टेक्नोलॉजी

WhatsApp पर बड़ा अपडेट: अब बिना डाउनलोड किए चैट में ही खुलेंगे और एडिट होंगे PDF

abhishek singh जुलाई 23, 2026 0
WhatsApp
WhatsApp New Feature Update

हैदराबाद, एजेंसियां। WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए PDF शेयरिंग अनुभव को और आसान बनाने के लिए Adobe Acrobat के साथ साझेदारी में नया फीचर लॉन्च किया है। अब यूजर्स किसी भी PDF फाइल को डाउनलोड किए बिना सीधे WhatsApp चैट के भीतर ही खोलकर पढ़ सकेंगे। इसके साथ ही हाइलाइट, अंडरलाइन और स्ट्राइकथ्रू जैसे बेसिक एडिटिंग टूल्स का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। फिलहाल यह सुविधा WhatsApp Web और Windows डेस्कटॉप ऐप पर वैश्विक स्तर पर उपलब्ध है।

 

नए अपडेट की खास बात यह है कि पासवर्ड-प्रोटेक्टेड PDF फाइल्स भी सीधे चैट में खोली जा सकेंगी। वहीं, एडवांस एडिटिंग के लिए "Edit in Acrobat" विकल्प दिया गया है, जिसके जरिए डॉक्यूमेंट Adobe Acrobat Web में खुल जाएगा। वहां टेक्स्ट और इमेज एडिट करने, फाइल को Word या JPG में बदलने, कंप्रेस करने, मर्ज करने और डिजिटल साइन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। हालांकि, इनमें से अधिकांश प्रीमियम फीचर्स के लिए Acrobat Pro सब्सक्रिप्शन आवश्यक होगा।

 

इसके अलावा WhatsApp ने iPad पर सीधे अकाउंट साइन-अप, Apple CarPlay और Android Auto के लिए बेहतर सपोर्ट तथा Apple Music और Spotify से सीधे WhatsApp Status पर गाने शेयर करने जैसे नए फीचर्स भी रोलआउट किए हैं। इन अपडेट्स का उद्देश्य यूजर्स को अधिक सुविधाजनक और बेहतर डिजिटल अनुभव उपलब्ध कराना है।

Popular post
शादी समारोह में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम पर हमला नाकाम, हमलावर 20 साल से कर रहा था मौके का इंतज़ार

  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान हुए हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब वे एक कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे और भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके बेहद करीब आकर पिस्तौल तान दी और गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से यह हमला नाकाम हो गया और वे बाल-बाल बच गए। यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक विवाह समारोह में हुई, जहां Farooq Abdullah जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary के साथ पहुंचे थे।   कौन है हमलावर? पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल (करीब 65 वर्ष) के रूप में की है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से इस मौके का इंतज़ार कर रहा था। पुलिस के अनुसार कमल सिंह के पास एक लाइसेंसी पिस्तौल थी और घटना के समय वह कथित तौर पर नशे में भी था। सुरक्षाकर्मियों ने मौके से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह हमला व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।   CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही Farooq Abdullah समारोह से बाहर निकल रहे थे, आरोपी पीछे से तेजी से आया और उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। उसने फायर करने की कोशिश की, लेकिन उसी क्षण सुरक्षा में तैनात कमांडो सक्रिय हो गए और उसका हाथ झटक दिया, जिससे गोली लक्ष्य से चूक गई। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।   सीएम उमर अब्दुल्ला ने उठाए सुरक्षा पर सवाल हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता बाल-बाल बच गए। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल के साथ इतने करीब तक कैसे पहुंच गया, यह गंभीर सुरक्षा चूक का संकेत है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग भी की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित खामियों का पता लगाया जा सके। घटना के समय उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी वहां मौजूद थे। इस दौरान उन्हें हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।   पुलिस की जांच जारी जम्मू पुलिस के अनुसार हमला ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित विवाह समारोह के दौरान हुआ। सुरक्षा दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पिस्तौल जब्त कर ली गई है और उसके पारिवारिक पृष्ठभूमि, संपर्कों और मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस घटना के पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं।  

हरीश राणा मामला: इच्छामृत्यु की अनुमति ने खड़े किए संवेदनशील सवाल, क्या सच में कोई अकेले मरता है?

