर्वोत्तर कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया। 1979 – चौधरी चरण सिंह भारत के पांचवें प्रधानमंत्री बने। 1983 – नासा ने वाणिज्यिक संचार उपग्रह टेल्सटार-3ए का प्रक्षेपण किया। 1990 -  अल्बर्टो फुजिमोरी पेरू के राष्ट्रपति बने। 1995 – वियतनाम आसियान का सदस्य बना। 1997 – ग्वाटेमाला बर्न कन्वेंशन कॉपीराइट संधि का सदस्य बना। 2001 - पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दकी ख़ान कंजू की हत्या की गई। 2004 - इराक के बाकूबा शहर में एक पुलिस भर्ती केन्द्र में विस्फोट से 68 लोगों की मृत्यु। 2005 - सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज करने का दावा। 2007 - पाकिस्तान सरकार ने विवादास्पद लाल मस्जिद को अनिश्चितकाल तक बन्द करने की घोषणा की। 2008 - निर्गुट देशों की मंत्री स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए भारत के विदेशमंत्री प्रणव मुखर्जी तेहरान रवाना हुए। 2019 - रेत पर कलाकृतियां बनाने वाले मशहूर भारतीय कलाकार सुदर्शन पटनायक को अमेरिका में पीपुल्स च्वाइस अवार्ड से नवाजा गया। 2019 - ईरान ने अरक में लगे अपने हैवी वाटर न्यूक्लियर रिएक्टर को फिर से चालू किया । 2020 - चीन ने कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के साथ हांगकांग की प्रत्यर्पण संधियों को स्थगित करने की घोषणा की। न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने कहा - न्यूजीलैंड ने हांगकांग के साथ प्रत्यर्पण संधि को निलंबित किया। 2020 - मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक भ्रष्टाचार समेत 7 मामलों में दोषी पाए गए। इसके लिए उन्हें 12 साल जेल की सजा सुनाई गई। 2021 - भारतीय वायु सेना ने औपचारिक रूप से पूर्वी वायु कमान (ईएसी) के हासीमारा वायु सेना स्टेशन में रफाल लड़ाकू विमान को 101 स्क्वाड्रन में शामिल किया। 2022 - भारतीय नौसेना ने अपने निर्माता कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल), कोच्चि से प्रतिष्ठित स्वदेशी विमान वाहक (आईएसी) 'विक्रांत' की डिलीवरी लेकर समुद्री इतिहास रचा। 2022 - भारतीय नौसेना को कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संयुक्त राज्य अमेरिका से दो MH-60 R मल्टीरोल हेलीकॉप्टर प्राप्त हुए। 2022 - भारत, फ्रांस व संयुक्त अरब अमीरात की त्रिपक्षीय बैठक नई दिल्ली में हुई। 2022 - भारत व रूस ने मॉस्‍को में संयुक्त राष्ट्र से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। 2022 - राजस्थान के बाड़मेर में हुए मिग-21 क्रैश में विंग कमांडर मोहित राणा व फ्लाइट लेफ्टिनेंट अद्वितीय बल शहीद हुए। 2022 - महाराष्ट्र की 7 वर्षीय लड़की देशना ने 20 कारों के नीचे सबसे तेज (13.74 सेकेण्ड) लिम्बो स्केटिंग के लिए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया। 2022 - भारत में पहली बार हो रहे 44वें शतरंज ओलंपियाड का प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन किया व इंग्लैंड के बर्मिंघम में आधिकारिक तौर पर 22वें राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत हुई। 2023 - पाकिस्तान में पुलिस ने एक बड़ा आतंकी हमला टालते हुए 10 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। 2023 - अमेरिका ने ताइवान के लिए 345 मिलियन डॉलर के सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा की। 2023 - सिंगापुर में 20 साल में पहली बार महिला को फांसी दी गई। 2023 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चेन्नई में जी20 पर्यावरण और जलवायु मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया। 2023 - भारत ने इंडिया स्टैक साझा करने के लिए पापुआ न्यू गिनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। 2023 - राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली ट्रस्ट की संशोधित वेबसाइट https://npstrust.org.in का शुभारंभ हुआ। 2023 - स्पेसएक्स के फाल्कन हेवी ने दुनिया का सबसे विशाल संचार उपग्रह ह्यूजेस ज्यूपिटर 3 का प्रक्षेपित किया। 2023 - कनाडा के कैलगरी में छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 6 लोगों की मौत हुई। 2024 - पेरिस ओलंपिक में  भारत को मिला पहला मेडल, शूटिंग में मनु भाकर ने ब्रॉन्ज जीता। 2024 - भारत और सऊदी अरब द्वारा निवेश पर उच्च स्तरीय टास्क फोर्स की पहली बैठक का आयोजन हुआ। 2025 - श्रीनगर में सेना के ऑपरेशन ‘महादेव’ में 3 आतंकी मारे गए। 2025 - मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम द्वारा थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्धविराम (सीजफायर) की घोषणा की गई। 2025 - दिव्या देशमुख महिला विश्व कप शतरंज विजेता बनी व भारत की 88वीं ग्रांड मास्टर बनी।   28 जुलाई को जन्मे व्यक्ति   1165 - इबने अरबी - अरबी के प्रसिद्ध सूफ़ी कवि। 1909 - कासू ब्रह्मानंद रेड्डी- आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री। 1925 – हेपेटाइटिस का टीका खोजने वाले बारुक ब्लमर्ग। 1927 - रामेश्वर ठाकुर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल। 1933 - तरलोचन सिंह भारत के पूर्व राष्ट्रपति के प्रेस सचिव रहे। 1936 – वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर सर गारफील्ड गैरी सोबर्स। इन्होंने 93 टेस्ट मैचों में 8032 रन बनाए व 235 विकेट लिए। 1957 - अनिल जनविजय - हिन्दी के कवि, लेखक व रूसी तथा अंग्रेज़ी भाषाओं के साहित्य अनुवादक। 1972 - आयशा जुल्का -भारतीय फिल्म अभिनेत्री। 1983 - सुविज्ञ शर्मा -भारतीय कलाकार, चित्रकार व उद्यमी। 1983 - वेंकटेश प्रभू कस्तुरी राजा जिन्हें धनुष के नाम से जाना जाता है भारतीय फ़िल्म अभिनेता, पार्श्वगायक, गीतकार व निर्माता। 1986 - हुमा क़ुरैशी- हिन्दी सिनेमा में काम करने वाली भारतीय अभिनेत्री।   28 जुलाई को हुए निधन   1972 - चारू मजूमदार - 'भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी' के नेता, जिन्होंने 1967 में सत्ता के विरुद्ध एक नक्सलवादी आन्दोलन की शुरुआत की थी। 2007 - काजी लेण्डुप दोर्जी - सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री। 2013 - जगदीश राज खुराना पूर्व बॉलीवुडट अभिनेता थे। 2014 - मधुकर दिघे मेघालय के पूर्व राज्यपाल।  2016 - महाश्वेता देवी - भारत की सामाजिक कार्यकर्ता व लेखिका। 2017 - इंद्र कुमार - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेताओं में से एक थे। 2019 - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री एस जयपाल रेड्डी का 77 साल की उम्र में निधन। 2019 - मेघालय के विधानसभा अध्यक्ष डोनकुपर रॉय का निधन। वह विधानसभा अध्यक्ष से पहले मेघालय के सीएम भी रहे थे। 2020 - बीते जमाने की दिग्गज अभिनेत्री कुमकुम का 86 साल की उम्र में निधन। 2021 - नंदू नाटेकर - पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थे, जिन्होंने इंटरनेशनल खिताब जीता था (पहले अर्जुन पुरस्कार विजेता)। 2023 -  अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी हारलैंड इरविन कार्ल (91) का निधन हुआ। 2023 - इतालवी इतिहासकार , लेखिका व उपन्यासकार डेनिला कोमास्ट्री मोंटानारी (74) का निधन हुआ। 2023 - ब्रिटिश टेलीविजनकार व संगीतकार जेम्स माविन पार्कर (88) का निधन हुआ। 2023 - कनाडाई हॉकी खिलाड़ी एडविन जॉन लॉन्ग (90) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी व्यवसायी व रिपब्लिकन पार्टी के राजनेता लुइस डेलुका (89) का निधन हुआ। 2024 - चिनो एक्सएल अमेरिकी रैपर और अभिनेता का 50 वर्ष की आयु में निधन हुआ।   28 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव   मेला श्री ज्वालामुखी प्रा. (काश्मीर)। सांईबाबा उत्सव प्रारंभ शिर्डी। संत मामा दांडेकर पुण्यतिथि (आषाढ़ शुक्ल चतुर्दशी)। ऐलक श्री सिद्धान्त सागर जी ऐलक दीक्षा (जैन)। श्री कासू ब्रह्मानंद रेड्डी जयन्ती। श्री काजी लेण्डुप दोर्जी स्मृति दिवस। श्री डोनकुपर रॉय स्मृति दिवस। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस। विश्व हेपेटाइटिस दिवस।   कृपया ध्यान दें   यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

anjali kumari जुलाई 28, 2026 0
Important Events
Important Events: 27 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1586 – सर वॉल्टर रालेह वजींनिया से लंदन में तंबाकू लाने वाले व्यक्ति बने। 1655 – नीदरलैंड और ब्रांडेनबर्ग ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये। 1709 - सम्राट इम्पेरर नाकमिकादो जापान के सिंहासन पर बैठे। 1713 – रूस और तुर्की ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किये। 1714 -  ब्रिटिश रानी ऐनी ने प्रीमियर रॉबर्ट हेली को खारिज किया। 1720 -  रूसी नौसेना की दूसरी महत्वपूर्ण जीत - गेंग्मम की लड़ाई। 1724 - पीटर द वाइल्ड बॉय 'हनोवर में हैवेनसेन के पास पकड़ा गया। 1772 – तीन बड़ी शक्तियों रुस, ऑस्ट्रिया और फ़्रांस के प्रतिनिधियों ने पोलैंड के पहले विभाजन के समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1789 – अमेरिकी कांग्रेस ने विदेश मामलों के विभाग द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्थापना की। 1795 – स्पेन और फ्रांस ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।  1836 – दक्षिण आस्ट्रेलिया में एडीलेड की स्थापना हुई। 1844 - आग ने चार्लोट और उत्तरी केरोलिना के अमेरिकी टकसाल को नष्ट कर दिया। 1862 – अमेरिकी शहर कैंटन में हरिकेन तूफान का कहर हुआ, जिसमें 40 हजार लोगों की मौत हुई। 1888 – फिलिप प्राट ने पहला इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया। 1889 – इंडियन नेशनल कांग्रेस की शाखा ब्रिटिश इंडिया कमिटी को लंदन में दादाभाई नैरोजी, विलियम वेडरबर्न, डब्ल्यू एस कैन और विलियम डिग्बी के नेतृत्व में खोला गया। 1897 – बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किये गये। 1921 – टोरंटो यूनिवर्सिटी के दो वैज्ञानिकों फ्रेडरिक बैंटिंग और चार्ल्स बेस्ट ने इंसुलिन नाम के हार्मोन को अलग करने में सफलता पाई। 1922 – ब्रूसेल्स में अंतर्राष्ट्रीय भौगोलिक संघ का गठन हुआ। 1935 – चीन के यांग जी और होआंग नदी में आई बाढ़ से दो लाख लोगों की मौत हुई। 1939 – केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना हुई। 1962 – अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकारों के संघर्ष के नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर जार्जिया के अल्बानी जेल में बंद हुए। 1965 -  एडवर्ड हीथ ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी के नेता बने। 1985 – तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी इस पद पर रहते हुए 11 साल में पहली बार अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर गई। 1987 – खोजकर्ताओं ने 1912 में अपनी पहली यात्रा में डूबे जहाज टाइटेनिक का मलबा खोजा था। 2002 - उक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 व्यक्ति मारे गये। 2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नये प्रतिबंध लगाये। 2006 - रूसी प्रक्षेपण यान नेपर ज़मीन पर गिरा। 2006 – इंटेल कॉर्प ने कोर 2 डॅयू माइक्रोप्रोसेसर्स पेश किया। 2007 - आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने लगभग 40,000 साल पहले पाये जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जवड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया। 2008 - सीपीएन-यूएमएल नेता सुभाष नेमवांग को नेपाली राष्ट्रपति रामबरन यादव ने नवर्निवाचित संविधान सभा के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। 2019 - केंद्रीय बलों ने महाराष्ट्र में बाढ़ में फंसे महालक्ष्मी एक्सप्रेस से 900 लोगों को सफलतापूर्वक निकाला। 2019 - अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग ने भारतीय वायुसेना को अपाचे गार्डियन हेलिकॉप्टर की आपूर्ति शुरू की। 2020 - भारत ने बांग्‍लादेश के साथ द्विपक्षीय व्‍यापार और आवागमन को बढावा देने के लिए उसे दस ब्रॉडगेज डीजल रेल इंजन भेंट किए। 2020 - भारत और इंडोनेशिया के बीच नई दिल्ली में रक्षा मंत्री संवाद आयोजित किया गया। 2020 - रूस ने चीन को सतह से हवा में मार करने वाले एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली की डिलीवरी रोक दी। 2021 - गुजरात में हड़प्पा काल का नगर धौलावीरा यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल हुआ। जिसके बाद भारत में विश्व धरोहर स्थलों की संख्या 40 हुई। 2022 - राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक - 2021 लोकसभा में ध्वनिमत से पारित हुआ। 2022 - केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मध्य हिंद महासागर में 5270 मीटर की गहराई पर डीप-सी माइनिंग सिस्टम वाले विश्व के पहले लोकोमोशन परीक्षण के लिए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वैज्ञानिकों की प्रशंसा की। 2023 - इटली ने पलाज़ो डेला रोवरे के प्रांगण के नीचे रोमन सम्राट नीरो के निजी थिएटर की खोज की घोषणा की। 2023 - प्रधानमंत्री मोदी ने  राजकोट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा राष्ट्र को समर्पित किया। 2023 - जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक, 2023 लोकसभा में पारित हुआ। 2023 - भारतीय तटरक्षक बल ने कारवार तट के पास राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान के अनुसंधान पोत पर सवार 8 वैज्ञानिकों सहित 36 चालक दल को बचाया। 2023 - फिलीपींस में एक नाव पलट जाने से लगभग 27 लोगों की मौत हुई। 2023 - सीरिया के शिया मस्जिद में बम विस्फोट में 6 लोगों की मौत व 20 से अधिक लोग घायल हुए। 2024 - नीति आयोग की नौवीं गवर्निंग काउंसिल (शासी परिषद) बैठक का आयोजन नई दिल्ली मे शुरू हुआ। 2024 - संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का , रेमन डेका को छत्तीसगढ़ का , गुलाब चंद कटारिया को  पंजाब का , सीपी राधाकृष्णनन को महाराष्ट्र का व सीएच विजयंशकर को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया। 2024 - नई दिल्ली राजेंद्र नगर स्थित रॉउस IAS स्टडी सर्किल के बेसमेंट में पानी जमा होकर डूबने से 3 छात्रों की मौत हुई। 2025 - हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ में लगभग छह लोगों की मौत व दर्जनों श्रद्धालु घायल हुए। 2025 - छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 17 लाख के 4 इनामी नक्सली मुठभेड़ में मारे गए व भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए।   27 जुलाई को जन्मे व्यक्ति   1824 – फ़्रांस के प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार एलेग्ज़ेन्डर डोमास फ़िल्स कनिष्ठ का पेरिस में जन्म हुआ। 1913 - कल्पना दत्त - आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक। 1940 - भारती मुखर्जी - भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका थीं, जिन्होंने अमरीका में कई पुरस्कार जीते थे। 1960 - उद्धव ठाकरे, भारतीय राजनीतिज्ञ तथा महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री। 1963 - कृष्णन नायर शान्तिकुमारी चित्रा एक भारतीय पार्श्व गायिका। 1967 – इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी नील स्मिथ का जन्म वारविकशायर में हुआ। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज व ऑफ ब्रैक गेंदबाज थे। 1983 - सीमा पूनिया अंतिल एक भारतीय महिला डिस्कस थ्रोअर। 1990 - कृति सैनन एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री एवं मॉडल।   27 जुलाई को हुए निधन   1844 – डेल्टन गैसों के मिश्रण के नियम के जनक ब्रिटेन के वैज्ञानिक जान डेल्टन का निधन हुआ। 1891 - राजेन्द्रलाल मित्रा - भारत विद्या से संबंधित विषयों के प्रख्यात विद्वान। 1933 - कल्याण सिंह कालवी - नौवीं लोकसभा के सदस्य। 1944 - पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल - हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान् आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सहयोगी। 1970 - पत्तम थानु पिल्लई - आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता। 1972 – नक्सल आंदोलन के मास्टरमाइंड चारू मजूमदार का जेल में निधन हुआ। 1987 - सालिम अली, एक भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी। 1992 - अमजद ख़ान, प्रसिद्ध अभिनेता। 1999 - आई. के. कुमारन - माही क्षेत्र से फ़्राँसीसियों का शासन हटाने वाले प्रमुख व्यक्ति थे। 2002 - कृष्णकांत भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति। 2003 – अमेरिका में बहुचर्चित हास्य कलाकार बॉब होप का निधन हो हुआ। 2006 - शिवदीन राम जोशी - अपने समय के जाने-माने कवि। 2015 – भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम जी का शिलांग में निधन हुआ। 2016 - लच्छू महाराज - भारत के जानेमाने तबला वादक। 2017 - एन॰ धरम सिंह कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री। 2020 - बॉलीवुड के जाने माने एक्शन डायरेक्टर परवेज खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 2022 - असम के प्रसिद्ध साहित्यकार और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता साहित्यकार अतुलानंद गोस्वामी (87) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी , कोच व स्काउट माइक गिडिंग्स (89) का निधन हुआ। 2023 - भारतीय राजनेता व पूर्व लोकसभा सदस्य बापूसाहेब परुलेकर (95) का निधन हुआ। 2023 - ट्यूनीशियाई मानवाधिकार कार्यकर्ता व राजनीतिज्ञ, सांसद अली बेन सलेम (91) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी उपन्यासकार , संगीतकार व शिक्षक लॉयड एडवर्ड क्रॉप (86) का निधन हुआ। 2023 - ऑस्ट्रेलियाई राजनीतिज्ञ, वकील और मजिस्ट्रेट आर्थर गॉर्डन डीन (81) का निधन हुआ। 2023 - डच लेखिका व बच्चों के साहित्य चित्रकार मार्गिएट हेयमान्स (90) का निधन हुआ। 2023 - नार्वेजियन फुटबॉल खिलाड़ी रूने रिचर्डसन (60) का निधन हुआ। 2024 - कोस्टा रिकन फुटबॉल गोलकीपर कार्लोस अल्वाराडो का 96 वर्ष की आयु में निधन हुआ।   27 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव   श्री उद्धव ठाकरे जन्म दिवस। श्री एन॰ धरम सिंह स्मृति दिवस। डॉ. ऐ.पी.जे. अब्दुल कलाम स्मृति दिवस। अभिनेता अमजद खान स्मृति दिवस। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस ) 20वां स्थापना दिवस।  केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) स्थापना दिवस।   कृपया ध्यान दें    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