भारत के कानूनी और सामाजिक विमर्श में एक ऐतिहासिक और भावनात्मक मोड़ तब आया, जब सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति दे दी। यह फैसला न केवल न्यायिक दृष्टि से अहम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक पीड़ा को भी गहराई से छूता है। 13 साल का संघर्ष: जीवन और मृत्यु के बीच अटका एक अस्तित्व हरीश राणा पिछले 13 वर्षों से अचेत अवस्था में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे थे। एक हादसे में चंडीगढ़ स्थित हॉस्टल की चौथी मंज़िल से गिरने के बाद उनका शरीर तो जीवित रहा, लेकिन वे किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो गए। इन वर्षों में उनके माता-पिता ने निरंतर उनकी सेवा की, लेकिन बढ़ती उम्र और शारीरिक थकान ने उन्हें एक कठिन निर्णय के सामने ला खड़ा किया-अपने ही बेटे के लिए मृत्यु की अनुमति मांगना। अदालत का फैसला: ‘गरिमामय मृत्यु’ की दिशा में कदम सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी, जिसमें जीवन को कृत्रिम रूप से बनाए रखने वाले उपकरणों को हटाया जाता है, ताकि व्यक्ति स्वाभाविक रूप से मृत्यु की ओर बढ़ सके। यह निर्णय भारत में इच्छामृत्यु को लेकर एक महत्वपूर्ण मिसाल बन गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए थे, जैसे अरुणा शानबाग का मामला, लेकिन तब अदालत ने अनुमति नहीं दी थी। एक सवाल जो दिल को झकझोरता है यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि गहरे मानवीय और भावनात्मक सवाल भी खड़े करता है- क्या हरीश राणा अकेले मरेंगे? असल में, किसी की मृत्यु कभी अकेली नहीं होती। हरीश के साथ उनके माता-पिता का एक हिस्सा भी खत्म होगा-खासतौर पर उनकी मां, जिन्होंने अपने बेटे की इच्छामृत्यु की अनुमति पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय केवल कागज पर हस्ताक्षर नहीं, बल्कि एक मां के भीतर की पीड़ा, त्याग और टूटन का प्रतीक है। समाज और परिवार पर उठते बड़े सवाल इस घटना ने समाज के बदलते स्वरूप पर भी सवाल खड़े किए हैं- क्या आधुनिक जीवनशैली और टूटते पारिवारिक ढांचे लोगों को ऐसे फैसले लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं?   क्या ‘गरिमामय मृत्यु’ की मांग, ‘गरिमामय जीवन’ की कमी को दर्शाती है?   हरीश राणा और अरुणा शानबाग जैसे मामलों ने यह दिखाया है कि कई बार जीवन केवल शरीर से नहीं, बल्कि रिश्तों और देखभाल से भी चलता है। कानून बनने की जरूरत और संभावित खतरे सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को इच्छामृत्यु पर स्पष्ट कानून बनाने की भी सलाह दी है। हालांकि, इसके साथ एक चिंता भी जुड़ी है- कहीं इस कानून का दुरुपयोग तो नहीं होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सख्त नियमों के, यह कानून कमजोर और बुजुर्ग लोगों के लिए खतरा बन सकता है। वहीं, कुछ परिवारों के लिए यह पीड़ा से मुक्ति का रास्ता भी साबित हो सकता है।  

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर आज अमित शाह का भाषण, सदन में हंगामे के आसार