anjali kumari जुलाई 27, 2026 0
Important Events
Important Events: 24 जुलाई की महत्त्वपूर्ण  घटनाएं

1132 – एलीफ के रानफुल द्वितीय और सिसिली के रोजर द्वितीय के बीच नोसेरा की लड़ाई। 1148 – फ्रांस के लुई VII दूसरे क्रूसेड के दौरान दमिश्क में घेराबंदी । 1701 -  किले पोन्ट्छार्ट्रेन नामक एक फ्रांसीसी ने एम्पोरियम को स्थापित किया। 1715 - जनरल डॉन जुआन यूबीला के तहत 10 जहाजों पर एक स्पेनिश खजाना स्पेन से हवाना, क्यूबा गया, सात दिनों बाद, उनमें से नौ फ्लोरिडा के तट पर एक तूफान में डूब गया और कुछ खजाना बाद में पाया गया। 1758 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन उत्तरी अमेरिका की पहली असेंबली वर्जीनिया हाउस ऑफ बर्जेसेज में शामिल हुए। 1783 -  जॉर्जिया को रूस का संरक्षक बनाया गया। 1793 – फ्रांस ने कॉपीराइट कानून बनाया।  1797 -  होराटियो नेल्सन सांता क्रूज़ की लड़ाई में घायल हो गया, जिसमे उसने अपना एक हाथ खो दिया । 1823 – चिली में दास प्रथा को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया गया। 1830 -  चिली में दास प्रथा समाप्त कर दी गई। 1834 -  पुर्तगाल में लिबरल युद्ध समाप्त हुआ। 1860 - भारत में आयकर सर जेम्स विल्सन द्वारा आरंभ किया गया। 1870 – अमेरिका में पहली अंतरदेशीय रेल सेवा की शुरुआत हुई। 1915 -  सेंट्रल शिकागो में एक स्टीमर ईस्टलैंड की वजह से 844 लोगों की जान गयी। 1929 -  फ्रांसीसी प्रधान मंत्री रेमंड पोंकारे ने इस्तीफा देने के बाद अरिस्तैड ब्रेंड को इसका उत्तराधिकारी बनाया गया। 1932 – रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना की गई। 1935 – ब्रिटेन में पहला बधाई टेलीग्राम भेजा गया। 1938 – इंस्टेट कॉफी की खोज हुई। 1941 – उत्तर यूरोपीय देश लिथुनिया में सम्पूर्ण यहूदी आबादी की नाजियों ने हत्या की। 1944 – 300 लड़ाकू विमानों ने जर्मनी पर बम गिराए। 1969 – अपोलो 11 अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर लौटा। 1982 – जापान के नागासाकी में भारी बारिश से पुल ढहने से 299 लोगों की मौत हुई। 1989 – भारत में लोकसभा में 73 विपक्षी सदस्यों ने बोफर्स तोप के मुद्दे पर सदन से इस्तीफा दे दिया और जिसे स्वीकार कर लिया गया। 1991 – तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ने संसद में बजट पेश किया जिसने भारत के लिए आर्थिक उदारीकरण के रास्ते खोल दिये। 1994 – असम के बसबारी में बोडो उग्रवादियों ने 37 मुस्लिमों की हत्या की। 1999 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण हुआ। 1999 - ब्रिटेन के लिवरपुल में प्रथम 'सार्वभौमिक महिला धर्मसभा' का आयोजन। 1999 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण। 2000 – एस. विजयलक्ष्मी शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनीं। 2002 - यूरोपियन यूनियन ने संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष में 3.20 करोड़ यूरो अतिरिक्त देने का निर्णय लिया। 2004 - इटली ने भारतीय पर्यटकों के लिए सात वीजा काल सेंटर शुरू करने का निर्णय लिया। 2005 - कोरियाई क्षेत्र को परमाणु हथियारों से मुक्त करने हेतु उत्तर और कोरिया के बीच आम सहमति बनी। 2006 - प्यूर्टो रिको की सुन्दरी जुलेखा रिवेरा मेंडोजा गिस यूनिवर्स, 2006 चुनी गईं। 2008 - फ़्रांस के ट्रिकेस्टिन परमाणु संयंत्र में हुए रिसाव से लगभग 100 व्यक्ति प्रभावित हुए। 2019 - वेनेज़ुएला की राजधानी काराकास में गुट निरपेक्ष आंदोलन की मंत्रिस्तरीय बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व संयुक्त राष्ट्र में भारत के दूत सैय्यद अकबरुद्दीन द्वारा किया गया।  2019 - भारतीय रिज़र्व बैंक के डिप्टी गवर्नर के रूप में विरल आचार्य का कार्यकाल समाप्त हुआ, उन्होंने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया । 2019 - केंद्र सरकार ने कुछ सांसदों की सुरक्षा घटाने का निर्णय लिया जिसके बाद 1300 से अधिक कमांडो इस ड्यूटी से मुक्त हुए। 2020 - गुजरात के आणंद में विश्व स्तरीय अत्याधुनिक शहद परीक्षण प्रयोगशाला का शुभारंभ हुआ। 2020 - केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने 160वां आयकर दिवस मनाया। 2021 - चीन के जिलिन प्रांत में शनिवार को एक वेयरहाउस में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए। 2021 - मीराबाई चानू ने 49 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत का 21 साल का इंतजार खत्म किया व तोक्यो ओलंपिक में देश का खाता भी खोला। 2022 - बिहार के सारण जिले में पटाखा कारोबारी के घर विस्फोट में 6 लोगों की मौत हो गई व कई घायल हुए। 2022 - महाराष्‍ट्र में सोलापुर जिले में एक सड़क दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हुए। 2022 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा शासित 18 राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग 4 घंटे तक मीटिंग की , खेलों से लेकर कारोबार तक हर मुद्दे पर बात हुई। 2023 - राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार - 2022 प्रदान किए। 2023 - भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह की तीसरी और अंतिम बैठक चेन्नई में शुरू हुई। 2023 - जगजीवन आरपीएफ अकादमी लखनऊ में श्री संजय चंदर ने नवनिर्मित राष्ट्रीय शहीद स्मारक का अनावरण किया। 2023 - सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को नया ‘लोगो' ‘एक्स X ' मिला। 2024 - नेपाल में काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर क्रैश हुए प्लेन में सवार 19 में से 18 की मौत हुई व पायलट की हालत गंभीर रही। 2024 - DRDO ने दूसरे चरण की बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। 2024 - भारत-रूस अंतर-सरकारी सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग आयोग के कार्यकारी उप-समूह ने नई दिल्ली में अपनी तीसरी बैठक आयोजित की। 2025 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंदन यात्रा के दौरान भारत व यूनाइटेड किंगडम ने ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर आधिकारिक हस्ताक्षर किए।   24 जुलाई को जन्मे व्यक्ति   1802 – फ्रांसीसी लेखक एलेक्जेन्डर डयूमा का जन्म हुआ। वह ड्रामा लिखने में बहुत दक्ष थे। 1853 - शंकर बालकृष्ण दीक्षित - भारत के प्रसिद्ध ज्योतिषी व मराठी में लिखित अमूल्य ग्रंथ "भारतीय ज्योतिषशास्त्र" के रचयिता। 1897 - अमीलिया मैरी एरहार्ट प्रसिद्ध अमेरिकी विमानचालक व लेखिका थीं। 1911 - पन्नालाल घोष - भारत के प्रसिद्ध बाँसुरी वादक। 1924 - नाजिश प्रतापगढ़ी - उर्दू के सुप्रसिद्द शायर व कवि। 1928 - केशुभाई पटेल मार्च 1995 से अक्टूबर 1995 तक भारत के गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे।  1935 - रामपाल उपाध्याय - बारहवीं लोकसभा के सदस्य।  1936 - तीजनबाई को सन 2093 में भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया था। 1937 - मनोज कुमार- प्रसिद्ध भारतीय देशभक्त अभिनेता। 1943 - श्री जीसी मल्होत्रा - 12वीं - 13वीं लोकसभा और भारतीय संसद में लोक सभा (निचला सदन) के पूर्व महासचिव। 1945 - अज़ीम प्रेमजी - बंगलोर स्थित 'विप्रो कॉर्पोरेशन' के अध्यक्ष, जो कम्प्यूटर सॉफ़्टवेयर प्रोग्राम का विकास और उपभोक्ता वस्तुओं का उत्पादन करती है। 1946 - सत्यपाल मलिक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मेघालय के १९वें राज्यपाल। 1947 – पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज जहीर अब्बास का जन्म हुआ। इन्होंने 78 टेस्ट में, 5,062 रन और 62 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2,572 रन बनाये। 1985 - पंकज आडवाणी- प्रसिद्ध भारतीय बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी ।   24 जुलाई को हुए निधन   1939 - तरुण राम फुकन, असम के सामाजिक कार्यकर्ता। 1980 - उत्तम कुमार - भारतीय सिनेमा में हिन्दी और बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता। 2017 - यशपाल (वैज्ञानिक) - भारत के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद थे। 2017 - उडिपी रामचंद्र राव भारत के एक अन्तरिक्ष वैज्ञानिक व भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के भूतपूर्व अध्यक्ष थे। 2020 - प्रख्यात नृत्यांगना अमला शंकर का 101 वर्ष की उम्र में निधन। 2020 - अफ्रीका के देश तंजानिया के पूर्व राष्ट्रपति बेंजामिन उम्कापा (81) का निधन।  2021 - बांग्लादेश के मशहूर लोक गायक फकीर आलमगीर (71) का कोविड-19 से निधन हुआ। 2023 - RSS के वरिष्ठ नेता व प्रचारक मदन दास देवी (81) का निधन हुआ। 2023 - ब्राज़ीलियाई सांबा, बोसा नोवा और जैज़ गायक लेनी एंड्रेड (80) का निधन हुआ। 2024 - इंडोनेशियाई राजनीतिज्ञ और इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति हमजा हज़ (84) का निधन हुआ। 2025 - भारतीय थिएटर जगत के दिग्गज व श्री राम सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (SRC) के पहले निदेशक राजिंदर नाथ (91) का निधन हुआ। 2025 - भारत की अग्रणी जलवायु वैज्ञानिक और मानसून मौसम विज्ञान के दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित विशेषज्ञों में से एक प्रोफेसर सुलोचना गाडगिल (81) का निधन हुआ।   24 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव   दिगंबर महाराज श्री पितळे पुण्यतिथि - मेहकर (बुलढाणा)। देशभक्ति फिल्मों के सरताज पं. श्री मनोज कुमार जी जयन्ती। आयकर दिवस भारत (167वां)।   कृपया ध्यान दें   यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

anjali kumari जुलाई 24, 2026 0
Important Events
Important Events: 22 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