  नई दिल्ली: लोकसभा स्पीकर Om Birla को पद से हटाने के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर जारी बहस के बीच बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah लोकसभा में सरकार का पक्ष रखेंगे। माना जा रहा है कि उनके संबोधन के दौरान सदन में तीखी बहस और हंगामे की स्थिति बन सकती है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद Mohammed Javed ने पेश किया है, जिसे विपक्ष के कई दलों का समर्थन मिला है। प्रस्ताव को 50 से अधिक सांसदों का समर्थन मिलने के बाद इसे चर्चा के लिए स्वीकार किया गया। मंगलवार को सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे Jagadambika Pal ने प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी और इसके लिए कुल 10 घंटे का समय निर्धारित किया। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे बहस के दौरान केवल प्रस्ताव से जुड़े मुद्दों पर ही अपनी बात रखें।   118 विपक्षी सांसदों का समर्थन स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर कुल 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। विपक्ष का आरोप है कि Om Birla ने सदन की कार्यवाही के दौरान निष्पक्षता नहीं बरती और कई मौकों पर ‘पक्षपातपूर्ण व्यवहार’ किया। इसी आरोप के आधार पर यह प्रस्ताव लाया गया है। मंगलवार को बहस शुरू होते ही प्रक्रिया को लेकर भी विवाद देखने को मिला। एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi और कांग्रेस सांसद K. C. Venugopal ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की बहस की अध्यक्षता के लिए सदन को किसी सदस्य का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अध्यक्षों के पैनल से किसे कार्यवाही की अध्यक्षता के लिए चुना गया, इसका निर्णय किस आधार पर लिया गया। हालांकि सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया। भाजपा सांसद Ravi Shankar Prasad और Nishikant Dubey ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत ही कार्यवाही चल रही है।   गौरव गोगोई ने शुरू की बहस बहस की शुरुआत कांग्रेस सांसद Gaurav Gogoi ने की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्तिगत विरोध के कारण नहीं बल्कि संसद की गरिमा और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा, “यह प्रस्ताव सदन की गरिमा की रक्षा की जिम्मेदारी के तहत लाया गया है, न कि व्यक्तिगत रूप से स्पीकर के खिलाफ।” गोगोई ने संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अक्सर विपक्षी सांसदों की बातों में बाधा डालते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब संसदीय रिकॉर्ड का अध्ययन होगा तो यह सामने आएगा कि विपक्ष की आवाज़ को सबसे अधिक बाधित किया गया।   रिजिजू ने राहुल गांधी पर साधा निशाना अपने जवाब में Kiren Rijiju ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कोई खुद को स्पीकर से ऊपर समझता है तो उसका “कोई इलाज नहीं है।” रिजिजू ने कहा कि संसद के नियम स्पष्ट हैं और सदन में बोलने के लिए स्पीकर की अनुमति जरूरी होती है, चाहे वह प्रधानमंत्री हो, मंत्री हो या विपक्ष का नेता।   प्रियंका गांधी का पलटवार इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi Vadra ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को बेखौफ होकर घेरते हैं और यही बात सत्तारूढ़ दल को असहज करती है। प्रियंका गांधी ने कहा, “पिछले 12 वर्षों में इस देश में केवल एक व्यक्ति है जिसने इनके सामने झुकने से इनकार किया है और वह विपक्ष के नेता हैं। वे जो सच बोलते हैं, उसे ये लोग पचा नहीं पाते।” आज जब गृह मंत्री Amit Shah इस प्रस्ताव पर सदन में अपना पक्ष रखेंगे, तब बहस और अधिक तीखी होने की संभावना है। ऐसे में लोकसभा में राजनीतिक टकराव और हंगामे के आसार बने हुए हैं।  

यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य को राहत, हाईकोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

लखनऊ, एजेंसियां। यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों से घिरे Swami Avimukteshwaranand Saraswati को बड़ी कानूनी राहत मिली है। अलाहबाद हाई कोर्ट  ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है, जिससे फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लग गई है। इसी मामले में उनके शिष्य Swami Mukundanand Giri को भी राहत दी गई है।   फैसला सुरक्षित रखने के बाद सुनाया गया आदेश इस मामले में अदालत ने पहले ही सभी पक्षों की दलीलें सुन ली थीं और 27 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था। विस्तृत सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने यह फैसला सुनाया। अदालत के इस निर्णय को आरोपियों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि केस की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।   मीडिया बयान पर भी कोर्ट की रोक हाईकोर्ट ने इस मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अहम निर्देश भी दिया है। अदालत ने शिकायतकर्ता और आरोपियों—दोनों पक्षों को मीडिया में बयान देने से रोक दिया है, ताकि जांच और न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।   क्या है पूरा मामला? यह मामला नाबालिगों के कथित यौन शोषण से जुड़ा है। आरोप है कि आश्रम से जुड़े कुछ बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत के आधार पर विशेष POCSO अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।   जांच जारी, आगे भी होगी सुनवाई फिलहाल, अदालत से मिली अग्रिम जमानत के कारण गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं और आने वाले समय में इस केस में और भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

इच्छामृत्यु के बाद Harish Rana को अंतिम विदाई, पिता की मार्मिक अपील- "रोना मत"

गाजियाबाद/दिल्ली, एजेंसियां। 13 साल से कोमा में रहे 31 वर्षीय हरीश राणा का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा ने बेटे को आखिरी बार प्रणाम किया और कहा, “कोई रोए न, बेटा शांति से जाए। उसे भगवान का आशीर्वाद मिले।” थोड़ी देर बाद हरीश का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उनके भाई ने मुखाग्नि दी।   क्या है मामला? हरीश 2013 में हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के बाद क्वाड्रिप्लेजिया और गंभीर लकवे के कारण कोमा में चले गए थे। बीते 13 वर्षों में उनका जीवन केवल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर निर्भर रहा। 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया यानी इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिससे हरीश की जिंदगी का अंत उनके परिवार की सहमति और मेडिकल बोर्डों की मंजूरी के तहत संभव हुआ।   कैसे हुई  मौत ? एम्स में हरीश को पैसिव यूथेनेशिया के तहत जीवनरक्षक उपकरण और फीडिंग ट्यूब से हटाया गया। परिवार ने हरीश के हार्ट वाल्व और कॉर्निया दान कर दिए। इस प्रक्रिया ने भारत में इच्छामृत्यु के कानूनी मान्यता प्राप्त पहले मामले का उदाहरण पेश किया।अंतिम संस्कार के दौरान माता निर्मला राणा और पिता अशोक राणा भावुक नजर आए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और ब्रह्मकुमारी लवली समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घाट पर हरीश का पार्थिव शरीर फूलों और उपलों से सजाया गया। पिता ने अंतिम संस्कार के समय सबको संयम रखने और शांति बनाए रखने की अपील की।   सुप्रीम कोर्ट ने क्या  कहा ? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में इच्छामृत्यु के लिए नियम बनाए थे। इसके तहत या तो मरीज ने लिविंग विल लिखी हो या परिवार/करीबी निर्णय लें। पैसिव यूथेनेशिया में इलाज या लाइफ सपोर्ट रोक दिया जाता है, जबकि एक्टिव यूथेनेशिया भारत में गैरकानूनी है। हरीश राणा का यह मामला न केवल परिवार के साहस का प्रतीक है, बल्कि देश में इच्छामृत्यु के संवैधानिक अधिकार को भी सामने लाता है।

Abhishek Singh Abhishek123

टेक्नोलॉजी

View more
WhatsApp
WhatsApp पर बड़ा अपडेट: अब बिना डाउनलोड किए चैट में ही खुलेंगे और एडिट होंगे PDF

हैदराबाद, एजेंसियां। WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए PDF शेयरिंग अनुभव को और आसान बनाने के लिए Adobe Acrobat के साथ साझेदारी में नया फीचर लॉन्च किया है। अब यूजर्स किसी भी PDF फाइल को डाउनलोड किए बिना सीधे WhatsApp चैट के भीतर ही खोलकर पढ़ सकेंगे। इसके साथ ही हाइलाइट, अंडरलाइन और स्ट्राइकथ्रू जैसे बेसिक एडिटिंग टूल्स का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। फिलहाल यह सुविधा WhatsApp Web और Windows डेस्कटॉप ऐप पर वैश्विक स्तर पर उपलब्ध है।   नए अपडेट की खास बात यह है कि पासवर्ड-प्रोटेक्टेड PDF फाइल्स भी सीधे चैट में खोली जा सकेंगी। वहीं, एडवांस एडिटिंग के लिए "Edit in Acrobat" विकल्प दिया गया है, जिसके जरिए डॉक्यूमेंट Adobe Acrobat Web में खुल जाएगा। वहां टेक्स्ट और इमेज एडिट करने, फाइल को Word या JPG में बदलने, कंप्रेस करने, मर्ज करने और डिजिटल साइन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। हालांकि, इनमें से अधिकांश प्रीमियम फीचर्स के लिए Acrobat Pro सब्सक्रिप्शन आवश्यक होगा।   इसके अलावा WhatsApp ने iPad पर सीधे अकाउंट साइन-अप, Apple CarPlay और Android Auto के लिए बेहतर सपोर्ट तथा Apple Music और Spotify से सीधे WhatsApp Status पर गाने शेयर करने जैसे नए फीचर्स भी रोलआउट किए हैं। इन अपडेट्स का उद्देश्य यूजर्स को अधिक सुविधाजनक और बेहतर डिजिटल अनुभव उपलब्ध कराना है।