648 – यूक्रेन में खमेलनत्सकी विद्रोह के दौरान चमीलनीक हत्याकांड में 10,000 यहूदियों की हत्या की गई। 1678 – छत्रपति शिवाजी महाराज ने वेल्लोर का किला जीता। 1702 – ईस्ट इंडिया कंपनी ओल्ड और न्यू ने मिलकर एक कंपनी इंडिया यूनाइटेड कंपनी ऑफ ट्रेडिेग का गठन किया। 1706 -  स्कॉटलैंड और इंग्लैंड की संधि ने राष्ट्रीय विधायिकाओं द्वारा अनुसमर्थन के लिए लंदन में सहमत की। 1729 -  ब्राजील के एक मिनास गेराज में हीरे पाए गए।  1731 -  स्पेन ने विएना की संधि पर हस्ताक्षर किये। 1775 – जॉर्ज वॉशिंगटन ने अमेरिकी सेना की कमान संभाली। जार्ज वाशिंगटन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे। 1802 -  जीए लांग ने वियतनाम के अपने एकीकरण को पूरा करने के लिए हनोई पर कब्जा किया। 1808 -  फ्रेंच जनरल ड्यूपॉन्ट बेलेन की लड़ाई के बाद स्पेनिश अनियमित ताकतों को आत्मसमर्पण कर दिया। 1873 -  सर बेंजामिन पाइन नताल के कॉलोनी के लेफ्टिनेंट - गवर्नर बनाये गए। 1905 -  टाफ़्ट-कत्सुरु गुप्त समझौता हुआ। 1918 – अमेरिका के उताह राष्ट्रीय उद्यान में बिजली गिरने से 504 भेड़ों की माैत। 1947 - भारत का राष्‍ट्रीय ध्‍वज 22 जुलाई, 1947 को भारत के संविधान द्वारा अपनाया गया था। 1981 – भारत के पहले भू स्थिर उपग्रह ‘एप्पल’ ने काम करना शुरु किया। 1999 - अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू। 2000 – एरिजोना विश्वविद्यालय के खलोलविदों ने बृहस्पति के 17वें प्राकृतिक उपग्रह की खोज की। 2001 - शेर बहादुर देउबा नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने। 2001- समूह-आठ देशों का जिनेवा में सम्मेलन सम्पन्न। 2003 – इराक में हवाई हमले में तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए थे। 2004 - शांति के लिए 1976 में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली बैटी बिलियम्स मैक्सिको में गिरफ़्तार। 2005 - आतंकवादी होने के सन्देह में लंदन पुलिस ने निर्दोष ब्राजीली नागरिक जीन चार्ल्स डे-मेंसेज को मार गिराया। 2008 - पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान ने एक अदालत में अपने ख़िलाफ़ लगे प्रतिबन्धों हेतु पुनर्विचार याचिका दायर की। 2009 - 22 जुलाई 2009 का सूर्यग्रहण 21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया था। 2010 – दुनिया के महानतम गेंदबाज श्रीलंका के मुथैया मुरलीघरन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया। इनके नाम इस फॉमेंट में सबसे ज्यादा 800 विकेट का रिकोर्ड है। 2011 – नॉर्वे पर अचानक हुए दो हमलों में 77 लोगों की जान चली गई। पहला हमला आम लोगों और सरकार पर हुआ तो दूसरा वर्कर्स यूथ लीग के समर कैंप में। 2012 – प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति बने। 2013 – चीन के गांसु प्रांत में भूकंप से 89 लोग मरे। 2013 – ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और केट मिडिलटन के पहले बच्चे प्रिंस जॉर्ज का जन्म हुआ। 2014 – एक रिपोर्ट में 9/11 हमले को सरकारी संस्थाओं की नाकामी करार दिया गया। 2019 - भारत के भूसमकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) एमकेIII-एम1 ने 3840 किलोग्राम भार वाले #चन्‍द्रयान-2 अंतरिक्षयान को पृथ्‍वी की एक कक्षा में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। 2019 - शिवा थापा प्रेसिडेंट्स कप में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बॉक्सर बने । 2020 - दक्षिण कोरिया का पहला सैन्य संचार उपग्रह निजी ऑपरेटर ‘स्पेसएक्स’ द्वारा सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। 2020 - निकारागुआ अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) फ्रेमवर्क समझौते में शामिल होने वाला 87 वाँ देश बन गया । 2020 - विश्व व्यापार संगठन (WTO) जनरल काउंसिल ने मध्य एशियाई देश तुर्कमेनिस्तान को 'ऑब्जर्वर' का दर्जा दिए जाने की घोषणा की । 2020 -  ओडिशा के बालेश्वर जिले में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आइटीआर) में पिछले 15, 16 जुलाई को ध्रुवास्त्र एंटी टैंक मिसाइल का परीक्षण किया गया, जिसका वीडियो 22 जुलाई को साझा किया। 2021 - ट्यूनिशिया में भूमध्‍य सागर तट के पास एक जहाज में सवार 17 अप्रवासी बांग्‍लादेशी डूब गए जबकि 380 को बचा लिया गया। 2021 - मध्य चीन में अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या 33 हुईऔर आठ लोग लापता। 2022 - रूस-यूक्रेन ने अनाज की सप्लाई को लेकर 'ब्लैक सी ग्रेन इनिशिएटिव' समझौते पर दस्तखत किए। 2022 - ईडी ने हांगकांग में नीरव मोदी की 253 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्‍ति कुर्क की। 2022 - मध्य प्रदेश का बुरहानपुर जिला देश का पहला 'हर घर जल' प्रमाणित जिला बना। 2023 - अरुणाचल प्रदेश के तवांग में रिक्टर पैमाने पर 3.3 तीव्रता का भूकंप आया। 2023 - 32 साल की शानदार सेवा पूरी करने के बाद भारतीय नौसेना जहाज कृपाण को सेवामुक्त कर दिया गया व उपहार स्वरुप वियतनाम को सौंपा गया। 2023 - आंध्र प्रदेश में बस और ट्रॉली के बीच टक्कर से 6 यात्रियों की मौत हुई व 20 घायल हुए। 2023 - प्रधानमंत्री ने जी20 ऊर्जा मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया। 2024 - भागलपुर में स्नान करने के दौरान 11 बच्चे नदी में डूबे, 4 की मौत हुई। 2024 - नेवी का युद्धपोत INS ब्रह्मपुत्र एक तरफ झुका, आग की चपेट में आने से हुआ क्षतिग्रस्त , एक नाविक भी लापता हुआ।   22 जुलाई को जन्मे व्यक्ति   1894 - सरदार तेजा सिंह अकरपुरी - पहली लोकसभा के सदस्य। 1898 - विनायकराव पटवर्धन - प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक। 1923 - मुकेश, प्रसिद्ध पार्श्व गायक । 1930 - श्रीराम शंकर अभयंकर बीजगणितीय ज्यामिति में उनके योगदान के लिए विख्यात भारतीय गणितज्ञ। 1933 - हिम्मत शाह - भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार। 1949 - रीता बहुगुणा जोशी - पूर्व विधायिका उत्तर प्रदेश, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एच. एन. बहुगुणा की बेटी व संसद सदस्य लोकसभा 2019। 1953 - मज़हर ख़ान हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता । 1959 - अनंत कुमार - भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ। 1965 - संदीप पांडेय - 'रेमन मैगसेसे पुरस्कार' से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता। 1970 - देवेन्द्र फडणवीस, महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री।   22 जुलाई को हुए निधन   1918 – भारत के पहले प्रवीण पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान लंदन में जर्मनी के साथ हवाई लड़ाई में मारे गए। 1933 - यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त - भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक। 1968 - मुत्तू लक्ष्मी रेड्डी - भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म भूषण प्राप्तकर्ता थीं। 2013 - चंद्रिका प्रसाद श्रीवास्तव को प्रशासकीय सेवा के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा सन १९७२ में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। 2022 - प्रसिद्ध वरिष्ठ मराठी लेखक अनंत यशवंत खरे उर्फ नंदा खरे (76) का लंबी बीमारी के चलते पुणे में निधन हुआ। 2023 - विंसेंट हिल एक अंग्रेजी पारंपरिक पॉप गायक (89) का निधन हुआ। 2023 - जर्मन फुटबॉल खिलाड़ी गुंथर हरमन (83) का निधन हुआ। 2024 - ब्रिटिश ब्लूज़ संगीतकार जॉन मेयाल का 90 वर्ष की आयु में निधन हुआ।    22 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव   मेला शरीक भवानी (काश्मीर)। श्री देवेन्द्र फडणवीस जन्म दिवस। महान गायक श्री मुकेश जयन्ती। राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस। विश्व मस्तिष्क दिवस (World Brain Day)। राष्ट्रीय आम दिवस ( National Mango Day)। पाई सन्निकटन दिवस (Pi Approximation Day)।   कृपया ध्यान दें    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