abhishek singh जुलाई 23, 2026 0
Samsung AI Smart Glasses

Ray-Ban Meta को टक्कर देने आ रहा Samsung का AI स्मार्ट ग्लास, Android XR और Gemini AI से होगा लैस

Samsung Galaxy Watch Ultra 2

Samsung Galaxy Watch Ultra 2 लॉन्च, AI फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ प्रीमियम स्मार्टवॉच सेगमेंट में एंट्री

Apple iPhone 17 smartphone with pricing graphic highlighting a possible ₹12,000 price increase in India amid stock shortages.

iPhone 17 Price Hike: भारत में iPhone 17 हो सकता है ₹12,000 तक महंगा, कीमत बढ़ने से पहले कई जगह खत्म हुआ स्टॉक

Motorola Moto Pad 70 Groove, Redmi Note 17 5G, Vivo S2 5G and Google Fitbit Air featured in latest gadgets news.
Gadgets News 23 July 2026: Moto Pad 70 Groove की लॉन्च डेट कन्फर्म, Redmi Note 17 5G की कीमत लीक, पढ़ें आज की बड़ी टेक खबरें

Gadgets News Today: भारतीय टेक बाजार में आने वाले दिनों में कई नए स्मार्टफोन, टैबलेट और वियरेबल डिवाइस लॉन्च होने वाले हैं। Motorola ने अपने नए Moto Pad 70 और Moto Pad 70 Groove की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। वहीं Redmi Note 17 5G की संभावित कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है। इसके अलावा Vivo S2 5G और Google Fitbit Air भी भारत लॉन्च से पहले BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आए हैं। 31 जुलाई को लॉन्च होगा Moto Pad 70 Groove Motorola भारत में 31 जुलाई 2026 को अपने दो नए टैबलेट Moto Pad 70 और Moto Pad 70 Groove लॉन्च करेगा। कंपनी ने Flipkart माइक्रोसाइट के जरिए लॉन्च की पुष्टि कर दी है। संभावित फीचर्स: 11-इंच डिस्प्ले MediaTek Helio G99 प्रोसेसर 7,000mAh बैटरी Moto Pad 70 Groove में बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस यह टैबलेट एंटरटेनमेंट और मल्टीटास्किंग यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया जा सकता है। Redmi Note 17 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक लोकप्रिय टिप्स्टर योगेश बरार की रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi जल्द ही भारत में Redmi Note 17 5G और Redmi Note 17 Pro 5G लॉन्च कर सकता है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक: Redmi Note 17 5G की शुरुआती कीमत करीब ₹30,000 हो सकती है। सीरीज के अगस्त 2026 में लॉन्च होने की संभावना है। हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर कीमत या लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है। भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है Vivo S2 5G Vivo का नया बजट स्मार्टफोन Vivo S2 5G हाल ही में BIS और Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिखाई दिया है। संभावित जानकारी: मॉडल नंबर: V2422 Bluetooth 5.4 सपोर्ट भारत लॉन्च जल्द संभव फिलहाल कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। Google Fitbit Air भी जल्द देगा दस्तक Google का नया फिटनेस ट्रैकर Fitbit Air भी BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है। हालांकि अभी तक: लॉन्च डेट कीमत फीचर्स का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि यह किफायती कीमत में हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग की सुविधाओं के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है। टेक बाजार में क्या रहेगा खास? जुलाई और अगस्त 2026 भारतीय टेक मार्केट के लिए बेहद व्यस्त रहने वाले हैं। स्मार्टफोन, टैबलेट और वियरेबल डिवाइसेज की लगातार लॉन्चिंग से ग्राहकों के पास कई नए विकल्प उपलब्ध होंगे।  

surbhi जुलाई 23, 2026 0
CIRQA Smart Band

Garmin ने लॉन्च किया स्क्रीनलेस CIRQA Smart Band, 10 दिन की बैटरी और एडवांस हेल्थ फीचर्स से लैस