anjali kumari जुलाई 22, 2026 0
Important Events
Important Events: 21 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1658 – औरगजेब ने अपने अनौपचारिक राज्याभिषेक का जश्न मनाया। 1711 -  पृथ की संधि पर तुर्क साम्राज्य और रूस ने हस्ताक्षर किए। 1718 - ओटोमन साम्राज्य, ऑस्ट्रिया और वेनिस गणराज्य के बीच पासारोवित्ज़ की संधि पर हस्ताक्षर किए गए। 1749 -  पीटर स्टेन हॉलैंड के पेंशन सलाहकार बनाये गए। 1773 -  पोप क्लेमेन्स XIV ने जीसस पर प्रतिबन्ध लगाया। 1796 -  मुनगो पार्क बामना साम्राज्य की राजधानी सेगोऊ तक पंहुचा। 1831 – बेल्जियम ने नीदरलैंड से स्वतंत्रता हासिल की और लियोपोल्ड प्रथम राजा बने। 1883 – कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थियेटर 'हॉल स्टार थियेटर' की शुरुआत हुई। 1884 – पहला क्रिकेट टेस्ट मैच इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया। 1888 – ब्रिटेन के आविष्कारक डनलप ने टायर और टयूब तैयार किया जिससे परिवहन साधनों की गति बढ़ी। 1902 -  लुमिनेंस फुटबॉल क्लब की स्थापना ब्राजील के रियो डी जनेरियो में हुई। 1940 – सोवियत संघ ने एस्टोनिया लातविया और लिथुआनिया पर कब्जा किया। 1941 – यूक्रेन में 200 यहूदियों को जलाया गया। 1947 – भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को मंजूरी दी। 1947 – इंडोनेशिया में पहली बार चुनाव हुए। 1954 – फ्रांस और वियतनाम के मध्य जनेवा कॉन्फ्रेन्स के समापन पर युद्ध विराम समझौते पर हस्ताक्षर हुये इस समझौते ने चीन और भारत में फ़्रांस के साम्राज्य का अंत कर दिया। 1963 – काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा मिला। 1970 -  मिस्र में असवान हाई डैम पूरा किया गया। 1977 – नीलम संजीव रेड्डी भारत के 6वें राष्ट्रपति बने। 1983 – अंटार्कटिका के वोस्टॉक में सबसे कम तापमान माइनस 89.2 डिग्री दर्ज किया गया। 1988 – भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इनसैट-1सी) का प्रक्षेपण किया गया। 2004 - संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने भारी बहुमत से पश्चिमी किनारे के फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों से इस्रायल को बाढ़ हटाने का प्रस्ताव पारित किया। 2007 - वांशिगटन में चार दिनों तक चले विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया। 2007 – हैरी पॉटर सीरिज की आखिरी किताब 'हैरी पॉटर एंड द डेवली हैलोज' जारी की गई। 2007 – प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं। 2008 - नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया। 2013 – बेल्जियम के महाराज अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए राजगद्दी छोड़ी। 2019 - चीन के जिआंगमेंग शहर में दुनिया का पहला हाई स्पीड रेल साउंड बैरियर बनाया गया । 2020 - भारत और मालदीव ने मालदीव की राजधानी माले में 'आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं' की स्थापना के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। 2021 - डीआरडीओ ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश - एनजी का व स्वदेशी रूप से विकसित कम वजन वाली, फायर एंड फॉरगेट मैन पोर्टेबल एंटीटैंक गाइडेड मिसाइल (एमपी-एटीजीएम) का सफल परीक्षण किया। 2021 - राफेल युद्धक विमानों की सातवीं खेप में तीन और विमान फ्रांस से उड़कर बिना रुके लगभग आठ हजार किलोमीटर की दूरी तय कर भारत पहुंचे। 2022 - इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी ने राष्ट्रीय एकता गठबंधन सरकार के टूटने के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया। 2022 - झारखंड की राज्यपाल रहीं श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में पहली वरीयता वाले 2,824 वोट हासिल किए। 2023 - जयपुर में 4.5 की तीव्रता भूकंप आया। 2023 - पश्चिम बंगाल के हावड़ा मार्केट में भीषण आग लगने से 800-1000 दुकानें जल गई। 2023 - श्रीलंका ने भारतीय मुद्रा रुपए को घोषित विदेशी मुद्रा के रूप में अपनी प्रणाली में अधिसूचित किया। 2023 - दो दिवसीय वैश्विक खाद्य नियामक शिखर सम्मेलन 2023 विश्व में खाद्य सुरक्षा प्रणालियों को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। 2024 - केरल में निपाह वायरस की चपेट में आए मलप्पुरम के 14 वर्षीय किशोर की मौत हुई। 2024 - विदेश मंत्रालय ने बताया कि बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ हिंसा भड़कने के बाद 4,500 से अधिक भारतीय छात्र स्वदेश लौट चुके , नेपाल के 500, भूटान के 38 और मालदीव के एक छात्र भी बांग्लादेश से भारत पहुंचे। 2025 - भारत के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दिया।   21 जुलाई को जन्मे व्यक्ति   1891 - जयरामदास दौलताराम स्वतंत्रता सेनानी , राजनेता , संविधान सभा के सदस्य , बिहार के पहले राज्यपाल व भारत के दूसरे कृषि मंत्री। 1899 - अर्नेस्ट हेमिंग्वे अमेरिकन उपन्यासकार तथा कहानीकार थे। 1910 - विगगो कैंपमैन - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ थे जो डेनमार्क के सामाजिक डेमोक्रेट्स के नेता थे। 1911 - उमाशंकर जोशी, ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित और प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार। 1930 - आनंद बख़्शी, भारतीय कवि और फ़िल्मी गीतकार। 1940 - शंकरसिंह वाघेला  गुजरात के एक भारतीय राजनीतिज्ञ । 1942 - मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंधित भारतीय राजनीतिज्ञ। 1947 – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी चेतन चौहान का जन्म हुआ।   21 जुलाई को हुए निधन   1822 – फ़्रांस के विख्यात रसायनशास्त्री केन्ट क्लोड लुईस गर्टले का निधन हुआ। 1906 - व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष। 1972 - जिग्मे दोरजी वांग्चुक - भूटान के तीसरे राजा थे। 1995 - सज्जाद हुसैन - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार थे। 2001- शिवाजी गणेशन, प्रसिद्ध तमिल अभिनेता। 2007 - अनिसेटी रघुवीर हैदराबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहे व असम के भूतपूर्व राज्यपाल भी। 2009 - गंगूबाई हंगल - 'भारतीय शास्त्रीय संगीत' की प्रसिद्ध गायिका। 2020 - लखनऊ ( उत्तर प्रदेश ) के पूर्व सांसद लालजी टंडन का निधन हुआ। 2022 - गांधीजी के साथ दांडी यात्रा करने वाले दादा नरसिंह पटेल (102) का निधन हुआ। 2023 - अमेरिकी गायकbएंथोनी डोमिनिक बेनेडेटो (96) का निधन हुआ। 2023 - न्यूजीलैंड की एक बास्केटबॉल, सॉफ्टबॉल और हॉकी खिलाड़ी जेन तेहिरा (95) का निधन हुआ। 2023 - ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी ब्रायन टेबर (83) का निधन हुआ। 2024 - जापानी समकालीन शास्त्रीय संगीतकार व संगीत प्रोफेसर जोजी युसा (94) का निमोनिया से निधन हुआ। 2024 - अमेरिकी मुक्केबाज रिची सैंडोवल का 63 वर्ष की आयु में निधन हुआ। 2025 - भारत के सबसे वरिष्ठ और दिग्गज कम्युनिस्ट राजनेता तथा केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन (101) का निधन हुआ।   21 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव   भगवती पार्वती जयन्ती (आषाढ़ शुक्ल अष्टमी)। श्री सरथलदेवी यात्रा (किश्तवाड़ , जम्मू-कश्मीर)। श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जन्म दिवस। श्री उमाशंकर जोशी जयन्ती। श्री व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी स्मृति दिवस। वी. एस. अच्युतानंदन स्मृति दिवस।   कृपया ध्यान दें   यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