Instagram

Instagram का नया Replace Audio फीचर लॉन्च, अब बिना पोस्ट डिलीट किए बदल सकेंगे पुरानी पोस्ट का म्यूजिक

AI Talent

AI की रेस में भारत की भूमिका बढ़ी, ग्लोबल टेक कंपनियों के लिए बड़ा केंद्र बना देश

Google Gemini AI
Google ने Gemini AI को और बेहतर बनाने की तैयारी तेज की, नए AI सर्वर चिप पर काम जारी

नई दिल्ली, एजेंसियां। दुनिया की प्रमुख टेक कंपनियों में शामिल Google अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म Gemini AI को और शक्तिशाली बनाने के लिए नए हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर इंफ्रास्ट्रक्चर पर तेजी से काम कर रहा है। कंपनी का फोकस AI मॉडल की गति, क्षमता और ऊर्जा दक्षता बढ़ाने पर है, ताकि Gemini को बड़े पैमाने पर यूजर्स और कंपनियों के लिए बेहतर बनाया जा सके।   AI चिप डेवलपमेंट पर Google का फोकस   Google अपने डेटा सेंटर और AI सिस्टम के लिए खास तरह के AI एक्सेलेरेटर चिप्स विकसित कर रहा है। इन चिप्स का उद्देश्य बड़े AI मॉडल को तेजी से ट्रेन और रन करना है। कंपनी पहले से ही अपने Tensor Processing Unit (TPU) का इस्तेमाल करती है और अब इसकी नई पीढ़ी की तकनीक पर काम आगे बढ़ा रही है।   Gemini AI में नए फीचर्स जोड़ने की तैयारी   Google लगातार Gemini AI में नए फीचर्स जोड़ रहा है। कंपनी का लक्ष्य है कि Gemini टेक्स्ट, इमेज, वीडियो और कोडिंग जैसे क्षेत्रों में ज्यादा सटीक और तेज जवाब दे सके। AI असिस्टेंट को ज्यादा व्यक्तिगत और उपयोगी बनाने के लिए नए अपडेट पर भी काम किया जा रहा है।   Microsoft और OpenAI से बढ़ी प्रतिस्पर्धा   AI क्षेत्र में Google को OpenAI और Microsoft जैसी कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है। ChatGPT और अन्य AI सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के बीच Google अपने Gemini मॉडल को मजबूत कर रहा है, ताकि AI बाजार में अपनी स्थिति और बेहतर कर सके।   AI इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ रहा निवेश   Google समेत दुनिया की बड़ी टेक कंपनियां AI डेटा सेंटर, सर्वर और चिप तकनीक में अरबों डॉलर का निवेश कर रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में AI की रफ्तार और क्षमता काफी हद तक बेहतर हार्डवेयर पर निर्भर करेगी।

abhishek singh जुलाई 22, 2026 0
Samsung Galaxy Unpacked 2026

Samsung Galaxy Unpacked 2026 आज, नए फोल्डेबल स्मार्टफोन और AI फीचर्स पर रहेगी नजर

Advanced perovskite-organic tandem solar cells generating higher electricity in low sunlight and shaded conditions for improved clean energy.

नई Solar Technology से बदलेगा ग्रीन एनर्जी का भविष्य, कम धूप और छाया में भी बनेगी ज्यादा बिजली

Samsung Galaxy Unpacked 2026 event banner featuring Galaxy Z Fold 8 Wide, Z Flip 8, Galaxy Watch Ultra 2 and AI innovations.

Samsung Galaxy Unpacked 2026 आज, Galaxy Z Fold 8 Wide से Watch Ultra 2 तक कई बड़े लॉन्च, ऐसे देखें LIVE

0 Comments

Top week

Explosion reported in Iran after US airstrikes near Bandar Abbas
दुनिया

ईरान पर फिर बरसे अमेरिकी बम, बंदर अब्बास समेत कई शहरों में धमाके; मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

kalpana जुलाई 21, 2026 0

Voting poll

अगर भविष्य में रश्मिका और विजय जीवनसाथी बनते हैं, तो क्या आपको उनकी जोड़ी पसंद होगी?