anjali kumari जुलाई 21, 2026 0
Important Events
Important Events: 20 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1031 – रॉबर्ट द्वितीय के उत्तराधिकारी हेनरी प्रथम ने स्पेन के राजा के रूप में पदभार संभाला। 1654 – एंग्लो-पुर्तगाल संधि के तहत पुर्तगाल इंग्लैंड के अधीन हुआ। 1761 - माधव राव प्रथम पेशवा बने।  1810 – बोगोटा, न्यू ग्रेनेडा (अब कोलंबिया) के नागरिकों ने स्पेन से अलग कर खुद को स्वतंत्र घोषित किया। 1807 - फ्रांस में साओन नदी पर एक नाव अपस्ट्रीम को सफलतापूर्वक शक्ति देने के बाद, निकेफोरेस नीएपा को नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा पाइरोलोफोरे के लिए पेटेंट दिया गया, यह दुनिया का पहला आंतरिक दहन इंजन था। 1847 – जर्मनी के खगोलशास्त्री थियोडोर ने धूमकेतु ब्रोरसेन-मेटकॉफ की खोज की। 1878 - हवाई में पहला टेलीफ़ोन को हवाई में बनाया गया। 1885 - फुटबॉल खेलना ब्रिटेन में वैध किया गया। 1903 – फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बाजार में उतारी। 1924 -  खेल अख़बार सोवेत्स्की स्पोर्ट की स्थापना की गई। 1933 – लंदन में यहूदी विरोधी भावना के खिलाफ पांच लाख लोगों ने रैली निकाली। 1938 – जापान के नाम वापिस लेने के बाद फिनलैंड को 1940 ओलंपिक खेलों की मेजबानी सौंपी गयी। 1944 – अमेरिका ने जापान के कब्जे वाले गुआम पर हमला किया। 1944 – तानाशाह एडॉल्फ हिटलर जर्मनी सेना के एक अधिकारी क्लॉस वॉन स्टॉफ़ेनबर्ग द्वारा किये गये हमले में बाल-बाल बचा। 1951 – जार्डन के शाह किंग अब्दुल्ला प्रथम पर यरुशलम में किये गये हमले में मारे गये। 1956 – फ्रांस ने ट्यूनिशिया को स्वतंत्र देश घोषित किया। 1962 – फ्रांस और ट्यूनीशिया के बीच राजनयिक संबंध एक बार फिर से अच्छे हुये। 1963 –17 अफ्रीकी देशों और मदगास्कर ने यूरोपियन परिषद् के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। 1969 – अमेरिकी खगोलशास्त्री नील आम्रस्टांग और बज एल्द्रिन चांद पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने। 1974 – तुर्की के हजारों सैनिकों ने ग्रीस की राजधानी एथेंस में चल रही बातचीत के विफल रहने पर उत्तरी साइप्रस पर हमला कर दिया था। 1997 - तिस्ता नदी के जल बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश में समझौता। 1998 – तालिबानी फरमान के बाद केयर इंटरनेशनल और मेडिसिन्स सेंस फ्रंटियर्स के 250 सहायताकर्मियों ने अफगानिस्तान छोड़ा। 1999 - यू.आर. राव (भारत) 'यूनिस्पेस-3' (अंतरिक्ष सम्मेलन) के अध्यक्ष निर्वाचित। 1999 - स्पेन में प्रथम बौद्ध स्तूप का उद्घाटन। 2000 – जिम्बाब्वे की पार्लियामेंट ने अपना नया सत्र शुरू किया जिसमें एक दशक में पहली बार विपक्ष को बैठने की अनुमति मिली। 2001 -  लंदन स्टॉक एक्सचेंज सार्वजनिक किया गया। 2002 - उत्तर व दक्षिण कोरिया ने आपस में वायुयान सेवा की शुरुआत की। 2005 – कनाडा में समलैंगिक विवाह को कानूनी स्वीकृति दी गयी और वह ऐसा करने वाला चौथा देश बना। 2007 - पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने मुशर्रफ़ सरकार द्वारा बर्खास्त किये गए मुख्य न्यायाधीश इफ़्तिख़ार चौधरी को पद पर पुन: बहाली का निर्णय दिया। 2008 - अमेरिकी विदेशमंत्री कोंडलिजा राइस ने भारतीय अमेरिकी डॉक्टर जयन्त पाटिल के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी। 2012 – मेक्सिको के नयारित में एक बस हादसे में 21 लोग मारे गये जबकि 29 घायल हो गये। 2017- रामनाथ कोविन्द, भारत के 14वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। 2019 - लालजी टंडन को मध्यप्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया और मध्यप्रदेश की मौजूदा गवर्नर आनंदीबेन पटेल को उत्तरप्रदेश भेजा गया। 2020 - भारतीय नौसेना ने अमेरिकी नौसेना के साथ अंडमान निकोबार के पास समुद्र में किया युद्धाभ्यास किया। 2020 -संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपने पहले मंगल मिशन को सफलतापूर्वक लांच कर इतिहास रचा। लाल ग्रह के लिए अंतरिक्षयान रवाना करने वाला अरब जगत का पहला और दुनिया का सातवां देश बना। 2020 - चीन द्वारा हांगकांग पर नया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाये जाने के बाद ब्रिटेन ने हांगकांग के साथ अपनी प्रत्यर्पण की व्यवस्था को निलंबित कर दिया। 2021 - भारतीय वायुसेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिसप्ले टीम का रूस के जुकोवस्की अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा में पहली बार माक्स अंतर्राष्ट्रीय एयर शो में प्रदर्शन शुरू (20 जुलाई 2021 से 25 जुलाई 2021 तक)। 2021 - अफगानिस्‍तान के राष्‍ट्रपति अशरफ गनी के सरकारी आवास के पास राकेट हमला हुआ। 2021 - एरियल हेनरी ने हैती के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। 2022 - भारत व नामीबिया ने वन्यजीव संरक्षण और सतत जैव-विविधता उपयोग संबंधी समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। 2022 - रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति बने (225 में से 134 वोट मिले)। 2023 - राज्यसभा के सभापति ने लैंगिक समानता स्‍थापित करते हुए उप-सभापतियों के पैनल में पचास प्रतिशत महिला सदस्यों को मनोनीत किया। 2023 - पारंपरिक औषधियों पर भारत और आसियान का सम्मेलन आज नई दिल्ली में आयोजित किया। 2023 - इस्पात क्षेत्र और डीकार्बोनाइजेशन से जुड़े मुद्दों पर सहयोग के लिए भारत-जापान के बीच द्विपक्षीय बैठक सम्‍पन्‍न हुई।   20 जुलाई को जन्मे व्यक्ति   356 – ईसा पूर्व महान विजेता सिकंदर का जन्म हुआ (कन्फर्म नहीं)। 1811 - लॉर्ड एल्गिन - भारत के गवर्नर जनरल और वायसराय थे। 1828 - गणेश वासुदेव जोशी - महाराष्ट्र के समाजसुधारक तथा सामाजिक कार्यकर्ता थे (मतभेद)। 1919 – माउंट एवरेस्‍ट को सबसे पहले जीतने वाले सर एडमंड हिलेरी का जन्‍म हुआ। 1920 - ग़ुलाम मोहम्मद शाह - जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री । 1921 - सामता प्रसाद - प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीतकार तथा तबला वादक थे। 1929 - राजेंद्र कुमार - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता। 1939 - ब्रिगेडियर बी.डी. मिश्रा भारतीय सेना के पूर्व ब्रिगेडियर व अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बने। 1950 - नसीरुद्दीन शाह - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध तथा प्रतिभाशाली अभिनेता। 1969 - कलिखो पुल - अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे। 1980 - ग्रेसी सिंह हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री। 1989 - अरूणिमा सिन्हा भारत से राष्ट्रीय स्तर की पूर्व वालीबाल खिलाड़ी तथा एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने वाली पहली भारतीय दिव्यांग।   20 जुलाई को हुए निधन   1866 – जर्मनी के गणितज्ञ बरनार्ड रीमैन का टीबी के रोग में निधन हुआ। 1914 - बालकृष्ण भट्ट - आधुनिक हिन्दी साहित्य के शीर्ष निर्माताओं में से एक। 1920 - सारदा देवी भारत के सुप्रसिद्ध संत स्वामी विवेकानंद के गुरु रामकृष्ण परमहंस की आध्यात्मिक सहधर्मिणी थीं। 1922 - चन्द्रनाथ शर्मा - असम राज्य के प्रथम असहयोगी और असम में कांग्रेस के संस्थापकों में से एक। 1937 - गूल्येलमो मार्कोनी इटली का अन्वेषक था जिसने लम्बी दूरी तक रेडियो संचार के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभायी। 1965 - बटुकेश्वर दत्त - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे। 1966 - अन्ना चांडी - भारत की पहली महिला न्यायाधीश थीं। 1972 - गीता दत्त, प्रसिद्ध पा‌र्श्वगायिका। 1978 - दक्षिणायनी वेलायुधन - एक भारतीय सांसद और उत्पीड़ित वर्गों के नेत्री थी। 1982 - मीरा बेन - एक ब्रिटिश सैन्‍य अधिकारी की पुत्री, जिन्होंने 'भारतीय स्वतंत्रता संग्राम' में महात्मा गाँधी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर खादी का प्रचार किया। 2011 - लुसियन माइकल फ्रायड- एक ब्रिटिश चित्रकार और ड्राफ्ट्समैन थे, जो आलंकारिक कला में विशेषज्ञता रखते थे। 2013 - खुर्शीद आलम खान एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राजनीतिक दल के एक वरिष्ठ नेता थे।  2016 - हाशिम अंसारी - अयोध्या-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद के मुख्य पैरोकार थे। 2019 - कांग्रेस की दिग्गज नेत्री तथा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन। 2020 - ओडिया एक्टर बिजय मोहंती का निधन । उन्होंने 20 जुलाई की शाम को अंतिम सांस ली। 2020 - 1980 ओलंपिक को मैस्कॉट देने वाले विक्टर चिज़िकोव का निधन। 2021 - सिक्किल आर. भास्करन कर्नाटक संगीत और तमिल इसाई के वायलिन वादक थे। 2021 - जाने माने नाट्य निर्देशक, व्यंग्यकार और लखनऊ रंगकर्म के स्तंभ उर्मिल कुमार थपलियाल (78 वर्ष )का निधन हुआ। 2023 - मेक्सिकी प्रोफ़ेशनल बॉक्‍सर जुआन मेज़ा (67) का निधन हुआ। 2023 - क्रोएशियाई बास्केटबॉल कोच मिर्को नोवोसेल (85) का निधन हुआ।   20 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव   मेला श्री ज्वालामुखी प्रा. (काश्मीर)। ऐलक श्री सिद्धान्त सागर जी ऐलक दीक्षा (जैन)। साईबाबा उत्सव प्रारंभ (शिरडी )। संत मामा श्री दांडेकर पुण्यतिथि। श्री कलिखो पुल जन्म दिवस। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह जन्म दिवस। अभिनेता श्री राजेंद्र कुमार तुली जयन्ती। श्री बटुकेश्वर दत्त स्मृति दिवस। श्रीमती शीला दीक्षित स्मृति दिवस। श्री गुलाम मोहम्मद शाह जयन्ती। National Moon Day(1969). अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस (International Chess Day)।   कृपया ध्यान दें  यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए IDTV इंद्रधनुष की  कोई जिम्मेदारी नहीं है।

anjali kumari जुलाई 20, 2026 0
Popular post
शादी समारोह में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम पर हमला नाकाम, हमलावर 20 साल से कर रहा था मौके का इंतज़ार

  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे।   कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।   CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।   सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।   पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।  

हरीश राणा मामला: इच्छामृत्यु की अनुमति ने खड़े किए संवेदनशील सवाल, क्या सच में कोई अकेले मरता है?

भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं?   क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है?   हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।  

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह का भाषण, सदन में हंगामे के आसार

  नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें।   118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है।   गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया।   रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता।   प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।  

यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य को राहत, हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट  ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है।   फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।   मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।   क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।   जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

इच्छामृत्यु के बाद Harish Rana को अंतिम विदाई, पिता की मार्मिक अपील- "रोना मत"

गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी।   क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ।   कैसे हुई  मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की।   सुप्रीम कोर्ट ने क्या  कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।

Top week

JPSC-JSSC aspirants demand permission for hospitalized student leader Devendra Nath Mahto to join protest
झारखंड

अस्पताल में भर्ती देवेंद्र नाथ महतो को धरना स्थल आने की अनुमति देने की मांग, 12वें दिन भी भूख हड़ताल जारी

kalpana अगस्त 14, 2026 0